Shuru
Apke Nagar Ki App…
Solan में चुनाव आयोग के खिलाफ सोलन में कांग्रेस का प्रदर्शन
DNN HIMACHAL NEWS
Solan में चुनाव आयोग के खिलाफ सोलन में कांग्रेस का प्रदर्शन
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- Solan में चुनाव आयोग के खिलाफ सोलन में कांग्रेस का प्रदर्शन1
- श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के माता जलपा देवी मंदिर मांकडी में चोरी की बारदात आई सामने जिसमें रात के समय चोरों ने मंदिर के सामान पर हाथ साफ़1
- सड़क से सदन तक मंत्री बनाने का दावा, आलाकमान के सामने सुक्खू की बोलती बंद क्यों? जयराम ठाकुर का बड़ा हमला शिमला, 27 सितंबर। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर झूठ और गुटबाजी की राजनीति का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सड़क से लेकर सदन तक विधायकों को मंत्री बनाने के दावे करते हैं, लेकिन पार्टी आलाकमान के सामने खामोश हो जाते हैं। जयराम ने कहा कि करीब एक साल पहले मुख्यमंत्री ने विधानसभा के अंदर और फिर जनसभा में एक विधायक को मंत्री बनाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हुआ। वहीं कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी मीडिया को बता रही हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार का कोई प्रस्ताव ही नहीं आया है। इससे साफ है कि मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी प्रभारी को अंधेरे में रखकर विधायकों को लालच देकर अपना गुट मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि वह विधायक हर जगह मुख्यमंत्री के साथ छाया की तरह दिखते हैं - दिल्ली हो, शिमला हो या मंडी, जहां सुक्खू खड़े होते हैं, उनके पीछे वही खड़े नजर आते हैं। उनके चेहरे पर मंत्री न बन पाने की बेचैनी साफ दिखती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता से तो झूठ बोलते ही हैं, विधानसभा में भी झूठ बोलते हैं और अब अपने विधायक साथियों से भी झूठ बोल रहे हैं। किसी को डराकर तो किसी को मंत्री पद का लालच देकर कुर्सी बचाने की कोशिश हो रही है। अब कार्यकाल समाप्ति की ओर है, सवाल है कि चार साल बाद मंत्री बनना भी कौन चाहेगा।1
- पंचकूला पुलिस ने वाहन चोर कर्ण खान को किया गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर 12 बाइक और 1 स्कूटी समेत 13 वाहन बरामद पंचकूला पुलिस ने वाहन चोर कर्ण खान को किया गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर 12 बाइक और 1 स्कूटी समेत 13 वाहन बरामद1
- हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना1
- विकास खंड संगड़ाह मे पहली बार उपप्रधान परिषद का गठन हुआ विकास खंड संगड़ाह मे पहली बार उपप्रधान परिषद का गठन हुआ संगड़ाह। विकास खंड संगड़ाह में पहली बार प्रधान परिषद का गठन किया गया तथा सोमवार को चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। उपप्रधान परिषद के चुनाव में बिपिन चंद्रपाल को अध्यक्ष, ओम प्रकाश को उपाध्यक्ष, शोभाराम सचिव व संदीप को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा विरेद्र, बालवीर, भगमाल व देवराज को सलाहकार नियुक्त किया। सभी 39 पंचायत के उपप्रधानों परिषद के सदस्य होंगे। नवनियुक्त परिषद द्वारा अपनी मांगों को लेकर बीडीओ संगड़ाह बीएस पाल को ज्ञापन भी सोपा गया।4
- सोलन के स्नेक कैचर दिव्यांशु ने पकड़ा रसल वाइपर दिव्यांशु हंस निशुल्क पकडते हैं सांप1
- टनल से घरों में दरारों के खिलाफ संजौली में जनसैलाब, ढली टनल से संजौली चौक तक शांतिपूर्ण मार्च; तकनीकी जांच और सुरक्षा की गारंटी की मांग शिमला। फोरलेन टनल निर्माण से आवासीय भवनों में आ रही दरारों को लेकर रविवार शाम संजौली में लोगों का शांतिपूर्ण आक्रोश सड़कों पर उतर आया। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने संजौली ढली के पास टनल साइट से संजौली चौक तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला। मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि टनलिंग कार्य के बाद से क्षेत्र के कई मकानों में दरारें आई हैं, जिससे वे दहशत में जीने को मजबूर हैं। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। संजौली चौक पहुंचकर लोगों ने संवाद सभा की। इसमें वक्ताओं ने कहा कि यह चिंता नई नहीं है, इससे पहले भी शहर के अन्य क्षेत्रों में टनल और फोरलेन निर्माण के दौरान इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने मांग उठाई कि प्रभावित क्षेत्र के सभी घरों की स्वतंत्र तकनीकी और भूवैज्ञानिक जांच कराई जाए, निर्माण से पहले और अब की स्थिति का तुलनात्मक सर्वे सार्वजनिक किया जाए, और जब तक सुरक्षा सुनिश्चित न हो, निर्माण कार्य शुरू न किया जाए। लोगों ने यह भी मांग रखी कि जिन मकानों को नुकसान पहुंचा है, उनकी निष्पक्ष आकलन के बाद या तो वैज्ञानिक तरीके से मरम्मत कराई जाए या उचित मुआवजा देकर अधिग्रहण किया जाए। सभा में कहा गया कि सैकड़ों परिवारों की जान-माल की सुरक्षा से बड़ा कोई प्रोजेक्ट नहीं हो सकता। शांतिपूर्ण मार्च बिना किसी उग्र प्रदर्शन के संपन्न हुआ। लोगों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की है।1
- बाल विज्ञान मेले में बी.एल. स्कूल कुनिहार का दबदबा, 9 विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार प्रश्नोत्तरी से लेकर मॉडल प्रदर्शनी व साइंस एक्टिविटी कॉर्नर तक विद्यार्थियों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा , विद्यालय में किया सम्मानित1