Shuru
Apke Nagar Ki App…
*इटावा : महिला सिपाही से इश्क करना सिविल सेवा प्रतियोगी छात्र मनीष यादव को मंहगा पड़ा* *सीआरपीएफ जालंधर में तैनात महिला सिपाही के भाई ने दो दोस्तों की मदद से गोली मार हत्या की* *इटावा के भरथना इलाके से लापता हुआ था मनीष*
Kanhaiya lal
*इटावा : महिला सिपाही से इश्क करना सिविल सेवा प्रतियोगी छात्र मनीष यादव को मंहगा पड़ा* *सीआरपीएफ जालंधर में तैनात महिला सिपाही के भाई ने दो दोस्तों की मदद से गोली मार हत्या की* *इटावा के भरथना इलाके से लापता हुआ था मनीष*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *आबकारी विभाग की छापेमारी में फर्जी क्यूआर लगा कर शराब की बिक्री करने वाला गिरफ्तार...* *135 अद्धे और पऊआ के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार...* लखनऊ राजधानी लखनऊ में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार अवैध मदिरा की बिक्री व परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन, उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ के कुशल नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा थाना रहीमाबाद के ग्राम रूसेना क्षेत्र में दबिश व छापेमारी की गई। इस मौके पर फर्जी क्यूआर कोड लगे अवैध विदेशी मदिरा के 109 पौव्वे व 26 अद्धे, कुल 135 शीशी, जिसकी कुल मात्रा 29.37 ब.ली. बरामद किया गया। आबकारी विभाग की टीम ने रहीमाबाद पुलिस के साथ मुखबिर की सूचना पर फर्जी क्यूआर लगा कर शराब की बिक्री करने वाले एक अभियुक्त रंजीत यादव को भी गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान अवैध शराब और अभियुक्त की गिरफ्तारी पर आबकारी विभाग की टीम ने थाना-रहीमाबाद में सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कराया। इस सफल दबिश/छापेमारी में आबकारी टीम से आबकारी निरीक्षक सेक्टर 2 अखिलेश कुमार, आबकारी निरीक्षक सेक्टर 9 विजय राठी, आबकारी निरीक्षक सेक्टर 6 शिखर मल्ल, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 अभिषेक सिंह व आबकारी टीम द्वारा प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही किया गया।2
- Post by ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा1
- औरैया। जनपद ही नहीं बल्कि तीन जिलों — इटावा, औरैया और जालौन — की सीमाओं पर स्थित पवित्र पंचनद संगम क्षेत्र के ग्राम जुहीखा में विगत सात दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज विधिवत समापन भव्य भंडारे के साथ हो गया। यह आयोजन पवित्र पंचनद संगम पर हुआ, जहां यमुना, चंबल, सिंध, पहूज और कुंवारी नदियों का पावन महासंगम होता है। धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इस स्थल पर आयोजित कथा ने पूरे क्षेत्र को एक सप्ताह तक भक्तिमय वातावरण में सराबोर रखा। कार्यक्रम के आयोजक श्री महा सिंह भदौरिया एवं उनके पुत्र अरविंद सिंह, राजेश सिंह और जंडैल सिंह को मिली ईश प्रेरणा से इस ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया था। कथा व्यास श्री सरस शुक्ला जी ने श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का भावपूर्ण वाचन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस का पान कराया। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। रात्रि में पंचनद राष्ट्रीय रामलीला कमेटी के उच्च कोटि के कलाकारों द्वारा रामलीला का सजीव मंचन भी किया गया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लगातार सात दिनों तक गांव में धार्मिक उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल बना रहा। समापन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में संपूर्ण ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समाचार लिखे जाने तक भंडारा जारी रहा और श्रद्धालुओं की भीड़ निरंतर उमड़ती रही। इस प्रकार पंचनद की पावन धरती पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के अद्भुत संगम के साथ संपन्न4
- Post by Ashish Yadav Etawah2
- इटावा पुलिस अपराधियो के प्रति कोई कार्य वाही नही पुलिस डर पैदा करने के अपराधियो से घर घिराव मारपीट करते है और रिपोर्ट करने पर मुझे ही बंद करके पतनी बच्चो मे डर पैदा करके पत्नी बच्चो का मेटर बनाते है पतनी बच्चो को गाव घर मे नही रहने देते है सतेन्द्र केवट1
- जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौनई चौकी के पास सोमवार तड़के तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रेलर ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार चेतराम (62) और उनके भांजे सुखवासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी लोग शादी की रस्म पूरी कर हमीरपुर से दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उन्हें सैफई पीजीआई रेफर किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।1
- Post by ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा1
