logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान (संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में आज बहराइच के बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज सभागार में पर्यावरण, जल संरक्षण एवं नशा उन्मूलन विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालय व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, आचार्यों, प्राचार्यों और प्रबंधकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षाशास्त्री व पर्यावरणविद् उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण, जल संरक्षण और अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे जन जागरण अभियान से हर व्यक्ति को जोड़ने का सामूहिक संकल्प लिया। मुख्य अतिथि महामना मालवीय मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं० हरिशंकर सिंह ने जोर देकर कहा कि पर्यावरण व जल संरक्षण मानव जीवन के लिए अनिवार्य आवश्यकता है; हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए और उनका संरक्षण भी करना चाहिए ताकि पर्यावरण मानवानुकूल बना रहे। उन्होंने नशा उन्मूलन को सामाजिक अभिशाप बताते हुए अवैध नशा के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाने का आह्वान किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रध्दा पाण्डेय ने बताया कि छात्रों व युवाओं में नशा का प्रचलन तेज़ी से बढ़ रहा है, जिस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान आवश्यक है। उपनिदेशक कृषि (डी०डी०ए०जी०) विनय वर्मा ने स्वस्थ रहने के लिए प्रकृति आधारित परंपरागत खेती, रसायन व उर्वरक रहित कृषि, गौ पालन और सब्जी उत्पादन पर बल दिया। आयोजक महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि संगठन पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर उनके संरक्षण का प्रभावी प्रयास कर रहा है और अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चला रहा है। इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षा एवं समाज शास्त्री डॉ तस्लीमा जैदी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पर्यावरणविद राकेश चंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट ने दिया। बाल शिक्षा निकेतन की प्राचार्य अर्चना मराठे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मालवीय मिशन जिला संयोजक अनिल मिश्रा एडवोकेट, संघ विचारक ओम प्रकाश सक्सेना, संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी, प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव, शिक्षाविद अरशद रईस और योगाचार्य सुशील बाजपाई सहित अन्य वक्ताओं ने भी जल एवं पर्यावरण संरक्षण तथा अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निरंतर जन जागरण अभियान चलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहभागी 200 छात्र-छात्राओं को बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ द्वारा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया। समापन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से नशा विरोधी एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जन जागरण अभियान चलाए जाने का संकल्प दोहराया।

3 hrs ago
user_PradipKumar Sharma
PradipKumar Sharma
बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
c63ceb9e-0074-4293-853d-f0e36e2f9dfc

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान (संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में आज बहराइच के बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज सभागार में पर्यावरण, जल संरक्षण एवं नशा उन्मूलन विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालय व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, आचार्यों, प्राचार्यों और प्रबंधकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षाशास्त्री व पर्यावरणविद् उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण, जल संरक्षण और अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे जन जागरण अभियान से हर व्यक्ति को जोड़ने का सामूहिक संकल्प लिया। मुख्य अतिथि महामना मालवीय

1f4ea1dc-64f4-45e0-975e-83509d628c66

मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं० हरिशंकर सिंह ने जोर देकर कहा कि पर्यावरण व जल संरक्षण मानव जीवन के लिए अनिवार्य आवश्यकता है; हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए और उनका संरक्षण भी करना चाहिए ताकि पर्यावरण मानवानुकूल बना रहे। उन्होंने नशा उन्मूलन को सामाजिक अभिशाप बताते हुए अवैध नशा के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाने का आह्वान किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रध्दा पाण्डेय ने बताया कि छात्रों व युवाओं में नशा का प्रचलन तेज़ी से बढ़ रहा है, जिस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान आवश्यक है। उपनिदेशक कृषि (डी०डी०ए०जी०)

विनय वर्मा ने स्वस्थ रहने के लिए प्रकृति आधारित परंपरागत खेती, रसायन व उर्वरक रहित कृषि, गौ पालन और सब्जी उत्पादन पर बल दिया। आयोजक महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि संगठन पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर उनके संरक्षण का प्रभावी प्रयास कर रहा है और अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चला रहा है। इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षा एवं समाज शास्त्री डॉ तस्लीमा जैदी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पर्यावरणविद राकेश चंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट ने दिया। बाल शिक्षा निकेतन की प्राचार्य अर्चना मराठे ने कार्यक्रम

