Shuru
Apke Nagar Ki App…
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण लात नाला में अचानक आए भारी उफान की वजह से 70 वर्षीय बुजुर्ग नाले के बीचों-बीच फंस गए। तेज बहाव के बीच जान बचाने के लिए बुजुर्ग पूरे रात भर एक पेड़ के सहारे नाले के मझधार में ही अटके रहे। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। गोताखोरों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग बालमुकुंद बरिहा को सफलतापूर्वक और सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
पत्रकारिकता
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण लात नाला में अचानक आए भारी उफान की वजह से 70 वर्षीय बुजुर्ग नाले के बीचों-बीच फंस गए। तेज बहाव के बीच जान बचाने के लिए बुजुर्ग पूरे रात भर एक पेड़ के सहारे नाले के मझधार में ही अटके रहे। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। गोताखोरों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग बालमुकुंद बरिहा को सफलतापूर्वक और सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण लात नाला में अचानक आए भारी उफान की वजह से 70 वर्षीय बुजुर्ग नाले के बीचों-बीच फंस गए। तेज बहाव के बीच जान बचाने के लिए बुजुर्ग पूरे रात भर एक पेड़ के सहारे नाले के मझधार में ही अटके रहे। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। गोताखोरों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग बालमुकुंद बरिहा को सफलतापूर्वक और सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।1
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरिया तहसील अंतर्गत कटंगपाली में सरकारी कोटवारी भूमि पर नियम विरुद्ध फ्लाईएश डंपिंग कराने पर संबंधित कोटवार की सेवा समाप्त (बर्खास्त) कर दी गई है। मीडिया में प्रकाशित खबर पर अपना पक्ष रखते हुए सरिया तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू ने बताया कि बर्खास्त कोटवार का अपील प्रकरण फिलहाल उच्चतर कोर्ट में विचाराधीन है। तहसीलदार ने विभागीय कार्य की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि सरिया तहसील के अधीन ग्राम बोन्दा, कटंगपाली और खोखेपुर में कोटवारों की नियुक्ति नियमानुसार कोटवार भर्ती नियमों के आधार पर की गई है। ग्राम बोन्दा में कोटवार की नियुक्ति उनके पूर्वजों के आधार पर हुई है, जहाँ उनके पिता हलधर, दादा चमरा और परदादा कुलधर पहले भी कोटवार रह चुके हैं। तहसीलदार ने यह भी कहा कि यदि किसी प्रकरण में किसी व्यक्ति को आपत्ति है, तो वह नियमानुसार उसके विरुद्ध अपील कर सकता है।1
- महासमुंद जिला पुलिस ने फर्जी आरटीओ दस्तावेज तैयार कर शासन के साथ धोखाधड़ी करने वाले और 6 साल से फरार चल रहे आरोपी सतनाम सिंह को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। परिवहन चेकपोस्ट खम्हारपाली में जांच के दौरान दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर तात्कालीन परिवहन निरीक्षक राजेन्द्र कुमार बर्मन ने सिंघोडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दस्तावेजों का फर्जीवाड़ा उजागर होते ही रायपुर निवासी आरोपी सतनाम सिंह घटनास्थल पर ही अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी छत्तीसगढ़ से भागकर पंजाब में छिप गया था। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने टेक्निकल डाटा एनालिसिस और आरोपी के कॉल डिटेल के आधार पर सावरकर नगर रायपुर से उसे धर दबोचा। पिछले 6 वर्षों से लगातार पुलिस की नजरों से बच रहे इस आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।1
- जांजगीर के जिला अस्पताल में जीवनदीप समिति की भर्ती में हुई गड़बड़ी के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले में 8 लाख 80 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का गलत तरीके से आहरण किया गया है, जिसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे को विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा में उठाया था। विधायक द्वारा विधानसभा में मामला उठाए जाने के बाद अब 5 सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम इस पूरे मामले की जांच करेगी।1
- रायगढ़ में राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर अवैध अप्रवासियों की पहचान और धरपकड़ के लिए एक विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की ओर से यह विशेष चेकिंग कार्रवाई की गई।1
- चांपा के वार्ड क्रमांक 10 में सड़कों की बदहाली के कारण हालात बेहद खराब हो चुके हैं और जलजमाव की वजह से सड़कों पर 'समंदर' जैसा नजारा बन गया है। गड्ढों के कारण इस मार्ग पर रोजाना हादसे हो रहे हैं और राहगीर पूरी तरह बेहाल हैं। हैरानी की बात यह है कि यह बदहाल इलाका खुद नगर पालिका अध्यक्ष का अपना वार्ड है, इसके बावजूद पालिका प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है और स्थिति पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। समस्या से परेशान लोग ज्ञापन दे-देकर थक चुके हैं, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो अब उन्होंने उग्र होकर चक्काजाम करने की पूरी तैयारी कर ली है। स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन पर साफ भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब शहर के अन्य वार्डों में निर्माण कार्य चालू हैं, तो बैरियर रोड के काम को रोकने के लिए आखिर बरसात का बहाना क्यों बनाया जा रहा है? 'अंधेर नगरी चौपट राजा' बने इस ढर्रे और पालिका की अनदेखी से जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।1
- पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए कोरबा जिले के एक गांव में 50,000 पौधे लगाए गए हैं।1
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक गंभीर हादसा सामने आया है, जहाँ माधोपाली पुल पार करते समय पानी के तेज बहाव में एक कार बह गई। मिली जानकारी के अनुसार, कार में घोटला बड़े के निवासी देवनारायण पटेल सवार थे। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अमझर पुल के पास राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू किया। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लापता देवनारायण पटेल की तलाश लगातार जारी है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और चिंता का माहौल बना हुआ है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय नागरिक मौजूद हैं, जो देवनारायण पटेल के सकुशल मिलने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। फिलहाल कार किस परिस्थिति में पुल पर पहुंची और यह हादसा कैसे घटित हुआ, इसकी स्पष्ट और आधिकारिक जानकारी आनी बाकी है।1