logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रुरा थाना क्षेत्र के अड़रे पुरवा गांव में अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई करते हुए, थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने पुलिस बल के साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन पकड़ी है। पुलिस ने इन दोनों वाहनों को जब्त कर रुरा थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध खनन में लिप्त पाए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी को सीज कर थाने में रखा गया है।

2 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

रुरा थाना क्षेत्र के अड़रे पुरवा गांव में अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई करते हुए, थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने पुलिस बल के साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन पकड़ी है। पुलिस ने इन दोनों वाहनों को जब्त कर रुरा थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध खनन में लिप्त पाए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी को सीज कर थाने में रखा गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रुरा थाना क्षेत्र के अड़रे पुरवा गांव में अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई करते हुए, थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने पुलिस बल के साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन पकड़ी है। पुलिस ने इन दोनों वाहनों को जब्त कर रुरा थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध खनन में लिप्त पाए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी को सीज कर थाने में रखा गया है।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र के अड़रे पुरवा गांव में अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई करते हुए, थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने पुलिस बल के साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन पकड़ी है। पुलिस ने इन दोनों वाहनों को जब्त कर रुरा थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध खनन में लिप्त पाए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी को सीज कर थाने में रखा गया है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन जनपद के कैलिया बड़ी गाँव में कथित अवैध मिट्टी-रेत खनन के विरोध का मामला अब धमकियों और दबाव के आरोपों तक पहुँच गया है। गाँव निवासी अवधेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि अवैध खनन की शिकायत करने के बाद उन्हें और इस मामले को उजागर करने वाले पत्रकार को लगातार धमकियाँ दी जा रही हैं। पीड़ित अवधेश कुमार का आरोप है कि गाँव में ट्रैक्टरों के माध्यम से हो रहे कथित अवैध खनन का विरोध करने पर रिंकू राठौर और रवि वर्मा ने उनके साथ अभद्रता की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, शिकायत दर्ज कराने के बाद भी उन पर दबाव बनाने का सिलसिला जारी है, और फोन तथा घर पहुँचकर उन्हें रिपोर्ट वापस लेने के लिए कहा जा रहा है। अवधेश कुमार ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने मामला वापस नहीं लिया तो पत्रकार को भी झूठे मुकदमे में फँसाने का प्रयास किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए, अवधेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने, कथित अवैध खनन की विस्तृत जाँच कराने और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। यह घटना एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कि यदि शिकायतकर्ता के आरोप सही हैं, तो कथित अवैध खनन में शामिल बताए जा रहे लोगों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? वहीं, लोग इस पूरे प्रकरण में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर अपनी नजरें जमाए हुए हैं। (नोट: यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध शिकायत के आधार पर प्रकाशित किया गया है; मामले में आरोपियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
    1
    जालौन जनपद के कैलिया बड़ी गाँव में कथित अवैध मिट्टी-रेत खनन के विरोध का मामला अब धमकियों और दबाव के आरोपों तक पहुँच गया है। गाँव निवासी अवधेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि अवैध खनन की शिकायत करने के बाद उन्हें और इस मामले को उजागर करने वाले पत्रकार को लगातार धमकियाँ दी जा रही हैं।

पीड़ित अवधेश कुमार का आरोप है कि गाँव में ट्रैक्टरों के माध्यम से हो रहे कथित अवैध खनन का विरोध करने पर रिंकू राठौर और रवि वर्मा ने उनके साथ अभद्रता की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, शिकायत दर्ज कराने के बाद भी उन पर दबाव बनाने का सिलसिला जारी है, और फोन तथा घर पहुँचकर उन्हें रिपोर्ट वापस लेने के लिए कहा जा रहा है।

अवधेश कुमार ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने मामला वापस नहीं लिया तो पत्रकार को भी झूठे मुकदमे में फँसाने का प्रयास किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए, अवधेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने, कथित अवैध खनन की विस्तृत जाँच कराने और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