की अध्यक्षता की। मालवीय मिशन जिला संयोजक अनिल मिश्रा एडवोकेट, संघ विचारक ओम प्रकाश सक्सेना, संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी, प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव, शिक्षाविद अरशद रईस और योगाचार्य सुशील बाजपाई सहित अन्य वक्ताओं ने भी जल एवं पर्यावरण संरक्षण तथा अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निरंतर जन जागरण अभियान चलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहभागी 200 छात्र-छात्राओं को बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ द्वारा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया। समापन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से नशा विरोधी एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जन जागरण अभियान चलाए जाने का संकल्प दोहराया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के थाना खैरीघाट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पश्चिम बदरका में कथित तौर पर मशीन से अवैध मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महाबीरना, चकैया निवासी पल्लू पुत्र देशराम निषाद द्वारा मशीन का उपयोग कर बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि यदि अधिकारी मौके पर पहुँचते हैं, तो खनन माफिया को पकड़ा जा सकता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि यह खनन बिना किसी वैध अनुमति के हो रहा है, तो इससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो सकता है, बल्कि पर्यावरण और कृषि भूमि को भी क्षति पहुँच सकती है। इसको देखते हुए, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के थाना खैरीघाट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पश्चिम बदरका में कथित तौर पर मशीन से अवैध मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महाबीरना, चकैया निवासी पल्लू पुत्र देशराम निषाद द्वारा मशीन का उपयोग कर बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि यदि अधिकारी मौके पर पहुँचते हैं, तो खनन माफिया को पकड़ा जा सकता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि यह खनन बिना किसी वैध अनुमति के हो रहा है, तो इससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो सकता है, बल्कि पर्यावरण और कृषि भूमि को भी क्षति पहुँच सकती है। इसको देखते हुए, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जनपद श्रावस्ती के भिनगा अंतर्गत मंगल भट्ठा के पास एक जमीन पर नगर पालिका परिषद भिनगा पर गंभीर लापरवाही और गंदे पानी की अवैध निकासी के आरोप लगे हैं। भू-स्वामी निसार अहमद ने शिकायत की है कि नगर पालिका परिषद द्वारा आसपास के पूरे मोहल्ले का गंदा पानी उनकी निजी जमीन पर नाला खुदवाकर बहाया जा रहा है, जिसके कारण उनकी जमीन पर लगातार जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। भिनगा निवासी निसार अहमद का कहना है कि वे अपनी इस जमीन पर घर का निर्माण करवाना चाहते हैं, लेकिन जलभराव के कारण उन्हें ऐसा करने में भारी कठिनाई हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई बार नगर पालिका परिषद भिनगा को लिखित पत्र देकर पानी की निकासी बंद करने की मांग की, परंतु उनका आरोप है कि नगर पालिका परिषद के ईओ (कार्यकारी अधिकारी) और अध्यक्ष द्वारा अभी तक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस अनदेखी से परेशान होकर, निसार अहमद ने उप जिलाधिकारी को तहसील दिवस में एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने इसमें मांग की है कि नगर पालिका परिषद द्वारा उनकी जमीन पर बहाया जा रहा गंदा पानी तुरंत बंद किया जाए और ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर उचित कार्यवाही की जाए। प्रार्थी का कहना है कि वे कई सालों से इस समस्या से जूझ रहे हैं और यदि जलभराव ऐसे ही जारी रहा, तो वे अपने रहने के घर का निर्माण नहीं कर पाएंगे। उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया है कि नगर पालिका परिषद पर उचित कार्यवाही कर उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
    3
    जनपद श्रावस्ती के भिनगा अंतर्गत मंगल भट्ठा के पास एक जमीन पर नगर पालिका परिषद भिनगा पर गंभीर लापरवाही और गंदे पानी की अवैध निकासी के आरोप लगे हैं। भू-स्वामी निसार अहमद ने शिकायत की है कि नगर पालिका परिषद द्वारा आसपास के पूरे मोहल्ले का गंदा पानी उनकी निजी जमीन पर नाला खुदवाकर बहाया जा रहा है, जिसके कारण उनकी जमीन पर लगातार जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है।

भिनगा निवासी निसार अहमद का कहना है कि वे अपनी इस जमीन पर घर का निर्माण करवाना चाहते हैं, लेकिन जलभराव के कारण उन्हें ऐसा करने में भारी कठिनाई हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई बार नगर पालिका परिषद भिनगा को लिखित पत्र देकर पानी की निकासी बंद करने की मांग की, परंतु उनका आरोप है कि नगर पालिका परिषद के ईओ (कार्यकारी अधिकारी) और अध्यक्ष द्वारा अभी तक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

