Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंग्रेज तो काफी हद तक ठीक थे, लेकिन बीजेपी ने भारत में पहली बार संविधान की हत्या करने का कार्य किया है। यह रवैया जर्मनी के तानाशाह हिटलर की याद दिलाता है और पूरा भारतवर्ष बीजेपी के इस कार्य की घोर निंदा करता है।
Arun Lodhi
अंग्रेज तो काफी हद तक ठीक थे, लेकिन बीजेपी ने भारत में पहली बार संविधान की हत्या करने का कार्य किया है। यह रवैया जर्मनी के तानाशाह हिटलर की याद दिलाता है और पूरा भारतवर्ष बीजेपी के इस कार्य की घोर निंदा करता है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पन्ना जिले के जनपद पंचायत गुनौर अंतर्गत ग्राम सुंगरहा में विकास कार्यों में भारी भ्रष्टाचार और अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने माननीया जिला कलेक्टर और जिला पंचायत पन्ना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने बताया कि सुंगरहा में कई विकास निर्माण कार्यों में रेत की जगह जस्ट (डस्ट) का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कई कुओं के सौंदर्यीकरण के लिए सरकारी बजट से पैसे तो निकाल लिए गए, लेकिन असल में किसी भी कुएं का सौंदर्यीकरण नहीं कराया गया। इस मामले में ग्रामीणों ने पहले जनपद पंचायत गुनौर के CEO को भी लिखित आवेदन दिया था, लेकिन वहां से कोई कार्यवाही नहीं की गई। स्थानीय प्रशासन के ढुलमुल रवैये से नाराज होकर लोगों को पन्ना कलेक्टर और जिला पंचायत CEO के पास गुहार लगानी पड़ी। अब देखना यह होगा कि इस आवेदन पर जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करता है और सुंगरहा पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार तथा अनियमितता पर अंकुश लग पाता है या नहीं।1
- पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बघवारकलां में हुए बहुचर्चित हत्याकांड का पन्ना पुलिस ने करीब एक वर्ष बाद खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक नन्नू सोनी की हत्या उसकी पत्नी अर्चना सोनी ने अपने पूर्व पति रामप्रताप सोनी के साथ मिलकर रची गई साजिश के तहत की थी। यह वारदात 10-11 जुलाई 2025 की रात को अंजाम दी गई थी, जब घर में लकड़ी की मुगरिया से हमला कर नन्नू सोनी की हत्या कर दी गई और उसके बाद आरोपी महिला अपने दोनों बच्चों के साथ फरार हो गई थी। विवेचना के दौरान सामने आया कि अर्चना की पहली शादी रामप्रताप सोनी से हुई थी और उन दोनों के दो बच्चे हैं। बाद में अर्चना ने नन्नू सोनी से कोर्ट मैरिज कर ली थी। अर्चना ने अपने पूर्व पति रामप्रताप को बताया था कि नन्नू उसके बच्चों को पसंद नहीं करता, जिसके बाद दोनों ने मिलकर नन्नू की हत्या की योजना बनाई थी। वारदात के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों आरोपी लगातार अपने ठिकाने, शहर, नाम और वेशभूषा बदलते रहे। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में लगातार दबिश दी। आखिरकार 21 जुलाई 2026 को कपोदरा, सूरत से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी स्मिता सिंह बघेल, रैपुरा थाना स्टाफ और पन्ना साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- पन्ना स्थित बृहस्पति कुंड में सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसके बावजूद लोग बिना किसी सुरक्षा और पुख्ता इंतजामों के सेल्फी लेने के चक्कर में लगे हुए हैं।1
- पन्ना के कोतवाली चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने तानाशाही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन देश के युवा छात्र-छात्राओं के समर्थन में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी की बलपूर्वक गिरफ्तारी के खिलाफ आयोजित किया गया था। इस प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खान, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, पुरुषोत्तम जड़िया, मनीष मिश्रा, श्रीमती रमा बुंदेला, श्रीमती आस्था तिवारी, श्रीमती विमला सिंगरौली, स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, दीपक तिवारी, अंकित शर्मा, राजबहादुर पटेल, सुनील अवस्थी, सरदार सिंह यादव, बासुदेव बुंदेला, कदीर खान, सुरेंद्र आदिवासी, रियासत खान, अरविंद सोनी, वेदांत मिश्रा, अभिषेक चौरसिया, संदीप द्विवेदी, जितेंद्र जाटव, सौरव पटेरिया, दीप साहू, नसीम खान, नदीम खान, रोशन खान और जाहिद खान समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- दमोह में नशा मुक्ति की अपील और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 'ड्रग्स फ्री दमोह' अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाई। इस पहल के जरिए विद्यार्थियों ने एकजुट होकर समाज को नशामुक्ति का संदेश दिया।1
- दमोह जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया कि प्रशासनिक टीम लगातार पूरी मेहनत और सक्रियता के साथ काम कर रही है। जिले में संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँच सके, इसके लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इसी सक्रियता के बल पर सीएम हेल्पलाइन में जिले ने एक बार फिर से अपना स्थान प्राप्त किया है। जिला कलेक्टर ने टीम के काम की तारीफ करते हुए सभी से आगे भी इसी लगन और मेहनत के साथ कार्य जारी रखने की बात कही है।1
- अंग्रेज तो काफी हद तक ठीक थे, लेकिन बीजेपी ने भारत में पहली बार संविधान की हत्या करने का कार्य किया है। यह रवैया जर्मनी के तानाशाह हिटलर की याद दिलाता है और पूरा भारतवर्ष बीजेपी के इस कार्य की घोर निंदा करता है।1