बीआरसी लहार और सांदीपनि प्राचार्य ने किया एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण बीआरसी लहार और सांदीपनि प्राचार्य ने किया एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण लहार। शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहार में चल रहे चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय रिफ्रेशर FLN (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) शिक्षक प्रशिक्षण के दूसरे दिन विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) अजय कुमार झा और सांदीपनि प्राचार्य महावीर प्रसाद गुप्ता ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह प्रशिक्षण राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार तथा जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) भिंड शिवब्रह्म सिंह जादौन के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें विकासखंड लहार के कक्षा 1 और 2 में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों को हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों के प्रभावी शिक्षण के गुर सिखाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान बीआरसी अजय कुमार झा और प्राचार्य महावीर प्रसाद गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों से सीधा संवाद कर फीडबैक लिया। अधिकारियों ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों को विद्यालयों में बच्चों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाएं, ताकि कक्षा का वातावरण भयमुक्त, रुचिकर और आनंदमयी बन सके। साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों को प्रातः 9:30 से शाम 5:30 बजे तक पूरी निष्ठा के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे: अधिकारी व स्टाफ: वरिष्ठ बीएसी उमाशंकर त्रिपाठी, ब्लॉक सह समन्वयक जानकी नंदन समाधिया, एमआईएस कोऑर्डिनेटर रमाकांत शर्मा और आकाश दीक्षित। मास्टर ट्रेनर्स: धर्मेंद्र तिवारी, शिवमंगल दुबे, सौरभ ओझा, राकेश राठौर, अनिल राठौर और लखन परिहार।
बीआरसी लहार और सांदीपनि प्राचार्य ने किया एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण बीआरसी लहार और सांदीपनि प्राचार्य ने किया एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण लहार। शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहार में चल रहे चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय रिफ्रेशर FLN (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) शिक्षक प्रशिक्षण के दूसरे दिन विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) अजय कुमार झा और सांदीपनि प्राचार्य महावीर प्रसाद गुप्ता ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह प्रशिक्षण राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार तथा जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) भिंड शिवब्रह्म सिंह जादौन के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें विकासखंड लहार के कक्षा 1 और 2 में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों को हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों के प्रभावी शिक्षण के गुर सिखाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान बीआरसी अजय कुमार झा और प्राचार्य महावीर प्रसाद गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों से सीधा संवाद कर फीडबैक लिया। अधिकारियों ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों को विद्यालयों में बच्चों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाएं, ताकि कक्षा का वातावरण भयमुक्त, रुचिकर और आनंदमयी बन सके। साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों को प्रातः 9:30 से शाम 5:30 बजे तक पूरी निष्ठा के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे: अधिकारी व स्टाफ: वरिष्ठ बीएसी उमाशंकर त्रिपाठी, ब्लॉक सह समन्वयक जानकी नंदन समाधिया, एमआईएस कोऑर्डिनेटर रमाकांत शर्मा और आकाश दीक्षित। मास्टर ट्रेनर्स: धर्मेंद्र तिवारी, शिवमंगल दुबे, सौरभ ओझा, राकेश राठौर, अनिल राठौर और लखन परिहार।
- बीआरसी लहार और सांदीपनि प्राचार्य ने किया एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण बीआरसी लहार और सांदीपनि प्राचार्य ने किया एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण लहार। शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहार में चल रहे चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय रिफ्रेशर FLN (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) शिक्षक प्रशिक्षण के दूसरे दिन विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) अजय कुमार झा और सांदीपनि प्राचार्य महावीर प्रसाद गुप्ता ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह प्रशिक्षण राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार तथा जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) भिंड शिवब्रह्म सिंह जादौन के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें विकासखंड लहार के कक्षा 1 और 2 में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों को हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों के प्रभावी शिक्षण के गुर सिखाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान बीआरसी अजय कुमार झा और प्राचार्य महावीर प्रसाद गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों से सीधा संवाद कर फीडबैक लिया। अधिकारियों ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों को विद्यालयों में बच्चों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाएं, ताकि कक्षा का वातावरण भयमुक्त, रुचिकर और आनंदमयी बन सके। साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों को प्रातः 9:30 से शाम 5:30 बजे तक पूरी निष्ठा के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे: अधिकारी व स्टाफ: वरिष्ठ बीएसी उमाशंकर त्रिपाठी, ब्लॉक सह समन्वयक जानकी नंदन समाधिया, एमआईएस कोऑर्डिनेटर रमाकांत शर्मा और आकाश दीक्षित। मास्टर ट्रेनर्स: धर्मेंद्र तिवारी, शिवमंगल दुबे, सौरभ ओझा, राकेश राठौर, अनिल राठौर और लखन परिहार।1
