राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के अंतर्गत बड़ी सरवा से मध्यप्रदेश की सीमा तक जाने वाली सड़क अत्यंत खस्ताहाल हो चुकी है। इस डामरीकरण रोड़ के अभाव के चलते स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। मौके पर सड़क की स्थिति ऐसी है कि वहां सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण गोपालसिंह, हरिसिंह और आनंद जोशी सहित अन्य लोगों ने सरकार और प्रशासन पर वादाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस भरोसे के साथ उन्होंने जनप्रतिनिधियों को चुनकर सत्ता के सिंहासन पर बैठाया था, उन्होंने चुनाव जीतने के बाद अपने वादे पूरे नहीं किए। क्षेत्र में भले ही डबल इंजन की सरकार है, लेकिन बड़ी सरवा की इस खस्ताहाल सड़क की सुध न तो सरकार, न प्रशासन, न ही विपक्ष और न ही सार्वजनिक निर्माण विभाग ले रहा है। पिछले दो सालों से ग्रामीण इस सड़क के डामरीकरण और सुधार के लिए मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल, ग्रामीण सेवा शिविरों और जनप्रतिनिधियों को लगातार पत्र लिखकर मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गोपालसिंह के अनुसार, बड़ी सरवा से मध्यप्रदेश की सीमा तक मात्र 4 किलोमीटर की दूरी पर डामरीकरण हो जाने से आवागमन पूरी तरह सुचारू हो सकता है। यह सड़क मध्यप्रदेश के भामल खवासा और बामनिया पेटलवाद के समीप पड़ती है, जिस पर रोजाना झाबुआ, राजगढ़, इंदौर तथा गुजरात की ओर जाने वाले दर्जनों बड़े और दोपहिया वाहन गुजरते हैं। सड़क पर इतने गहरे गड्ढे हैं कि यहाँ वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, तो वर्षा के मौसम में बची-कुची सड़क भी पूरी तरह नष्ट हो जाएगी और कोई भी गंभीर दुर्घटना घट सकती है। अब देखना यह है कि क्या वातानुकूलित कमरों में बैठे अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर ध्यान देंगे या नहीं।
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के अंतर्गत बड़ी सरवा से मध्यप्रदेश की सीमा तक जाने वाली सड़क अत्यंत खस्ताहाल हो चुकी है। इस डामरीकरण रोड़ के अभाव के चलते स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। मौके पर सड़क की स्थिति ऐसी है कि वहां सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण गोपालसिंह, हरिसिंह और आनंद जोशी सहित अन्य लोगों ने सरकार
और प्रशासन पर वादाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस भरोसे के साथ उन्होंने जनप्रतिनिधियों को चुनकर सत्ता के सिंहासन पर बैठाया था, उन्होंने चुनाव जीतने के बाद अपने वादे पूरे नहीं किए। क्षेत्र में भले ही डबल इंजन की सरकार है, लेकिन बड़ी सरवा की इस खस्ताहाल सड़क की सुध न तो सरकार, न प्रशासन, न ही विपक्ष और न ही सार्वजनिक निर्माण विभाग ले रहा है। पिछले दो सालों से ग्रामीण इस सड़क के डामरीकरण
और सुधार के लिए मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल, ग्रामीण सेवा शिविरों और जनप्रतिनिधियों को लगातार पत्र लिखकर मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गोपालसिंह के अनुसार, बड़ी सरवा से मध्यप्रदेश की सीमा तक मात्र 4 किलोमीटर की दूरी पर डामरीकरण हो जाने से आवागमन पूरी तरह सुचारू हो सकता है। यह सड़क मध्यप्रदेश के भामल खवासा और बामनिया पेटलवाद के समीप पड़ती है, जिस पर रोजाना झाबुआ, राजगढ़, इंदौर तथा गुजरात की ओर जाने
वाले दर्जनों बड़े और दोपहिया वाहन गुजरते हैं। सड़क पर इतने गहरे गड्ढे हैं कि यहाँ वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, तो वर्षा के मौसम में बची-कुची सड़क भी पूरी तरह नष्ट हो जाएगी और कोई भी गंभीर दुर्घटना घट सकती है। अब देखना यह है कि क्या वातानुकूलित कमरों में बैठे अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर ध्यान देंगे या नहीं।
- रतलाम के हलवे की पंचेवा में आज 12 जुलाई 2026 को चोरी पकड़े जाने का मामला सामने आया है।1
- डूंगरपुर जिले के आसपुर क्षेत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी जोश, उत्साह और उमंग है। पायलट के स्वागत के लिए जगह-जगह पर स्वागत गेट और होर्डिंग लगाए गए हैं और पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कुशलगढ़ पहुंचने पर सचिन पायलट का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद, साबला में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह के फार्म हाउस पर एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन होगा, और साथ ही आसपुर में वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।1
- उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और शानदार कनेक्टिविटी के साथ नए भारत की रफ्तार और सपनों की नई पहचान बनकर सामने आया है। सुबह की पहली किरण के साथ विकास की नई तस्वीर पेश करने वाला यह आधुनिक एक्सप्रेसवे सिर्फ शहरों को ही नहीं, बल्कि लोगों के सपनों और अवसरों को भी आपस में जोड़ रहा है। मीलों तक फैली इसकी शानदार कनेक्टिविटी नए भारत की इसी प्रगतिशील पहचान को दर्शाती है।1
