नगर परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 एवं वर्षा ऋतु की तैयारियों को लेकर नगर में व्यापक साफ-सफाई बुदनी /नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष रघुवंशी के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 तथा आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बड़े नालों एवं नालियों की हो रही सफाई सहायक स्वच्छता निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में नगर के विभिन्न वार्डों में बड़े नालों एवं नालियों की व्यापक स्तर पर साफ-सफाई करवाई जा रही है। अभियान के तहत जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से नालों में जमा गंदगी, कचरा एवं अवरोधों को हटाने का कार्य लगातार जारी है। नगर परिषद का कहना है कि समय रहते सफाई कार्य पूर्ण होने से वर्षा ऋतु में जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। नागरिकों से सहयोग की अपील नगर परिषद ने नगरवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें तथा नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न डालें। परिषद के अनुसार नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाया जा सकता है। स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग का लक्ष्य नगर परिषद द्वारा नागरिकों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सक्रिय सहयोग देने की अपील भी की गई है, ताकि नगर को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर स्थान प्राप्त हो सके। आगामी दिनों में भी जारी रहेगा अभियान नगर परिषद का यह विशेष सफाई अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा तथा नगर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से सफाई कार्य कराया जाएगा। सहायक स्वच्छता निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में नगर के विभिन्न वार्डों में बड़े नालों एवं नालियों की व्यापक स्तर पर साफ-सफाई करवाई जा रही है। अभियान के तहत जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से नालों में जमा गंदगी, कचरा एवं अवरोधों को हटाने का कार्य लगातार जारी है।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद रैली में देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल का संयम से इस्तेमाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह देश की विदेशी मुद्रा बचाने के लिए आवश्यक है।1
- नर्मदापुरम के पर्यटन घाट पर दादा की अस्थि विसर्जन करने आया 16 वर्षीय किशोर नर्मदा नदी में डूब गया। छिंदवाड़ा से आए परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया; करीब पांच घंटे बाद किशोर का शव नदी से निकाला गया। इस घटना के बाद घाटों पर सुरक्षा बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।2
- मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में नर्मदा नदी में पिकनिक मनाने गए दोस्तों के साथ हादसा हो गया, जहां एक युवक पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। मंडीदीप से आए छह दोस्तों में से एक ने दूसरे की जान बचाई, पर कैलाश नाम का युवक अब भी लापता है। अंधेरा होने के कारण रविवार शाम को तलाशी अभियान रोक दिया गया, जो सोमवार सुबह फिर शुरू होगा।1
- सिवनी मालवा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार सिवनी मालवा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार सिवनी मालवा थाना पुलिस ने शिवपुर रोड पर हुई लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को 5 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार फरियादी रामभरोस जाट (60 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 07 शिवपुर रोड सिवनी मालवा ने थाना सिवनी मालवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश अचानक घर में घुस आए और फरियादी के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से डराकर घायल कर दिया। आरोपियों ने घर में रखे 10 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी और बैंटेक्स के जेवर लूट लिए और फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर थाना सिवनी मालवा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 312/26 धारा 331(6), 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, बस स्टैंड और अन्य स्थानों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस ने संदेही आशीष कटारे और अनिल बाथव उर्फ लूक्खा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छूरा, लूट कीये गए 7 हजार रुपये नकदी, चांदी और बैंटेक्स के जेवर तथा सोने की अंगूठी बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में एक अन्य साथी अनिल बाथव पिता राम बाथव का नाम भी बताया, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपी इस प्रकार हैं आशीष कटारे पिता गोवर्धन कटारे, अनिल बाथव उर्फ लूक्खा पिता राजेश बाथव, अनिल बाथव पिता राम बाथव तीनों निवासी सिवनी मालवा हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी आशीष कटारे आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ थाना सिवनी मालवा में मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं के तहत कुल पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं आरोपी अनिल बाथव उर्फ लूक्खा के खिलाफ भी चोरी का एक मामला पहले से दर्ज है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन और एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर एवं थाना सिवनी मालवा पुलिस तथा साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।1
- भोपाल के नूरगंज में ग्रामीण पिछले 3 दिनों से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान आवासीय क्षेत्र में होने से शांति भंग हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।1
- गंगाजली पूजन (रसोई) उपरांत जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों को भी कराए गए भोजन- सैहागपुर (नर्मदापुरम)- शास्त्री वार्ड निवासी रेलवे गेट के पास रहने वाले रेल विभाग से सेवानिवृत्त श्री प्रहलाद कुशवाहा जी द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती दुर्गाबाई कुशवाहा की गंगाजली पूजन व रसोई के कार्यक्रम के उपरांत राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से यहां आकर इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को मिष्ठान नमकीन के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। इस दौरान इनके पुत्र योगेश कुशवाहा (गोलू) एवं इनके दामाद नगर परिषद के इलेक्ट्रीशियन श्री ललित कुशवाहा (सोनू) ने भोजन भिजवाने में सहयोग प्रदान किया। भगवान दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। 🙏शत-शत नमन 🙏 विनम्र श्रद्धांजलि 💐1
- सिवनी मालवा पुलिस का 'सिंघम' स्टाइल एक्शन: सिवनी मालवा में आधी रात को घर में घुसकर लूट करने वालो को दबोचा सिवनी मालवा पुलिस का 'सिंघम' स्टाइल एक्शन: सिवनी मालवा में आधी रात को घर में घुसकर लूट करने वालो को दबोचा घर में घुसकर बुजुर्ग को डराने और लूटने वाले नकाबपोश लुटेरों का सिवनी मालवा पुलिस ने 'गेम ओवर' कर दिया है। 6 मई की रात शिवपुर रोड निवासी रामभरोस जाट के घर घुसे तीन बदमाशों ने हथियारों के दम पर 10,000 नगद और जेवर साफ कर दिए थे।थाना प्रभारी और साइबर सेल की टीम ने कैमरों की फुटेज और मुखबिरों की सटीक सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस ने दो शातिर बदमाशों आशीष कटारे और अनिल बाथव उर्फ लूक्खा को दबोच लिया है। इनके पास से लूट के 7,000 रुपये, सोने की अंगूठी और चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। टीम की फुर्ती देख एसपी नर्मदापुरम ने 5,000 रुपये इनाम की घोषणा की। पकड़ा गया आरोपी आशीष कटारे आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से 5 केस दर्ज हैं। वारदात में शामिल तीसरा साथी अनिल पिता राम बाथव अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।1
- सोहागपुर में जनगणना 2027 का 92% कार्य पूरा, उत्कृष्ट कार्य पर 6 सुपरवाइजर सम्मानित सोहागपुर में जनगणना 2027 का 92% कार्य पूरा, उत्कृष्ट कार्य पर 6 सुपरवाइजर सम्मानित सोहागपुर में जनगणना 2027 के पहले चरण का काम तेजी से जारी है। ग्रामीण चार्ज सोहागपुर में अब तक 92 प्रतिशत हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग गणना का कार्य पूरा हो चुका है। बेहतर काम करने वाले 6 सुपरवाइजरों को तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी रामकिशोर झरवडे ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रवीण दुबे, मोनिश अवस्थी, राजन रघुवंशी, निखिलेश रघुवंशी, के.एस. धुर्वे और चंद्रकांत पालीवाल शामिल हैं। इस दौरान एसडीएम प्रियंका भल्लावी ने सभी कर्मचारियों को शेष कार्य भी समय पर पूरा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जनगणना से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1