- *सराहनीय कार्य* *इटावा पुलिस* *प्रेस नोट- दिनांक 22.02.2026* * इटावा पुलिस द्वारा थाना इकदिल क्षेत्रान्तर्गत रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात शव की पहचान कर घटना का सफल अनावरण* * प्रेम प्रसंग मे की गयी हत्या का खुलासा ।* * 01 अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू, 02 मोबाइल व घटना मे प्रयुक्त टाटा नेक्सॉन कार बरामद ।* अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के पर्यवेक्षण में एसओजी/सर्विलांस टीम एवं थाना भरथना पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही । *घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 19/20.02.2026 की रात्रि को थाना इकदिल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात शव डीएफसी रेलवे ट्रैक पर पड़ा है । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर शिनाख्त करायी गयी जिसमे मृतक की पहचान मनीष यादव पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम नगला बंधा थाना भरथना जनपद इटावा के रुप मे हुई । जांच मे ज्ञात हुआ कि मृतक मनीष यादव उपरोक्त गुमशुदगी दिनांक 18.02.26 को समय करीब 20.06 बजे थाना भरथना पर पंजीकृत की गयी थी । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा एसओजी/सर्विलांस व थाना पुलिस की संयुक्त *03 टीमो* का गठन कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा गहन जांच, सर्विलांस व पूछताछ के आधार पर यह तथ्य प्रकाश मे आये कि *घटना प्रेम प्रसंग से सम्बन्धित* है । अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र रविन्द्र यादव निवासी केशोपुर कलां थाना इकदिल जो मृतक मनीष को अपनी बहन से बात करने की बात जान गया था तथा अपनी बहन को उसके साथ पूर्व में कहीं देख लिया था इसलिये षडयन्त्र के तहत योजना बनाकर अपने साथी 2. विपिन यादव पुत्र हृदयराम यादव निवासी ग्राम मानिकपुर भीखन थाना इकदिल जनपद इटावा 3. दीपक पुत्र अरविंद कुमार निवासी केशोपुर कलां थाना इकदिल जनपद इटावा के साथ मिलकर मृतक मनीष को लिफ्ट देने के बहाने चार पहिया गाड़ी में बैठाकर दिनांक 18.02.2026 को पूर्वांह में ही थाना इकदिल अन्तर्गत सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी तथा दूसरे दिन शव को छिपाने तथा साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से थाना इकदिल क्षेत्रान्तर्गत रेलवे ट्रैक पर रखकर मौके से फरार हो गये थे उल्लेखनीय है कि पुलिस के पास 18.02.2026 की शाम को जब परिजन गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने आये थे उसके पूर्व ही मनीष की हत्या अभियुक्तों द्वारा की जा चुकी थी । *जनपद मे अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं हत्या करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे आज दिनांक 22.02.2026 को एसओजी/सर्विलांस एवं थाना भरथना पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दीपक पुत्र अरविंद कुमार निवासी केशोपुर कलां थाना इकदिल जनपद इटावा को गिरफ्तार किया गया ।* इटावा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यावाही करते हुये घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तारी हेतु निरंतर सार्थक प्रयास किये जा रहे है । उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध मे वादी की तहरीर पर दिनांक 21.02.2026 को थाना भरथना पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 40/26 धारा 103(1)/61(2)/140(1)/238 बीएनएस मे धारा 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी* की गयी । *पुलिस पूछताछः-* पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र अरविंद कुमार से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि मृतक मनीष यादव का सहअभियुक्त अभिषेक यादव की बहन से प्रेम संबंध था, जिसको लेकर अभियुक्तगण मृतक से रंजिश रखने लगे थे । अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 18.02.2026 को पूर्व नियोजित योजना के तहत अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक मनीष को लिफ्ट देने के बहाने टाटा नेक्सॉन कार में बैठाया गया। तथा इकदिल क्षेत्र के सुनसान स्थान पर ले जाकर मृतक के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गयी । विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा चाकू से मृतक पर वार किये गये । अभियुक्त ने बताया कि सहअभियुक्तगण के साथ मिलकर हत्या के उपरांत साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से मृतक के कपड़े, जूते व अन्य सामग्री को जलाया गया तथा शव को रस्सी से बांधकर वाहन में रख लिया गया। घटना को दुर्घटना प्रदर्शित करने हेतु शव को डीएफसी रेलवे ट्रैक पर रखकर मौके से फरार हो गये। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू, टाटा नेक्सॉन कार बरामद किये गये। *गिरफ्तार अभियुक्तः-* 1. दीपक पुत्र अरविंद कुमार निवासी केशोपुर कलां थाना इकदिल जनपद इटावा । पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0 40/26 धारा 103(1)/61(2)/140(1)/238 बीएनएस थाना भरथना जनपद इटावा । *बरामदगीः* - 1. 01 अवैध चाकू आलाकत्ल 2. 01 कार टाटा नेक्सॉन घटना मे प्रयुक्त UP 79 AA 8116 3. 02 मोबाइल *पुलिस टीमः- प्रथम टीम-* एसओजी व सर्विलांस टीम । *द्वितीय टीमः-* प्रभारी निरीक्षक श्री विक्रम सिंह थाना भरथना,निरी0 श्री अरिमर्दन सिंह, का0 रिंकू सिंह, चा0हे0का0 आशूतोष मय टीम ।3
- Post by कुमार सुनील3