मातृत्व दिवस पर कुशालगढ़ बाबा श्याम मंदिर पर 251 परिंडे वितरित किये। गंगापुर सिटी:- ममता और करुणा के पावन अवसर "मातृत्व दिवस" पर मानव सेवा संस्थान द्वारा रविवार शाम को कुशालगढ़ बाबा श्री श्याम मंदिर परिसर में संस्थान के तत्वावधान में ‘परिंडा महाअभियान’ के तृतीय चरण के तहत 251 परिंडे वितरित किये गये। मानव सेवा संस्थान के सहसचिव मोहित जैन ने बताया कि भीषण गर्मी में मूक पक्षियों को जीवनदान देने के ध्येय से आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य थीम *आओ हम सब मिलकर हाथ बढ़ायें,मूक प्राणियों के प्राणबचायें,आओ मिलकर परिंडे लगायें* रही, जिसने जन-मानस को जीव सेवा के प्रति जागरूक किया। इस सेवाभावी कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिष्ठित लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने समाज में मूक प्राणियों के इस सेवार्थ कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समय की मांग बताया। अतिथियों ने मंदिर परिसर में आने जाने वाले महिला, पुरूषों को परिंडे वितरित किये एवं पानी भरने का संकल्प कराया। परिंडे लेने वाले युवक, युवतियों ने सेल्फी कराकर सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर लोगों को प्रेरित करने करने का बीड़ा उठाया। कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम धाम सेवा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र दुसाद, ओमप्रकाश धर्मकांटा, शिवचरण बीओबी एवं संस्थान अध्यक्ष दिनेश करणपुर,संरक्षक विजय गोयल, प्रमोद बंटी, डॉ. राहुल होमियोपैथिक,विमल पारले, राधारमण शर्मा, अंकित गोयल,राकेश गुप्ता, तन्नू खण्डेलवाल,गुड्डू रैन्जर,अमित खण्डेलवाल,गोपाल गुप्ता सहित संस्थान के अनेक समर्पित सदस्य मौजूद रहे।
मातृत्व दिवस पर कुशालगढ़ बाबा श्याम मंदिर पर 251 परिंडे वितरित किये। गंगापुर सिटी:- ममता और करुणा के पावन अवसर "मातृत्व दिवस" पर मानव सेवा संस्थान द्वारा रविवार शाम को कुशालगढ़ बाबा श्री श्याम मंदिर परिसर में संस्थान के तत्वावधान में ‘परिंडा महाअभियान’ के तृतीय चरण के तहत 251 परिंडे वितरित किये गये। मानव सेवा संस्थान के सहसचिव मोहित जैन ने बताया कि भीषण गर्मी में मूक पक्षियों को जीवनदान देने के ध्येय से आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य थीम *आओ हम सब मिलकर हाथ बढ़ायें,मूक प्राणियों के प्राणबचायें,आओ मिलकर परिंडे लगायें* रही, जिसने जन-मानस को जीव सेवा के प्रति जागरूक किया। इस सेवाभावी कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिष्ठित लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने समाज में मूक प्राणियों के इस सेवार्थ कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समय की मांग बताया। अतिथियों ने मंदिर परिसर में आने जाने वाले महिला, पुरूषों को परिंडे वितरित किये एवं पानी भरने का संकल्प कराया। परिंडे लेने वाले युवक, युवतियों ने सेल्फी कराकर सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर लोगों को प्रेरित करने करने का बीड़ा उठाया। कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम धाम सेवा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र दुसाद, ओमप्रकाश धर्मकांटा, शिवचरण बीओबी एवं संस्थान अध्यक्ष दिनेश करणपुर,संरक्षक विजय गोयल, प्रमोद बंटी, डॉ. राहुल होमियोपैथिक,विमल पारले, राधारमण शर्मा, अंकित गोयल,राकेश गुप्ता, तन्नू खण्डेलवाल,गुड्डू रैन्जर,अमित खण्डेलवाल,गोपाल गुप्ता सहित संस्थान के अनेक समर्पित सदस्य मौजूद रहे।
- कोटा-हिसार ट्रेन में एक ऑन ड्यूटी GRP जवान ने नशे में टीटीई और कोच अटेंडेंट से मारपीट की। जवान ने टीटीई का मोबाइल भी तोड़ दिया और स्टाफ की शिकायत के बावजूद सवाई माधोपुर में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।1
