पंचमहला में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत, दो गंभीर; अज्ञात हाइवा की तलाश में जुटी पुलिस बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के पंचमहला थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब बाइक सवार लखीसराय की ओर जा रहे तीन लोगों को एक अज्ञात हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में अमरेश महतो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अरविंद महतो और शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पंचमहला थाना पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों को पटना रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि तीनों बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर बिंद टोली के रहने वाले हैं। हादसे के बाद अज्ञात हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पंचमहला थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस अज्ञात हाइवा की पहचान करने और सड़क हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर फरार हाइवा की तलाश कर रही है।

- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि बाढ़। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर बाढ़ कांग्रेस मैदान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर श्यामदेव चौहान ने की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा देश में तकनीकी और संचार के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान की। कार्यक्रम में पटना जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण-2 के जिला प्रवक्ता धर्मवीर कुमार, जिला सचिव संजय कुमार, पंडारक प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र सिंह, मनोज सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- बाढ़ थाना अंतर्गत नदावाँ गांव में एक मासूम अपने परिवार से बिछड़ कर पहुंच गई है, वह अपना घर पुराईबागी बता रही है किसी का नाम नही बता पा रही है। पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। जानकारी मिलने पर बाढ़ थाना या बेढ़ना ओपी में संपर्क करें।1
- पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर छात्रों का प्रदर्शन जारी आज तीसरा दिन. पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर छात्रों का प्रदर्शन जारी आज तीसरा दिन. . . . . . #SeemanchalBytes #Patna #TRE41
- वैशाली में 800 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद, पिकअप चालक गिरफ्तार ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू वैशाली पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के जढुआ बाजार समिति स्थित एनपीएसएस पार्सल प्राइवेट लिमिटेड ट्रांसपोर्ट एजेंसी के बाहर खड़े पिकअप वाहन से 800 लीटर अवैध कोडीन फॉस्फेट कफ सिरप बरामद किया है। मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना की गुप्त सूचना पर 18 अगस्त को हुई छापेमारी में पिकअप चालक आदर्श कुमार, निवासी मिल्कीपुर छोटी अकौना, जहानाबाद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 1,010 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, पिकअप वाहन और एक बाइक भी जब्त की है। नगर थाना कांड संख्या 800/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई होनी थी।1
- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से लापता हुए युवक की तलाश । लापता युवक की तलाश नाम: विकाश कुमार उम्र: 16 वर्ष पिता: धर्मेंद्र सहनी ग्राम: मोगलचक (मांझा) वार्ड संख्या 03 थाना,मोहिउद्दीन नगर, जिला,समस्तीपुर। सम्पर्क सूत्र: 7986564810, 7033148015 यह लड़का बीते 13 अगस्त से लापता है अगर किसी भी सज्जन को यह लड़का कहीं भी दिखाई पड़े तो इस नम्बर पर सूचित करें या आप अपने नजदीक के थाना में सुपुर्त कर दें ताकि समय रहते हुए यह लापता लड़का अपने माता पिता एवं परिजन से मिल सके।1
- बिंद में संत रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा, बीडीओ जफरूद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना बिंद। प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा को प्रखंड विकास पदाधिकारी जफरूद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संत रविदास जी के विचारों और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। अभियान के अंतर्गत 27 अगस्त 2026 से 27 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को अनुसूचित महादलित टोलों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों के लोगों को सरकार की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। एवं सरकार के विभिन्न विभागों के योजनाओं से संबंधित ऑन स्पॉट निष्पादन किया जाएगा।अभियान का उद्देश्य समाज के वंचित एवं महादलित समुदाय तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय भी किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान संत रविदास जी के जयकारों से माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने अभियान को सफल बनाने तथा समाज में समरसता और समानता का संदेश मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रखंड व अंचल कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी, समाजसेवी व ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- अस्पताल में मरीज की मौत के बाद बवाल, शव एंबुलेंस से भेजे जाने का आरोप अस्पताल में मरीज की मौत के बाद बवाल, शव एंबुलेंस से भेजे जाने का आरोप1
- पंचमहला में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत, दो गंभीर; अज्ञात हाइवा की तलाश में जुटी पुलिस बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के पंचमहला थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब बाइक सवार लखीसराय की ओर जा रहे तीन लोगों को एक अज्ञात हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में अमरेश महतो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अरविंद महतो और शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पंचमहला थाना पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों को पटना रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि तीनों बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर बिंद टोली के रहने वाले हैं। हादसे के बाद अज्ञात हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पंचमहला थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस अज्ञात हाइवा की पहचान करने और सड़क हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर फरार हाइवा की तलाश कर रही है।1