logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने वीडियो संदेश के माध्यम से आमजन से की चूरू महोत्सव — 2026 में अधिकतम भागीदारी की अपील 19 से 21 मार्च तक चूरू जिला मुख्यालय पर बागला खेल मैदान में आयोजित होगा चूरू महोत्सव— 2026, आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का भी होगा आयोजन* चूरू, 17 मार्च। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने वीडियो संदेश के माध्यम से आमजन से चूरू महोत्सव — 2026 में अधिकतम भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा है कि चूरू की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में चूरू महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चूरू महोत्सव का उद्देश्य चूरू की संस्कृति, परंपरा और प्रतिभाओं को मंच देना है। उन्होंने युवाओं, कलाकारों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर चूरू महोत्सव में भाग लें और इस आयोजन को सफल बनाएं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 से 21 मार्च, 2026 तक चूरू जिला मुख्यालय पर बागला खेल मैदान में चूरू महोत्सव— 2026 आयोजित होगा। चूरू महोत्सव— 2026 में विभिन्न प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च, 2026 को सवेरे 07.30 बजे गढ़ परिसर से विरासत कार्निवल यात्रा (शोभायात्रा) के साथ चूरू महोत्सव का शुभारंभ होगा। चूरू महोत्सव 02 सत्रों में आयोजित होगा। प्रातः कालीन सत्र में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे मिस/मिस्टर/ मिसेज चूरू प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता (एकल व समूह), स्पॉट शॉर्ट वीडियो/रील प्रतियोगिता, पारम्परिक परिधान प्रतियोगिता, ऊंट सजावट प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता, लोक गीत प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, साफा बांधना प्रतियोगिता, वादन प्रतियोगिता, स्पॉट पेटिंग प्रतियोगिता, रस्सा—कस्सी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चंग-ढप प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए आमजन जारी लिंक पर विजिट कर अपना पंजीयन कर सकते है। इसी के साथ सायंकालीन सत्र में 19 मार्च को सायं 6.15 बजे से शमा फोक म्यूजिक बैंड जैसलमेर द्वारा राजस्थान लोक संगीत, विश्व प्रसिद्ध ट्रम्पैट प्लेयर आमिर बिहाणी, क्रेजी हॉपर्स व बॉलीवुड सूफी फ्यूजन रॉक बैंड आदि सांसकृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसी क्रम में 20 मार्च को सायं 6.15 से चूरू की स्वर कोकिला कोक स्टूडियो फ्रेम भंवरी देवी व डिवाइन लाइव कन्सर्ट की प्रस्तुतियां होगी तथा 21 मार्च, 2026 को सायं 06.15 बजे से राजस्थानी लोक गायिका मरू कोकिला सीमा मीश्रा द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसी क्रम में 23 मार्च, 2026 तक राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से राजसखी मेले व ओडीओपी प्रदर्शनी में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन, राजीविका व जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन 17 मार्च से 23 मार्च, 2026 तक जिला मुख्यालय पर चूरू चौपाटी में सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। इस मेले में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी आई हुई महिलाओं द्वारा निर्मित हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट एवं होम डेकोर से जुड़े अनेक आकर्षक उत्पादों एवं फ़ूड कोर्ट लजीज व्यंजनों की 80 से अधिक स्टाल्स की प्रदर्शनी एवं बिक्री लगाई जाएगी।

2 hrs ago
user_HANUMAN PRASAD SHARMA
HANUMAN PRASAD SHARMA
Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Liladhar saini
    1
    Post by Liladhar saini
    user_Liladhar saini
    Liladhar saini
    सरदारशहर, चूरू, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • *फतेहपुर बीड में गारिण्डा फाटक के आगे बीड मे अचानक लगी भंयकर आग*
    1
    *फतेहपुर बीड में गारिण्डा फाटक के आगे बीड मे अचानक लगी भंयकर आग*
    user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    Sikar, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • Post by @nilesh Verma-1997
    1
    Post by @nilesh Verma-1997
    user_@nilesh Verma-1997
    @nilesh Verma-1997
    Sikar, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    1
    Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    user_Pandit Munna Lal Bhargav
    Pandit Munna Lal Bhargav
    Astrologer धोद, सीकर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Bolti Awaaz news
    1
    Post by Bolti Awaaz news
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter Mahendragarh, Haryana•
    36 min ago
  • Post by Mahendragarh 24 News live
    1
    Post by Mahendragarh 24 News live
    user_Mahendragarh 24 News live
    Mahendragarh 24 News live
    Local News Reporter Narnaul, Mahendragarh•
    3 hrs ago
  • झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में सोमवार रात मारपीट व लूट की वारदात सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना चौधरी कॉलोनी क्षेत्र की है, जहां बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार चौधरी विक्रम सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने प्लॉट से बोलेरो में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रविंद्र कॉलेज के पास उनके पीछे आ रही एक एर्टिगा गाड़ी से कुछ युवक उतरे और उनकी गाड़ी को रुकवाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने विक्रम सिंह के साथ मारपीट करते हुए उनकी गाड़ी में रखे करीब 52 हजार रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। चिड़ावा पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में सोमवार रात मारपीट व लूट की वारदात सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना चौधरी कॉलोनी क्षेत्र की है, जहां बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार चौधरी विक्रम सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने प्लॉट से बोलेरो में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रविंद्र कॉलेज के पास उनके पीछे आ रही एक एर्टिगा गाड़ी से कुछ युवक उतरे और उनकी गाड़ी को रुकवाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि बदमाशों ने विक्रम सिंह के साथ मारपीट करते हुए उनकी गाड़ी में रखे करीब 52 हजार रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। चिड़ावा पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार Jhunjhunun, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • Post by @nilesh Verma-1997
    1
    Post by @nilesh Verma-1997
    user_@nilesh Verma-1997
    @nilesh Verma-1997
    Sikar, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    1
    Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    user_Pandit Munna Lal Bhargav
    Pandit Munna Lal Bhargav
    Astrologer धोद, सीकर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.