logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चिड़ावा में लूट की वारदात से हड़कंप, बोलेरो सवार युवक से मारपीट कर 52 हजार रुपए लूटे, सीसीटीवी फुटेज आया सामने झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में सोमवार रात मारपीट व लूट की वारदात सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना चौधरी कॉलोनी क्षेत्र की है, जहां बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार चौधरी विक्रम सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने प्लॉट से बोलेरो में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रविंद्र कॉलेज के पास उनके पीछे आ रही एक एर्टिगा गाड़ी से कुछ युवक उतरे और उनकी गाड़ी को रुकवाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने विक्रम सिंह के साथ मारपीट करते हुए उनकी गाड़ी में रखे करीब 52 हजार रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। चिड़ावा पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3 hrs ago
user_Amit Sharma
Amit Sharma
पत्रकार Jhunjhunun, Rajasthan•
3 hrs ago

चिड़ावा में लूट की वारदात से हड़कंप, बोलेरो सवार युवक से मारपीट कर 52 हजार रुपए लूटे, सीसीटीवी फुटेज आया सामने झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में सोमवार रात मारपीट व लूट की वारदात सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना चौधरी कॉलोनी क्षेत्र की है, जहां बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार चौधरी विक्रम सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने प्लॉट से बोलेरो में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रविंद्र कॉलेज के पास उनके पीछे आ रही एक एर्टिगा गाड़ी से कुछ युवक उतरे और उनकी गाड़ी को रुकवाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने विक्रम सिंह के साथ मारपीट करते हुए उनकी गाड़ी में रखे करीब 52 हजार रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। चिड़ावा पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • दिल्ली में हुए तरुण हत्याकांड की गूंज अब झुंझुनू जिले में भी सुनाई दे रही है। इस नृशंस हत्या के विरोध में मंगलवार को खटीक पंचायत संस्था के बैनर तले समाज के सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को फांसी देने और पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की। मिली जानकारी के अनुसार शहर के खटीकान मोहल्ला स्थित मंदिर से कलेक्ट्रेट तक विरोध रैली का आयोजन किया गया हाथों में तख्तियां लिए और नारेबाजी करते हुए यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जिला कलक्ट्रेट पहुंची। खटीक पंचायत संस्था के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए। साथ ही, मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कठोरतम दंड और फांसी की सजा मिल सके। पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये का मुआवजा तुरंत जारी किया जाए। परिवार के भरण-पोषण और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही परिवार को मिल रही धमकियों और असुरक्षा के माहौल को देखते हुए पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों को तत्काल पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।
    1
    दिल्ली में हुए तरुण हत्याकांड की गूंज अब झुंझुनू जिले में भी सुनाई दे रही है। इस नृशंस हत्या के विरोध में मंगलवार को खटीक पंचायत संस्था के बैनर तले समाज के सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को फांसी देने और पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की। मिली जानकारी के अनुसार शहर के खटीकान मोहल्ला स्थित मंदिर से कलेक्ट्रेट तक विरोध रैली का आयोजन किया गया हाथों में तख्तियां लिए और नारेबाजी करते हुए यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जिला कलक्ट्रेट पहुंची। खटीक पंचायत संस्था के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि  हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए। साथ ही, मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कठोरतम दंड और फांसी की सजा मिल सके। पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये का मुआवजा तुरंत जारी किया जाए। परिवार के भरण-पोषण और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही परिवार को मिल रही धमकियों और असुरक्षा के माहौल को देखते हुए पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों को तत्काल पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार Jhunjhunun, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • सिंघाना में अंतरराष्ट्रीय चिटफंड गिरोह का भंडाफोड़, ‘क्रोमेटा’ कम्पनी के 5 आरोपी