Shuru
Apke Nagar Ki App…
ये उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में मेरे गाँव की तस्वीर है! पहली बार महिलाओं ने गाँव में चल रही शराब दुकान को बंद कराने के लिए तोड़फोड़ की। इस दुकान ने न केवल शराबियों की संख्या बढ़ा दी थी, बल्कि गाँव के बच्चों को भी दारू की लत लगा दी है! काश हर गाँव से ये आवाज उठे और ऐसे ही दुकानें बंद करायी जायें। हालांकि अभी सवाल ये है कि क्या वाक़ई में दुकान बंद हो जाएगी या ये प्रयास व्यर्थ जाएगा? क्या mp में भी यह करना चाहिए MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh आपसे उम्मीद कहें या निवेदन कहें, महिलाओं के इस संघर्ष का सम्मान करें और दुकान का लाइसेंस तत्काल ख़त्म करें।
Jagdish nagar
ये उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में मेरे गाँव की तस्वीर है! पहली बार महिलाओं ने गाँव में चल रही शराब दुकान को बंद कराने के लिए तोड़फोड़ की। इस दुकान ने न केवल शराबियों की संख्या बढ़ा दी थी, बल्कि गाँव के बच्चों को भी दारू की लत लगा दी है! काश हर गाँव से ये आवाज उठे और ऐसे ही दुकानें बंद करायी जायें। हालांकि अभी सवाल ये है कि क्या वाक़ई में दुकान बंद हो जाएगी या ये प्रयास व्यर्थ जाएगा? क्या mp में भी यह करना चाहिए MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh आपसे उम्मीद कहें या निवेदन कहें, महिलाओं के इस संघर्ष का सम्मान करें और दुकान का लाइसेंस तत्काल ख़त्म करें।
More news from Shajapur and nearby areas
- शुजालपुर के पास ग्राम उगली में 28 अप्रैल की रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब 17 तोला सोने के जेवरात सहित लगभग 15 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ग्रामीण घनश्याम पाटीदार ने बताया कि वे रात करीब 11 बजे अपने परिवार के साथ उज्जैन जिले के ग्राम कचनारिया से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटे थे। थकान के चलते घनश्याम पाटीदार घर की निचली मंजिल पर सो गए, जबकि उनकी भाभी लक्ष्मी बाई और भतीजा मनीष अपने परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। गर्मी के कारण घर में कूलर चल रहा था और कमरों के दरवाजे खुले हुए थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। रात करीब डेढ़ बजे, जब लक्ष्मी बाई की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि कमरे में रखी गोदरेज अलमारी खुली हुई है और उसमें रखे कीमती जेवरात गायब हैं। चोरों ने अलमारी के ऊपर रखी चाबियों का इस्तेमाल कर ताला खोला और मंगलसूत्र, रानी हार, चूड़ियां, झाले, चेन और अंगूठी समेत करीब 17 तोला सोना चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने घर के अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया और ज्वेलरी के खाली बॉक्स वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को संदेह है कि इस चोरी में किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ हो सकता है, जिसे पहले से घर और जेवरों की जानकारी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- बडोनी:सोनागिर जैन मंदिर मूर्ति चोरी का खुलासा: दतिया पुलिस ने 25 लाख का माल बरामद कर तीन अंतरराज्यीय चोर दबोचे बडोनी:जैन धर्म के आस्था के प्रमुख केंद्र सोनागिर स्थित मंदिर में हुई हाई प्रोफाइल मूर्ति चोरी एवं अन्य सामान कीमत लगभग 25,00,000/ का दतिया पुलिस ने किया सफल अनावरण 20,000-20000 हजार रुपए के इनामी 01 अंतरराज्यीय शातिर मूर्ति चोर सहित 02 स्थानीय आरोपियों को किया गिरफ्तार माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश भर में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दतिया पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दतिया जिले के सोनागिर पहाड़ी स्थित प्रसिद्द जैन मंदिर से भगवान की चांदी की मूर्ति एवं अन्य सामान लगभग 25 लाख रुपये की चोरी की घटना दिनांक 4-5 अप्रैल 2026 को घटित हुई थी। सोनागिर स्थित जैन मंदिर जैन समाज का प्रमुख तीर्थस्थल एवं आस्था का केंद्र है। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा घटना की त्वरित पतारसी हेतु आवशयक दिशानिर्देश दिए गए थे। पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन द्वारा भी प्रकरण की सतत मॉनिटरिंग एवं दिशानिर्देश तथा पतारसी हेतु आस पास के जिलों से आवश्यक सहयोग प्रदाय करवाए गए थे। पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा स्वयं घटना स्थल पर 02 बार पहुंच कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण एवं अनुसन्धान की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा प्रकरण में आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ़्तारी हेतु 20,000 - 20,000 रुपए की इनाम उद्घोषणा कर टीम को लगातार प्रतिदिन निर्देशन एवं पर्यवेक्षण किया गया जिसके फलस्वरूप इस संवेदनशील प्रकरण का दतिया पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एवं चोरी गया समस्त मशरूका बरामद किया गया । गिरफ्तार आरोपीगण: 1. विशाल विश्वकर्मा पिता ओमप्रकाश विश्वकर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम खाईखेडा, थाना अहमदपुर, जिला सीहोर (म.