Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज मे चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार व उसके कब्जे से 01 सफेद धातु का कुण्डल व 230 रुपये नकद बरामदगी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली द्वारा दी गई बाइट। प्रयागराज मे चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार व उसके कब्जे से 01 सफेद धातु का कुण्डल व 230 रुपये नकद बरामदगी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली द्वारा दी गई बाइट।
Umesh chandra patrkar
प्रयागराज मे चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार व उसके कब्जे से 01 सफेद धातु का कुण्डल व 230 रुपये नकद बरामदगी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली द्वारा दी गई बाइट। प्रयागराज मे चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार व उसके कब्जे से 01 सफेद धातु का कुण्डल व 230 रुपये नकद बरामदगी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली द्वारा दी गई बाइट।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मेजा में रात बिजली कटौती से नाराज यमुनापार विकास मंच ने किया प्रदर्शन मेजा, प्रयागराज। रात में हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ यमुना पार विकास मंच और मेजारोड व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का आक्रोश बुधवार को खुलकर सामने आया। यमुना पार विकास मंच के अध्यक्ष बाबा तिवारी और मेजारोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में पदाधिकारी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड मेजारोड के कार्यालय परिसर में सत्याग्रह पर बैठ गए। हाथों में पंखा और डफली लेकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और अधिकारियों का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित कराया। करीब सप्ताहभर पहले अघोषित बिजली कटौती से नाराज बाबा तिवारी ने अधिशासी अभियंता अभिनव गर्ग से मुलाकात कर रात्रिकालीन कटौती रोकने और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की थी। इसके बावजूद कटौती जारी रहने पर संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को कार्यालय पहुंचकर सत्याग्रह शुरू कर दिया। सत्याग्रह बुधवार 23 सितंबर को सुबह 11 बजे शुरू हुआ। आंदोलनकारियों ने रात्रि में हो रही अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग उठाई। हाथों में पंखा लेकर और डफली बजाकर विभागीय अधिकारियों का ध्यान समस्या की ओर खींचा गया। यमुना पार विकास मंच के अध्यक्ष बाबा तिवारी ने कहा कि रात में अघोषित बिजली कटौती से आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायत और अधिकारियों से वार्ता के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। मजबूर होकर संगठन को सत्याग्रह का रास्ता अपनाना पड़ा है। रात्रिकालीन कटौती बंद होने तक समस्या को लगातार उठाया जाएगा। मेजारोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कहा कि शाम होते ही बिजली कटौती शुरू होने से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानों और पूरे बाजार में अंधेरा पसर जाता है, जिससे ग्राहक भी परेशान होते हैं। बिजली के भरोसे चलने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। विभाग को शाम और रात की अघोषित कटौती तत्काल बंद कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। मामले में अधिशासी अभियंता अभिनव गर्ग ने कहा कि यह हमारे प्रयास के बाहर का मामला है । फिलहाल इन बातों को अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया1
- बजरंग दल की सूचना पर थाना घूरपुर गौहनिया के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ पुलिस के ऊपर उठ रहे सवालिया निशान प्रयागराज घूरपुर। स्वच्छ छवि वाले ग्रामीण इलाके में होटल की आड़ में चल रहे काले कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया स्थित बुदावां गांव में 'इलाहाबाद प्रॉपर्टी एंड होटल ग्रुप' के परिसर में देह व्यापार का संदिग्ध नेटवर्क चलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के मुताबिक होटल परिसर के अंदर आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। ग्रामीणों ने बताया कि होटल में अक्सर बाहर से युवतियों का आना-जाना लगा रहता था।बजरंग दल ने दी सूचना, वीडियो में भागती दिखीं युवतियां मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौहनिया पुलिस चौकी को सूचना दी और मौके पर पहुँचे। मौके पर पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में कई महिलाएं और युवक होटल परिसर से भागते हुए साफ तौर पर देखे जा सकते हैं, जिससे अवैध गतिविधि की आशंका और गहरी हो गई है। पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है।सवाल नंबर जब बजरंग दल ने समय रहते पुलिस को सूचना दे दी थी, तो पुलिस के पहुँचने से पहले सभी आरोपी फरार कैसे हो गए सवाल घूरपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इतने बड़े होटल में इतने दिनों से यह धंधा चल रहा था, तो स्थानीय बीट पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? क्या इसे स्थानीय स्तर पर संरक्षण प्राप्त था ग्रामीणों में भारी आक्रोश शांत ग्रामीण माहौल को दूषित करने वाली इस घटना के बाद बुदावां और गौहनिया के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर और DCP यमुनानगर से मांग की है कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर होटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाए।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस होटल पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे शुरू ऐप किसकी पुष्टि नहीं करता यह जांच का विषय है।1