- बाइक को ईको कार ने मारी सामने से टक्कर, दो की मौत भिंड रोड पर ओम पैलेस के सामने हुआ हादसा, पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला पोरसा। पोरसा थाना क्षेत्र के भिंड रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ईको कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार गांधी नगर, पोरसा निवासी मनीष पुत्र राजेन्द्र जैन (38) और भिंड जिले के गोरमी निवासी आनंद पुत्र प्रकाश चन्द्र जैन बुधवार को बाइक से गोरमी क्षेत्र स्थित सुकाण्ड जैन मंदिर से दर्शन करने के बाद पोरसा की ओर लौट रहे थे। दोनों भिंड रोड पर ओम पैलेस के सामने पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रही ईको कार क्रमांक एमपी 07 एएल 0358 के चालक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पोरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ईको कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और वाहन की गति सहित अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। एक ही हादसे में दो लोगों की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। भिंड रोड पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।4
- पाली गाँव मे आकाशीय बिजली गिरने से युबक़ की मौत,कराया गया पोस्टमार्टम दरअसल मंगलबार की रोज पाली गांव निवासी धीर सिंह खेतो पर पशुओं को चरा रहा था तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से धीर सिंह की मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे ओर मृतक धीर सिंह के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह लाया गया तो जिला अस्पताल में मौके पर मौजूद डॉक्टर ने मृतक धीर सिंह के शव का चेकअप करके उसकी मौत हो जाने की पुष्टि कर दी जिसके बाद मृतक धीरसिंह के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह भेज दिया गया ओर घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुँच शव कब्जे में लिया और सभी परिजन को जिला अस्पताल के शव ग्रह बुलाया तो सभी बुधबार की रोज सुबह करीब 10 बजकर 30 मिंट पर पहुँचे तो पुलिस ने मृतक धीरसिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजन को सौप कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी1
- भिंड में चलते बाइक से निकला डेढ़ फीट का सांप, युवक घबराया; गिरकर घायल होने से बचा भिंड।शहर की हाउसिंग कॉलोनी स्थित शहीद चौक पर मंगलवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। ऊमरी के खरिका मोतीपुरा निवासी सचिन सिंह राजपूत बाजार करने भिंड आए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह बाइक से शहीद चौक पहुंचे तभी बाइक की हेडलाइट के भीतर से अचानक करीब डेढ़ फीट लंबा सांप निकलकर उनके हाथ पर चढ़ गया।अचानक सांप देखकर सचिन घबरा गए और बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और बाइक खड़ी कर बड़े पेचकश की मदद से हेडलाइट खोलकर सांप निकालने का प्रयास शुरू किया।करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद सांप बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित डिब्बे में बंद कर गौरी क्षेत्र में छोड़ दिया।1
- एक आंदोलन,हजारों आवाजें और एक गूंज- ‘छात्रों की गूंज’ : रामशेष बघेल* *19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर पहुंचेंगे छात्र-युवा,राहुल गांधी करेंगे संवाद* एक आंदोलन,हजारों आवाजें और एक गूंज- ‘छात्रों की गूंज’ : रामशेष बघेल* *19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर पहुंचेंगे छात्र-युवा,राहुल गांधी करेंगे संवाद*2
- सड़क हादसे के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप, दो घायल मुरैना रेफर अंबाह। हिंगोटी गांव के एक ही परिवार के तीन लोग बाइक से जा रहे थे, तभी परीक्षित के पुरा गौशाला के पास एक लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रामअवतार सिंह सिकरवार (48), रामसेवक सिंह सिकरवार (45) और अंकित सिकरवार (24) घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां रामअवतार सिंह और रामसेवक सिंह को मुरैना रेफर किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि नाइट ड्यूटी पर मौजूद महिला चिकित्सक डॉ. आरती दंडोतिया से घायलों की तत्काल पट्टी एवं प्राथमिक उपचार करने का अनुरोध किया गया, लेकिन चिकित्सक द्वारा तत्काल उपचार नहीं किए जाने से परिजनों में नाराजगी रही। परिजनों के अनुसार, उन्होंने बीएमओ डॉ. प्रमोद शर्मा से भी मामले को लेकर संपर्क किया। इसके बाद चिकित्सक द्वारा दवाइयां लिखे जाने तथा घायलों को मुरैना रेफर किए जाने की बात सामने आई। परिजनों ने पूरे घटनाक्रम को लेकर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दुर्घटना के बाद अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार मिलना चाहिए। अब सवाल यह है कि आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी तय करने के लिए स्वास्थ्य विभाग क्या कदम उठाएगा?1
- *आगरा देहात ब्रेकिंग!!!* आगरा सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण तबाही, पूरा घर धू-धूकर जला सिलेंडर फटते ही मकान में लगी भीषण आग, लाखों की गृहस्थी खाक बेटी की शादी के लिए जुटाया सामान भीषण आग में जलकर राख *आगरा देहात ब्रेकिंग!!!* आगरा सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण तबाही, पूरा घर धू-धूकर जला सिलेंडर फटते ही मकान में लगी भीषण आग, लाखों की गृहस्थी खाक बेटी की शादी के लिए जुटाया सामान भीषण आग में जलकर राख सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी, घर का सामान धू-धूकर जला मोटरसाइकिल, फ्रिज, फर्नीचर और सिलाई मशीन आग की भेंट चढ़ी शादी की खुशियों की तैयारी पर आग का कहर, बेटी के लिए रखा सामान जला एक धमाके ने उजाड़ दी पूरी गृहस्थी, लाखों रुपये का सामान राख सिलेंडर फटा और देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को लिया चपेट में घर में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान नगर पंचायत और दमकल टीम ने संभाला मोर्चा, काबू में आई आग गनीमत रही हादसे के वक्त घर में नहीं था कोई, बड़ा हादसा टला किरावली के वार्ड नंबर 14 में सिलेंडर ब्लास्ट, घर का कोना-कोना जला आग ने निगली पूरी गृहस्थी, बेटी की शादी का सामान भी नहीं बचा सिलेंडर विस्फोट के बाद भड़की आग, मकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक किरावली में सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप, परिवार को लाखों की चपत धुएं और आग से घिरा मकान, नगर पंचायत व दमकल टीम ने पाया काबू...2
- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत भिंड। उमरी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 90 वर्षीय वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे अकोड़ा स्थित बालाजी मैरिज गार्डन के पास सड़क पर हुआ। जानकारी के अनुसार, अकोड़ा निवासी लडेता देवी पत्नी बंशीलाल, उम्र 90 वर्ष, वार्ड क्रमांक 12 में जगदीश शर्मा के मकान पर काम करती थीं। बुधवार सुबह वह घर से कचरा उठाकर बाहर फेंकने जा रही थीं। इसी दौरान सड़क पर पहुंचते ही तेज रफ्तार आ रहे आयशर ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही उमरी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।1