पंडारक में पोल समेत 200 KVA का ट्रांसफार्मर गिरा, हजारों लोग प्रभावित पंडारक में सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण के कार्य के दौरान शिफ्ट किए गए पोल पर लगा मेन लाइन का 200 KVA ट्रांसफार्मर आज करीब 3 बजे पोल समेत जमीन पर गिर गया। बताया जा रहा है कि इस ट्रांसफार्मर से पंडारक फीडर के कई ट्रांसफार्मर जुड़े हुए थे। घटना के बाद आनन-फानन में बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और ट्रांसफार्मर को दोबारा पोल पर चढ़ाने का काम किया गया। इसके बावजूद स्थानीय लोगों के अनुसार शाम से ही बिजली बाधित है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से करीब 5,000 की आबादी के रातभर अंधेरे में रहने की आशंका जताई जा रही है। उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 📍 जगह: पंडारक, पटना, बिहार #पंडारक #Pandarak #Patna #Bihar #बिजलीसंकट #PowerCut #ट्रांसफार्मर #सड़कचौड़ीकरण #JMBNews
पंडारक में पोल समेत 200 KVA का ट्रांसफार्मर गिरा, हजारों लोग प्रभावित पंडारक में सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण के कार्य के दौरान शिफ्ट किए गए पोल पर लगा मेन लाइन का 200 KVA ट्रांसफार्मर आज करीब 3 बजे पोल समेत जमीन पर गिर गया। बताया जा रहा है कि इस ट्रांसफार्मर से पंडारक फीडर के कई ट्रांसफार्मर जुड़े हुए थे। घटना के बाद आनन-फानन में बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और ट्रांसफार्मर को दोबारा पोल पर चढ़ाने का काम किया गया। इसके बावजूद स्थानीय लोगों के अनुसार शाम से ही बिजली बाधित है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से करीब 5,000 की आबादी के रातभर अंधेरे में रहने की आशंका जताई जा रही है। उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 📍 जगह: पंडारक, पटना, बिहार #पंडारक #Pandarak #Patna #Bihar #बिजलीसंकट #PowerCut #ट्रांसफार्मर #सड़कचौड़ीकरण #JMBNews
- नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, मीडिया के सामने बोले- ‘अपने मुख्यमंत्री से मिलने आए हैं’, बयान वायरल होते ही फिर गरमाई सियासी चर्चा1
- विद्यार्थी सहयोग शिविर: छात्राओं ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने सुने सुझाव उजियारपुर (समस्तीपुर), 25 अगस्त। बिहार शिक्षा परियोजना एवं जिला शिक्षा विभाग, समस्तीपुर के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टाइप-1, उसराहा पटोरी में मंगलवार को "विद्यार्थी सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन संचालक मनोज कुमार के नेतृत्व में हुआ। शिविर में राजस्व प्राधिकारी खुशबू कुमारी, वार्डन राजीव रंजन, डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार सहित विद्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। शिविर में छात्राओं ने खुलकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। प्रमुख शिकायतों में विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित होने, विद्यालय में चौकीदार नहीं होने से सुरक्षा संबंधी चिंता तथा छात्रावास की चारदीवारी ऊंची नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग शामिल रही। राजस्व प्राधिकारी खुशबू कुमारी ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। वार्डन राजीव रंजन ने भी छात्राओं को विद्यालय प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया, जबकि डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार ने प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का विधिवत संकलन किया। गौरतलब है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के आदेश के अनुसार जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि छात्राओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। स्थान: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टाइप-1, उसराहा पटोरी (समस्तीपुर)।1
- टहलने निकले व्यक्ति को पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, बाढ़ के बहरामा फोरलेन पर मौत; शव के बाद भड़का आक्रोश, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम बाढ़, बुधवार 26 अगस्त। बाढ़ थाना क्षेत्र के बहरामा फोरलेन पर बुधवार सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टहलने के लिए घर से निकले एक व्यक्ति को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बालेंद्र यादव उर्फ वाला के रूप में हुई है। बताया गया कि वह प्रतिदिन की तरह बुधवार सुबह भी टहलने के लिए घर से निकले थे। जानकारी के अनुसार, हादसा परशुराम बाबा लाइन होटल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बालेंद्र यादव को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन उन्हें कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।1
- दिवाकर यादव ने बताया मोकामा दौरे का अपडेट, अशोक महतो बोले—इस बार नली-गली नहीं, मोकामा के कायाकल्प की तैयारी! दिवाकर यादव ने बताया मोकामा दौरे का अपडेट, अशोक महतो बोले—इस बार नली-गली नहीं, मोकामा के कायाकल्प की तैयारी!1
- हाजीपुर में सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को अपमानित किये जाने की घटना कि निंदा करते हुए, सांसद पप्पू यादव ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया.1
- KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने देंगे: पप्पू यादव के आश्वासन पर NSUI ने खत्म की छह दिन से जारी भूख हड़ताल समस्तीपुर, 25 अगस्त 2026। KSR कॉलेज, सरायरंजन के अस्तित्व को बचाने की मांग को लेकर NSUI की छात्र ने पप्पू यादव के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त हो गई। जनप्रतिनिधि पप्पू यादव के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। पप्पू यादव ने आश्वस्त किया कि KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने दी जाएगी और कॉलेज एवं विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उनके आश्वासन के बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल समाप्त की। NSUI लंबे समय से प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट को लेकर KSR कॉलेज को संभावित नुकसान से बचाने की मांग कर रही थी। संगठन का कहना है कि कॉलेज हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है। कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार KSR कॉलेज की स्थापना 1981 में हुई थी और यह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संबद्ध है। भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद NSUI नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन कॉलेज के अस्तित्व और छात्रों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।1
- रामशरण राय कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, परीक्षा से लेकर लैब क्लास तक उठे सवाल रामशरण राय कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, परीक्षा से लेकर लैब क्लास तक उठे सवाल1
- बाढ़ में दर्दनाक हादसा: टहलने निकले बालेंद्र यादव की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत, मुआवजे की मांग पर फोरलेन जाम1