Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज फलोदी नगर परिषद सभापति पद के लिये निर्दलीय प्रत्याशी पन्नालाल व्यास पहलवान पुर्व सभापति बब्बर शेर के नाम से विख्यात ने किया नामांकन दाखिल।
Sachin vyas
आज फलोदी नगर परिषद सभापति पद के लिये निर्दलीय प्रत्याशी पन्नालाल व्यास पहलवान पुर्व सभापति बब्बर शेर के नाम से विख्यात ने किया नामांकन दाखिल।
More news from राजस्थान and nearby areas
- आज फलोदी नगर परिषद सभापति पद के लिये निर्दलीय प्रत्याशी पन्नालाल व्यास पहलवान पुर्व सभापति बब्बर शेर के नाम से विख्यात ने किया नामांकन दाखिल।1
- 21 सितंबर को पोकरण।नगरपालिका के अध्यक्ष पद की तलाश होगी पूरी 21 सितंबर को होगा पोकरण नगर पालिका अध्यक्ष का फैसला, कांग्रेस-बीजेपी में सीधा मुकाबला 21 सितंबर को पोकरण नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से कल्पना रंगा और बीजेपी की ओर से विमला जुगल गांधी आमने-सामने होंगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दोनों दलों ने अपनी-अपनी रणनीति तेज कर दी है। वहीं, शहर के गांधी चौक में आमजन के बीच भी नगर पालिका के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। कांग्रेस और बीजेपी समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के दावे करते नजर आ रहे हैं। निकाय चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस के पास 12 पार्षद हैं, जबकि बीजेपी के 10 और दो निर्दलीय पार्षद हैं। दोनों निर्दलीय पार्षदों के कांग्रेस के साथ होने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस बोर्ड बनाने को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है, लेकिन बीजेपी भी अध्यक्ष पद के चुनाव में सेंधमारी की कोशिश में जुटी है। अब सबकी नजरें 21 सितंबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। इसी दिन तय होगा कि पोकरण नगर पालिका की कमान कांग्रेस के हाथ जाएगी या बीजेपी अपना अध्यक्ष बनाने में कामयाब होगी।1
- फैक्ट्री में 100 फीट ऊंचाई से गिरा फिटर, मौत, अस्पताल में मृत घोषित करने पर शव फैक्ट्री परिसर ले गए परिजन-ग्रामीण, विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन; पुलिस व प्रबंधन के बीच वार्ता जारी BNC, जोधपुर बोरुंदा पुलिस थाना क्षेत्र के घोडावट सीमेंट फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे फिटर का कार्य करने के दौरान करीब 100 फिट की ऊंचाई से नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस से बोरुंदा अस्पताल लाया गया।जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित करने के ग्रामीणों व परिजनो द्वारा शव को बोरुंदा अस्पताल से फैक्ट्री परिसर में ले जाया गया। जहाँ सैंकड़ो लोगों ने विभिन्न मांगो को लेकर शव रख कर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी समझाइस को लेकर फैक्ट्री पहुंचे। घोड़ावट स्थित मारवाड़ सीमेंट फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे फिटर का कार्य करते समय करीब 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने से एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री की एंबुलेंस से उसे बोरुंदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद मुजमिल व चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खवासपुरा निवासी नूर मोहम्मद (48) पुत्र रमजान खान के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। नूर मोहम्मद की मौत की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। इसके बाद वे शव को बोरुंदा अस्पताल से घोड़ावट स्थित सीमेंट फैक्ट्री परिसर ले गए। यहां शव रखकर सैकड़ों ग्रामीणों व मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों का जाब्ता पहुंचा:- घटना की सूचना मिलने पर बिलाड़ा वृताधिकारी मनीष देव, भोपालगढ़ वृताधिकारी गुलाबाराम, बोरुंदा थानाधिकारी सुजानाराम, पीपाड़ थानाधिकारी सीताराम मय आरएसी जवान व जाब्ता तथा आसोप थानाधिकारी सुरेंद्र चौधरी मय जाब्ता फैक्ट्री परिसर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों व परिजनों से समझाइश का प्रयास किया। प्रबंधन, परिजन व ग्रामीणों के बीच वार्ता:- फैक्ट्री परिसर में पुलिस अधिकारियों, फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारियों, गांव के मौजिज लोगों, मृतक के परिजनों व समाज के लोगों की मौजूदगी में विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता चल रही है।1
- आशा राम चौधरी पुलिस अधीक्षक नागौर द्वारा थाना कोतवाली नागौर पर की गई जनसुनवाई नागौर,,महानिदेशक पुलिस, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान, पारदर्शी, गुणवतापूर्ण एवं नागरिक-केन्द्रित निस्तारण के अनुरूप शिकायतों के निस्तारण हेतु आशा राम चौधरी पुलिस अधीक्षक नागौर द्वारा थाना कोतवाली नागौर पर की गई जनसुनवाई। थाना कोतवाली नागौर क्षेत्र के परिवादियों की समस्यायें सुनी जाकर, इनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।3
- बालोतरा में तेज बारिश के चलते मुंगरा रोड पर हुआ शॉर्ट सर्किट बालोतरा में तेज बारिश के चलते मुंगरा रोड पर हुआ शॉर्ट सर्किट1
- अलीगढ़ में करणी सेना जिलाध्यक्ष पर भीड़ का हमला, दौड़ा दौड़ाकर पीटा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव पर बुधवार शाम भीड़ ने हमला कर दिया। घंटाघर के पास चाट खा रहे सचिन को युवकों की भीड़ ने घेर लिया और आरोप है कि उन्हें सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर थप्पड़, लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा गया। उनके भाई सुंदर और दोस्त प्रहलाद के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावर सचिन को खींचकर अंबेडकर पार्क के अंदर ले गए, जहां उनसे वाल्मीकि समाज और डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में नारे लगवाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सचिन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि विवाद की पृष्ठभूमि में सवर्ण महापंचायत के दौरान की गई कथित टिप्पणी को लेकर उपजा विरोध शामिल है। मामले की जांच जारी है।1
- प्रसाशन ओर पर्ची की सरकार कितनी भी हदें पार कर रहे बोर्ड कांग्रेस का बनेगा -जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा नागौर,,प्रसाशन ओर पर्ची की सरकार कितनी भी हदें पार कर रहे बोर्ड कांग्रेस का बनेगा -जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा1