तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत भिंड। उमरी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 90 वर्षीय वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे अकोड़ा स्थित बालाजी मैरिज गार्डन के पास सड़क पर हुआ। जानकारी के अनुसार, अकोड़ा निवासी लडेता देवी पत्नी बंशीलाल, उम्र 90 वर्ष, वार्ड क्रमांक 12 में जगदीश शर्मा के मकान पर काम करती थीं। बुधवार सुबह वह घर से कचरा उठाकर बाहर फेंकने जा रही थीं। इसी दौरान सड़क पर पहुंचते ही तेज रफ्तार आ रहे आयशर ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही उमरी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत भिंड। उमरी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 90 वर्षीय वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे अकोड़ा स्थित बालाजी मैरिज गार्डन के पास सड़क पर हुआ। जानकारी के अनुसार, अकोड़ा निवासी लडेता देवी पत्नी बंशीलाल, उम्र 90 वर्ष, वार्ड क्रमांक 12 में जगदीश शर्मा के मकान पर काम करती थीं। बुधवार सुबह वह घर से कचरा उठाकर बाहर फेंकने जा रही थीं। इसी दौरान सड़क पर पहुंचते ही तेज रफ्तार आ रहे आयशर ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही उमरी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
- बीआरसी लहार और सांदीपनि प्राचार्य ने किया एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण बीआरसी लहार और सांदीपनि प्राचार्य ने किया एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण लहार। शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहार में चल रहे चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय रिफ्रेशर FLN (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) शिक्षक प्रशिक्षण के दूसरे दिन विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) अजय कुमार झा और सांदीपनि प्राचार्य महावीर प्रसाद गुप्ता ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह प्रशिक्षण राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार तथा जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) भिंड शिवब्रह्म सिंह जादौन के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें विकासखंड लहार के कक्षा 1 और 2 में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों को हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों के प्रभावी शिक्षण के गुर सिखाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान बीआरसी अजय कुमार झा और प्राचार्य महावीर प्रसाद गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों से सीधा संवाद कर फीडबैक लिया। अधिकारियों ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों को विद्यालयों में बच्चों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाएं, ताकि कक्षा का वातावरण भयमुक्त, रुचिकर और आनंदमयी बन सके। साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों को प्रातः 9:30 से शाम 5:30 बजे तक पूरी निष्ठा के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे: अधिकारी व स्टाफ: वरिष्ठ बीएसी उमाशंकर त्रिपाठी, ब्लॉक सह समन्वयक जानकी नंदन समाधिया, एमआईएस कोऑर्डिनेटर रमाकांत शर्मा और आकाश दीक्षित। मास्टर ट्रेनर्स: धर्मेंद्र तिवारी, शिवमंगल दुबे, सौरभ ओझा, राकेश राठौर, अनिल राठौर और लखन परिहार।1
- बाइक को ईको कार ने मारी सामने से टक्कर, दो की मौत भिंड रोड पर ओम पैलेस के सामने हुआ हादसा, पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला पोरसा। पोरसा थाना क्षेत्र के भिंड रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ईको कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार गांधी नगर, पोरसा निवासी मनीष पुत्र राजेन्द्र जैन (38) और भिंड जिले के गोरमी निवासी आनंद पुत्र प्रकाश चन्द्र जैन बुधवार को बाइक से गोरमी क्षेत्र स्थित सुकाण्ड जैन मंदिर से दर्शन करने के बाद पोरसा की ओर लौट रहे थे। दोनों भिंड रोड पर ओम पैलेस के सामने पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रही ईको कार क्रमांक एमपी 07 एएल 0358 के चालक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पोरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ईको कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और वाहन की गति सहित अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। एक ही हादसे में दो लोगों की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। भिंड रोड पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।4
- आगामी त्यौहारों को लेकर मौ तथा गोहद नगर के मंदिरों में हुई सजावट, बुधवार को होगी दशलक्षण पूजा आगामी त्यौहारों को लेकर मौ तथा गोहद नगर के मंदिरों में सजावट की गई मंगलवार को रात लगभग 9 बजे मंदिरों की सजावट की गई वहीं जगह जगह गणेश जी की प्रतिमाएं विराजमान हुई।तथा बुधवार से पर्यूषण पर्व की शुरुआत होगी इस दौरान जैन मंदिरों में दशलक्षण पूजा अर्चना की जाएगी1
- पाली गाँव मे आकाशीय बिजली गिरने से युबक़ की मौत,कराया गया पोस्टमार्टम दरअसल मंगलबार की रोज पाली गांव निवासी धीर सिंह खेतो पर पशुओं को चरा रहा था तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से धीर सिंह की मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे ओर मृतक धीर सिंह के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह लाया गया तो जिला अस्पताल में मौके पर मौजूद डॉक्टर ने मृतक धीर सिंह के शव का चेकअप करके उसकी मौत हो जाने की पुष्टि कर दी जिसके बाद मृतक धीरसिंह के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह भेज दिया गया ओर घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुँच शव कब्जे में लिया और सभी परिजन को जिला अस्पताल के शव ग्रह बुलाया तो सभी बुधबार की रोज सुबह करीब 10 बजकर 30 मिंट पर पहुँचे तो पुलिस ने मृतक धीरसिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजन को सौप कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी1
- भिंड में चलते बाइक से निकला डेढ़ फीट का सांप, युवक घबराया; गिरकर घायल होने से बचा भिंड।शहर की हाउसिंग कॉलोनी स्थित शहीद चौक पर मंगलवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। ऊमरी के खरिका मोतीपुरा निवासी सचिन सिंह राजपूत बाजार करने भिंड आए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह बाइक से शहीद चौक पहुंचे तभी बाइक की हेडलाइट के भीतर से अचानक करीब डेढ़ फीट लंबा सांप निकलकर उनके हाथ पर चढ़ गया।अचानक सांप देखकर सचिन घबरा गए और बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और बाइक खड़ी कर बड़े पेचकश की मदद से हेडलाइट खोलकर सांप निकालने का प्रयास शुरू किया।करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद सांप बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित डिब्बे में बंद कर गौरी क्षेत्र में छोड़ दिया।1
- एक आंदोलन,हजारों आवाजें और एक गूंज- ‘छात्रों की गूंज’ : रामशेष बघेल* *19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर पहुंचेंगे छात्र-युवा,राहुल गांधी करेंगे संवाद* एक आंदोलन,हजारों आवाजें और एक गूंज- ‘छात्रों की गूंज’ : रामशेष बघेल* *19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर पहुंचेंगे छात्र-युवा,राहुल गांधी करेंगे संवाद*2
- 🚨 एक सैंपल की रिपोर्ट में देरी, हजारों उपभोक्ताओं की चिंता! 🚨 35 दिन बाद भी मिठाई के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार! 👇 दिमनी चौराहे की मिठाई दुकान पर खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद उठे गंभीर सवाल—सैंपल जांच में आखिर कितना समय लगेगा? ☝️👇 दिमनी/मुरैना। दिमनी थाना चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा करीब 35 दिन पहले कार्रवाई कर मिठाइयों के सैंपल लिए गए थे। कार्रवाई के बाद अब तक सैंपलों की जांच रिपोर्ट सामने नहीं आने से खाद्य सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। 