चूरू में फूड सेफ्टी ट्रेनिंग | 1200 से ज्यादा फूड हैंडलर्स को मिला प्रशिक्षण Churu जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अनुभाग द्वारा फोस्टेक (FOSTAC) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन चूरू, सरदारशहर और सुजानगढ़ में किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी Dr Manoj Sharma ने बताया कि इस प्रशिक्षण में जिलेभर के 1204 फूड हैंडलर्स और खाद्य व्यापारियों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) से अधिकृत एजेंसी के प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया, जिसमें सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री तैयार करने के नियमों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मिठाई, होटल-रेस्टोरेंट, डेयरी, किराना, फल-सब्जी विक्रेता, स्ट्रीट वेंडर्स सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। प्रशिक्षण पूरा करने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। 👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।
चूरू में फूड सेफ्टी ट्रेनिंग | 1200 से ज्यादा फूड हैंडलर्स को मिला प्रशिक्षण Churu जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अनुभाग द्वारा फोस्टेक (FOSTAC) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन चूरू, सरदारशहर और सुजानगढ़ में किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी Dr Manoj Sharma ने बताया कि इस प्रशिक्षण में जिलेभर के 1204 फूड हैंडलर्स और खाद्य व्यापारियों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) से अधिकृत एजेंसी के प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया, जिसमें सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री तैयार करने के नियमों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मिठाई, होटल-रेस्टोरेंट, डेयरी, किराना, फल-सब्जी विक्रेता, स्ट्रीट वेंडर्स सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। प्रशिक्षण पूरा करने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। 👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।
- Churu जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अनुभाग द्वारा फोस्टेक (FOSTAC) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन चूरू, सरदारशहर और सुजानगढ़ में किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी Dr Manoj Sharma ने बताया कि इस प्रशिक्षण में जिलेभर के 1204 फूड हैंडलर्स और खाद्य व्यापारियों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) से अधिकृत एजेंसी के प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया, जिसमें सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री तैयार करने के नियमों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मिठाई, होटल-रेस्टोरेंट, डेयरी, किराना, फल-सब्जी विक्रेता, स्ट्रीट वेंडर्स सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। प्रशिक्षण पूरा करने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। 👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।1
- 19 से 21 मार्च तक चूरू जिला मुख्यालय पर बागला खेल मैदान में आयोजित होगा चूरू महोत्सव— 2026, आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का भी होगा आयोजन* चूरू, 17 मार्च। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने वीडियो संदेश के माध्यम से आमजन से चूरू महोत्सव — 2026 में अधिकतम भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा है कि चूरू की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में चूरू महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चूरू महोत्सव का उद्देश्य चूरू की संस्कृति, परंपरा और प्रतिभाओं को मंच देना है। उन्होंने युवाओं, कलाकारों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर चूरू महोत्सव में भाग लें और इस आयोजन को सफल बनाएं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 से 21 मार्च, 2026 तक चूरू जिला मुख्यालय पर बागला खेल मैदान में चूरू महोत्सव— 2026 आयोजित होगा। चूरू महोत्सव— 2026 में विभिन्न प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च, 2026 को सवेरे 07.30 बजे गढ़ परिसर से विरासत कार्निवल यात्रा (शोभायात्रा) के साथ चूरू महोत्सव का शुभारंभ होगा। चूरू महोत्सव 02 सत्रों में आयोजित होगा। प्रातः कालीन सत्र में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे मिस/मिस्टर/ मिसेज चूरू प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता (एकल व समूह), स्पॉट शॉर्ट वीडियो/रील प्रतियोगिता, पारम्परिक परिधान प्रतियोगिता, ऊंट सजावट प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता, लोक गीत प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, साफा बांधना प्रतियोगिता, वादन प्रतियोगिता, स्पॉट पेटिंग प्रतियोगिता, रस्सा—कस्सी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चंग-ढप प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए आमजन जारी लिंक पर विजिट कर अपना पंजीयन कर सकते है। इसी के साथ सायंकालीन सत्र में 19 मार्च को सायं 6.15 बजे से शमा फोक म्यूजिक बैंड जैसलमेर द्वारा राजस्थान लोक संगीत, विश्व प्रसिद्ध ट्रम्पैट प्लेयर आमिर बिहाणी, क्रेजी हॉपर्स व बॉलीवुड सूफी फ्यूजन रॉक बैंड आदि सांसकृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसी क्रम में 20 मार्च को सायं 6.15 से चूरू की स्वर कोकिला कोक स्टूडियो फ्रेम भंवरी देवी व डिवाइन लाइव कन्सर्ट की प्रस्तुतियां होगी तथा 21 मार्च, 2026 को सायं 06.15 बजे से राजस्थानी