- 2027 के पहले कोरांव विधानसभा के अंतर्गत तेंदुआ खुर्द गांव की PWD रोड 2027 के पहले नहीं बनी तो 2027 में भारतीय जनता पार्टी की तेंदुआ खुर्द गांव में बोट नहीं1
- मिर्जापुर यूपी एमपी बाडर पर स्थितअवैध रूप से सैकड़ों लीटर गैलन व ड्रमों में भरकर रखा गया डीजल वीडियो हुआ प्रसारित अवैध रूप से सैकड़ों लीटर गैलेन व ड्रमों भरकर रखा गया डीजल, वीडियो हो रहा वायरल यूपी एमपी बार्डर के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में हाइवे किनारे स्टोर कर रखा गया चोरी से खरीदा गया अवैध डीजल ड्रमंडगंज। यूपी एमपी बार्डर पर स्थित भैसोड़ बलाय पहाड़ व लहुरियादह गांव में इन दिनों ट्रकों तथा अन्य मालवाहक वाहनों से चोरी से डीजल खरीदकर अवैध रूप से बिक्री की जा रही है।भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में हाइवे किनारे मालवाहक वाहनों से खरीदा गया सैकड़ों लीटर डीजल गैलेन व ड्रमों में भरकर रखा गया है।जिसका वीडियो बनाकर किसी ने मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद डीजल खरीदने अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। नेशनल हाईवे से गुजरने वाले ट्रकों के चालक रूपए के लालच में लहुरियादह व भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में हाइवे किनारे ट्रकों को खड़ा कर चोरी से डीजल बेंच देते हैं। अवैध रूप से डीजल बेचने का धंधा करने वाले चोरी से खरीदे गए डीजल को गैलेन व ड्रमों में बेचने के लिए भरकर रख लेते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक चालकों से चोरी से खरीदा गया डीजल स्थानीय पेट्रोल पंपों से कम दामों पर बिक्री किए जाने से चोरी का डीजल खरीदने के लिए सीमावर्ती राज्य मध्यप्रदेश से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बड़े पैमाने पर हो रहे डीजल चोरी का धंधा पुलिस के मिलीभगत से संभव नही है। लोगों ने आरोप लगाया शिकायत के बाद पुलिस डीजल चोरी का अवैध धंधा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।1
- तहसील परिसर में दूसरे दिन भी गहमागहमी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च अधिवक्ताओं के दो गुटों में मारपीट के बाद बढ़ी सतर्कता, एहतियातन पुलिस बल तैनात एसीपी व थाना प्रभारी दोनों पक्षों को समझाने में जुटे, बाजार में भी पुलिस ने संभाला मोर्चा मेजा, प्रयागराज। तहसील मुख्यालय में चैंबर बनाने को लेकर अधिवक्ताओं के दो गुटों में हुई मारपीट के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी माहौल गहमागहमी भरा रहा। विवाद दोबारा न बढ़े, इसके लिए एहतियात के तौर पर नजदीकी थाने की पुलिस फोर्स तहसील परिसर में बुला ली गई। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। एसीपी बृजेश पाठक और थाना प्रभारी धनंजय पांडेय तहसील परिसर में दोनों गुटों के अधिवक्ताओं को समझाने में जुटे रहे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से संयम बनाए रखने और किसी भी तरह की स्थिति को बिगड़ने से रोकने की अपील की। तहसील परिसर में पुलिस की मौजूदगी के चलते पूरे दिन लोगों की नजरें घटनाक्रम पर टिकी रहीं। बताया गया कि नए चैंबर बनाने को लेकर सोमवार से अधिवक्ताओं के दो गुटों में विवाद चल रहा था। मंगलवार को मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे और मारपीट के साथ पथराव भी हुआ था। घटना में दोनों पक्षों के कई अधिवक्ता चोटिल हुए थे। इसके बाद एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर देने की बात कही गई थी। विवाद को लेकर पुलिस ने बाजार में भी सतर्कता बढ़ा दी। स्थिति सामान्य बनाए रखने और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस टीम ने बुधवार को समूचे बाजार में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांति बनाए रखने का संदेश दिया। तहसील परिसर से लेकर बाजार तक पुलिस की सक्रियता बनी रही। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी स्थिति में माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।1
- जब नाई की दुकान पर मसाज कराने पहूंचा बंदर, वीडियो वायरल। देखना वालो की लगी भीड़ जब नाई की दुकान पर मसाज कराने पहूंचा बंदर, वीडियो वायरल। देखना वालो की लगी भीड़1
- महोबा में कर्ज से परेशान किसान ने दी जान, अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, बैंक और साहूकारों का करीब ढाई लाख कर्ज बताया, 70 वर्षीय किसान फांसी लगाई*1
- महोबा: तालाब में नहाते समय पानी के छीटें पड़ने के विवाद में फायरिंग,घायल के हाथ-पेट में चोट, पुलिस और डॉक्टर ने गनशॉट की पुष्टि के लिए जांच शुरू की*1