गिरफ्तार, झुंझुनूं, । झुंझुनूं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंघाना कस्बे में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की साजिश रच रहे दुबई बेस्ड प्रतिबंधित चिटफंड नेटवर्क ‘क्रोमेटा’ का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कंपनी के पांच प्रमुख प्रतिनिधियों को गिरफ्तार कर 11 लग्जरी वाहन, 15 मोबाइल फोन और 3 लैपटॉप जब्त किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत एवं वृताधिकारी बुहाना नोपाराम भाकर के नेतृत्व में गठित टीम ने 15 मार्च को सिंघाना स्थित कृष्णा मैरीज गार्डन में दबिश दी। यहां कंपनी द्वारा निवेशकों को लुभाने के लिए सेमीनार आयोजित किया गया था, जिसमें नई स्कॉर्पियो गाड़ी सहित कई महंगे इनाम प्रदर्शित कर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि ‘क्रोमेटा’ कंपनी यूएसडीटी (क्रिप्टो करेंसी) में निवेश के नाम पर झुंझुनूं, सीकर और हरियाणा के लोगों को दुबई में फ्लैट, लग्जरी कार, विदेशी टूर और दो साल में रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगी कर रही थी। कंपनी न तो सेबी, आरबीआई और न ही एमसीए में पंजीकृत पाई गई। आरोपियों द्वारा निवेशकों के मूलधन को ही बोनस व ब्याज बताकर भरोसा दिलाया जाता था और बाद में कंपनी बंद कर फरार होने की योजना बनाई जाती थी। पुलिस ने मौके से मर्सिडीज, फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो, बोलेरो, क्रेटा सहित कुल 11 वाहन जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में ख्यालीराम सैनी, मुकेश कुमार, नरेंद्र, गंगा शर्मा और राकेश कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार समय रहते कार्रवाई से आम जनता के साथ होने वाली करोड़ों रुपये की ठगी रोकी जा सकी। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
    1
    सिंघाना में अंतरराष्ट्रीय चिटफंड गिरोह का भंडाफोड़, ‘क्रोमेटा’ कम्पनी के 5 आरोपी गिरफ्तार,
झुंझुनूं, । झुंझुनूं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंघाना कस्बे में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की साजिश रच रहे दुबई बेस्ड प्रतिबंधित चिटफंड नेटवर्क ‘क्रोमेटा’ का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कंपनी के पांच प्रमुख प्रतिनिधियों को गिरफ्तार कर 11 लग्जरी वाहन, 15 मोबाइल फोन और 3 लैपटॉप जब्त किए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत एवं वृताधिकारी बुहाना नोपाराम भाकर के नेतृत्व में गठित टीम ने 15 मार्च को सिंघाना स्थित कृष्णा मैरीज गार्डन में दबिश दी। यहां कंपनी द्वारा निवेशकों को लुभाने के लिए सेमीनार आयोजित किया गया था, जिसमें नई स्कॉर्पियो गाड़ी सहित कई महंगे इनाम प्रदर्शित कर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
जांच में सामने आया कि ‘क्रोमेटा’ कंपनी यूएसडीटी (क्रिप्टो करेंसी) में निवेश के नाम पर झुंझुनूं, सीकर और हरियाणा के लोगों को दुबई में फ्लैट, लग्जरी कार, विदेशी टूर और दो साल में रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगी कर रही थी। कंपनी न तो सेबी, आरबीआई और न ही एमसीए में पंजीकृत पाई गई। आरोपियों द्वारा निवेशकों के मूलधन को ही बोनस व ब्याज बताकर भरोसा दिलाया जाता था और बाद में कंपनी बंद कर फरार होने की योजना बनाई जाती थी।
पुलिस ने मौके से मर्सिडीज, फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो, बोलेरो, क्रेटा सहित कुल 11 वाहन जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में ख्यालीराम सैनी, मुकेश कुमार, नरेंद्र, गंगा शर्मा और राकेश कुमार शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार समय रहते कार्रवाई से आम जनता के साथ होने वाली करोड़ों रुपये की ठगी रोकी जा सकी। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • 19 से 21 मार्च तक चूरू जिला मुख्यालय पर बागला खेल मैदान में आयोजित होगा चूरू महोत्सव— 2026, आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का भी होगा आयोजन* चूरू, 17 मार्च। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने वीडियो संदेश के माध्यम से आमजन से चूरू महोत्सव — 2026 में अधिकतम भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा है कि चूरू की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में चूरू महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चूरू महोत्सव का उद्देश्य चूरू की संस्कृति, परंपरा और प्रतिभाओं को मंच देना है। उन्होंने युवाओं, कलाकारों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर चूरू महोत्सव में भाग लें और इस आयोजन को सफल बनाएं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 से 21 मार्च, 2026 तक चूरू जिला मुख्यालय पर बागला खेल मैदान में चूरू महोत्सव— 2026 आयोजित होगा। चूरू महोत्सव— 2026 में विभिन्न प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च, 2026 को सवेरे 07.30 बजे गढ़ परिसर से विरासत कार्निवल यात्रा (शोभायात्रा) के साथ चूरू महोत्सव का शुभारंभ होगा। चूरू महोत्सव 02 सत्रों में आयोजित होगा। प्रातः कालीन सत्र में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे मिस/मिस्टर/ मिसेज चूरू प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता (एकल व समूह), स्पॉट शॉर्ट वीडियो/रील प्रतियोगिता, पारम्परिक परिधान प्रतियोगिता, ऊंट सजावट प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता, लोक गीत प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, साफा बांधना प्रतियोगिता, वादन प्रतियोगिता, स्पॉट पेटिंग प्रतियोगिता, रस्सा—कस्सी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चंग-ढप प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए आमजन जारी लिंक पर विजिट कर अपना पंजीयन कर सकते है। इसी के साथ सायंकालीन सत्र में 19 मार्च को सायं 6.15 बजे से शमा फोक म्यूजिक बैंड जैसलमेर द्वारा राजस्थान लोक संगीत, विश्व प्रसिद्ध ट्रम्पैट प्लेयर आमिर बिहाणी, क्रेजी हॉपर्स व बॉलीवुड सूफी फ्यूजन रॉक बैंड आदि सांसकृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसी क्रम में 20 मार्च को सायं 6.15 से चूरू की स्वर कोकिला कोक स्टूडियो फ्रेम भंवरी देवी व डिवाइन लाइव कन्सर्ट की प्रस्तुतियां होगी तथा 21 मार्च, 2026 को सायं 06.15 बजे से राजस्थानी लोक गायिका मरू कोकिला सीमा मीश्रा द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसी क्रम में 23 मार्च, 2026 तक राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से राजसखी मेले व ओडीओपी प्रदर्शनी में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन, राजीविका व जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन 17 मार्च से 23 मार्च, 2026 तक जिला मुख्यालय पर चूरू चौपाटी में सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। इस मेले में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी आई हुई महिलाओं द्वारा निर्मित हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट एवं होम डेकोर से जुड़े अनेक आकर्षक उत्पादों एवं फ़ूड कोर्ट लजीज व्यंजनों की 80 से अधिक स्टाल्स की प्रदर्शनी एवं बिक्री लगाई जाएगी।
    1
    19 से 21 मार्च तक चूरू जिला मुख्यालय पर बागला खेल मैदान में आयोजित होगा चूरू महोत्सव— 2026, आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का भी होगा आयोजन*
चूरू, 17 मार्च। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने वीडियो संदेश के माध्यम से आमजन से चूरू महोत्सव — 2026 में अधिकतम भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा है कि चूरू की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में चूरू महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चूरू महोत्सव का उद्देश्य चूरू की संस्कृति, परंपरा और प्रतिभाओं को मंच देना है। उन्होंने युवाओं, कलाकारों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर चूरू महोत्सव में भाग लें और इस आयोजन को सफल बनाएं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 से 21 मार्च, 2026 तक चूरू जिला मुख्यालय पर बागला खेल मैदान में चूरू महोत्सव— 2026 आयोजित होगा। चूरू महोत्सव— 2026 में विभिन्न प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च, 2026 को सवेरे 07.30 बजे गढ़ परिसर से विरासत कार्निवल यात्रा (शोभायात्रा) के साथ चूरू महोत्सव का शुभारंभ होगा। चूरू महोत्सव 02 सत्रों में आयोजित होगा। प्रातः कालीन सत्र में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे मिस/मिस्टर/ मिसेज चूरू प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता (एकल व समूह), स्पॉट शॉर्ट वीडियो/रील प्रतियोगिता, पारम्परिक परिधान प्रतियोगिता, ऊंट सजावट प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता, लोक गीत प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, साफा बांधना प्रतियोगिता, वादन प्रतियोगिता, स्पॉट पेटिंग प्रतियोगिता, रस्सा—कस्सी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चंग-ढप प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए आमजन जारी लिंक
पर विजिट कर अपना पंजीयन कर सकते है। इसी के साथ सायंकालीन सत्र में 19 मार्च को सायं 6.15 बजे से शमा फोक म्यूजिक बैंड जैसलमेर द्वारा राजस्थान लोक संगीत, विश्व प्रसिद्ध ट्रम्पैट प्लेयर आमिर बिहाणी, क्रेजी हॉपर्स व बॉलीवुड सूफी फ्यूजन रॉक बैंड आदि सांसकृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसी क्रम में 20 मार्च को सायं 6.15 से चूरू की स्वर कोकिला कोक स्टूडियो फ्रेम भंवरी देवी व डिवाइन लाइव कन्सर्ट की प्रस्तुतियां होगी तथा 21 मार्च, 2026 को सायं 06.15 बजे से राजस्थानी लोक गायिका मरू कोकिला सीमा मीश्रा द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