- चेन्नई के पेराम्बूर में सीएम विजय का लोगों का अभिवादन स्वीकार करने वाला रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे जरूर देखा जाना चाहिए। वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार करने का सीएम विजय का यह अंदाज और उनका रिएक्शन वाकई काफी शानदार और देखने लायक है।1
- Post by Dharmendra Soni4
- डूंगरपुर शहर में भारत विकास परिषद (भाविप) तिलक शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। शाखा कोषाध्यक्ष शिवराम मोची के आतिथ्य तथा प्रकल्प प्रभारी गिरीश पंड्या की अध्यक्षता में आयोजित इस संगोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यावरण और स्वच्छता को मानव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। शाखा सचिव चिराग व्यास ने मंच संचालन करते हुए सभी आगंतुकों का स्वागत व अभिनंदन किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष मुकेश श्रीमाल ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए 6 से 8 फीट बड़े फलदार पौधों के रोपण पर जोर दिया ताकि पशु-पक्षियों को भोजन मिल सके और पौधों के जीवित रहने की संभावना अधिक हो। उन्होंने गायों और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पॉलीथिन और प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का आह्वान किया। वहीं, कार्यक्रम के अध्यक्ष गिरीश पंड्या ने स्वच्छता और पर्यावरण को अनिवार्य प्रकल्प बताते हुए कहा कि इसके लिए समाज में व्यापक जन-जागरण की आवश्यकता है। उन्होंने जोर दिया कि जब तक हर व्यक्ति स्व-प्रेरणा से आगे आकर स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा नहीं बनाएगा, तब तक यह मिशन साकार नहीं होगा और स्वच्छ परिवेश ही बीमारियों से बचने का एकमात्र उपाय है। इस अवसर पर प्रांतीय समन्वयक गिरीश पानेरी ने युवाओं को पाश्चात्य संस्कृति छोड़कर भारतीय संस्कृति के अनुरूप दीप प्रज्वलित कर अपना जन्मदिन मनाने के लिए प्रेरित किया। इसी कड़ी में गोष्ठी के दौरान शाखा कोषाध्यक्ष शिवराम मोची का जन्मदिन दीप प्रज्वलित कर मनाया गया, जहां परिषद के सभी सदस्यों ने उन्हें उपरना ओढ़ाकर बधाई व शुभकामनाएं दीं। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई और स्वयं शिवराम मोची ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस गरिमामयी आयोजन में शाखा के संस्थापक संरक्षक हीरालाल पटेल, पर्यावरण संयोजक रमेश वर्यानी, मार्गदर्शक सुरेश स्वर्णकार सहित डायालाल मोची, निलेश पंचाल, प्रवीण श्रीमाल, कपिल भट्ट, रवि मोची, बाबूलाल मोची, गणेशलाल मोची, विजय जोशी, आलोक, राज, भगवती देवी, सुनीता, जागृति, ममता, भाविनी, अक्षरा और मोची समाज के कई गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए पांच बच्चों में से चार बच्चे गहरे पानी में बह गए हैं। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और बड़े पैमाने पर राहत एवं खोज अभियान शुरू किया। फिलहाल नदी में बहे सभी बच्चों की तलाश और बचाव कार्य लगातार जारी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में चिंता और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। हादसे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे विशेष सावधानी बरतने और बच्चों को अकेले नदी के पास बिल्कुल न जाने देने की अपील की है।1
- राजस्थान के डूंगरपुर शहर की पुलिस लाइन से खाकी को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ आपसी विवाद के चलते एक शराबी कांस्टेबल ने अपने ही साथी कांस्टेबल पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल कांस्टेबल कपिल वर्तमान में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत का गनमैन है। पीड़ित कांस्टेबल कपिल और आरोपी कांस्टेबल कांतिलाल पुलिस लाइन के क्वार्टर की एक ही बिल्डिंग में ऊपर-नीचे रहते हैं। आरोपी कांस्टेबल कांतिलाल आए दिन शराब के नशे में धुत होकर कपिल और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज और बदतमीजी करता था। बीती रात भी कांतिलाल ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और साली से गाली-गलौज की, जिसकी सूचना पत्नी ने कपिल को दी। कपिल अपने निर्माणाधीन मकान से रात 12 बजे जैसे ही पुलिस लाइन क्वार्टर पहुंचा, तभी अचानक कांतिलाल अपने क्वार्टर का दरवाजा खोलकर निकला और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस वारदात के बाद पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। लहूलुहान हालत में कांस्टेबल कपिल को तुरंत डूंगरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है, हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस के आला अधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।1