भीलवाड़ा माण्डल महोत्सव सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित माण्डल महोत्सव के पावन अवसर पर भव्य विराट कवि सम्मेलन का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर राजस्थान सरकार में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग के माननीय मंत्री श्री गौतम जी दक, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत जी मेवाड़ा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ा दिया। विराट कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिप्राप्त कवियों ने अपनी ओजस्वी, हास्य और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कवि सोहन जी चौधरी, कवि कानु पण्डित, कवि अरुण हिन्दुस्तानी, कवि सोहनपुरी जी, कवियत्री भावना लुहार, कवि ओम आदर्शी जी, कवि अंशुमान आजाद जी, कवि प्रभु प्रभाकर जी एवं कवि दिलकुश राव (सूत्रधार) ने अपनी शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का उत्कृष्ट मंच संचालन मनीष सुखवाल जी द्वारा किया गया। माण्डल महोत्सव सेवा समिति द्वारा आयोजित इस भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी आयोजकों, कवियों, कलाकारों, कार्यकर्ताओं तथा देवतुल्य जनता जनार्दन का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद से ही ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सफल होते हैं और हमारी समृद्ध परम्पराएँ आगे बढ़ती हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी का प्रेम और आशीर्वाद यूँ ही बना रहे। आप सभी का हृदय से धन्यवाद। 🙏🏻✨ #udailalbhadana
भीलवाड़ा माण्डल महोत्सव सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित माण्डल महोत्सव के पावन अवसर पर भव्य विराट कवि सम्मेलन का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर राजस्थान सरकार में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग के माननीय मंत्री श्री गौतम जी दक, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत जी मेवाड़ा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ा दिया। विराट कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिप्राप्त कवियों ने अपनी ओजस्वी, हास्य और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कवि सोहन जी चौधरी, कवि कानु पण्डित, कवि अरुण हिन्दुस्तानी, कवि सोहनपुरी जी, कवियत्री भावना लुहार, कवि ओम आदर्शी जी, कवि अंशुमान आजाद जी, कवि प्रभु प्रभाकर जी एवं कवि दिलकुश राव (सूत्रधार) ने अपनी शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का उत्कृष्ट मंच संचालन मनीष सुखवाल जी द्वारा किया गया। माण्डल महोत्सव सेवा समिति द्वारा आयोजित इस भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी आयोजकों, कवियों, कलाकारों, कार्यकर्ताओं तथा देवतुल्य जनता जनार्दन का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद से ही ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सफल होते हैं और हमारी समृद्ध परम्पराएँ आगे बढ़ती हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी का प्रेम और आशीर्वाद यूँ ही बना रहे। आप सभी का हृदय से धन्यवाद। 🙏🏻✨ #udailalbhadana
- Ramniwas Gurjarखाजूवाला, बीकानेर, राजस्थान💣9 hrs ago
- Ramniwas Gurjarखाजूवाला, बीकानेर, राजस्थान🙏9 hrs ago
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- जय जिनेंद्र दोस्तों आनंद के पल दोस्तों लुहारिया में योग के लिए जिम का आनंद शरीर फीट तो आनंद ही आनंद दोस्तो पहला सुख निरोगी काया है1
- भीलवाड़ा। आज दिनांक 17 मार्च 2026 को सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए पूर्वांचल जन चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट, भीलवाड़ा (राजस्थान) द्वारा “बिहार दिवस” के पावन अवसर पर एक भव्य एवं विशाल निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जनहितकारी शिविर दिनांक 22 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक टांक भवन, अम्बेश हॉस्पिटल के पास, आजाद नगर, भीलवाड़ा में आयोजित होगा। समिति के प्रभारी एवं व्यवस्थापक रजनीश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में लगभग 1000 से अधिक मरीजों के पहुंचने की संभावना है, जिनके लिए विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस भव्य शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सी.एम.एच.ओ.) कार्यालय तथा महात्मा गांधी हॉस्पिटल, भीलवाड़ा की विशेषज्ञ टीम विशेष रूप से उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं देगी। इसके साथ ही हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, किडनी एवं मूत्र रोग, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, अस्थि रोग, ईएनटी (नाक, कान, गला), स्त्री एवं प्रसूति रोग, दंत चिकित्सा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार करेंगे। साथ ही न्यूरोथैरेपी, होम्योपैथी, आयुर्वेद, योग एवं नैचरोपैथी के अनुभवी विशेषज्ञ भी परामर्श देंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे समय पर उचित उपचार प्राप्त कर सकें। समिति द्वारा शिविर में आने वाले सभी मरीजों के लिए टेंट, बैठने की व्यवस्था, अल्पाहार एवं चाय-पानी की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार दिवस के उपलक्ष्य में 50 विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा, जो समाज में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए पहचाने जाते हैं। यह सम्मान पूर्वांचल जन चेतना समिति व जिला यूनेस्को के संयुक्त तत्वाधान में दिए जाएंगे। साथ ही विशेष आकर्षण के रूप में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आमजन / परामर्शकर्ताओ के लिए पारंपरिक “लिट्टी-चोखा” का स्वाद भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे लोग स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ बिहार की संस्कृति का भी आनंद ले सकेंगे। समिति ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही संबंधित विभागों एवं प्रशासन से भी सहयोग की अपेक्षा जताई गई है, ताकि यह शिविर समाज सेवा का एक यादगार उदाहरण बन सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस को अनुराधा झा, शिल्पी सिंह, पूनम झा, पिंकी सोनी, रामवती देवी और जवाहर फाउंडेशन के वैभव जोशी, चिराग ट्रेलर,मोहम्मद हारुन सहित संस्था के अन्य लोग भी मौजूद थे4