- गंगापुर सिटी के ग्राम पंचायत सेवा ब्लॉक में 'ग्राम रथ अभियान' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है।1
- सपोटरा के जाखोदा ग्राम पंचायत में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी सविता चौधरी का नादौती तबादला होने पर ग्रामीणों ने भव्य विदाई समारोह आयोजित किया। उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए, ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किया और प्रशासन में विश्वास मजबूत किया। उनकी ईमानदारी और सरल स्वभाव के लिए उन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा।1
- गुनसार में पहुंचा ग्राम विकास रथ, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी गुनसार में पहुंचा ग्राम विकास रथ, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी संवाददाता: हनीस शेख, कुतकपुर हिंडौन क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुनसार सहित आसपास के गांवों में सोमवार को भाजपा की ग्राम विकास रथ यात्रा पहुंची, जहां ग्रामीणों ने रथ का स्वागत किया। कार्यक्रम में खेड़ा जमालपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। गुनसार बूथ अध्यक्ष जुबेर खान ने बताया कि ग्राम विकास रथ के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी एलईडी स्क्रीन के जरिए दिखाई गई। मंडल मंत्री शोभा तिवारी ने कहा कि विकास रथ का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है तथा सुझाव पेटी में ग्रामीण अपने सुझाव भी दे सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी, प्रदेश आईटी संयोजक भाजपा एसपी मोर्चा रिंकू मीना, मंडल महामंत्री विकास व्यास, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी व अन्य अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर एसएचसी कुतुकपुर की एएनएम मंजू जायसवाल एवं सीएचओ ब्रह्मानंद का भी सम्मान किया गया। मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने दोनों के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पंचायत समिति विकास अधिकारी ज्ञान सिंह, ग्राम विकास अधिकारी रेखा मीणा, गुनसार सरपंच मोहम्मद सलमान खान, एएसआई गिरधारी लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- गुनसार सहित क्षेत्र के गांवों में पहुंचा ग्राम विकास रथ, खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने सरकारी योजनाओं का किया बखान..... हिंडौन सिटी। भाजपा का ग्राम विकास रथ सोमवार को ग्राम पंचायत गुनसार सहित क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचा। गुनसार बूथ अध्यक्ष जुबेर खान ने बताया कि कार्यक्रम में पहुंची खेड़ा जमालपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त करने की बात कही। मंडल मंत्री शोभा तिवारी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए ग्राम विकास रथ की सुझाव पेंटी में अपने सुझाव डाल सकतें हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम विकास रथ का भव्य स्वागत किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं को रथ में लगी एल ई डी के माध्यम से देखा। इससे पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी, विधानसभा प्रवासी प्रभारी एवं प्रदेश आईटी संयोजक भाजपा एसपी मोर्चा के रिंकू मीना, मंडल महामंत्री विकास व्यास, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी,मंडल मंत्री शोभा तिवारी,आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर पर सर्टिफाइड आयुष्मान आरोग्य मंदिर एचएससी कुतकपुर की एएनएम मंजू जयसवाल,सी एच ओ ब्रह्मानंद का साफा माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चौधरी ने एएनएम जयसवाल और सी एच ओ ब्रह्मानंद के कार्यो की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं की बढाई करते हुए योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचने की बात कही। कार्यक्रम में श्री महावीरजी पंचायत समिति के विकास अधिकारी ज्ञान सिंह, ग्राम विकास अधिकारी रेखा मीणा, गुनसार पंचायत सरपंच मोहम्मद सलमान खान,कल्लो बाई मीणा, हिण्डौन सदर थाने के एएसआई गिरधारी लाल, कांस्टेबल प्रधान, हैमेंद्र सिंह सहित कर्मचारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहें।2
- जनसेवक अजय रामनाथ घूमना ने जीवन का 123 वा रक्तदान कर बचाई युवक की जान दौसा जिला अस्पताल में भर्ती मरीज बनवारी मीना निवासी घूमना जिनका हीमोग्लोबिन मात्र 5 रह गया । मरीज का रक्त ग्रुप दुर्बल रक्त ग्रुप बी नेगेटिव था जो जिला के कोई भी ब्लड बैंक में नहीं मिला । मरीज के परिजनों के काफी प्रयास किए फिर भी उन्हें बी नेगेटिव का डोनर नहीं मिला ।फिर उन्होंने जनसेवक अजय रामनाथ घूमना को कॉल किया ।जनसेवक अजय रामनाथ घूमना ने अपने स्तर से केश वारिफाई किया और बिना देरी किए अपने निजी काम से जयपुर गए हुए थे जनसेवक अजय रामनाथ घूमना अपना काम छोड़कर जयपुर से सीधे जिला अस्पताल दौसा पहुंचे और मरीज बनवारी के लिए रक्तदान किया ।जनसेवक अजय रामनाथ घूमना का ये जीवन का 123 वा रक्तदान है ।जिसमें 96बार प्लेटलेट्स दान, 26बार होल ब्लड दान एवं एक बार सफेद रक्त कोशिकाओं का दान शामिल है।जनसेवक अजय रामनाथ घूमना अपने ग्रुप एक कदम मानवता की ओर से अबतक 3000से अधिक मरीजों को निस्वार्थ रक्त उपलब्ध करवा चुके है।1
- गंगापुर सिटी के सेवा ग्राम पंचायत में 'ग्राम रथ अभियान' का शुभारंभ हुआ है। इस अभियान के ज़रिए ग्रामीणों तक महत्वपूर्ण जानकारियाँ पहुँचाई जा रही हैं।1
- चोपड़ा कुआं से स्कूल तक बदहाल व्यवस्था! ओवरफ्लो नालियों और गंदे पानी से लोग परेशान, प्रशासन पर फूटा भाजपा नेता का गुस्सा चोपड़ा कुआं से स्कूल तक बदहाल व्यवस्था! ओवरफ्लो नालियों और गंदे पानी से लोग परेशान, प्रशासन पर फूटा भाजपा नेताओं का गुस्सा संवाददाता: हनीस शेख, कुतकपुर शहर में गंदगी, बदबू और ओवरफ्लो नालियों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। चोपड़ा कुआं, निक्को की देवी रोड और स्कूल के आसपास की सड़कों पर महीनों से पानी भरा हुआ है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ कागजों में सफाई दिखाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर अमिर खान ने प्रशासनिक रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कई बार शिकायत देने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। नालियां पूरी तरह जाम पड़ी हैं, गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और नियमित साफ-सफाई नहीं होने से क्षेत्र में बदबू फैल रही है। उन्होंने कहा कि इसी रास्ते से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं और स्कूली बच्चों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन प्रशासन को आम जनता की परेशानी दिखाई नहीं दे रही। लोगों को गंदे पानी के बीच से निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के फरुख भाई ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार जनता के लिए योजनाएं चला रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर जिम्मेदार अधिकारी उन योजनाओं की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। शिकायतों के बाद भी सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है और समस्या जस की तस बनी हुई है।1
- हिंडौन के राष्ट्रीय पार्क में 'अनमोल विरासत फाउंडेशन' ने भारतीय कला-संस्कृति संजोने को शास्त्रीय संगीत संध्या सजाई। बनारस घराने के अंतरराष्ट्रीय बांसुरी वादक रजत प्रसन्ना ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को अपनी अनमोल विरासत से जोड़ना है।4