Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mohabbat ki ye kesi dasta hai Juwa se nahi ye najar se baya hai super song
Om Kumar
Mohabbat ki ye kesi dasta hai Juwa se nahi ye najar se baya hai super song
More news from बिहार and nearby areas
- Mohabbat ki ye kesi dasta hai Juwa se nahi ye najar se baya hai super song1
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जीविका समूहों को दिया 10 लाख का लोन लोन की राशि से बेहतर जीविकोपार्जन करने को किया प्रेरित कुमारखंड। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मधेपुरा शाखा के अगुवाई में जीविका परियोजना द्वारा विभिन्न जीविका स्वयं सहायता समूहों को कैश क्रेडिट लिंकेज के तहत दस करोड़ रुपये का लोन वितरण किया गया। जीविका कार्यालय परिसर में लोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 167 स्वयं सहायता समूहों को बैंक द्वारा लोन की राशि वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बीपीएम राजकिशोर कुमार व मुकुंद आचार्य, एसी श्वेता स्वराज, चीफ मैनेजर सीबीआई विजय कुमार झा, आरडी मैनेजर प्रज्वल कुमार, बीएम बेलारी शाखा आशीष कुमार झा, टिकुलिया शाखा अश्वनी कुमार, इसराइन कला बीएम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीविका बीपीएम ने कहा कि 167 जीविका समुहों के बीच सेंट्रल बैंक द्वारा लोन का वितरण होने से समुह की दीदी स्वरोजगार से जुड़ कर खुद को आत्मनिर्भर कर सकेंगी। चीफ मैनेजर श्री झा ने कहा कि भविष्य में ऐसे ही कार्यक्रम के द्वारा विभिन्न जीविका समुह के बीच ओर लोन वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह से जीविका दीदी बैंक के माध्यम से सस्ते ब्याज दर पर लोन लेकर अच्छे व्यवसाय कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकती हैं। बैंक के शाखा प्रबंधक आशीष कुमार झा व बीएम अश्वनी कुमार ने लोन के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जीविका समूहों के लोन की राशि से बेहतर जीविकोपार्जन गतिविधियों के संचालन की पद्धति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जीविका के सामुदायिक समन्वयक श्वेता स्वराज, बेबी देवी ,सोनी देवी, सुनीत देवी, पूनम कुमारी ,अंबिका देवी, मोनिता देवी, शबनम खातून, रूपम देवी सहित अन्य लाभुक विभिन्न समूहों की जीविका दीदी, सभी सीएम , बीके तथा अन्य कर्मी मौजूद थे। फोटो - कुमारखंड में आयोजित कार्यक्रम में लोन वितरण करते बैंक व जीविका पदाधिकारी2
- बोले तेजस्वी यादव पेपरलीक की राजधानी बना बिहार ,अब क्या होगा1
- सौर बाजार में नागपंचमी मेले को लेकर तैयारी पूरी लोगों में खुशी नगर पंचायत सौर बाजार के भगवती स्थान सिलेट में नागपंचमी के मौके पर लगने वाले मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। मेला आयोजन समिति के सदस्य ने बताया की भगवती स्थान परिसर में एक कुंड है जिसके पानी पीने से किसी भी व्यक्ति को काटे गए सर्प का जहर खत्म हो जाता है साथ ही आंख उठने की बीमारी भी समाप्त हो जाती है। इस बात के लिए चैनल का उद्देश्य किसी धार्मिक आस्था पर ठेस पहुंचाने का नहीं है और न ही अंधविश्वास को बढ़ावा देना है। इसी बात को लेकर यहां लगभग डेढ़ सौ वर्ष पूर्व से ही नागपंचमी के मौके पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। मेले का आयोजन 17 और 18 अगस्त को किया जाएगा जिसमें सभी प्रकार के दुकानें भी लगाए जा रहे हैं जहां लोग अपने पसंद का सामान खरीद सके और मेले का आनंद उठा सके। मेले में दो दिवसीय धार्मिक नाटक का आयोजन किया जाएगा जिसमें बृंदावन से कलाकार पहुंच रहे हैं। मेले को लेकर आसपास के गांवों में भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है।1
- LN इंस्टीट्यूट में छठ पूजा के गीत पर शानदार डांस 15 अगस्त के दिन देखिए1
- सहरसा जिला के नवहट्टा प्रखंड में जिला जदयू कार्यकारिणी की बैठक सहरसा: जनता दल यूनाइटेड (JDU) संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड मुख्यालय में महत्वपूर्ण जिला जदयू कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।इस बैठक की मुख्य विशेषता यह रही कि इसमें बिहार सरकार के माननीय मंत्री सह स्थानीय नेता रत्नेश सदा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पार्टी की नीतियों, संगठन के विस्तार और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया गया बिहार सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। माननीय मंत्री रत्नेश सदा के नवहट्टा पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया1
- पंचायत सरकार भवन मिला बंद, एसडीएम ने कहा संबंधित कर्मी से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन मिला बंद, एसडीएम ने कहा संबंधित कर्मी से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन का सोमवार को सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत सरकार भवन का मुख्य द्वार खुला हुआ मिला, लेकिन भवन के प्रवेश द्वार पर ताला लटका पाया गया। स्थिति देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई और मौके पर ही संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया। बताया गया कि सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू पथरा उत्तर पंचायत स्थित कैलाशपुरी मेला समिति के स्थायी अध्यक्ष होने के नाते नागपंचमी के अवसर पर आयोजित मेले की विधि व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पंचायत सरकार भवन का भी औचक निरीक्षण किया। भवन का मुख्य गेट खुला रहने के बावजूद अंदर जाने वाले प्रवेश द्वार पर ताला लगा देखकर एसडीएम ने संबंधित कर्मियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की। एसडीएम ने कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किए जाते हैं। ऐसे में निर्धारित समय पर भवन बंद मिलना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पंचायत सरकार भवन में उपलब्ध व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में पदस्थापित कर्मियों की जिम्मेदारी है कि वे समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें और आम लोगों की समस्याओं का समाधान करें। इस संबंध में सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू ने बताया कि रोस्टर के अनुसार जिस कर्मी को पंचायत सरकार भवन पर रहना था उनके विरुद्ध प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और बिना कारण के अनुपस्थित रहने वाले कर्मी की एक दिन का वेतन काटा जाएगा।2
- परिवार श्री रेडीमेड का भव्य शुभारंभ A to Z कपड़ों की शानदार रेंज उपलब्ध हर उम्र और हर पसंद के कपड़े यहाँ मिलते हैं पता: चंद्रायण चौक, नवहट्टा, सहरसाआपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन1