Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधायक के पहल पर 47.83 करोङ की लागत से विश्वकर्मा और बहुअरा पंप कैनाल के मोटर पंप और पैनल का होगा जीर्णोद्धार
Pintutiwari Pintutiwari
विधायक के पहल पर 47.83 करोङ की लागत से विश्वकर्मा और बहुअरा पंप कैनाल के मोटर पंप और पैनल का होगा जीर्णोद्धार
More news from बिहार and nearby areas
- विधायक के पहल पर 47.83 करोङ की लागत से विश्वकर्मा और बहुअरा पंप कैनाल के मोटर पंप और पैनल का होगा जीर्णोद्धार1
- पहला सवाल—अगर बिहार को बाढ़-मुक्त करने का वादा किया गया था, तो आज भी हर साल लाखों लोगों को बाढ़ का सामना क्यों करना पड़ रहा है? दूसरा सवाल—बाढ़ रोकने के लिए सरकार की जो योजना और व्यवस्था थी, उसका जमीन पर कितना काम हुआ? क्या सरकार इसकी पूरी रिपोर्ट जनता के सामने रखेगी? तीसरा सवाल—बिहार को बाढ़-मुक्त करने का आपका वादा आखिर कब तक पूरा होगा? जनता को सिर्फ वादा नहीं, इसकी तय समयसीमा कब मिलेगी? #BiharFlood #Bihar #BiharElection2025 #FloodFreeBihar #बिहारबाढ़1
- कैमूर/बिहार, कैमूर में नकली DAP खाद गोदाम का भंडाफोड़: हजारों बोरी बरामद, मचा हड़कंप नकली खाद की पैकिंग और सप्लाई का खेल; पुलिस बल के साथ प्रशासन और कृषि विभाग की बड़ी छापेमारी कैमूर। जिले में कथित नकली खाद के बड़े कारोबार का खुलासा होने के बाद प्रशासनिक और कृषि विभाग के महकमे में हड़कंप मच गया है। भभुआ-सोनहन रोड पर कुकुराढ़ गांव के समीप एक गोदाम में कथित तौर पर नकली DAP खाद की पैकिंग और उसकी सप्लाई किए जाने की सूचना पर प्रशासन ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान गोदाम से भारी मात्रा में खाद का स्टॉक बरामद किए जाने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोदाम में हजारों बोरा DAP खाद मौजूद था। वही प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब यह जांच का विषय बन गया है कि बरामद खाद वास्तविक है या मानकों के विपरीत तैयार की गई संदिग्ध खाद है। कृषि विभाग की टीम द्वारा खाद के नमूने, पैकेजिंग, गुणवत्ता, स्रोत और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। गुप्त सूचना के बाद प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई वही बताया जाता है कि कुकुराढ़ गांव के पास स्थित एक गोदाम में अवैध तरीके से खाद की पैकिंग और उसे बाजार में भेजे जाने की सूचना प्रशासन को मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए भभुआ एसडीओ अमित कुमार ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ टीम गठित कर संबंधित गोदाम में छापेमारी की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गोदाम में मिला भारी मात्रा में खाद का स्टॉक वही एसडीओ अमित कुमार ने कहा कि छापेमारी के दौरान गोदाम में भारी मात्रा में DAP खाद का स्टॉक पाए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक तौर पर हजारों बोरा खाद बरामद होने की बात कही जा रही है। हालांकि बरामद खाद की वास्तविक मात्रा और उसकी गुणवत्ता की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। वही कृषि विभाग की टीम अब खाद के नमूनों की जांच कराने की प्रक्रिया में जुटी है। साथ ही गोदाम में रखे खाद के बोरे, पैकेजिंग और संबंधित कागजात की भी जांच की जा रही है। दुकानों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने की थी कथित तैयारी वही प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि संदिग्ध खाद को पैक कर स्थानीय बाजार में स्थित खाद दुकानों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने की तैयारी थी। इसके अलावा खाद को वाहनों में लोड कर जिले से बाहर भेजे जाने की भी बात सामने आई है। यदि जांच में बरामद खाद नकली अथवा निर्धारित सरकारी मानकों के विपरीत पाई जाती है, तो यह मामला किसानों के साथ गंभीर धोखाधड़ी और कृषि व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा हो सकता है। नकली या घटिया उर्वरक के इस्तेमाल से किसानों की फसल और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका रहती है। कहां से आई खाद, कौन कर रहा था पैकिंग? जांच तेज वही छापेमारी के बाद प्रशासन ने अब पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि गोदाम में खाद कहां से लाई गई थी, इसकी पैकिंग किसके निर्देश पर की जा रही थी और तैयार खाद को किन-किन दुकानों या कारोबारियों के माध्यम से बाजार में भेजने की योजना थी। इसके अलावा गोदाम के संचालन से जुड़े लोगों, खाद की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेजों और संभावित सप्लाई नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। प्रशासन यह भी पता लगाने में जुटा है कि कहीं इस नेटवर्क के माध्यम से पहले से ही संदिग्ध खाद बाजार में तो नहीं पहुंचाई जा चुकी है। एसडीओ ने कहा—जांच के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई वही भभुआ एसडीओ अमित कुमार के अनुसार, बताया गया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। बरामद खाद की गुणवत्ता और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसानों के बीच बढ़ी चिंता वही कैमूर कृषि प्रधान जिला है और यहां बड़ी संख्या में किसान DAP समेत विभिन्न उर्वरकों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में संदिग्ध नकली खाद के बड़े भंडार के सामने आने से किसानों के बीच भी चिंता बढ़ गई है। वही किसानों की नजर अब जांच के परिणाम पर टिकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बरामद खाद की वास्तविक गुणवत्ता क्या है और यदि यह मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो इसकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों तक होनी थी। फिलहाल प्रशासन और कृषि विभाग की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट और खाद के नमूनों की गुणवत्ता स्पष्ट होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। वहीं, कार्रवाई के बाद कथित नकली खाद के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।4
- मोहनिया में नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ दो गिरफ्तार मोहनिया कैमूर:-पुलिस ने गश्ती के दौरान नशीले कैप्सूल की खरीद बिक्री के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भभुआ वार्ड नंबर 25 निवासी दिनदयाल सिंह के पुत्र अमित कुमार तथा वार्ड नंबर 15 निवासी स्व. परवेज आलम के पुत्र दानिश अली शामिल हैं.जानकारी के अनुसार, पुलिस ने राम-जानकी मंदिर के पास पत्तल की दुकान से अमित कुमार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से ट्रामाडोल डाइड्रोक्लोराइड के 52 कैप्सूल (6 पत्ते) बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया कि वह एक पत्ता 100 रुपये में बेचता था.वहीं, पुलिस ने गश्ती के दौरान पसपिपरा के पास बाइक से जितापुर जा रहे दानिश अली को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 15 कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में दानिश ने पुलिस को बताया कि उसने ये कैप्सूल अमित कुमार से खरीदे थे.कार्रवाई के दौरान ड्रग्स इंस्पेक्टर अभिषेक चौहान एवं श्रीमती किरण की मौजूदगी/सहयोग की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- मनरेगा से नहीं मिली मजदूरी तो मजदूर पहुँचे डीएम के दरबार,डीएम ने डीडीसी से मिलने को भेजा डीपीओ ने मिलने से रोका तो जमकर हुआ हंगामा मनरेगा से नहीं मिली मजदूरी तो मजदूर पहुँचे डीएम के दरबार,डीएम ने डीडीसी से मिलने को भेजा डीपीओ ने मिलने से रोका तो जमकर हुआ हंगामा1
- क्या बिहार को सच में बाढ़-मुक्त करने की कोई समयसीमा है? Hashtags: #AmitShah #BiharFlood #Bihar #BiharElection2025 #FloodFreeBihar #बिहारबाढ़1
- surat me suhali beach par samundra me nahane gya dub gya surat suhali beach pe nahane gya ldka dub gya kafi der ho gya vaha ke police ne logo ki madad se usko bahr nikane ,,,,,1
- गाजीपुर में रास्ते में साइकिल खड़ी कर बातचीत करने को लेकर हुए विवाद में चाकू और डंडे से हमला गाजीपुर में रास्ते में साइकिल खड़ी कर बातचीत करने को लेकर हुए विवाद में चाकू और डंडे से हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला 8 सितंबर का है, जब वादी अपने भाई सनी बिंद और अन्य साथियों के साथ कार से घर जा रहा था। मालगोदाम के पास रास्ते में कुछ लोगों ने साइकिल खड़ी कर रखी थी। रास्ता खाली कराने के लिए वादी और सनी बिंद कार से नीचे उतरे, इसी दौरान आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने डंडा, रॉड और चाकू से हमला कर दिया। हमले में सनी बिंद के पेट में चाकू लगने के साथ वादी और उसके अन्य साथियों के साथ भी मारपीट की गई। मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 12 सितंबर को रेलवे स्टेशन गाजीपुर के पूर्वी दिशा वाले आउटर के पास से अर्जुन, सोनू, मनसुख उर्फ मनसोख और लोहा को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए 2 चाकू और 2 डंडे बरामद किए गए हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1