👉इस मामले में जब खाद्य विभाग के अधिकारी अनिल परिहार से कार्रवाई के बाद जांच रिपोर्ट आने में लगने वाले समय के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि कार्रवाई और जांच का समय निश्चित नहीं होता। इसके बाद विभाग की ओर से भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया कि सैंपल की जांच प्रक्रिया में 14 दिवस से अधिक समय भी लग सकता है, लेकिन इसके लिए कोई निश्चित समय-सीमा निर्धारित नहीं है। ⚠️ सवाल यह है—जब तक रिपोर्ट आएगी, तब तक क्या होगा? खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे जाने के बाद यदि रिपोर्ट आने में सप्ताहों या महीनों का समय लग सकता है, तो उस दौरान संबंधित दुकान पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी कैसे होगी? 👉अगर सैंपल वास्तव में मानकों के विपरीत पाए जाते हैं, तो रिपोर्ट आने तक उपभोक्ताओं द्वारा उस दुकान से खाद्य पदार्थों का सेवन किए जाने की स्थिति में जनस्वास्थ्य पर संभावित प्रभाव की जिम्मेदारी किसकी होगी? *सैंपल लेने के बाद जिम्मेदारी खत्म नहीं होनी चाहिए* 👉खाद्य सुरक्षा का उद्देश्य केवल सैंपल लेना नहीं, बल्कि आम जनता को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना भी है। यदि किसी दुकान से नमूना लिया गया है तो जांच रिपोर्ट आने तक संबंधित मामले की निगरानी और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया कितनी प्रभावी है—इस पर भी स्पष्ट व्यवस्था होना जरूरी है। 👉यह मामला केवल एक मिठाई की दुकान तक सीमित नहीं है। खाद्य पदार्थों, दूध, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री के लिए लिए जाने वाले सैंपलों की जांच प्रक्रिया में यदि अनावश्यक देरी होती है, तो इसका सीधा संबंध उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से जुड़ जाता है। 🔎 जनता पूछ रही है कई सवाल ▪️ सैंपल लेने के बाद जांच रिपोर्ट आने की अधिकतम समय-सीमा क्या है? ▪️ 35 दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट क्यों नहीं आई? ▪️ रिपोर्ट आने तक संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान की निगरानी कौन करता है? ▪️ यदि सैंपल अमानक पाया जाता है तो बीच की अवधि में बिके खाद्य पदार्थों की जिम्मेदारी किसकी होगी? ▪️ क्या लंबित सैंपलों की नियमित समीक्षा होती है? ▪️ आम उपभोक्ता को सैंपल की स्थिति और रिपोर्ट की जानकारी कैसे मिलेगी? *व्यवस्था पर सवाल, दुकानदार पर सीधा आरोप नहीं* 👉इस पूरे मामले में सवाल संबंधित दुकानदार से ज्यादा व्यवस्था और जांच प्रक्रिया की गति पर उठ रहे हैं। जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक किसी दुकानदार को दोषी मानना उचित नहीं होगा। लेकिन यदि जांच में देरी होती है तो प्रशासन से यह जरूर पूछा जाना चाहिए कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरिम व्यवस्था क्या है। 🚨 एक सैंपल की रिपोर्ट में देरी, हजारों उपभोक्ताओं की चिंता! खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में कार्रवाई का असर तभी दिखाई देगा, जब सैंपल लेने से लेकर जांच रिपोर्ट और अंतिम कार्रवाई तक पूरी प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी हो। वरना कार्रवाई कागजों तक सीमित रह जाने का खतरा बना रहता है। 👉अब देखने वाली बात यह है कि दिमनी चौराहे की मिठाई दुकान से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आखिर कब सामने आती है और खाद्य विभाग इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।1
- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत भिंड। उमरी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 90 वर्षीय वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे अकोड़ा स्थित बालाजी मैरिज गार्डन के पास सड़क पर हुआ। जानकारी के अनुसार, अकोड़ा निवासी लडेता देवी पत्नी बंशीलाल, उम्र 90 वर्ष, वार्ड क्रमांक 12 में जगदीश शर्मा के मकान पर काम करती थीं। बुधवार सुबह वह घर से कचरा उठाकर बाहर फेंकने जा रही थीं। इसी दौरान सड़क पर पहुंचते ही तेज रफ्तार आ रहे आयशर ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही उमरी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।1