पंचनद संगम पर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब औरैया। जनपद ही नहीं बल्कि तीन जिलों — इटावा, औरैया और जालौन — की सीमाओं पर स्थित पवित्र पंचनद संगम क्षेत्र के ग्राम जुहीखा में विगत सात दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज विधिवत समापन भव्य भंडारे के साथ हो गया। यह आयोजन पवित्र पंचनद संगम पर हुआ, जहां यमुना, चंबल, सिंध, पहूज और कुंवारी नदियों का पावन महासंगम होता है। धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इस स्थल पर आयोजित कथा ने पूरे क्षेत्र को एक सप्ताह तक भक्तिमय वातावरण में सराबोर रखा। कार्यक्रम के आयोजक श्री महा सिंह भदौरिया एवं उनके पुत्र अरविंद सिंह, राजेश सिंह और जंडैल सिंह को मिली ईश प्रेरणा से इस ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया था। कथा व्यास श्री सरस शुक्ला जी ने श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का भावपूर्ण वाचन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस का पान कराया। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। रात्रि में पंचनद राष्ट्रीय रामलीला कमेटी के उच्च कोटि के कलाकारों द्वारा रामलीला का सजीव मंचन भी किया गया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लगातार सात दिनों तक गांव में धार्मिक उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल बना रहा। समापन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में संपूर्ण ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समाचार लिखे जाने तक भंडारा जारी रहा और श्रद्धालुओं की भीड़ निरंतर उमड़ती रही। इस प्रकार पंचनद की पावन धरती पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के अद्भुत संगम के साथ संपन्न
पंचनद संगम पर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब औरैया। जनपद ही नहीं बल्कि तीन जिलों — इटावा, औरैया और जालौन — की सीमाओं पर स्थित पवित्र पंचनद संगम क्षेत्र के ग्राम जुहीखा में विगत सात दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज विधिवत समापन भव्य भंडारे के साथ हो गया। यह आयोजन पवित्र पंचनद संगम पर हुआ, जहां
यमुना, चंबल, सिंध, पहूज और कुंवारी नदियों का पावन महासंगम होता है। धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इस स्थल पर आयोजित कथा ने पूरे क्षेत्र को एक सप्ताह तक भक्तिमय वातावरण में सराबोर रखा। कार्यक्रम के आयोजक श्री महा सिंह भदौरिया एवं उनके पुत्र अरविंद सिंह, राजेश सिंह और जंडैल सिंह को मिली ईश प्रेरणा से इस ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया था। कथा
व्यास श्री सरस शुक्ला जी ने श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का भावपूर्ण वाचन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस का पान कराया। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। रात्रि में पंचनद राष्ट्रीय रामलीला कमेटी के उच्च कोटि के कलाकारों द्वारा रामलीला का सजीव मंचन भी किया गया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लगातार सात दिनों तक गांव में धार्मिक उत्साह और आध्यात्मिक
ऊर्जा का माहौल बना रहा। समापन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में संपूर्ण ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समाचार लिखे जाने तक भंडारा जारी रहा और श्रद्धालुओं की भीड़ निरंतर उमड़ती रही। इस प्रकार पंचनद की पावन धरती पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के अद्भुत संगम के साथ संपन्न
- औरैया। सत्ती तालाब के सौंदर्य करण का कार्य पालिका प्रशासन की ओर से कराया जा रहा है। यहीं पर गंदा पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट लगाया गया है। पंपिंग सेट पर ड्यूटी पर तैनात सफाई कर्मी को मोहल्ले के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।1
- जय श्री महाकाल1
- *औरैया* औरैया कोतवाली में हुए विवाद में एक विशेष धर्म के लोगों ने बाल्मीकि समाज के व्यक्ति को किया लहूलुहान सफाई कर्मी की मारपीट कर किया घायल। 10 से 12 मुस्लिम युवको ने की सफाई कर्मी की जमकर मारपीट। सत्ती तालाब में कार्य करते हुए सफाई कर्मी की मुस्लिम युवकों ने की जमकर मारपीट। लात और घुसे से जमकर किया प्रहार, मुस्लिम युवकों ने की सफाई कर्मी पर जमकर मारपीट। ठठराई मुहाल निवासी सफाई कर्मी की जमकर मारपीट कर किया घायल। मारपीट से घायल युवक ने 112 नंबर पर किया फोन। औरैया कोतवाली क्षेत्र के सत्ती तालाब का मामला3