इस अनदेखी से परेशान होकर, निसार अहमद ने उप जिलाधिकारी को तहसील दिवस में एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने इसमें मांग की है कि नगर पालिका परिषद द्वारा उनकी जमीन पर बहाया जा रहा गंदा पानी तुरंत बंद किया जाए और ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर उचित कार्यवाही की जाए। प्रार्थी का कहना है कि वे कई सालों से इस समस्या से जूझ रहे हैं और यदि जलभराव ऐसे ही जारी रहा, तो वे अपने रहने के घर का निर्माण नहीं कर पाएंगे। उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया है कि नगर पालिका परिषद पर उचित कार्यवाही कर उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • बहराइच में क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और थाना रामगांव की संयुक्त टीम की अपराधियों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में एक ₹50,000 के इनामी अभियुक्त के बायें पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्त का दर्जनों चोरी के मुकदमों का आपराधिक इतिहास है और वह थाना बौंडी का हिस्ट्रीशीटर भी है, जो कई चोरी के मामलों में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव सहित अन्य उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
    1
    बहराइच में क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और थाना रामगांव की संयुक्त टीम की अपराधियों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में एक ₹50,000 के इनामी अभियुक्त के बायें पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्त का दर्जनों चोरी के मुकदमों का आपराधिक इतिहास है और वह थाना बौंडी का हिस्ट्रीशीटर भी है, जो कई चोरी के मामलों में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव सहित अन्य उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
    user_OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    Local News Reporter नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बहराइच के थाना रानीपुर क्षेत्र के जींस करना जिगनिया गाँव में पति-पत्नी के विवाद ने एक दुखद मोड़ ले लिया, जहाँ ससुराल पक्ष द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने से आहत होकर एक युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान गुरु प्रसाद के रूप में हुई है, जिनके साले सुरेश कुमार ने बताया कि गुरु प्रसाद का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी अपने मायके जाने की जिद कर रही थी, जिस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपने मायके वालों को फोन करके बुला लिया। आरोप है कि ससुराल से आए साले ने अपने जीजा गुरु प्रसाद की जमकर पिटाई कर दी, जिससे गुरु प्रसाद गंभीर रूप से आहत हो गए। ससुराल पक्ष की इस पिटाई से अत्यधिक दुखी होकर गुरु प्रसाद ने घर के अंदर जाकर फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना रानीपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया है कि उन्हें अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन तहरीर मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जाँच कर रही है।
    1
    बहराइच के थाना रानीपुर क्षेत्र के जींस करना जिगनिया गाँव में पति-पत्नी के विवाद ने एक दुखद मोड़ ले लिया, जहाँ ससुराल पक्ष द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने से आहत होकर एक युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान गुरु प्रसाद के रूप में हुई है, जिनके साले सुरेश कुमार ने बताया कि गुरु प्रसाद का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी अपने मायके जाने की जिद कर रही थी, जिस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपने मायके वालों को फोन करके बुला लिया। आरोप है कि ससुराल से आए साले ने अपने जीजा गुरु प्रसाद की जमकर पिटाई कर दी, जिससे गुरु प्रसाद गंभीर रूप से आहत हो गए।

