*आबकारी विभाग की छापेमारी में फर्जी क्यूआर लगा कर शराब की बिक्री करने वाला गिरफ्तार...* *135 अद्धे और पऊआ के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार...* लखनऊ राजधानी लखनऊ में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार अवैध मदिरा की बिक्री व परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन, उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ के कुशल नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा थाना रहीमाबाद के ग्राम रूसेना क्षेत्र में दबिश व छापेमारी की गई। इस मौके पर फर्जी क्यूआर कोड लगे अवैध विदेशी मदिरा के 109 पौव्वे व 26 अद्धे, कुल 135 शीशी, जिसकी कुल मात्रा 29.37 ब.ली. बरामद किया गया। आबकारी विभाग की टीम ने रहीमाबाद पुलिस के साथ मुखबिर की सूचना पर फर्जी क्यूआर लगा कर शराब की बिक्री करने वाले एक अभियुक्त रंजीत यादव को भी गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान अवैध शराब और अभियुक्त की गिरफ्तारी पर आबकारी विभाग की टीम ने थाना-रहीमाबाद में सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कराया। इस सफल दबिश/छापेमारी में आबकारी टीम से आबकारी निरीक्षक सेक्टर 2 अखिलेश कुमार, आबकारी निरीक्षक सेक्टर 9 विजय राठी, आबकारी निरीक्षक सेक्टर 6 शिखर मल्ल, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 अभिषेक सिंह व आबकारी टीम द्वारा प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही किया गया।
*आबकारी विभाग की छापेमारी में फर्जी क्यूआर लगा कर शराब की बिक्री करने वाला गिरफ्तार...* *135 अद्धे और पऊआ के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार...* लखनऊ राजधानी लखनऊ में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार अवैध मदिरा की बिक्री व परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन, उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ के कुशल नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा थाना रहीमाबाद के ग्राम रूसेना क्षेत्र में दबिश व छापेमारी की गई। इस मौके पर फर्जी क्यूआर कोड लगे अवैध विदेशी मदिरा के 109 पौव्वे व 26 अद्धे, कुल
135 शीशी, जिसकी कुल मात्रा 29.37 ब.ली. बरामद किया गया। आबकारी विभाग की टीम ने रहीमाबाद पुलिस के साथ मुखबिर की सूचना पर फर्जी क्यूआर लगा कर शराब की बिक्री करने वाले एक अभियुक्त रंजीत यादव को भी गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान अवैध शराब और अभियुक्त की गिरफ्तारी पर आबकारी विभाग की टीम ने थाना-रहीमाबाद में सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कराया। इस सफल दबिश/छापेमारी में आबकारी टीम से आबकारी निरीक्षक सेक्टर 2 अखिलेश कुमार, आबकारी निरीक्षक सेक्टर 9 विजय राठी, आबकारी निरीक्षक सेक्टर 6 शिखर मल्ल, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 अभिषेक सिंह व आबकारी टीम द्वारा प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही किया गया।
- Post by Rohit Kumar1
- इटावा में प्रेम प्रसंग के चलते हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना इकदिल क्षेत्र में 19/20 फरवरी 2026 की रात डीएफसी रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिला था, जिसकी पहचान मनीष यादव निवासी नगला बंधा, थाना भरथना के रूप में हुई। मनीष की गुमशुदगी एक दिन पहले दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक का मुख्य आरोपी अभिषेक यादव की बहन से प्रेम संबंध था। इसी रंजिश में अभिषेक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 18 फरवरी को मनीष को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया और सुनसान स्थान पर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया। पुलिस ने मानिक भीखन मोड़ से ओमशरण उर्फ विपिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर अवैध 315 बोर तमंचा, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की गई। मामले में एक अन्य आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।2
- Post by PK Crime Story1
- उत्तर प्रदेश के इटावा में एक सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें खराब सड़क के कारण सड़कों पर गिट्टी बिक्री नजर आई जिसकी वजह से लगातार वहां एक्सीडेंट का खतरा बना हुआ है एक वीडियो में कार सवार व बाइक मे जोरदार टक्कर लग गयी जिसमें बाइक सवार व घायल हो गया फिलहाल पास मे खड़े गांव के लोगो ने इसका वीडियो बनाकर प्रशासन से सड़क की मरम्मत की गोहर लगाई1
- यूपी – जिला रायबरेली के मंदिर में एक शख्स ने त्रिशूल उखाड़ा, फिर उसी से शिवलिंग पर बार–बार प्रहार किए। शिवलिंग खंडित हुआ। आरोपी कुलदीप यादव गिरफ्तार है।1
- *इटावा : महिला सिपाही से इश्क करना सिविल सेवा प्रतियोगी छात्र मनीष यादव को मंहगा पड़ा* *सीआरपीएफ जालंधर में तैनात महिला सिपाही के भाई ने दो दोस्तों की मदद से गोली मार हत्या की* *इटावा के भरथना इलाके से लापता हुआ था मनीष*1
- जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौनई चौकी के पास सोमवार तड़के तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रेलर ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार चेतराम (62) और उनके भांजे सुखवासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी लोग शादी की रस्म पूरी कर हमीरपुर से दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उन्हें सैफई पीजीआई रेफर किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।1
- Post by PK Crime Story1