- औरैया। जनपद के अजीतमल तहसील क्षेत्र स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम, जैनपुर नहर की पटरी पर चल रही श्रीराम कथा के नौवें दिन भक्तिमय वातावरण चरम पर रहा। कथा वाचक सरस व्यास राज नारायण शास्त्री (राजा पंडित रामायनी) ने रामायण के अंतिम प्रसंग रावण वध और राम राज्याभिषेक का अत्यंत मार्मिक और ओजपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। व्यास जी ने बताया कि रावण वध अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। लंका युद्ध के दौरान भगवान श्रीराम और रावण के बीच भीषण संग्राम हुआ। प्रभु श्रीराम के बाणों से रावण के सिर बार-बार कटते थे, किंतु वरदान के कारण वे पुनः उग आते थे। रावण को ब्रह्माजी से यह वरदान प्राप्त था कि उसकी नाभि में अमृत स्थित है, जिससे वह अजेय बना रहता था। इसी समय रावण के धर्मपरायण भाई विभीषण ने श्रीराम को यह रहस्य बताया कि रावण का अंत तभी संभव है जब उसकी नाभि में स्थित अमृत को सुखाया जाए। तब श्रीराम ने अग्निदेव द्वारा प्रदत्त दिव्य अस्त्र ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया। प्रभु के बाण ने रावण की नाभि पर प्रहार किया और उसका अंत हुआ। पूरा पांडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। कथा के दौरान सीता माता की मुक्ति, अग्निपरीक्षा और पुष्पक विमान से अयोध्या वापसी का भावपूर्ण वर्णन किया गया। व्यास जी ने बताया कि अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर प्रभु श्रीराम का स्वागत किया, जिसे आज हम दीपावली के रूप में मनाते हैं। इसके उपरांत भगवान श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक हुआ और रामराज्य की स्थापना हुई, जो न्याय, धर्म और आदर्श शासन का प्रतीक है। इस अवसर पर औरैया नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने धर्म और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया भी अपने कार्यकर्ताओं सहित कथा में पहुंचे। कथा आयोजन के संयोजक प्रेम गिरी महाराज ने बताया कि मंगलवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से सादर पधारने की अपील की गई है।3
- जै श्रीमन्नारायण नाम इस व्यक्ति ने सोशल मीडिया आदि पर वीडियो नें भारत के संविधान की सच्चाई को उजागर करते हुये दिखाया सच का आइना संविधान लिखेजाने के बाद हुई छेड़छाड़ भारत के संविधान में गुरकुलों और सनातन धर्म का उल्लेख है फिर देश में गुरकुलों मान्यतायें क्यों नहीं1
- औरैया जिले के थाना अछल्दा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब टीम ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए पाँच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा द्वारा गठित टीम ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद और उपनिरीक्षक राशिद हुसैन ने पुलिस बल के साथ रविवार को कमारा नहर पुल से करीब 50 कदम आगे बेलीपुर की ओर घेराबंदी कर पाँच अभियुक्तों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पाँच बकरियाँ, अवैध असलहा, कारतूस और दो हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया है। वही थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा है कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- Post by कुमार सुनील3
- अपर मुख्यसचिव के निर्देशन में गठित कानपुर से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल में विभिन्न वार्डो को देखा। साथ ही दस्तावेज खंगाले। खामियां को लेकर सीएमएस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1
- औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र में सत्ती तालाब पर काम कर रहे ठठराई मुहाल निवासी सफाईकर्मी के साथ एक विशेष धर्म से जुड़े लोगों द्वारा मारपीट कर दी गई।जिसके बाद युवक का 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल में मेफिकल कराया गया। पहुँची। घायल सफाईकर्मी ने बताया कि तालाब में पानी खोलने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लड़कों द्वारा मेरी साथ मारपीट की गई है।2