logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंदौली में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बड़ा बयान | 2027 चुनाव में सत्ता परिवर्तन का ऐलान चंदौली जनपद में आयोजित एक विवाह समारोह में पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मंच से प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने मुगलसराय के चर्चित रोहिताश पाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए सरकार को “गूंगी-बहरी” बताया और जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार सामंतवादी और पूंजीवादी सोच से संचालित हो रही है, जिससे आम जनता परेशान है। साथ ही पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के एकजुट होने का दावा करते हुए वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का ऐलान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बने बिना प्रदेश में अमन-चैन संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता मजबूती के साथ संगठन को आगे बढ़ा रहे हैं।

7 hrs ago
user_Sant Dayal Yadav
Sant Dayal Yadav
Journalist चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

चंदौली में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बड़ा बयान | 2027 चुनाव में सत्ता परिवर्तन का ऐलान चंदौली जनपद में आयोजित एक विवाह समारोह में पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मंच से प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने मुगलसराय के चर्चित रोहिताश पाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए सरकार को “गूंगी-बहरी” बताया और जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार सामंतवादी और पूंजीवादी सोच से संचालित हो रही है, जिससे आम जनता परेशान है। साथ ही पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के एकजुट होने का दावा करते हुए वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का ऐलान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बने बिना प्रदेश में अमन-चैन संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता मजबूती के साथ संगठन को आगे बढ़ा रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चंदौली जनपद में आयोजित एक विवाह समारोह में पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मंच से प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने मुगलसराय के चर्चित रोहिताश पाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए सरकार को “गूंगी-बहरी” बताया और जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार सामंतवादी और पूंजीवादी सोच से संचालित हो रही है, जिससे आम जनता परेशान है। साथ ही पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के एकजुट होने का दावा करते हुए वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का ऐलान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बने बिना प्रदेश में अमन-चैन संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता मजबूती के साथ संगठन को आगे बढ़ा रहे हैं।
    1
    चंदौली जनपद में आयोजित एक विवाह समारोह में पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मंच से प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला।
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने मुगलसराय के चर्चित रोहिताश पाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए सरकार को “गूंगी-बहरी” बताया और जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार सामंतवादी और पूंजीवादी सोच से संचालित हो रही है, जिससे आम जनता परेशान है। साथ ही पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के एकजुट होने का दावा करते हुए वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का ऐलान किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बने बिना प्रदेश में अमन-चैन संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता मजबूती के साथ संगठन को आगे बढ़ा रहे हैं।
    user_Sant Dayal Yadav
    Sant Dayal Yadav
    Journalist चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पीडीडीयू नगर में अतिक्रमण हटाने का एक वीडियो आया सामने जहां आप देख सकते हैं किस तरह गरीब युवक अपनी साइकिल बचाने का कर रहा प्रयास जिसके बाद नगर पालिका कर्मचारियों ने उसे धकेल दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों ने उक्त कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार।
    1
    पीडीडीयू नगर में अतिक्रमण हटाने का एक वीडियो आया सामने 
जहां आप देख सकते हैं किस तरह गरीब युवक अपनी साइकिल बचाने का कर रहा प्रयास
जिसके बाद नगर पालिका कर्मचारियों ने उसे धकेल दिया।
इस दौरान मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों ने उक्त कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार।
    user_Shrikant Sagar
    Shrikant Sagar
    Media house Mugalsarai, Chandauli•
    11 hrs ago
  • Post by Nanak Kumar
    1
    Post by Nanak Kumar
    user_Nanak Kumar
    Nanak Kumar
    चुनार, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद द्वारा नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अधिशासी अधिकारी रविन्द्र मोहन ने किया। इस दौरान नगर की प्रमुख सड़कों एवं बाजार क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की गई। अभियान के तहत सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका की टीम ने मार्गों को बाधामुक्त कर यातायात सुचारु करने पर विशेष जोर दिया। अतिक्रमण हटाने के साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध भी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान करीब 3 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की गई। संबंधित लोगों को भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई।
