logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीकर में बड़ा हादसा – ओवरटेक के चक्कर में पलटी स्कूल बस, 36 बच्चे घायल

3 hrs ago
user_@nilesh Verma-1997
@nilesh Verma-1997
Sikar, Rajasthan•
3 hrs ago

सीकर में बड़ा हादसा – ओवरटेक के चक्कर में पलटी स्कूल बस, 36 बच्चे घायल

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by @nilesh Verma-1997
    1
    Post by @nilesh Verma-1997
    user_@nilesh Verma-1997
    @nilesh Verma-1997
    Sikar, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    1
    Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    user_Pandit Munna Lal Bhargav
    Pandit Munna Lal Bhargav
    Astrologer धोद, सीकर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • गऊ रक्षा दल द्वारा बेसहारा गौवंश को गौशाला में भिजवाने ओर कचरा खा रहे गौवंश को हटाने की मांग के लिए गौसेवकों ने उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन आज कुचामन सिटी में गऊ रक्षा दल टीम द्वारा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया कि डंपिंग यार्ड में कचर खाने से अनेक गायों की मृत्यु हो रही है और रोड पर हजारों की तादात में गौवंश घूम रहे सरकार इन्हें गौशाला में भिजवाए या कही सुरक्षित स्थान पर इनकी उचित व्यस्था की जाए अगर समस्या का समाधान जल्दी नहीं होता तो गऊ रक्षा दल टीम द्वारा उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जाएगा इस मौके पर गऊ रक्षा दल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा कुकनवाली, प्रीतम शर्मा, रवि भार्गव, पत्रकार हर्षित अग्रवाल,राकेश मेघवाल ,lsa ज्योति कुमावत,भूपेंद्र जांगिड़,गौतम शर्मा,जतिन,मनोहर मेघवाल,गजेंद्र मेघवाल,मुकेश कुमावत, नीलेश सिंगोदिया,ईश्वर सिंह राठौड़,रोहित मेघवाल,लक्की योगी,अर्जुन नायक , नितेश शर्मा, हर्ष महर्षि, यश गट्टाणी,तपस्वी पारीक, परसाराम बुगालिया, इरफान खान,आदि गौसेवक मौजूद रहे।।
    2
    गऊ रक्षा दल द्वारा बेसहारा गौवंश को गौशाला में  भिजवाने ओर कचरा खा रहे गौवंश को हटाने की मांग के लिए गौसेवकों ने उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन                  आज कुचामन सिटी में गऊ रक्षा दल टीम द्वारा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया कि डंपिंग यार्ड में कचर खाने से अनेक गायों की मृत्यु हो रही है और रोड पर हजारों  की तादात में गौवंश घूम रहे सरकार इन्हें गौशाला में भिजवाए या कही सुरक्षित स्थान पर इनकी उचित व्यस्था की जाए अगर समस्या का समाधान जल्दी नहीं होता तो गऊ रक्षा दल टीम द्वारा उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जाएगा इस मौके पर  गऊ रक्षा दल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा कुकनवाली, प्रीतम शर्मा, रवि भार्गव, पत्रकार हर्षित अग्रवाल,राकेश मेघवाल ,lsa ज्योति कुमावत,भूपेंद्र जांगिड़,गौतम शर्मा,जतिन,मनोहर मेघवाल,गजेंद्र मेघवाल,मुकेश कुमावत, नीलेश सिंगोदिया,ईश्वर सिंह राठौड़,रोहित मेघवाल,लक्की योगी,अर्जुन नायक , नितेश शर्मा, हर्ष महर्षि, यश गट्टाणी,तपस्वी पारीक, परसाराम बुगालिया, इरफान खान,आदि गौसेवक मौजूद रहे।।
    user_पत्रकार हर्षित अग्रवाल
    पत्रकार हर्षित अग्रवाल
    Local News Reporter कुचामन सिटी, नागौर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • मीठड़ी पिछले दो दिनों से मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जहां एक ओर हल्की ठंडक और बादलों के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं गेहूं और सरसों की फसल करने वाले किसान संभावित बारिश, ओलावृष्टि, तेज आंधी की आशंका से परेशान नजर आ रहे हैं।गांवों में इन दिनों सरसों की कटाई का कार्य चल रहा है। कई किसानों की फसल खेतों में कटी पड़ी है ऐसे में मौसम के अचानक बदलने से नुकसान का खतरा बढ़ गया है। किसान परिवार खेतों में पड़ी फसल को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हुए हैं ताकि बारिश या तेज हवा से नुकसान से बचाया जा सके। किसान गोपाल पोषक ने बताया कि उनके खेत में सरसों की फसल कटी पड़ी हुई है। मौसम बदलने से चिंता बढ़ गई है। पूरा परिवार फसल को समेटकर सुरक्षित स्थान पर रखने में लगा है ताकि बारिश होने पर नुकसान से बचाया जा सके। वहीं जोराराम का कहना है कि मौसम विभाग ने बारिश व तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। यदि ऐसा होता है तो गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान होने की आशंका है। इस समय गेहूं की फसल तेज हवाओं से गिर सकती है और उत्पादन प्रभावित हो सकता है। जिला कृषि विभाग ने भी किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।