यह घटना एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कि यदि शिकायतकर्ता के आरोप सही हैं, तो कथित अवैध खनन में शामिल बताए जा रहे लोगों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? वहीं, लोग इस पूरे प्रकरण में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर अपनी नजरें जमाए हुए हैं। (नोट: यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध शिकायत के आधार पर प्रकाशित किया गया है; मामले में आरोपियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने अपनी मासिक बैठक के बाद किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को एक ज्ञापन सौंपा। यह बैठक गल्ला मंडी सभागार में आयोजित की गई थी, जिसके बाद तहसील अध्यक्ष देवसिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने अपनी माँगों के शीघ्र समाधान की अपील की। ज्ञापन में किसानों ने प्रमुख रूप से बताया कि हाल ही में आई तेज आंधी से ग्रामीण क्षेत्रों में निजी नलकूपों के कई बिजली के खंभे गिर गए हैं, जिससे सिंचाई व्यवस्था बाधित हो गई है। उन्होंने क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों की जाँच कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की माँग की। इसके साथ ही, गायर मौजा क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या भी उठाई गई, जहाँ जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण कई एकड़ कृषि भूमि पर बुवाई नहीं हो पा रही है। किसानों ने पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्मित एक धंसी हुई पुलिया के पुनर्निर्माण की भी माँग की, जिसके कारण किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू पदाधिकारियों ने अपनी माँगों में जालौन मंडी में सरकारी मूंग खरीद केंद्र को तत्काल संचालित करने, खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने तथा ब्लॉक कुठौंद के ग्राम धराना में ओलावृष्टि से प्रभावित और मुआवजे से वंचित किसानों को राहत राशि दिलाने की बात भी कही। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में किसान और भाकियू पदाधिकारी मौजूद थे।
    1
    जालौन में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने अपनी मासिक बैठक के बाद किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को एक ज्ञापन सौंपा। यह बैठक गल्ला मंडी सभागार में आयोजित की गई थी, जिसके बाद तहसील अध्यक्ष देवसिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने अपनी माँगों के शीघ्र समाधान की अपील की।

ज्ञापन में किसानों ने प्रमुख रूप से बताया कि हाल ही में आई तेज आंधी से ग्रामीण क्षेत्रों में निजी नलकूपों के कई बिजली के खंभे गिर गए हैं, जिससे सिंचाई व्यवस्था बाधित हो गई है। उन्होंने क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों की जाँच कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की माँग की। इसके साथ ही, गायर मौजा क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या भी उठाई गई, जहाँ जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण कई एकड़ कृषि भूमि पर बुवाई नहीं हो पा रही है। किसानों ने पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्मित एक धंसी हुई पुलिया के पुनर्निर्माण की भी माँग की, जिसके कारण किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भाकियू पदाधिकारियों ने अपनी माँगों में जालौन मंडी में सरकारी मूंग खरीद केंद्र को तत्काल संचालित करने, खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने तथा ब्लॉक कुठौंद के ग्राम धराना में ओलावृष्टि से प्रभावित और मुआवजे से वंचित किसानों को राहत राशि दिलाने की बात भी कही।

किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में किसान और भाकियू पदाधिकारी मौजूद थे।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • जालौन के आटा थाना क्षेत्र में 2 जून 2026 को हुए एक सनसनीखेज अपहरण मामले में जालौन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक रोहित को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने मात्र दो दिन (48 घंटे) के भीतर इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए अपहरण में प्रयुक्त कार व मोटरसाइकिल सहित कुल पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 2 जून 2026 को एक महिला वादिया ने थाना आटा में अपने पति रोहित पुत्र महेन्द्रपाल के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर थाना आटा में रविन्द्र, गुल्टू, अजय सहित 3-4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने तत्काल तीन टीमों का गठन किया। गठित टीमों ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अपहृत और आरोपियों की लोकेशन को ट्रेस किया। इसके बाद टीमों को गाजियाबाद व दिल्ली में दबिश देने के लिए भेजा गया, जहाँ दिल्ली पुलिस के सहयोग से अपहृत रोहित को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य अभियुक्तों अजय और शंकर के अलावा सुनील, रिजवान और दीपक को गिरफ्तार किया है। अपहृत रोहित ने पुलिस को बताया कि यह विवाद पैसों को लेकर था। 2 जून 2026 को करीब साढ़े तीन बजे उन्हें कुसमरा रोड से गाड़ी में डालकर अगवा कर लिया गया था। उसने यह भी बताया कि सुनील और रिजवान मोटरसाइकिल पर उनके साथ थे, और वह इन सभी को पहले से जानता था। अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने इस सफल अभियान के लिए टीमों की सराहना की है। पुलिस फिलहाल फरार चल रहे आरोपियों रविन्द्र और गुल्टू सहित अन्य की तलाश कर रही है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और थाना आटा पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    जालौन के आटा थाना क्षेत्र में 2 जून 2026 को हुए एक सनसनीखेज अपहरण मामले में जालौन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक रोहित को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने मात्र दो दिन (48 घंटे) के भीतर इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए अपहरण में प्रयुक्त कार व मोटरसाइकिल सहित कुल पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, 2 जून 2026 को एक महिला वादिया ने थाना आटा में अपने पति रोहित पुत्र महेन्द्रपाल के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर थाना आटा में रविन्द्र, गुल्टू, अजय सहित 3-4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने तत्काल तीन टीमों का गठन किया।

