logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पन्ना जिले के पवई में नगर परिषद द्वारा सुंदरीकरण का काम किया जा रहा है। इसके तहत सबसे पहले करही मोड़ पर स्थित तालाब में सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया गया है। वर्तमान में तालाब के अंदर जेसीबी चलाई जा रही है और साफ-सफाई का काम लगातार जारी है।

3 hrs ago
user_हबीब खान
हबीब खान
Auto parts store पवई, पन्ना, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

पन्ना जिले के पवई में नगर परिषद द्वारा सुंदरीकरण का काम किया जा रहा है। इसके तहत सबसे पहले करही मोड़ पर स्थित तालाब में सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया गया है। वर्तमान में तालाब के अंदर जेसीबी चलाई जा रही है और साफ-सफाई का काम लगातार जारी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पन्ना जिले के पवई में नगर परिषद द्वारा सुंदरीकरण का काम किया जा रहा है। इसके तहत सबसे पहले करही मोड़ पर स्थित तालाब में सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया गया है। वर्तमान में तालाब के अंदर जेसीबी चलाई जा रही है और साफ-सफाई का काम लगातार जारी है।
    1
    पन्ना जिले के पवई में नगर परिषद द्वारा सुंदरीकरण का काम किया जा रहा है। इसके तहत सबसे पहले करही मोड़ पर स्थित तालाब में सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया गया है। वर्तमान में तालाब के अंदर जेसीबी चलाई जा रही है और साफ-सफाई का काम लगातार जारी है।
    user_हबीब खान
    हबीब खान
    Auto parts store पवई, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पन्ना जिले के जनपद पंचायत गुनौर अंतर्गत ग्राम सुंगरहा में विकास कार्यों में भारी भ्रष्टाचार और अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने माननीया जिला कलेक्टर और जिला पंचायत पन्ना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने बताया कि सुंगरहा में कई विकास निर्माण कार्यों में रेत की जगह जस्ट (डस्ट) का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कई कुओं के सौंदर्यीकरण के लिए सरकारी बजट से पैसे तो निकाल लिए गए, लेकिन असल में किसी भी कुएं का सौंदर्यीकरण नहीं कराया गया। इस मामले में ग्रामीणों ने पहले जनपद पंचायत गुनौर के CEO को भी लिखित आवेदन दिया था, लेकिन वहां से कोई कार्यवाही नहीं की गई। स्थानीय प्रशासन के ढुलमुल रवैये से नाराज होकर लोगों को पन्ना कलेक्टर और जिला पंचायत CEO के पास गुहार लगानी पड़ी। अब देखना यह होगा कि इस आवेदन पर जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करता है और सुंगरहा पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार तथा अनियमितता पर अंकुश लग पाता है या नहीं।
    1
    पन्ना जिले के जनपद पंचायत गुनौर अंतर्गत ग्राम सुंगरहा में विकास कार्यों में भारी भ्रष्टाचार और अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने माननीया जिला कलेक्टर और जिला पंचायत पन्ना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने बताया कि सुंगरहा में कई विकास निर्माण कार्यों में रेत की जगह जस्ट (डस्ट) का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कई कुओं के सौंदर्यीकरण के लिए सरकारी बजट से पैसे तो निकाल लिए गए, लेकिन असल में किसी भी कुएं का सौंदर्यीकरण नहीं कराया गया।

