Shuru
Apke Nagar Ki App…
पाकिस्तान में रामदेव पीर का तीन दिवसीय मेला, भारत में उठे सवाल पाकिस्तान के सिंध प्रांत के टंडो अल्लाहयार में रामदेव पीर मंदिर में तीन दिवसीय मेला आयोजित होने जा रहा है। यहां हिंदू अल्पसंख्यक श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।एक तरफ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय अपने धार्मिक आयोजन कर रहा है, वहीं भारत में मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। भारत सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाला देश है, इसलिए धार्मिक अधिकारों और कानून के मामले में सभी समुदायों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।
आईरा समाचार बीकानेर
पाकिस्तान में रामदेव पीर का तीन दिवसीय मेला, भारत में उठे सवाल पाकिस्तान के सिंध प्रांत के टंडो अल्लाहयार में रामदेव पीर मंदिर में तीन दिवसीय मेला आयोजित होने जा रहा है। यहां हिंदू अल्पसंख्यक श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।एक तरफ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय अपने धार्मिक आयोजन कर रहा है, वहीं भारत में मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। भारत सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाला देश है, इसलिए धार्मिक अधिकारों और कानून के मामले में सभी समुदायों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।
More news from Rajasthan and nearby areas
- पाकिस्तान में रामदेव पीर का तीन दिवसीय मेला, भारत में उठे सवाल पाकिस्तान के सिंध प्रांत के टंडो अल्लाहयार में रामदेव पीर मंदिर में तीन दिवसीय मेला आयोजित होने जा रहा है। यहां हिंदू अल्पसंख्यक श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।एक तरफ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय अपने धार्मिक आयोजन कर रहा है, वहीं भारत में मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। भारत सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाला देश है, इसलिए धार्मिक अधिकारों और कानून के मामले में सभी समुदायों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।1
- आशा राम चौधरी पुलिस अधीक्षक नागौर द्वारा थाना कोतवाली नागौर पर की गई जनसुनवाई नागौर,,महानिदेशक पुलिस, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान, पारदर्शी, गुणवतापूर्ण एवं नागरिक-केन्द्रित निस्तारण के अनुरूप शिकायतों के निस्तारण हेतु आशा राम चौधरी पुलिस अधीक्षक नागौर द्वारा थाना कोतवाली नागौर पर की गई जनसुनवाई। थाना कोतवाली नागौर क्षेत्र के परिवादियों की समस्यायें सुनी जाकर, इनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।3
- आज फलोदी नगर परिषद सभापति पद के लिये निर्दलीय प्रत्याशी पन्नालाल व्यास पहलवान पुर्व सभापति बब्बर शेर के नाम से विख्यात ने किया नामांकन दाखिल।1
- यूपीआई एमडीआर को लेकर व्यापारियों में असंतोष,सरकार को पुनः विचार करने की मांग1
- जोधपुर में सेवा का संगम: सोजती गेट गुरुद्वारे में लगा निःशुल्क होम्योपैथी शिविर , 150 मरीजों को मिला लाभ जोधपुर।सेवा ही सबसे बड़ा धर्म के भाव के साथ आज इंद्रलोक होम्योपैथी केयर क्लीनिक की ओर से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सोजती गेट (आनंद सिनेमा के पास) में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 125 से 150 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई और अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श लिया। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस सेवा कार्य में लायंस क्लब जोधपुर इंटरनेशनल से शशि मेहता, किरण क्रांति फाउंडेशन जोधपुर चैप्टर की प्रेसिडेंट अनिता परिहार, महासचिव शशि मेहता, एडवोकेट सुनील ओझा एवं कशिश देवलानी ने विशेष सेवाएं दीं। यह शिविर रॉयल प्रॉपर्टीज एंड डेवलपर्स के सहयोग से आयोजित हुआ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार दर्शन सिंह लोटे, सचिव सरदार कुलदीप सिंह सलूजा एवं समस्त सेवादारों के सहयोग से यह पुनीत कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- 21 सितंबर को पोकरण।नगरपालिका के अध्यक्ष पद की तलाश होगी पूरी 21 सितंबर को होगा पोकरण नगर पालिका अध्यक्ष का फैसला, कांग्रेस-बीजेपी में सीधा मुकाबला 21 सितंबर को पोकरण नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से कल्पना रंगा और बीजेपी की ओर से विमला जुगल गांधी आमने-सामने होंगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दोनों दलों ने अपनी-अपनी रणनीति तेज कर दी है। वहीं, शहर के गांधी चौक में आमजन के बीच भी नगर पालिका के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। कांग्रेस और बीजेपी समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के दावे करते नजर आ रहे हैं। निकाय चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस के पास 12 पार्षद हैं, जबकि बीजेपी के 10 और दो निर्दलीय पार्षद हैं। दोनों निर्दलीय पार्षदों के कांग्रेस के साथ होने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस बोर्ड बनाने को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है, लेकिन बीजेपी भी अध्यक्ष पद के चुनाव में सेंधमारी की कोशिश में जुटी है। अब सबकी नजरें 21 सितंबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। इसी दिन तय होगा कि पोकरण नगर पालिका की कमान कांग्रेस के हाथ जाएगी या बीजेपी अपना अध्यक्ष बनाने में कामयाब होगी।1
- चूरू के सरकारी अस्पताल में महिला के सिर पर गिरा छज्जा, घटना का वीडियो वायरल चूरू। सुजानगढ़ के राजकीय दुर्गादत्त फतेहपुरिया मातृ एवं शिशु अस्पताल में जर्जर छज्जे का हिस्सा अचानक गिरने से इलाज कराने आई एक महिला घायल हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि महिला अस्पताल में इलाज के लिए आई थी, तभी अचानक छज्जे का हिस्सा उसके ऊपर गिर गया। महिला के सिर में चोट आई और उसे उपचार दिया गया।मामले ने अस्पताल भवन की स्थिति और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह बताई जा रही है कि हादसे से एक दिन पहले अस्पताल प्रशासन की ओर से भवन की जर्जर स्थिति को लेकर पीडब्ल्यूडी को सूचना दी गई थी।अब सवाल यह है कि चेतावनी के बावजूद समय रहते मरम्मत क्यों नहीं कराई गई। अस्पताल में मरीज इलाज कराने आते हैं, लेकिन अगर जर्जर भवन ही उनकी जान के लिए खतरा बन जाए तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी।घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभाग से भवन की सुरक्षा व्यवस्था की जांच तथा जिम्मेदारी तय करने की मांग उठ रही है।प्राप्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।1