मुहम्मदाबाद में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 3 किलो पॉलिथीन जब्त.... मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद द्वारा नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अधिशासी अधिकारी रविन्द्र मोहन ने किया। इस दौरान नगर की प्रमुख सड़कों एवं बाजार क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की गई। अभियान के तहत सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका की टीम ने मार्गों को बाधामुक्त कर यातायात सुचारु करने पर विशेष जोर दिया। अतिक्रमण हटाने के साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध भी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान करीब 3 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की गई। संबंधित लोगों को भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई।
मुहम्मदाबाद में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 3 किलो पॉलिथीन जब्त.... मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद द्वारा नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अधिशासी अधिकारी रविन्द्र मोहन ने किया। इस दौरान नगर की प्रमुख सड़कों एवं बाजार क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की गई। अभियान के तहत सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका की टीम ने मार्गों को बाधामुक्त कर यातायात सुचारु करने पर विशेष जोर दिया। अतिक्रमण हटाने के साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध भी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान करीब 3 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की गई। संबंधित लोगों को भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई।
- मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद द्वारा नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अधिशासी अधिकारी रविन्द्र मोहन ने किया। इस दौरान नगर की प्रमुख सड़कों एवं बाजार क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की गई। अभियान के तहत सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका की टीम ने मार्गों को बाधामुक्त कर यातायात सुचारु करने पर विशेष जोर दिया। अतिक्रमण हटाने के साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध भी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान करीब 3 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की गई। संबंधित लोगों को भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई।1
- शंकर के पुजारी1
- चंदौली जनपद में आयोजित एक विवाह समारोह में पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मंच से प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने मुगलसराय के चर्चित रोहिताश पाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए सरकार को “गूंगी-बहरी” बताया और जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार सामंतवादी और पूंजीवादी सोच से संचालित हो रही है, जिससे आम जनता परेशान है। साथ ही पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के एकजुट होने का दावा करते हुए वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का ऐलान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बने बिना प्रदेश में अमन-चैन संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता मजबूती के साथ संगठन को आगे बढ़ा रहे हैं।1
- डुमरांव (Buxar) : रक्त दान जीवन दान के वाक्यां को चरितार्थ कर रहें दक्षिण टोला निवासी, युवा अजय राय जो हमेशा लोगों को अपना रक्त देकर मदद करते है। बृहस्पतवार को नगर के वार्ड -25 के अरुण कुमार श्रीवास्तव को AB+ ब्लड की सख्त जरूरत थी जिसकी जानकारी वार्ड 20 के पार्षद टिंकू सिन्हा जी ने अजय राय को दिया जिसके सूचना पाते हीं अजय ने रक्तदान कर पीड़ित अरुण कुमार श्रीवास्तव को रक्त देकर एक नई जिंदगी दिया. रक्तदन के इस नेक कार्य को स्थानीय लोगों एवं पीड़ित परिवार ने अजय के इस कार्यों की सराहना किया. विदित हो की कोरोना काल में भी अजय ने अनेको लोगों को ब्लड उपलब्ध करा कर जान बचाया था. जिसके लिए डीएम ने अजय को सम्मानित भी किया था. अजय युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हैं. युवा उन्हें अपना प्रेरणास्रोत भी मानते हैं. अजय ने बताया कि प्रत्येक लोगो को रक्त दान करना चाहिए, रक्त दान से शरीर में एक नई ऊर्जा उत्पन्न होता है।2
- Post by SONI DEVI1
- पीडीडीयू नगर में अतिक्रमण हटाने का एक वीडियो आया सामने जहां आप देख सकते हैं किस तरह गरीब युवक अपनी साइकिल बचाने का कर रहा प्रयास जिसके बाद नगर पालिका कर्मचारियों ने उसे धकेल दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों ने उक्त कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार।1
- मऊ । अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पासपोर्ट वेरिफिकेशन एवं चरित्र प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन हेतु धन उगाही के मामले को संज्ञान में लेकर दिए आदेश।1
- चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता, 32.300 किलो अवैध गांजा बरामद — दो तस्कर गिरफ्तार चंदौली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान के दौरान एक टैक्सी से 32.300 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर (IPS) एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना चंदौली पुलिस टीम लीलापुर रेलवे फाटक के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध काले रंग की टैक्सी को लीलापुर ओवरब्रिज पर रोककर तलाशी ली गई। जांच में टैक्सी की छत में बनाए गए गुप्त पार्टीशन से 22 पैकेटों में छिपाकर रखा गया 32.300 किग्रा गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान — 🔹 शशि कुमार गुप्ता (27 वर्ष), जिला गोपालगंज, बिहार 🔹 शिवशंकर भगत (35 वर्ष), जिला गोपालगंज, बिहार पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गांजा रामपुर (उड़ीसा) से लाकर बिहार में बेचने की योजना थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1