इस मामले में ग्रामीणों ने पहले जनपद पंचायत गुनौर के CEO को भी लिखित आवेदन दिया था, लेकिन वहां से कोई कार्यवाही नहीं की गई। स्थानीय प्रशासन के ढुलमुल रवैये से नाराज होकर लोगों को पन्ना कलेक्टर और जिला पंचायत CEO के पास गुहार लगानी पड़ी। अब देखना यह होगा कि इस आवेदन पर जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करता है और सुंगरहा पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार तथा अनियमितता पर अंकुश लग पाता है या नहीं।
    user_Shiva yadav
    Shiva yadav
    Media and information sciences faculty गुन्नौर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रैपुरा थाना पुलिस ने बघवारकलां में हुए नन्नू सोनी हत्याकांड का खुलासा करते हुए 21 जुलाई 2026 को कपोदरा, सूरत (गुजरात) से आरोपी पत्नी अर्चना सोनी और उसके पूर्व पति रामप्रताप सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान व एस.डी.ओ.पी. पवई भावना दांगी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी स्मिता सिंह बघेल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम तथा सायबर सेल ने करीब 1 साल तक चली तलाश के बाद दोनों को पकड़ा है। मामले में 11 जुलाई 2025 को मृतक के पिता मुन्नालाल सोनी ने रैपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके बेटे नन्नू सोनी ने सढ़ा बांदा (उ.प्र.) की रहने वाली अर्चना सोनी के साथ 27 मई 2025 को कोर्ट मैरिज की थी। अर्चना की पहली शादी बगहा अजयगढ़ के रामप्रताप सोनी से हुई थी, जिससे उसके 2 बच्चे हैं। शादी के बाद से अर्चना जमीन अपने दोनों बेटों के नाम कराने को लेकर नन्नू से विवाद करती थी। 10-11 जुलाई 2025 की दरम्यानी रात नन्नू सोनी की उसके कमरे में बिस्तर पर हत्या कर दी गई और अर्चना अपने बच्चों के साथ घर से गायब मिली। इस पर पुलिस ने धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया था। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ से खुलासा हुआ कि अर्चना ने रामप्रताप को फोन करके बताया था कि नन्नू उसके बच्चों को पसंद नहीं करता। इसके बाद 10 जुलाई 2025 को रामप्रताप ने बघवारकलां पहुंचकर अर्चना के साथ मिलकर लकड़ी की मुगरिया से हमला कर नन्नू की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए इंदौर, धार, रायपुर, दिल्ली, गुरुग्राम, पुणे, जयपुर, छतरपुर, बांदा और सूरत में लगातार ठिकाने, काम, वेशभूषा और नाम बदलते रहे। 12 महीने तक पीछा करने के बाद पन्ना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को सूरत से गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
    3
    मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रैपुरा थाना पुलिस ने बघवारकलां में हुए नन्नू सोनी हत्याकांड का खुलासा करते हुए 21 जुलाई 2026 को कपोदरा, सूरत (गुजरात) से आरोपी पत्नी अर्चना सोनी और उसके पूर्व पति रामप्रताप सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान व एस.डी.ओ.पी. पवई भावना दांगी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी स्मिता सिंह बघेल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम तथा सायबर सेल ने करीब 1 साल तक चली तलाश के बाद दोनों को पकड़ा है।

मामले में 11 जुलाई 2025 को मृतक के पिता मुन्नालाल सोनी ने रैपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके बेटे नन्नू सोनी ने सढ़ा बांदा (उ.प्र.) की रहने वाली अर्चना सोनी के साथ 27 मई 2025 को कोर्ट मैरिज की थी। अर्चना की पहली शादी बगहा अजयगढ़ के रामप्रताप सोनी से हुई थी, जिससे उसके 2 बच्चे हैं। शादी के बाद से अर्चना जमीन अपने दोनों बेटों के नाम कराने को लेकर नन्नू से विवाद करती थी। 10-11 जुलाई 2025 की दरम्यानी रात नन्नू सोनी की उसके कमरे में बिस्तर पर हत्या कर दी गई और अर्चना अपने बच्चों के साथ घर से गायब मिली। इस पर पुलिस ने धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया था।

तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ से खुलासा हुआ कि अर्चना ने रामप्रताप को फोन करके बताया था कि नन्नू उसके बच्चों को पसंद नहीं करता। इसके बाद 10 जुलाई 2025 को रामप्रताप ने बघवारकलां पहुंचकर अर्चना के साथ मिलकर लकड़ी की मुगरिया से हमला कर नन्नू की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए इंदौर, धार, रायपुर, दिल्ली, गुरुग्राम, पुणे, जयपुर, छतरपुर, बांदा और सूरत में लगातार ठिकाने, काम, वेशभूषा और नाम बदलते रहे। 12 महीने तक पीछा करने के बाद पन्ना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को सूरत से गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पन्ना के श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर सरकार सप्तनिधि धाम में आयोजित 15 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में हुआ। कथा के अंतिम दिन मलूक पीठाधीश्वर पूज्य श्री राजेंद्र दास जी महाराज ने भक्तों को भागवत कथा का अमृतपान कराया। अपने संबोधन में महाराज श्री ने पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि धाम के नाम से एक संस्कृत विद्यालय की स्थापना की जानी चाहिए, ताकि देशभर के विद्यार्थी संस्कृत, शास्त्रों और प्रभु की महिमा का प्रचार-प्रसार कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने हर वर्ष वृंदावन सहित देशभर के संतों की उपस्थिति में कम से कम तीन दिवसीय वार्षिक संत समागम अनिवार्य रूप से आयोजित करने का संदेश दिया। पूज्य महाराज श्री के इन आशीर्वचनों पर सहमति व्यक्त करते हुए विधायक श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने इस संकल्प को पूरा करने का दायित्व लिया। उन्होंने जानकारी दी कि 24 जुलाई को मुख्यमंत्री मोहन यादव पन्ना आ रहे हैं, और वे इस वार्षिक आयोजन को सरकार के कैलेंडर में दर्ज कराने तथा संस्कृत विद्यालय को जल्द स्थापित करने का प्रयत्न करेंगे। विधायक ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्री जुगल किशोर सरकार की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और पन्ना को देश के प्रमुख आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करना है। समारोह के दौरान पूज्य इंद्रेश जी महाराज के मधुर भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और पूरा पंडाल जयघोषों से गूंज उठा। कथा के समापन पर आयोजन समिति एवं भक्त परिवार ने पूज्य राजेंद्र दास जी महाराज सहित सभी संत-महात्माओं का अभिनंदन और विदाई की। वहीं, अगले दिन दोपहर 3 बजे से जुगल किशोर मंदिर में पूज्य श्री किशोर दास जी महाराज की भक्तमाल कथा का आयोजन किया जाएगा।
    4
    पन्ना के श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर सरकार सप्तनिधि धाम में आयोजित 15 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में हुआ। कथा के अंतिम दिन मलूक पीठाधीश्वर पूज्य श्री राजेंद्र दास जी महाराज ने भक्तों को भागवत कथा का अमृतपान कराया। अपने संबोधन में महाराज श्री ने पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि धाम के नाम से एक संस्कृत विद्यालय की स्थापना की जानी चाहिए, ताकि देशभर के विद्यार्थी संस्कृत, शास्त्रों और प्रभु की महिमा का प्रचार-प्रसार कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने हर वर्ष वृंदावन सहित देशभर के संतों की उपस्थिति में कम से कम तीन दिवसीय वार्षिक संत समागम अनिवार्य रूप से आयोजित करने का संदेश दिया।

पूज्य महाराज श्री के इन आशीर्वचनों पर सहमति व्यक्त करते हुए विधायक श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने इस संकल्प को पूरा करने का दायित्व लिया। उन्होंने जानकारी दी कि 24 जुलाई को मुख्यमंत्री मोहन यादव पन्ना आ रहे हैं, और वे इस वार्षिक आयोजन को सरकार के कैलेंडर में दर्ज कराने तथा संस्कृत विद्यालय को जल्द स्थापित करने का प्रयत्न करेंगे। विधायक ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्री जुगल किशोर सरकार की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और पन्ना को देश के प्रमुख आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

समारोह के दौरान पूज्य इंद्रेश जी महाराज के मधुर भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और पूरा पंडाल जयघोषों से गूंज उठा। कथा के समापन पर आयोजन समिति एवं भक्त परिवार ने पूज्य राजेंद्र दास जी महाराज सहित सभी संत-महात्माओं का अभिनंदन और विदाई की। वहीं, अगले दिन दोपहर 3 बजे से जुगल किशोर मंदिर में पूज्य श्री किशोर दास जी महाराज की भक्तमाल कथा का आयोजन किया जाएगा।
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अंग्रेज तो काफी हद तक ठीक थे, लेकिन बीजेपी ने भारत में पहली बार संविधान की हत्या करने का कार्य किया है। यह रवैया जर्मनी के तानाशाह हिटलर की याद दिलाता है और पूरा भारतवर्ष बीजेपी के इस कार्य की घोर निंदा करता है।
    1
    अंग्रेज तो काफी हद तक ठीक थे, लेकिन बीजेपी ने भारत में पहली बार संविधान की हत्या करने का कार्य किया है। यह रवैया जर्मनी के तानाशाह हिटलर की याद दिलाता है और पूरा भारतवर्ष बीजेपी के इस कार्य की घोर निंदा करता है।
    user_Arun Lodhi
    Arun Lodhi
    Media and information sciences faculty अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.