    1
    मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद द्वारा नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अधिशासी अधिकारी रविन्द्र मोहन ने किया। इस दौरान नगर की प्रमुख सड़कों एवं बाजार क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका की टीम ने मार्गों को बाधामुक्त कर यातायात सुचारु करने पर विशेष जोर दिया।
अतिक्रमण हटाने के साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध भी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान करीब 3 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की गई। संबंधित लोगों को भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई।
    user_K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    Farmer गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पेपर ठीक न होने से आहत छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, इलाके में शोक जौनपुर। जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां परीक्षा का पेपर ठीक न होने से आहत 15 वर्षीय छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, चौकी कला गांव निवासी गरिमा जैसवार आरडी मेमोरियल मॉडर्न कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह वह घर से परीक्षा देने के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि वह जंघई रेलवे फाटक के पास पहुंची, जहां उसने अपनी साइकिल खड़ी की और जौनपुर से प्रयागराज जा रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी जंघई, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के अनुसार, छात्रा हिंदी का प्रश्नपत्र ठीक न होने और तीन प्रश्न छूट जाने को लेकर काफी तनाव में थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक दबाव में उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद गांव और विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    पेपर ठीक न होने से आहत छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, इलाके में शोक
जौनपुर। जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां परीक्षा का पेपर ठीक न होने से आहत 15 वर्षीय छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार, चौकी कला गांव निवासी गरिमा जैसवार आरडी मेमोरियल मॉडर्न कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह वह घर से परीक्षा देने के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि वह जंघई रेलवे फाटक के पास पहुंची, जहां उसने अपनी साइकिल खड़ी की और जौनपुर से प्रयागराज जा रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी जंघई, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
परिजनों के अनुसार, छात्रा हिंदी का प्रश्नपत्र ठीक न होने और तीन प्रश्न छूट जाने को लेकर काफी तनाव में थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक दबाव में उसने यह कदम उठाया।
घटना के बाद गांव और विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • वाराणसी लंका थाना क्षेत्र के नगवां में रेनबो गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है
    3
    वाराणसी 
लंका थाना क्षेत्र के नगवां में रेनबो गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    3 hrs ago
  • भैंस चोरी कर पंजाब में बेचते थे आरोपी थानाभवन पुलिस ने पकड़ा मुजफ्फरनगर के दो शातिर गिरफ्तार
    1
    भैंस चोरी कर पंजाब में बेचते थे आरोपी थानाभवन पुलिस ने पकड़ा मुजफ्फरनगर के दो शातिर गिरफ्तार
    user_पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    Court reporter Pindra, Varanasi•
    4 hrs ago
  • चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता, 32.300 किलो अवैध गांजा बरामद — दो तस्कर गिरफ्तार चंदौली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान के दौरान एक टैक्सी से 32.300 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर (IPS) एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना चंदौली पुलिस टीम लीलापुर रेलवे फाटक के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध काले रंग की टैक्सी को लीलापुर ओवरब्रिज पर रोककर तलाशी ली गई। जांच में टैक्सी की छत में बनाए गए गुप्त पार्टीशन से 22 पैकेटों में छिपाकर रखा गया 32.300 किग्रा गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान — 🔹 शशि कुमार गुप्ता (27 वर्ष), जिला गोपालगंज, बिहार 🔹 शिवशंकर भगत (35 वर्ष), जिला गोपालगंज, बिहार पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गांजा रामपुर (उड़ीसा) से लाकर बिहार में बेचने की योजना थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता, 32.300 किलो अवैध गांजा बरामद — दो तस्कर गिरफ्तार
चंदौली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान के दौरान एक टैक्सी से 32.300 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर (IPS) एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना चंदौली पुलिस टीम लीलापुर रेलवे फाटक के पास वाहन चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध काले रंग की टैक्सी को लीलापुर ओवरब्रिज पर रोककर तलाशी ली गई। जांच में टैक्सी की छत में बनाए गए गुप्त पार्टीशन से 22 पैकेटों में छिपाकर रखा गया 32.300 किग्रा गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान —
🔹 शशि कुमार गुप्ता (27 वर्ष), जिला गोपालगंज, बिहार
🔹 शिवशंकर भगत (35 वर्ष), जिला गोपालगंज, बिहार
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गांजा रामपुर (उड़ीसा) से लाकर बिहार में बेचने की योजना थी।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Sant Dayal Yadav
    Sant Dayal Yadav
    Journalist चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.