समस्तीपुर में दवा दुकानदार से मांगी 3 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी,दो सगे भाई गिरफ्तार! समस्तीपुर में दवा दुकानदार से मांगी 3 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी,दो सगे भाई गिरफ्तार! बिहार समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ पंकज बाबा की रिपोर्ट: जिले के वैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूसारोड बाजार स्थित एक दवा दुकानदार से रंगदारी मांगने के आरोप में समस्तीपुर पुलिस ने श्रीरामपुर अयोध्या से दो भाइयों को गिरफ्तार किया है, उक्त गिरफ्तार आरोपी भाईयों की पहचान वार्ड नंबर-1 निवासी स्व. जगरनाथ ठाकुर के पुत्र दीपू कुमार और रंजीत कुमार के रूप में की गई है! बताते चलें कि पीड़ित दवा दुकानदार जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर बथुआ गांव निवासी अजय कुमार सिंह ने वैनी थाने में लिखित आवेदन देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार पुलिस प्रशासन से लगायी थी। पीड़ित दवा दुकानदार अजय कुमार सिंह ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि आरोपितों ने उसके मोबाइल पर WhatsApp कॉलिंग कर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी, रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि पीड़ित दवा दुकानदार अजय कुमार सिंह द्वारा दी गई लिखित आवेदन का जांच कर आरोपी दोनों सगे भाइयों दीपू कुमार और रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया हैं, पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुट गई हैं।

- समस्तीपुर जिले के सिंधिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बहोर गांव में 45 वर्षीय मजदुर को सांड ने हमला कर किया घायल, 5 दिनों तक विभिन्न स्थानों पर इलाज कराने के बाद पटना के एक निजी अस्पताल में हो गई मौत, मृतक भोला राम के चाचा ने बताया पूरी घटना1
- बेगूसराय में #तेघड़ा में मंगलवार सुबह जमींदारी बांध के #किनारे करीब अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में चर्चा तेज हो गई। ,,,1
- हाँ वीडियो एक पुराने सवाल को जिंदा करने के लिए इस वीडियो को बनाया गया है वीडियो है जो बनाया गया है पुराना पावर बैंक जो लोकल क्वालिटी के साथ होता है उसको नई बैटरी कैसे रिपेयर करें करेन स्टेप इसमे समझा गया है1
- काशीपुर चौक पर युवक के साथ मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती। समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर में कुछ बदमाश प्रवृत्ति के युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जख्मी युवक की पहचान चुन्नू कुमार के रूप में हुई है, जो काशीपुर मोहल्ले का ही रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चुन्नू कुमार को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि चुन्नू कुमार काशीपुर चौक पर नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई मारपीट में चुन्नू कुमार घायल हो गया। घटना के संबंध में घायल चुन्नू कुमार ने बताया कि उसका किसी भी व्यक्ति से पहले से कोई विवाद नहीं था। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों द्वारा नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।1
- SH-55 पर निकला 10 फीट का अजगर! समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा में रात करीब 8 बजे एसएच-55 पर करीब 10 फीट लंबा अजगर सड़क पार करता दिखा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।1
- 🚨 बहेरा थाना पर गंभीर सवाल | 80 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाए गंभीर आरोप बेनिपुर के पौहद्दी गांव निवासी करीब 80 वर्षीय कन्हैया साहू जी और विद्यानंद चौरसिया जी मेरे आवास पर पहुंचे और बहेरा थाना से जुड़े कई गंभीर आरोप मेरे सामने रखे। उनके अनुसार थानाध्यक्ष पंकज कुमार, रीडर राजीव कुमार, CI संतोष कुमार मंडल, विक्की कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी सहित कई पुलिस अधिकारियों की भूमिका को लेकर शिकायतें हैं। पीड़ितों के पास/मेरे पास ₹25,000 और ₹17,000 की कथित मांग से संबंधित ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है। उनका आरोप है कि जमीन विवाद में मारपीट के बाद अस्पताल में इलाज के बावजूद पुलिस रिपोर्ट में बदलाव किया गया और FIR दर्ज करने में भी काफी देरी हुई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ इस तरह की शिकायत सामने आती है, तो इसकी निष्पक्ष जांच क्यों न हो? मैं किसी को दोषी घोषित नहीं कर रहा हूं। मेरे पास उपलब्ध ऑडियो, वीडियो और गवाहों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग है। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। 🎥 वीडियो में देखिए—पीड़ितों ने मेरे सामने क्या-क्या आरोप लगाए। बाकी रिकॉर्डिंग और साक्ष्य भी क्रमशः सामने रखे जाएंगे। @bihar_police @DarbhangaPolice — किशोर महेंद्र पासवान जनहित में आवाज़ उठाना जारी रहेगा। #BaheraThana #DarbhangaPolice #BiharPolice #Benipur #PoliceComplaint #Justice #PublicVoice1
- वीरसिंहपुर चौक के पास गोली फायरिंग के दौरान दो अपराधकर्मी असलहे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार! समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंगपुर मे अमन कुमार, पिता रंजन कुमार, साकिन-फूलहारा, थाना-कल्याणपुर, जिला-समस्तीपुर को मोटरसाई लाल रंग के रजि.नं. बीआर01बीजी-1772 पर सवार तीन अपराधकर्मियो के द्वारा गाली-गलौज करते हुए उन पर गोली फायरिंग किया गया। जिसके बाद वादी एवं अन्य ग्रामीणो द्वारा हल्ला किये जाने पर अपराधी-01. रौशन कुमार तथा 02. मो० फयाज को 01 देशी पिस्टल, 7.65 एम.एम का 04 जिन्दा कारतूस तथा लाल रंग के मोटरसाईकिल रजि.नं. बीआर33ए-6496 के साथ घटनास्थल पर ही स्थानीय ग्रामीणो एवं पास में गश्ती कर रहे पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया। शेष अपराधर्मी 03. अजय कुमार भागने में सफल रहे। उक्त दोनो अपराधकर्मियो से पूछताछ से स्पष्ट हुआ है कि उनका संबंध छिनतई/चैन स्नैचिंग जैसे आपराधिक घटनाएँ करने वाले गिरोह से है। अन्य तथ्यो का भी खुलासा हुआ है जिससे कई सूत्र मिलने की सम्भावना है। उपरोक्त संदर्भ में वादी अमन कुमार के आवेदन पर सुसंगत धाराओ के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अपराधकर्मियो को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त 01-रौशन कुमार पिता स्व० दिनेश महतो साकिन बेलामेघ फूलचन चौक वार्ड नं.07 02-मो० फयाज, पिता फजलू रहमान साकिन चॉदमौर रहीम टोला वार्ड नं. 11, दोनो थाना-उजियारपुर, जिला समस्तीपुर। फिरार अभियुक्त 01-अजय कुमार, पिता नामालूम, साकिन शिवनगर, थाना उजियारपुर जिला समस्तीपुर। बरामद समानो की विवरणीः- (01). 01 देशी पिस्टल (02). 7.65 एम.एम का 04 जिन्दा कारतूस (03). 01 मोटरसाईकिल रजि.नं. BR33E-64961
- # मटिहानी प्रखंड अंतर्गत मटिहानी पंचायत-2 में आयोजित 'सहयोग शिविर' में उस समय माहौल गरमा गया, ,,,1