कृषि पर्यवेक्षक अजित सिंह ने किसानों से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए फसलों की सुरक्षा के उपाय अपनाएं। उन्होंने कहा कि फिलहाल खेतों में अधिक सिंचाई करने से बचें क्योंकि तेज हवा चलने की स्थिति में अधिक नमी होने से गेहूं की फसल गिर सकती है। साथ ही उन्होंने किसानों से कहा कि खेतों में कटी हुई सरसों या अन्य फसलों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें। जिससे संभावित बारिश व आंधी से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। कृषि विभाग की ओर से किसानों को लगातार मौसम की जानकारी व आवश्यक सलाह भी दी जा रही है। मौसम विभाग जयपुर के अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि फिलहाल किसान चिंतित न हो मौसम में परिवर्तन है लेकिन अभी बारिश की कोई आशंका नहीं है लेकिन सतर्कता बरते  । मीठडी फोटो (1) थ्रेशर से सरसो की फसल निकालते कृषक परिजन- श्यामसुन्दर प्रजापत
    4
    मीठड़ी पिछले दो दिनों से मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जहां एक ओर हल्की ठंडक और बादलों के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं गेहूं और सरसों की फसल करने वाले किसान संभावित बारिश, ओलावृष्टि, तेज आंधी की आशंका से परेशान नजर आ रहे हैं।गांवों में इन दिनों सरसों की कटाई का कार्य चल रहा है। कई किसानों की फसल खेतों में कटी पड़ी है ऐसे में मौसम के अचानक बदलने से नुकसान का खतरा बढ़ गया है। किसान परिवार खेतों में पड़ी फसल को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हुए हैं ताकि बारिश या तेज हवा से नुकसान से बचाया जा सके। किसान गोपाल पोषक ने बताया कि उनके खेत में सरसों की फसल कटी पड़ी हुई है। मौसम बदलने से चिंता बढ़ गई है। पूरा परिवार फसल को समेटकर सुरक्षित स्थान पर रखने में लगा है ताकि बारिश होने पर नुकसान से बचाया जा सके। वहीं जोराराम का कहना है कि मौसम विभाग ने बारिश व तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। यदि ऐसा होता है तो गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान होने की आशंका है। इस समय गेहूं की फसल तेज हवाओं से गिर सकती है और उत्पादन प्रभावित हो सकता है। जिला कृषि विभाग ने भी किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।कृषि पर्यवेक्षक अजित सिंह ने किसानों से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए फसलों की सुरक्षा के उपाय अपनाएं। उन्होंने कहा कि फिलहाल खेतों में अधिक सिंचाई करने से बचें क्योंकि तेज हवा चलने की स्थिति में अधिक नमी होने से गेहूं की फसल गिर सकती है। साथ ही उन्होंने किसानों से कहा कि खेतों में कटी हुई सरसों या अन्य फसलों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें। जिससे संभावित बारिश व आंधी से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। कृषि विभाग की ओर से किसानों को लगातार मौसम की जानकारी व आवश्यक सलाह भी दी जा रही है। मौसम विभाग जयपुर के अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि फिलहाल किसान चिंतित न हो मौसम में परिवर्तन है लेकिन अभी बारिश की कोई आशंका नहीं है लेकिन सतर्कता बरते  ।
मीठडी फोटो (1) थ्रेशर से सरसो की फसल निकालते कृषक परिजन- श्यामसुन्दर प्रजापत
    user_Shyamsunder prajapat
    Shyamsunder prajapat
    नावा, नागौर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • स्वच्छता जन आंदोलन बने, हर शहर को साफ रखने में जनभागीदारी जरूरी - के के गुप्ता, बूंदी। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत राजस्थान सरकार के ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता ने मंगलवार को नगर परिषद बूंदी सभागार में आयोजित स्वच्छता कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला में जिले के सभी नगर निकायों के अधिकारी, सीवरेज प्रोजेक्ट एवं जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि वर्षभर चलने वाला जनआंदोलन है। इसे सफल बनाने में अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन की समान भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के पास पर्याप्त संसाधन एवं बजट उपलब्ध हैं, जिनका प्रभावी उपयोग करते हुए शहर के प्रत्येक हिस्से तक स्वच्छता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था लागू करने तथा सार्वजनिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। साथ ही खाली प्लॉटों की सफाई, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, आवारा पशुओं की रोकथाम, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पार्कों की स्वच्छता और सड़कों को गड्ढामुक्त रखने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों के दौरान सड़क पर निर्माण सामग्री नहीं डालने की भी हिदायत दी गई। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छ राजस्थान बनाने का संकल्प लिया गया है और स्वच्छ भारत मिशन इस दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने बताया कि राज्यभर में निकायों की बैठकों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है तथा कार्यप्रणाली का फीडबैक मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा जा रहा है। स्वच्छता कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से बीमारियां कम होंगी और सरकार का स्वास्थ्य योजनाओं पर होने वाला खर्च भी घटेगा, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी। कार्यशाला में 90-ए के अंतर्गत कॉलोनियों के विकास, आधारभूत सुविधाएं पूर्ण होने के बाद ही भू-आवंटन करने संबंधी स्पष्ट निर्देश भी दिए गए।
    1
    स्वच्छता जन आंदोलन बने, हर शहर को साफ रखने में जनभागीदारी जरूरी - के के गुप्ता,
बूंदी। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत राजस्थान सरकार के ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता ने मंगलवार को नगर परिषद बूंदी सभागार में आयोजित स्वच्छता कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला में जिले के सभी नगर निकायों के अधिकारी, सीवरेज प्रोजेक्ट एवं जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि वर्षभर चलने वाला जनआंदोलन है। इसे सफल बनाने में अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन की समान भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के पास पर्याप्त संसाधन एवं बजट उपलब्ध हैं, जिनका प्रभावी उपयोग करते हुए शहर के प्रत्येक हिस्से तक स्वच्छता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था लागू करने तथा सार्वजनिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। साथ ही खाली प्लॉटों की सफाई, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, आवारा पशुओं की रोकथाम, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पार्कों की स्वच्छता और सड़कों को गड्ढामुक्त रखने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों के दौरान सड़क पर निर्माण सामग्री नहीं डालने की भी हिदायत दी गई।
गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छ राजस्थान बनाने का संकल्प लिया गया है और स्वच्छ भारत मिशन इस दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने बताया कि राज्यभर में निकायों की बैठकों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है तथा कार्यप्रणाली का फीडबैक मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा जा रहा है। स्वच्छता कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता से बीमारियां कम होंगी और सरकार का स्वास्थ्य योजनाओं पर होने वाला खर्च भी घटेगा, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी। कार्यशाला में 90-ए के अंतर्गत कॉलोनियों के विकास, आधारभूत सुविधाएं पूर्ण होने के बाद ही भू-आवंटन करने संबंधी स्पष्ट निर्देश भी दिए गए।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • दिल्ली में हुए तरुण हत्याकांड की गूंज अब झुंझुनू जिले में भी सुनाई दे रही है। इस नृशंस हत्या के विरोध में मंगलवार को खटीक पंचायत संस्था के बैनर तले समाज के सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को फांसी देने और पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की। मिली जानकारी के अनुसार शहर के खटीकान मोहल्ला स्थित मंदिर से कलेक्ट्रेट तक विरोध रैली का आयोजन किया गया हाथों में तख्तियां लिए और नारेबाजी करते हुए यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जिला कलक्ट्रेट पहुंची। खटीक पंचायत संस्था के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए। साथ ही, मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कठोरतम दंड और फांसी की सजा मिल सके। पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये का मुआवजा तुरंत जारी किया जाए। परिवार के भरण-पोषण और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही परिवार को मिल रही धमकियों और असुरक्षा के माहौल को देखते हुए पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों को तत्काल पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।
