21 सितंबर को पोकरण।नगरपालिका के अध्यक्ष पद की तलाश होगी पूरी 21 सितंबर को होगा पोकरण नगर पालिका अध्यक्ष का फैसला, कांग्रेस-बीजेपी में सीधा मुकाबला 21 सितंबर को पोकरण नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से कल्पना रंगा और बीजेपी की ओर से विमला जुगल गांधी आमने-सामने होंगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दोनों दलों ने अपनी-अपनी रणनीति तेज कर दी है। वहीं, शहर के गांधी चौक में आमजन के बीच भी नगर पालिका के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। कांग्रेस और बीजेपी समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के दावे करते नजर आ रहे हैं। निकाय चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस के पास 12 पार्षद हैं, जबकि बीजेपी के 10 और दो निर्दलीय पार्षद हैं। दोनों निर्दलीय पार्षदों के कांग्रेस के साथ होने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस बोर्ड बनाने को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है, लेकिन बीजेपी भी अध्यक्ष पद के चुनाव में सेंधमारी की कोशिश में जुटी है। अब सबकी नजरें 21 सितंबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। इसी दिन तय होगा कि पोकरण नगर पालिका की कमान कांग्रेस के हाथ जाएगी या बीजेपी अपना अध्यक्ष बनाने में कामयाब होगी।

- पाकिस्तान में रामदेव पीर का तीन दिवसीय मेला, भारत में उठे सवाल पाकिस्तान के सिंध प्रांत के टंडो अल्लाहयार में रामदेव पीर मंदिर में तीन दिवसीय मेला आयोजित होने जा रहा है। यहां हिंदू अल्पसंख्यक श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।एक तरफ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय अपने धार्मिक आयोजन कर रहा है, वहीं भारत में मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। भारत सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाला देश है, इसलिए धार्मिक अधिकारों और कानून के मामले में सभी समुदायों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।1
- आशा राम चौधरी पुलिस अधीक्षक नागौर द्वारा थाना कोतवाली नागौर पर की गई जनसुनवाई नागौर,,महानिदेशक पुलिस, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान, पारदर्शी, गुणवतापूर्ण एवं नागरिक-केन्द्रित निस्तारण के अनुरूप शिकायतों के निस्तारण हेतु आशा राम चौधरी पुलिस अधीक्षक नागौर द्वारा थाना कोतवाली नागौर पर की गई जनसुनवाई। थाना कोतवाली नागौर क्षेत्र के परिवादियों की समस्यायें सुनी जाकर, इनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।3
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- डीजीपी राजीव शर्मा से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात, कानून व्यवस्था को लेकर जताई चिंता पाली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह एवं कांग्रेस पार्षद सुमित्रा जैन ने सर्किट हाउस में डीजीपी राजीव शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक भीमराज भाटी के भाई लक्ष्मीनारायण भाटी के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर चर्चा की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी। कांग्रेस नेताओं ने डीजीपी के समक्ष शहर की कानून व्यवस्था को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना के बाद पार्टी के एक अन्य सदस्य पर भी हमले की आशंका बनी हुई है। ऐसे में संबंधित लोगों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने तथा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। डीजीपी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए कांग्रेस नेताओं ने मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी चर्चा की।1
- आहोर : छह किलोमीटर के सफर में आधा किमी तक बाबा रामसा पीर के भक्तों का रैला:रोडला से मिनी रूणिचा कवराडा पैदल यात्रा संघ में दिखा उत्साह रोडला से गुरूवार को समस्त ग्रामवासियों का पैदल यात्रा संघ गाजे-बाजे के साथ रवाना होकर जन जन के आराध्य लोक देवता रामसा पीर के दर्शनों के लिए कवराडा स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंचा। जिसमें आस्था का ज्वार ऐसा उमड़ा कि रोडला से कवराडा करीब छह किलोमीटर के सफर में आधा किलोमीटर तक रामसा पीर के भक्तों का रैला ही लगा रहा।रोडला के रामदेव मंदिर से समस्त ग्रामवासियों का पैदल जत्था कवराडा स्थित बाबा रामदेव मंदिर के लिए गाजे-बाजे व धूमधाम के साथ रवाना हुआ । रामदेव मंदिर रोडला में भक्तराज गुलाबजी वावदरा के सानिध्य में रामदेव मंदिर रोडला में विधि-विधान से पूजा अर्चना व ध्वजा चढ़ाकर नौ नेजा बाबा रामदेव ध्वजा के साथ पैदल यात्रा संघ समस्त ग्रामवासियों की मौजूदगी में डीजे की धून पर नाचते गाते बाबा रामदेव की जयकारों के साथ रामदेव, फलां हनुमानजी मंदिर, ठाकुरजी मंदिर, मोमाजी मंदिर, बायोसा मंदिर, सहित विभिन्न देवी देवताओं के मंदिर में पूजा आराधना कर कवराडा के लिए रवाना हुआ। जगह-जगह ग्रामवासियों द्वारा पैदल जातरूओं का स्वागत किया।डीजे की धून पर नाचते गाते व रामसा पीर की जयकारों के साथ पैदल जत्था कवराडा।पैदल जत्था कवराडा में पहुंचने के बाद भक्तराज गुलाबचंद वावदरा की उपस्थिति में जातरूओं की ओर से कवराडा स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की गई ।जातरूओं ने मंहत लक्ष्मणगिरी महाराज का आर्शीवाद लिया।4
- चूरू के सरकारी अस्पताल में महिला के सिर पर गिरा छज्जा, घटना का वीडियो वायरल चूरू। सुजानगढ़ के राजकीय दुर्गादत्त फतेहपुरिया मातृ एवं शिशु अस्पताल में जर्जर छज्जे का हिस्सा अचानक गिरने से इलाज कराने आई एक महिला घायल हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि महिला अस्पताल में इलाज के लिए आई थी, तभी अचानक छज्जे का हिस्सा उसके ऊपर गिर गया। महिला के सिर में चोट आई और उसे उपचार दिया गया।मामले ने अस्पताल भवन की स्थिति और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह बताई जा रही है कि हादसे से एक दिन पहले अस्पताल प्रशासन की ओर से भवन की जर्जर स्थिति को लेकर पीडब्ल्यूडी को सूचना दी गई थी।अब सवाल यह है कि चेतावनी के बावजूद समय रहते मरम्मत क्यों नहीं कराई गई। अस्पताल में मरीज इलाज कराने आते हैं, लेकिन अगर जर्जर भवन ही उनकी जान के लिए खतरा बन जाए तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी।घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभाग से भवन की सुरक्षा व्यवस्था की जांच तथा जिम्मेदारी तय करने की मांग उठ रही है।प्राप्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।1
- प्रसाशन ओर पर्ची की सरकार कितनी भी हदें पार कर रहे बोर्ड कांग्रेस का बनेगा -जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा नागौर,,प्रसाशन ओर पर्ची की सरकार कितनी भी हदें पार कर रहे बोर्ड कांग्रेस का बनेगा -जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1