Shuru
Apke Nagar Ki App…
रक्षाबंधन पर ग्रामीण क्षेत्र में सजने लगीं दुकानें, बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियों की धूम* *रक्षाबंधन पर ग्रामीण क्षेत्र में सजने लगीं दुकानें, बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियों की धूम* *नौगांवा सादात, अमरोहा।* रक्षाबंधन पर्व को लेकर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण बाजारों में रौनक लौट आई है। बाजारों में राखियों की दुकानें सजने लगी हैं। इस बार बच्चों के लिए विशेष राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कुमखिया, लकड़हैट, सहित ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों पर छोटा भीम, मोटू-पतलू, स्पाइडर-मैन, डोरेमोन जैसी कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां खूब बिक रही हैं। इसके अलावा लाइट वाली, म्यूजिक वाली और ब्रेसलेट स्टाइल राखियों की भी बच्चों में काफी मांग है। दुकानदारों का कहना है कि बहनों के साथ-साथ छोटे बच्चों में राखी को लेकर खास उत्साह है
Bheesham Singh
रक्षाबंधन पर ग्रामीण क्षेत्र में सजने लगीं दुकानें, बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियों की धूम* *रक्षाबंधन पर ग्रामीण क्षेत्र में सजने लगीं दुकानें, बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियों की धूम* *नौगांवा सादात, अमरोहा।* रक्षाबंधन पर्व को लेकर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण बाजारों में रौनक लौट आई है। बाजारों में राखियों की दुकानें सजने लगी हैं। इस बार बच्चों के लिए विशेष राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कुमखिया, लकड़हैट, सहित ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों पर छोटा भीम, मोटू-पतलू, स्पाइडर-मैन, डोरेमोन जैसी कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां खूब बिक रही हैं। इसके अलावा लाइट वाली, म्यूजिक वाली और ब्रेसलेट स्टाइल राखियों की भी बच्चों में काफी मांग है। दुकानदारों का कहना है कि बहनों के साथ-साथ छोटे बच्चों में राखी को लेकर खास उत्साह है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रक्षाबंधन पर ग्रामीण क्षेत्र में सजने लगीं दुकानें, बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियों की धूम* *रक्षाबंधन पर ग्रामीण क्षेत्र में सजने लगीं दुकानें, बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियों की धूम* *नौगांवा सादात, अमरोहा।* रक्षाबंधन पर्व को लेकर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण बाजारों में रौनक लौट आई है। बाजारों में राखियों की दुकानें सजने लगी हैं। इस बार बच्चों के लिए विशेष राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कुमखिया, लकड़हैट, सहित ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों पर छोटा भीम, मोटू-पतलू, स्पाइडर-मैन, डोरेमोन जैसी कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां खूब बिक रही हैं। इसके अलावा लाइट वाली, म्यूजिक वाली और ब्रेसलेट स्टाइल राखियों की भी बच्चों में काफी मांग है। दुकानदारों का कहना है कि बहनों के साथ-साथ छोटे बच्चों में राखी को लेकर खास उत्साह है1
- आदमपुर में अवैध मिट्टी खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई अमरोहा। आदमपुर थाना क्षेत्र में संभल सीमा के पास कथित अवैध मिट्टी खनन और परिवहन की शिकायतों पर खनन विभाग ने मंगलवार शाम बड़ी कार्रवाई की। जिला खनन अधिकारी के.बी. सिंह पुलिस टीम के साथ गुरेठा ईंट भट्ठे के पास पहुंचे, जहां मिट्टी से लदा एक ट्रक कीचड़ में फंसा मिला। ट्रक को निकालने के लिए मौके पर मिट्टी भरने वाला 4×4 लोडर भी लगा हुआ था। खनन विभाग की टीम को देखते ही मौके पर मौजूद कई अन्य मिट्टी लदे वाहन वहां से निकल गए। टीम ने मौके पर फंसे ट्रक और मिट्टी भरने वाले लोडर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। ट्रक को बाहर निकालने के लिए पहले हेड्रा और बाद में जेसीबी मशीन की मदद ली गई, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद ट्रक बाहर नहीं निकल सका। बताया जा रहा है कि क्षेत्र से मिट्टी ट्रकों के जरिए दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद तक भेजे जाने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। जिला खनन अधिकारी के.बी. सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों वाहनों के चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।4
- मुकदमे में मदद के बदले ₹30 हजार मांगने का आरोप, दरोगा का कथित ऑडियो वायरल आगरा में दरोगा और एक पीड़ित के बीच बातचीत का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। ऑडियो में मुकदमे में मदद और जानकारी जुटाने के बदले ₹30 हजार की मांग किए जाने का दावा किया जा रहा है। कथित बातचीत में FIR दर्ज करने को लेकर भी चर्चा होने की बात सामने आई है। पीड़ित ने सवाल किया कि गोली उनके पक्ष के व्यक्ति को लगी, फिर मुकदमा उनके खिलाफ क्यों दर्ज किया जा रहा है। इस पर अधिकारी ने दोनों पक्षों की ओर से गोली चलने की बात सामने आने का उल्लेख किया। कथित ऑडियो सामने आने के बाद संबंधित उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। ACP फतेहाबाद को विभागीय कार्रवाई और विस्तृत जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वायरल ऑडियो की सत्यता और बातचीत से जुड़े पूरे तथ्यों की पुष्टि विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।1