    1
    दिल्ली में हुए तरुण हत्याकांड की गूंज अब झुंझुनू जिले में भी सुनाई दे रही है। इस नृशंस हत्या के विरोध में मंगलवार को खटीक पंचायत संस्था के बैनर तले समाज के सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को फांसी देने और पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की। मिली जानकारी के अनुसार शहर के खटीकान मोहल्ला स्थित मंदिर से कलेक्ट्रेट तक विरोध रैली का आयोजन किया गया हाथों में तख्तियां लिए और नारेबाजी करते हुए यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जिला कलक्ट्रेट पहुंची। खटीक पंचायत संस्था के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि  हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए। साथ ही, मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कठोरतम दंड और फांसी की सजा मिल सके। पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये का मुआवजा तुरंत जारी किया जाए। परिवार के भरण-पोषण और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही परिवार को मिल रही धमकियों और असुरक्षा के माहौल को देखते हुए पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों को तत्काल पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार Jhunjhunun, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • Churu जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अनुभाग द्वारा फोस्टेक (FOSTAC) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन चूरू, सरदारशहर और सुजानगढ़ में किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी Dr Manoj Sharma ने बताया कि इस प्रशिक्षण में जिलेभर के 1204 फूड हैंडलर्स और खाद्य व्यापारियों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) से अधिकृत एजेंसी के प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया, जिसमें सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री तैयार करने के नियमों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मिठाई, होटल-रेस्टोरेंट, डेयरी, किराना, फल-सब्जी विक्रेता, स्ट्रीट वेंडर्स सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। प्रशिक्षण पूरा करने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। 👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।
    1
    Churu जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अनुभाग द्वारा फोस्टेक (FOSTAC) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन चूरू, सरदारशहर और सुजानगढ़ में किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी Dr Manoj Sharma ने बताया कि इस प्रशिक्षण में जिलेभर के 1204 फूड हैंडलर्स और खाद्य व्यापारियों ने भाग लिया।
यह प्रशिक्षण Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) से अधिकृत एजेंसी के प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया, जिसमें सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री तैयार करने के नियमों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में मिठाई, होटल-रेस्टोरेंट, डेयरी, किराना, फल-सब्जी विक्रेता, स्ट्रीट वेंडर्स सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। प्रशिक्षण पूरा करने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।
👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।
    user_Interviewer India
    Interviewer India
    पत्रकार चूरू, चूरू, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    1
    Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    user_Pandit Munna Lal Bhargav
    Pandit Munna Lal Bhargav
    Astrologer धोद, सीकर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.