प्र.) (लगभग 100 से अधिक मूर्ति चोरी के प्रकरणों में सम्मिलित) 2. दिलीप दांगी उर्फ नन्ने दांगी पिता रामजीशरण दांगी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम रेडा, थाना सिविल लाइन, जिला दतिया (म.प्र.) 3. गुलाब अहिरवार पिता स्व. छदामी अहिरवार, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हेडी, थाना सिविल लाइन, जिला दतिया (म.प्र.) बरामदगी भगवान की चांदी की मूर्ति चांदी का सिंहासन चांदी के यंत्र एवं अन्य सामग्री कुल कीमती लगभग 25,00,000/- लाख उल्लेखनीय है कि घटना के त्वरित पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में एसडीओपी अनुभाग बड़ौनी श्री विनायक शुक्ला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमे थाना सोनागिर के अलावा अन्य थानों एवं तकनीकी सेल के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को लगाया गया था । गिरफ्तार आरोपियों में दो स्थानीय निवासी एवं एक अंतरराज्यीय मूर्ति चोरी शामिल है जो कि एक आदतन अपराधी है एवं विभिन्न जिलों एवं राज्यों में 100 से ज्यादा मूर्ती चोरी आदि अपराधों में शामिल रहा है, एवं वर्तमान में अन्य जिलों के कई अपराधों में वांछित है। आरोपी पर कई मामले विवेचना एवं ट्रायल में प्रचलित हैं। उक्त कार्रवाई में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही है। उनि. संतोष भार्गव (थाना प्रभारी, सिनावल) उनि. सिद्धार्थ शर्मा (सायबर सेल शाखा, दतिया), उनि. अमित ओसारे (थाना सिविल लाइन), ASI बलवीर सिंह गुर्जर (थाना बडौनी), प्र.आर. 241 वीरेन्द्र शर्मा (थाना लांच), प्र.आर.चा. 177 नरोत्तम पाण्डे (थाना सिनावल), प्र.आर. चालक फिरोज खान (थाना कोतवाली), आर. 607 हेमन्त प्रजापति (थाना कोतवाली), आर. 435 भरत रावत (थाना कोतवाली), आर. 873 विक्रम सिंह भदौरिया (थाना सिनावल), आर. 817 संतोष पाण्डे (थाना सिनावल), आर. 240 चित्र सिंह (थाना सिनावल), आर. 49 कृष्ण कुमार (थाना सिनावल), आर. 388 राजकुमार शाक्य (थाना सिनावल), आर. 896 शुभम यादव (सायबर सेल, दतिया), आर. 411 वीरेन्द्र झा, आर. प्रशांत शर्मा, आर. रवि कुशवाह, आर. राहुल दांगी , आर. रविन्द्र कुशवाह (सायबर सेल शाखा, दतिया), आर.985 प्रवेंद्र यादव, आर. 430 दीपेश (थाना बसई), आर. 771 विवेक सिंह (थाना कोतवाली, जिला सीहोर), आर. 797 महेश मीणा (थाना श्यामपुर, जिला सीहोर), प्र.आर. 73 अजय कुमार (जिला मुरैना, हाल पुमनि कार्यालय चंबल जोन), आर. 1171 शाहरुख मोहम्मद जिला मुरैना हाल पुमनि कार्यालय चंबल जोन, आर. 834 भानु सिसोदिया जिला दतिया हाल पुमनि कार्यालय चंबल जोन1
- शाजापुर - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज गुरुवार उनके निज निवास से मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अन्तर्गत हिताधिकारियों की मृत्यु के कारण उनके उत्तराधिकारियों को मण्डल की अनुग्रह सहायता योजनांतर्गत म.प्र. में 27167 हिताधिकारियों को 600 करोड़ रूपये का वन क्लिक के माध्यम से उत्तराधिकारियों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरण किया गया। शाजापुर जिले के 352 हितग्राहियों के बैंक खाते में 7 करोड़ 74 लाख रूपये का हस्तांतरण किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन में शाजापुर मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में गुरुवार शाम 5 बजे के करीब हितग्राहियों को दिखाया गया। साथ ही समस्त जनपदों एवं नगरीय निकायों में भी कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान द्वारा संबल हितग्राहियों को 2 लाख तथा 4 लाख रूपये के स्वीकृत पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे भी मौजूद थी।1
- शाजापुर जिले में गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे-52 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बापूजी पेट्रोल पंप के सामने, ठुकराना जोड़ और बिजाना जोड़ के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थयात्रियों से भरी बस को पीछे से टक्कर मार दी। इस बस में करीब 52 यात्री सवार थे, जो केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन कर खरगोन लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा और ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 24 से अधिक यात्री घायल हो गए।3
- राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा नरसिंह चतुर्दशी के उपलक्ष्य में भगवान नरसिंह जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई | भक्ति मय हुआ सोयत कला नगर वासियों ने फूलों से पुष्प वर्षा के साथ किया भगवान की झांकी की जगह जगह आरती के साथ ही दर्शन किया1
- Post by हर खबर आपके साथ1
- 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *नेशनल हाईवे-52 पर तीर्थयात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर,दो दर्जन के करीब यात्री घायल* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1
- Post by हर खबर आपके साथ1
- yah bahut badi gufa hai aur Dhyan se nikalna padta hai1