इसी क्रम में 23 मार्च, 2026 तक राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से राजसखी मेले व ओडीओपी प्रदर्शनी में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन, राजीविका व जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन 17 मार्च से 23 मार्च, 2026 तक जिला मुख्यालय पर चूरू चौपाटी में सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। इस मेले में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी आई हुई महिलाओं द्वारा निर्मित हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट एवं होम डेकोर से जुड़े अनेक आकर्षक उत्पादों  एवं फ़ूड कोर्ट लजीज व्यंजनों की 80 से अधिक स्टाल्स की प्रदर्शनी एवं बिक्री लगाई जाएगी।
    user_HANUMAN PRASAD SHARMA
    HANUMAN PRASAD SHARMA
    Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Churu में चूरू महोत्सव 2026 का आयोजन 19 से 21 मार्च तक जिला मुख्यालय के बागला खेल मैदान में किया जाएगा। जिला कलेक्टर Abhishek Surana ने वीडियो संदेश के माध्यम से आमजन से महोत्सव में अधिकतम भागीदारी की अपील की है। महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और लोक कला से जुड़े आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही राजसखी मेला और ओडीओपी (One District One Product) प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा, जिसमें हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री होगी।प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाएं और स्थानीय कलाकारों व महिलाओं को प्रोत्साहित करें। 👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।
    1
    Churu में चूरू महोत्सव 2026 का आयोजन 19 से 21 मार्च तक जिला मुख्यालय के बागला खेल मैदान में किया जाएगा।
जिला कलेक्टर Abhishek Surana ने वीडियो संदेश के माध्यम से आमजन से महोत्सव में अधिकतम भागीदारी की अपील की है।
महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और लोक कला से जुड़े आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही राजसखी मेला और ओडीओपी (One District One Product) प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा, जिसमें हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री होगी।प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाएं और स्थानीय कलाकारों व महिलाओं को प्रोत्साहित करें।
👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।
    user_Interviewer India
    Interviewer India
    पत्रकार चूरू, चूरू, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बीदासर:- होटल व्यवसायी मुन्नीराम मंडा की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मास्टरमाइंड और हिस्ट्रीशीटर देवीसिंह खेरिया को पुलिस ने हरियाणा की जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बीदासर लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ करेगी। कोर्ट में पेशी के दौरान बड़ी संख्या में लोग कोर्ट परिसर के बाहर जमा हो गए, जिससे वहां काफी भीड़ का माहौल रहा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
    1
    बीदासर:- होटल व्यवसायी मुन्नीराम मंडा की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मास्टरमाइंड और हिस्ट्रीशीटर देवीसिंह खेरिया को पुलिस ने हरियाणा की जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बीदासर लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ करेगी। कोर्ट में पेशी के दौरान बड़ी संख्या में लोग कोर्ट परिसर के बाहर जमा हो गए, जिससे वहां काफी भीड़ का माहौल रहा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
    user_Ismail solanki
    Ismail solanki
    पत्रकार Churu, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • Post by Mahendragarh 24 News live
    1
    Post by Mahendragarh 24 News live
    user_Mahendragarh 24 News live
    Mahendragarh 24 News live
    Local News Reporter Narnaul, Mahendragarh•
    3 hrs ago