ससुराल पक्ष की इस पिटाई से अत्यधिक दुखी होकर गुरु प्रसाद ने घर के अंदर जाकर फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना रानीपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया है कि उन्हें अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन तहरीर मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जाँच कर रही है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अयोध्या एसोसिएशन की एक बैठक में वकीलों ने यह मांग उठाई है कि चम्पतराय, अनिल मिश्रा और गोपाल राय को अयोध्या छोड़ना होगा। वकीलों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि ये तीनों लोग तीन दिनों के भीतर अयोध्या नहीं छोड़ते हैं, तो पूरी अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा और किसी भी व्यक्ति को शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
    1
    अयोध्या एसोसिएशन की एक बैठक में वकीलों ने यह मांग उठाई है कि चम्पतराय, अनिल मिश्रा और गोपाल राय को अयोध्या छोड़ना होगा। वकीलों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि ये तीनों लोग तीन दिनों के भीतर अयोध्या नहीं छोड़ते हैं, तो पूरी अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा और किसी भी व्यक्ति को शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
    user_MOHD Naseem Bharat nation
    MOHD Naseem Bharat nation
    Business park नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बहराइच के जरवल रोड थाना क्षेत्र स्थित हरचंदा ग्राम में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने अपने मायके में फंदे से लटककर जान दे दी। मृतका के परिवार के लोगों ने उसके ससुराल वालों पर लगातार प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, हरचंदा ग्राम की रहने वाली रूही बेगम का निकाह दो साल पहले इलाके के ही राशिद नाम के युवक से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल के लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके कारण वह अक्सर परेशान रहती थी। हाल ही में एक विवाद होने के बाद रूही अपने मायके आ गई थी। परिवार के सदस्यों ने उसे समझाया, जिसके बाद वह घर के ऊपर बने टीन शेड के कमरे में चली गई। जब करीब आधे घंटे तक वह वापस नहीं आई, तो परिवार के लोग ऊपर पहुंचे और उसे दुपट्टे के फंदे से लटकता पाया। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के मामा हुमायूं खान ने बताया कि ससुराल के लोग अक्सर उनकी भांजी को परेशान करते थे, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर जरवल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी जरवल संतोष सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।
    1
    बहराइच के जरवल रोड थाना क्षेत्र स्थित हरचंदा ग्राम में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने अपने मायके में फंदे से लटककर जान दे दी। मृतका के परिवार के लोगों ने उसके ससुराल वालों पर लगातार प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार, हरचंदा ग्राम की रहने वाली रूही बेगम का निकाह दो साल पहले इलाके के ही राशिद नाम के युवक से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल के लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके कारण वह अक्सर परेशान रहती थी। हाल ही में एक विवाद होने के बाद रूही अपने मायके आ गई थी। परिवार के सदस्यों ने उसे समझाया, जिसके बाद वह घर के ऊपर बने टीन शेड के कमरे में चली गई। जब करीब आधे घंटे तक वह वापस नहीं आई, तो परिवार के लोग ऊपर पहुंचे और उसे दुपट्टे के फंदे से लटकता पाया। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतका के मामा हुमायूं खान ने बताया कि ससुराल के लोग अक्सर उनकी भांजी को परेशान करते थे, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर जरवल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी जरवल संतोष सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ओवैसी की एक रैली के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के खेमे में हलचल मची हुई है। सपा के कार्यकर्ता अब अपनी पार्टी से टिकट की मांग कर रहे हैं, साथ ही चेतावनी दे रहे हैं कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो इसके परिणाम 'घातक' हो सकते हैं। इस स्थिति से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। AIMIM के जिला बहराइच के जिला सचिव मो. मंशाद ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह तो बस 'शुरुआत' है। मो. मंशाद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब 'हक लिया जाएगा, मांगा नहीं जाएगा'। सपा खेमे में भी AIMIM को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
    2
    ओवैसी की एक रैली के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के खेमे में हलचल मची हुई है। सपा के कार्यकर्ता अब अपनी पार्टी से टिकट की मांग कर रहे हैं, साथ ही चेतावनी दे रहे हैं कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो इसके परिणाम 'घातक' हो सकते हैं।

इस स्थिति से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। AIMIM के जिला बहराइच के जिला सचिव मो. मंशाद ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह तो बस 'शुरुआत' है।

मो. मंशाद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब 'हक लिया जाएगा, मांगा नहीं जाएगा'। सपा खेमे में भी AIMIM को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
    user_MOHD Naseem Bharat nation
    MOHD Naseem Bharat nation
    Business park नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • टंडवा महंत निवासी राहुल पासवान ने एक दूसरा वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि संबंधित मामला अब शांत हो गया है। पासवान के अनुसार, अब उनके लोगों के मध्य कोई वाद-विवाद नहीं रह गया है और यह मसला आपसी सहमति से निपट गया है। इस दूसरे वीडियो में, उन्होंने भाजपा विधायक राम फेरन पाण्डेय पर कथित तौर पर स्वयं उनके (पीड़ित के) द्वारा लगाए गए आरोपों को भी खारिज कर दिया है।
    1
    टंडवा महंत निवासी राहुल पासवान ने एक दूसरा वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि संबंधित मामला अब शांत हो गया है। पासवान के अनुसार, अब उनके लोगों के मध्य कोई वाद-विवाद नहीं रह गया है और यह मसला आपसी सहमति से निपट गया है। इस दूसरे वीडियो में, उन्होंने भाजपा विधायक राम फेरन पाण्डेय पर कथित तौर पर स्वयं उनके (पीड़ित के) द्वारा लगाए गए आरोपों को भी खारिज कर दिया है।
    user_पी.एन.पाठक
    पी.एन.पाठक
    Ikauna, Shravasti•
    17 hrs ago
  • बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के अलीनगर कला गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब साढ़े बारह बजे कुछ कथित हमलावर घर में घुस आए और सोते हुए युवक राममिलन पर लोहे की रॉड तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। हमले की आवाज सुनकर राममिलन के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल के बेटे जगनमोहन ने खैरीघाट थाने में तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
    2
    बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के अलीनगर कला गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब साढ़े बारह बजे कुछ कथित हमलावर घर में घुस आए और सोते हुए युवक राममिलन पर लोहे की रॉड तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।

हमले की आवाज सुनकर राममिलन के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल के बेटे जगनमोहन ने खैरीघाट थाने में तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_अंकित अवस्थी
    अंकित अवस्थी
    मैं एक पत्रकार हूं जनता की सेवा करता हूं महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.