- Post by Narendra kumar Regar1
- बर गांव में शीतला सप्तमी पर भव्य डांडिया गैर सम्पन्न, पुलिस की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण आयोजन मंगलवार शाम 5,बजे मिली जानकारी अनुसार बर ग्राम में शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर मंगलवार को भव्य डांडिया गैर का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। आयोजन में आसपास सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए गैर दलों और नृत्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। गैर समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेश-भूषा में आकर्षक स्वांग रचते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगे परिधानों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते कलाकारों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बर थाना अधिकारी पन्नालाल सैनी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। उनकी मौजूदगी में पूरे आयोजन के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनी रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। गैर समिति के अध्यक्ष रतन लाल बागड़ी ने बताया कि आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों एवं आकर्षक वेशभूषा धारण करने वाले प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। सफल आयोजन के बाद ग्रामीणों ने समिति एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।1
- सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत बर में निकली भव्य डांडिया गैर, पूरे कस्बे में छाया उत्सव का माहौल हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में आयोजन, जगह-जगह पुष्प वर्षा व जलपान की व्यवस्था, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था रायपुर मारवाड़ । बर ग्राम में मंगलवार को हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में विशाल व भव्य डांडिया गैर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेगड़दा रोड़ स्थित रामदेव गेट से हुई, जहां से गैर नृत्य यात्रा पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुएं ठाकुरजी के मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। डांडिया गैर मेगड़दा रोड से पाली रोड़, मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़ एवं मुख्य दरवाजा होते हुएं आगे बढ़ी। इस दौरान पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय समाजसेवियों, भामाशाहों व व्यापारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी, शरबत व नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिससे प्रतिभागियों व दर्शकों को राहत मिली। मुख्य बस स्टैंड पाली रोड़ पर पूर्व सरपंच धर्मेश रिणवा, एडवोकेट अनुराग रिणवा एवं गणपतलाल जलवानियां सहित अन्य मौजूद ग्रामीणों ने गैरियो का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। डांडिया गैर में भाग लेने वाले कलाकारों ने पारंपरिक वेश-भूषा व विभिन्न स्वांग रचकर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। "बर थाना पुलिस रही मुस्तैद.. कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बर थाना प्रभारी पन्नालाल के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मेगड़दा रोड़ से लेकर मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़, पाली रोड़ व ब्यावर रोड़ तक तैनात रहा। पुलिस ने पूरे आयोजन के दौरान सतर्कता बरतते हुएं यातायात का सफल संचालन किया। आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। "समाजसेवियों व भामाशाहों का हुआ सम्मान" हिंदू नवयुवक गैर मंडल के अध्यक्ष रतनलाल बागड़ी व उनकी टीम ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों, समाजसेवियों, पत्रकारों व अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। "महिलाओं व बच्चों ने लिया भरपूर आनंद" कार्यक्रम में दूर-दराज से आएं गैर दलों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शानदार नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं, बच्चों व ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और वातावरण उत्सवमय बना रहा। "डांडिया गैर नृत्य कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित" कार्यक्रम में संत पांचू राम तंवर, राजेश मेवाड़ा, कानसिंह इंदा, फतेहराज दगदी, मोतीलाल बागड़ी, संदीप मेवाड़ा, मनोहर गहलोत, सम्पत राज एस सैनी, विरेंद्र मेवाड़ा, घनश्याम सिसोदिया, हनुवंत बागड़ी, राजूराम भाटी, बाबूलाल गुर्जर, डूंगाराम बागड़ी, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, रामेश्वर बागड़ी, सोहनलाल चौहान, नाथूराम माली, सुरेश माली, देवा मारवाड़ी, गौतम दगदी, महेंद्र प्रजापत, कैलाश भाटी, दीपक, श्रवण नाथ, राजू बागड़ी, पत्रकार श्याम सैनी, मोहनलाल रेगर, रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ अध्यक्ष बलवीर जलवानियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- बर मे आयोजित गैर नृत्य1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1