  • रिपोर्टर मांगीलाल सिहाग चूरू:- बीदासर कस्बे के होटल द रॉयल ट्रीट रेस्टोरेंट एंड होटल में फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या और तीन को घायल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य मास्टरमाइंड हिस्ट्रीशीटर आरोपी देवीसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार रामरतन मण्डा ने 3 मार्च को पुलिस थाना बीदासर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि होटल द रॉयल ट्रीट रेस्टोरेंट एंड होटल में रात करीब 12:15 बजे तीन व्यक्तियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में मुनीराम मण्डा की मौत हो गई, जबकि श्रवणराम मण्डा, भीकमचंद खेरिया और प्रभुराम प्रजापत घायल हो गए। जांच में सामने आया कि इस जघन्य अपराध की साजिश देवीसिंह, सुभाष गोदारा, सद्दाम अली, हाकम अली और कमल खेरिया ने मिलकर रची थी। आरोपियों ने तीन व्यक्तियों से होटल के अंदर घुसकर फायरिंग करवाई। एसआईटी टीम की जांच में यह भी सामने आया कि घटना से पहले आरोपियों ने ग्राहक बनकर होटल में मृतक मुनीराम और उसकी थार गाड़ी की रेकी की थी तथा इसकी सूचना मुख्य आरोपियों को दी थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही रेकी करने वाले आरोपी मनोज कुमार मेघवाल, लेखराम कड़वासरा और सुभाष गोदारा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। थानाधिकारी दिलिप सिंह शेखावत ने बताया की फायरिंग और हत्या के मुख्य मास्टरमाइंड हिस्ट्रीशीटर आरोपी देवीसिंह को रविवार को हरियाणा के केंद्रीय कारागृह हिसार से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है।
    2
    रिपोर्टर मांगीलाल सिहाग
चूरू:- बीदासर कस्बे के होटल द रॉयल ट्रीट रेस्टोरेंट एंड होटल में फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या और तीन को घायल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य मास्टरमाइंड हिस्ट्रीशीटर आरोपी देवीसिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार रामरतन मण्डा ने 3 मार्च को पुलिस थाना बीदासर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि होटल द रॉयल ट्रीट रेस्टोरेंट एंड होटल में रात करीब 12:15 बजे तीन व्यक्तियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में मुनीराम मण्डा की मौत हो गई, जबकि श्रवणराम मण्डा, भीकमचंद खेरिया और प्रभुराम प्रजापत घायल हो गए।
जांच में सामने आया कि इस जघन्य अपराध की साजिश देवीसिंह, सुभाष गोदारा, सद्दाम अली, हाकम अली और कमल खेरिया ने मिलकर रची थी। आरोपियों ने तीन व्यक्तियों से होटल के अंदर घुसकर फायरिंग करवाई।
एसआईटी टीम की जांच में यह भी सामने आया कि घटना से पहले आरोपियों ने ग्राहक बनकर होटल में मृतक मुनीराम और उसकी थार गाड़ी की रेकी की थी तथा इसकी सूचना मुख्य आरोपियों को दी थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही रेकी करने वाले आरोपी मनोज कुमार मेघवाल, लेखराम कड़वासरा और सुभाष गोदारा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
थानाधिकारी दिलिप सिंह शेखावत ने बताया की फायरिंग और हत्या के मुख्य मास्टरमाइंड हिस्ट्रीशीटर आरोपी देवीसिंह को रविवार को हरियाणा के केंद्रीय कारागृह हिसार से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड लिया गया है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है।
    user_Mangilal Sihag
    Mangilal Sihag
    Local News Reporter तारानगर, चूरू, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • झुंझुनूं जिला कारागृह में मंगलवार को प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर अरुण गर्ग और एएसपी देवेंद्र रजावत के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों की टीम अचानक जेल पहुंची। इस दौरान विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बैरकों, परिसर और अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई। करीब दो घंटे तक चली सघन जांच में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं, बंदियों की स्थिति और जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया गया। जिला कलक्टर अरुण गर्ग ने बताया कि जेल का विस्तृत निरीक्षण किया गया है और अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जेल में अनुशासन और सुरक्षा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    1
    झुंझुनूं जिला कारागृह में मंगलवार को प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर अरुण गर्ग और एएसपी देवेंद्र रजावत के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों की टीम अचानक जेल पहुंची। इस दौरान विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बैरकों, परिसर और अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई।
करीब दो घंटे तक चली सघन जांच में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं, बंदियों की स्थिति और जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया गया। जिला कलक्टर अरुण गर्ग ने बताया कि जेल का विस्तृत निरीक्षण किया गया है और अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जेल में अनुशासन और सुरक्षा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार Jhunjhunun, Rajasthan•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.