- बिजनौर में नवागत SP का सख्त एक्शन, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में 2 गिरफ्तार बिजनौर में नवागत एसपी के.के. बिश्नोई के निर्देश पर शेरकोट पुलिस ने मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की है। नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, पीछा करने और नंबर की पर्ची देने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में मनचलों में हड़कंप मचा है।1
- अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के कांकाठेर ढाल से दबंगई का कथित वीडियो सामने आया है। कार वॉशिंग सेंटर मालिक ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि कार धुलने के बाद पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कार से टक्कर मारने का प्रयास किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य का वीडियो वायरल1
- *बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के सहसपुर में गोली चलने का CCTV वीडियो सोशल मीडिया वायरल, स्थानीय लोगों की वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस से कि गई कार्यवाही की मांग,वायरल वीडियो बताया जा रहा 2 अगस्त 2026 की रात्रि का।* *वायरल वीडियो में चेयरमैन फैसल वारसी के कार्यकर्ता अजीम चौधरी द्वारा गोली चलाने का किया जा रहा दावा,* *बिजनौर के स्योहारा के सहसपुर से हमारे संवाददाता मोहित कुमार की देखिए यह खास रिपोर्ट।* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के सहसपुर में गोली चलने का CCTV वीडियो सोशल मीडिया वायरल, स्थानीय लोगों की वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस से कि गई कार्यवाही की मांग,वायरल वीडियो बताया जा रहा 2 अगस्त 2026 की रात्रि का।* *वायरल वीडियो में चेयरमैन फैसल वारसी के कार्यकर्ता अजीम चौधरी द्वारा गोली चलाने का किया जा रहा दावा,* *बिजनौर के स्योहारा के सहसपुर से हमारे संवाददाता मोहित कुमार की देखिए यह खास रिपोर्ट।* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार*1
- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत आयोजित की गई। इसमें तहसील अध्यक्ष देशराज सिंह ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अमरोहा। मंडी धनौरा ब्लॉक परिसर में बुधवार दोपहर को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत आयोजित की गई। इसमें तहसील अध्यक्ष देशराज सिंह ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। तहसील अध्यक्ष देशराज सिंह ने गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीनों के सर्किल रेट में असमानता पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने विभिन्न गांवों के सर्किल रेट में बिना किसी ठोस आधार के भेदभाव किया है, जिससे कुछ स्थानों पर दरें बढ़ाई गई हैं, जबकि अन्य जगहों पर नहीं। किसानों ने इसे तुरंत समान करने की मांग की। पंचायत में क्षेत्र में तेंदुए और बंदरों के बढ़ते आतंक से किसानों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अतिरिक्त, बिजली आपूर्ति और उसकी दरों से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा हुई। किसानों की प्रमुख मांगों में गन्ने के नए मूल्य निर्धारण के साथ-साथ पिछले 30 वर्षों का बकाया गन्ने का ब्याज दिलाना भी शामिल था। पंचायत में जिला मीडिया प्रभारी फुलवास सिंह, ब्लॉक मीडिया प्रभारी बोबी चाहल, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चीमा, जयपाल सिंह, सौवीर सिंह, कृपाल यादव, नन्हे सिंह, युसूफ, राशिद अली, मनोज कुमार, ब्रह्मजीत, दिलशाद मेहंदी, नानक सिंह, मनोज, वीर सिंह, कैलाश सिंह, हाजी जमील अहमद, सुभाष चंद्र यादव, जीशान हैदर, राजा, छोटन सिंह, जसवंत सिंह, बॉबी चौहान, रेनू चौधरी, सोनू, संदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, मुमताज मलिक, राजवीर सिंह, सूरज सिंह, भूदेव अम्हेड़ा, महिपाल सिंह, चंद्रप्रकाश, मांगेराम, मन्नू गुर्जर, देवेंद्र सिंह, गफ्फार सैफी, मदनपाल, मुकेश यादव नौसेखा, पुष्पेंद्र सिंह, धीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, छतर सिंह, गैंग सिंह, सचिन सिंह, कर्म सिंह, विजेंद्र सिंह, धारा सिंह, पवन कुमार, बृजपाल सिंह, सतपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, गुरमीत सिंह चंचू और ओमपाल टोनिया सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।1
- *अमरोहा में दबंगों का तांडव LIVE VIDEO - लाठी-डंडों से घर में घुसकर हमला, दो भाइयों के हाथ तोड़े* अमरोहा के *मोहल्ला अहमद नगर में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसका *लाइव मारपीट का वीडियो* भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि 10-15 लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर गली में दौड़ रहे हैं, एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। महिलाओं और बच्चों के बीच अफरा-तफरी मची है और लोग जान बचाकर भाग रहे हैं। कुछ लोग बुजुर्गों को पीटते हुए भी दिख रहे हैं। आपको पता नहीं है घटना 25 अगस्त कल शाम 4:00 बजे की है पीड़ित अनवर ने बताया कि मोहल्ले के ही कुछ दबंग लोग 50-60 भैंस पालते हैं और नाले में गोबर डालते हैं। बच्चों के मामूली विवाद के बाद उसके छोटे भाई को तेज बाइक से टक्कर मारी गई। जब धीरे चलाने को कहा तो आरोपी आग-बबूला हो गए और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए। हमले में *अनवर और उसके छोटे भाई दोनों के हाथ में फ्रैक्चर हो गया और सिर फट गया।* दोनों का इलाज चल रहा है, हाथ में प्लास्टर बंधा है। (पहले वीडियो में दोनों घायल दिख रहे हैं) मोहल्ले वालों का कहना है कि आरोपियों के डर से कोई मुंह नहीं खोलता। पीड़ित परिवार ने *कोतवाली अमरोहा पुलिस और जट बाजार चौकी* से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। *रिपोर्ट: नितिन कुमार दिवाकर, अमरोहा*2