गठित टीमों ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अपहृत और आरोपियों की लोकेशन को ट्रेस किया। इसके बाद टीमों को गाजियाबाद व दिल्ली में दबिश देने के लिए भेजा गया, जहाँ दिल्ली पुलिस के सहयोग से अपहृत रोहित को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य अभियुक्तों अजय और शंकर के अलावा सुनील, रिजवान और दीपक को गिरफ्तार किया है।

अपहृत रोहित ने पुलिस को बताया कि यह विवाद पैसों को लेकर था। 2 जून 2026 को करीब साढ़े तीन बजे उन्हें कुसमरा रोड से गाड़ी में डालकर अगवा कर लिया गया था। उसने यह भी बताया कि सुनील और रिजवान मोटरसाइकिल पर उनके साथ थे, और वह इन सभी को पहले से जानता था। अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने इस सफल अभियान के लिए टीमों की सराहना की है। पुलिस फिलहाल फरार चल रहे आरोपियों रविन्द्र और गुल्टू सहित अन्य की तलाश कर रही है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और थाना आटा पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, जालौन जिले के डकोर विकास खण्ड स्थित गौशाला में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने गोवंश की सेवा की और उन्हें गुड़ व चना खिलाकर गौ संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया। साथ ही, उन्होंने गौशाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प दोहराया गया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने भारतीय संस्कृति में गौ माता के विशेष स्थान पर जोर देते हुए कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि एक संवेदनशील समाज के निर्माण का भी प्रतीक है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, और इन योजनाओं का लाभ ज़मीनी स्तर तक पहुँचाना सबकी साझा जिम्मेदारी है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने गौशालाओं को सिर्फ आश्रय स्थल नहीं, बल्कि पशुधन संरक्षण के महत्वपूर्ण केंद्र बताया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि गोवंश की समुचित देखभाल, स्वच्छता, चारा-पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन और समाज दोनों का सामूहिक दायित्व है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने गौशाला की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और गोवंश के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गौशालाओं में चारे, स्वच्छ पेयजल, छायादार व्यवस्था और पशु चिकित्सा सुविधाओं की नियमित उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। पाण्डेय ने यह भी रेखांकित किया कि गोवंश की सेवा और संरक्षण समाज की एक सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव को भारतीय संस्कृति की एक प्रमुख पहचान बताया और स्वयं गोवंश को गुड़-चना खिलाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दोहराया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने गौसेवा को मानव सेवा के समान बताते हुए गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर में स्वच्छता, हरियाली और बेहतर व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया। यह कार्यक्रम इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि गौसेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है, और गौ संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक अभिन्न अंग है।
    3
    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, जालौन जिले के डकोर विकास खण्ड स्थित गौशाला में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने गोवंश की सेवा की और उन्हें गुड़ व चना खिलाकर गौ संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया। साथ ही, उन्होंने गौशाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प दोहराया गया।

सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने भारतीय संस्कृति में गौ माता के विशेष स्थान पर जोर देते हुए कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि एक संवेदनशील समाज के निर्माण का भी प्रतीक है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, और इन योजनाओं का लाभ ज़मीनी स्तर तक पहुँचाना सबकी साझा जिम्मेदारी है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने गौशालाओं को सिर्फ आश्रय स्थल नहीं, बल्कि पशुधन संरक्षण के महत्वपूर्ण केंद्र बताया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि गोवंश की समुचित देखभाल, स्वच्छता, चारा-पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन और समाज दोनों का सामूहिक दायित्व है।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने गौशाला की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और गोवंश के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गौशालाओं में चारे, स्वच्छ पेयजल, छायादार व्यवस्था और पशु चिकित्सा सुविधाओं की नियमित उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। पाण्डेय ने यह भी रेखांकित किया कि गोवंश की सेवा और संरक्षण समाज की एक सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव को भारतीय संस्कृति की एक प्रमुख पहचान बताया और स्वयं गोवंश को गुड़-चना खिलाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दोहराया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने गौसेवा को मानव सेवा के समान बताते हुए गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर में स्वच्छता, हरियाली और बेहतर व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया। यह कार्यक्रम इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि गौसेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है, और गौ संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक अभिन्न अंग है।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    रिपोर्टर उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर, जनपद को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से माती पुलिस लाइन परिसर में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन में देशव्यापी "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत अत्यंत उत्साह के साथ माती पुलिस लाइन परिसर में वृहद पौधारोपण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी गणों ने भी अपनी मां के सम्मान में और पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पौधे रोपे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित समस्त पुलिस बल को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने सभी को अपने जीवन में प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा "एक पेड़ मां के नाम" लगाकर उनकी नियमित रूप से उचित देखभाल व संरक्षण करने की प्रेरणा दी।
    1
    विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर, जनपद को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से माती पुलिस लाइन परिसर में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन में देशव्यापी "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत अत्यंत उत्साह के साथ माती पुलिस लाइन परिसर में वृहद पौधारोपण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी गणों ने भी अपनी मां के सम्मान में और पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पौधे रोपे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित समस्त पुलिस बल को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने सभी को अपने जीवन में प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा "एक पेड़ मां के नाम" लगाकर उनकी नियमित रूप से उचित देखभाल व संरक्षण करने की प्रेरणा दी।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जालौन के कुठौंदा बुजुर्ग गांव में खेत में टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन में अचानक बिजली प्रवाहित होने से एक युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। इस हादसे के कारण करंट से निकली चिंगारी से खेत में आग भी लग गई, जिस पर दमकल कर्मियों ने पहुंचकर काबू पाया, जबकि घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। ग्राम निवासी हिमांशु तिवारी गुरुवार दोपहर अपने खेत में मूंग की फसल की कटाई करवा रहे थे। पिछले दिनों आई आंधी में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया था, जो लगभग एक सप्ताह से वहीं पड़ा हुआ था। दोपहर करीब 2 बजे हिमांशु का पैर गलती से इसी टूटे तार से छू गया, और तभी अचानक बिजली की सप्लाई शुरू हो गई जिससे उन्हें करंट लग गया। इस दुर्घटना में युवक का हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गया। करंट लगने से निकली चिंगारियों ने खेत में पड़े सूखे पत्तों और डालियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे खेत में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही मजदूरों ने तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घायल युवक हिमांशु तिवारी को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।
    1
    जालौन के कुठौंदा बुजुर्ग गांव में खेत में टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन में अचानक बिजली प्रवाहित होने से एक युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। इस हादसे के कारण करंट से निकली चिंगारी से खेत में आग भी लग गई, जिस पर दमकल कर्मियों ने पहुंचकर काबू पाया, जबकि घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है।

ग्राम निवासी हिमांशु तिवारी गुरुवार दोपहर अपने खेत में मूंग की फसल की कटाई करवा रहे थे। पिछले दिनों आई आंधी में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया था, जो लगभग एक सप्ताह से वहीं पड़ा हुआ था। दोपहर करीब 2 बजे हिमांशु का पैर गलती से इसी टूटे तार से छू गया, और तभी अचानक बिजली की सप्लाई शुरू हो गई जिससे उन्हें करंट लग गया। इस दुर्घटना में युवक का हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गया।

करंट लगने से निकली चिंगारियों ने खेत में पड़े सूखे पत्तों और डालियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे खेत में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही मजदूरों ने तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घायल युवक हिमांशु तिवारी को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.