लोक गायिका मरू कोकिला सीमा मीश्रा द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसी क्रम में 23 मार्च, 2026 तक राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से राजसखी मेले व ओडीओपी प्रदर्शनी में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन, राजीविका व जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन 17 मार्च से 23 मार्च, 2026 तक जिला मुख्यालय पर चूरू चौपाटी में सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। इस मेले में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी आई हुई महिलाओं द्वारा निर्मित हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट एवं होम डेकोर से जुड़े अनेक आकर्षक उत्पादों एवं फ़ूड कोर्ट लजीज व्यंजनों की 80 से अधिक स्टाल्स की प्रदर्शनी एवं बिक्री लगाई जाएगी।1
- बीदासर:- होटल व्यवसायी मुन्नीराम मंडा की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मास्टरमाइंड और हिस्ट्रीशीटर देवीसिंह खेरिया को पुलिस ने हरियाणा की जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बीदासर लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ करेगी। कोर्ट में पेशी के दौरान बड़ी संख्या में लोग कोर्ट परिसर के बाहर जमा हो गए, जिससे वहां काफी भीड़ का माहौल रहा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।1
- Post by राजस्थान न्यूज सुरेश1
- स्वच्छता जन आंदोलन बने, हर शहर को साफ रखने में जनभागीदारी जरूरी - के के गुप्ता, बूंदी। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत राजस्थान सरकार के ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता ने मंगलवार को नगर परिषद बूंदी सभागार में आयोजित स्वच्छता कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला में जिले के सभी नगर निकायों के अधिकारी, सीवरेज प्रोजेक्ट एवं जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि वर्षभर चलने वाला जनआंदोलन है। इसे सफल बनाने में अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन की समान भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के पास पर्याप्त संसाधन एवं बजट उपलब्ध हैं, जिनका प्रभावी उपयोग करते हुए शहर के प्रत्येक हिस्से तक स्वच्छता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था लागू करने तथा सार्वजनिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। साथ ही खाली प्लॉटों की सफाई, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, आवारा पशुओं की रोकथाम, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पार्कों की स्वच्छता और सड़कों को गड्ढामुक्त रखने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों के दौरान सड़क पर निर्माण सामग्री नहीं डालने की भी हिदायत दी गई। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छ राजस्थान बनाने का संकल्प लिया गया है और स्वच्छ भारत मिशन इस दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने बताया कि राज्यभर में निकायों की बैठकों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है तथा कार्यप्रणाली का फीडबैक मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा जा रहा है। स्वच्छता कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से बीमारियां कम होंगी और सरकार का स्वास्थ्य योजनाओं पर होने वाला खर्च भी घटेगा, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी। कार्यशाला में 90-ए के अंतर्गत कॉलोनियों के विकास, आधारभूत सुविधाएं पूर्ण होने के बाद ही भू-आवंटन करने संबंधी स्पष्ट निर्देश भी दिए गए।1
- दिल्ली में हुए तरुण हत्याकांड की गूंज अब झुंझुनू जिले में भी सुनाई दे रही है। इस नृशंस हत्या के विरोध में मंगलवार को खटीक पंचायत संस्था के बैनर तले समाज के सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को फांसी देने और पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की। मिली जानकारी के अनुसार शहर के खटीकान मोहल्ला स्थित मंदिर से कलेक्ट्रेट तक विरोध रैली का आयोजन किया गया हाथों में तख्तियां लिए और नारेबाजी करते हुए यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जिला कलक्ट्रेट पहुंची। खटीक पंचायत संस्था के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए। साथ ही, मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कठोरतम दंड और फांसी की सजा मिल सके। पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये का मुआवजा तुरंत जारी किया जाए। परिवार के भरण-पोषण और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही परिवार को मिल रही धमकियों और असुरक्षा के माहौल को देखते हुए पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों को तत्काल पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।1
- Post by @nilesh Verma-19971
- Churu में जिला रोजगार कार्यालय की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अंबुजा फाउंडेशन स्किल सेंटर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता Varsha Janu ने की। शिविर में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। इस प्लेसमेंट शिविर में करीब 125 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 72 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। शिविर में माइक्रोफाइनेंस, सिक्योरिटी, ऑटोमोबाइल और सर्विस सेक्टर की कई कंपनियों ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं को कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण और स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया गया। 👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।1