NH-30 पर जानलेवा स्टंट 😱 खिड़की पर बैठकर रील बनाई, फिर हुआ ये… उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में युवकों ने अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल दी। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे 30 पर कुछ युवक कार की खिड़की पर बैठकर रील बना रहे थे, और इस दौरान खुलेआम स्टंटबाजी करते नजर आए। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही पुलिस हरकत में आ गई। मामले का संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक विभाग ने सख्त कार्रवाई की, और ट्रैफिक इंस्पेक्टर फरीद अहमद के नेतृत्व में लापरवाह युवकों पर शिकंजा कसा गया। पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने पर करीब 12,000 रुपये का चालान काटा है, और साथ ही लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपको बता दें कि इस तरह की स्टंटबाजी न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है। अब सवाल यह है कि क्या सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग अपनी जान से भी खिलवाड़ करने लगे हैं?
NH-30 पर जानलेवा स्टंट 😱 खिड़की पर बैठकर रील बनाई, फिर हुआ ये… उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में युवकों ने अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल दी। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे 30 पर कुछ युवक कार की खिड़की पर बैठकर रील बना रहे थे, और इस दौरान खुलेआम स्टंटबाजी करते नजर आए। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही पुलिस हरकत में आ गई। मामले का संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक विभाग ने सख्त कार्रवाई की, और ट्रैफिक इंस्पेक्टर फरीद अहमद के नेतृत्व में लापरवाह युवकों पर शिकंजा कसा गया। पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने पर करीब 12,000 रुपये का चालान काटा है, और साथ ही लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपको बता दें कि इस तरह की स्टंटबाजी न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है। अब सवाल यह है कि क्या सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग अपनी जान से भी खिलवाड़ करने लगे हैं?
- लखीमपुर खीरी- थाना खीरी क्षेत्र के सीतापुर रोड पर ओयल पुलिस चौकी के अंतर्गत आधाचाट मोड़ पर तेज रफ्तार कंटेनर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन कार सवार लोग बाल-बाल बच गए, दुर्घटना अनुबंधित बस यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ हुई1
- उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में युवकों ने अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल दी। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे 30 पर कुछ युवक कार की खिड़की पर बैठकर रील बना रहे थे, और इस दौरान खुलेआम स्टंटबाजी करते नजर आए। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही पुलिस हरकत में आ गई। मामले का संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक विभाग ने सख्त कार्रवाई की, और ट्रैफिक इंस्पेक्टर फरीद अहमद के नेतृत्व में लापरवाह युवकों पर शिकंजा कसा गया। पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने पर करीब 12,000 रुपये का चालान काटा है, और साथ ही लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपको बता दें कि इस तरह की स्टंटबाजी न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है। अब सवाल यह है कि क्या सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग अपनी जान से भी खिलवाड़ करने लगे हैं?1
- लखीमपुर खीरी— भारतीय हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल के तत्वावधान में विलोबी मेमोरियल हॉल में कैंडल मार्च निकालकर संत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा में वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अत्यंत दुखद और निंदनीय बताया। साथ ही प्रशासन से मांग की गई कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर न्याय की मांग को बुलंद करने का संकल्प लिया।1
- थाना नीमगांव क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेन्द्र यादव की बाइट1
- लखीमपुर खीरी।थाना नीमगांव क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेन्द्र यादव ने दी जानकारी।1
- घर खुद तोड़ो वरना बुलडोजर! भरा पचपेड़ा में 150+ परिवारों में दहशत एंकर--उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में मझोला के औद्योगिक क्षेत्र भरा पचपेड़ा में इन दिनों डर, बेबसी और गुस्से का माहौल है एक तरफ प्रशासन की सख्ती,दूसरी तरफ 150 से ज्यादा परिवारों के सिर से छत छिनने का खतरा, सवाल ये है। क्या विकास की कीमत गरीबों के घर उजाड़कर ही चुकाई जाएगी? मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले प्रशासन एक्शन मोड में है। और इसी एक्शन की चपेट में आ गए हैं भरा पचपेड़ा के वो परिवार… जो सालों से यहां रह रहे हैं… भरा पचपेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। 151 परिवारों को साफ चेतावनी दी है कि वे अपने घर खुद हटा लें… वरना बुलडोजर चलेगा… और खर्च भी उन्हीं से वसूला जाएगा… दो दिन पहले ही पांच घरों पर कार्रवाई हो चुकी है… अब लाउडस्पीकर से दी जा रही चेतावनी ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है… स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुनर्वास का वादा सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया… और अब बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें बेघर करने की तैयारी है… तो सवाल सीधा है… क्या प्रशासन के पास इन परिवारों के लिए कोई प्लान है… या फिर विकास के नाम पर सिर्फ बुलडोजर ही चलेगा?4
- मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत के बाद की स्थिति पुलिस ने दक्ष चौधरी सहित 13 गौरक्षकों को गिरफ्तार किया है।, पुलिस के अनुसार ये एक्सीडेंट है। बाबा के साथियों के अनुसार ये सुनियोजित हत्या है। पुलिस ने गोतस्करी के एंगल को खारिज कर दिया है1
- महेवागंज में कल हुई मारपीट में एक वीडियो आया सामने किस तरह 6/7 लोग लोग गुट बनाकर एक दुकान संचालक को दुकान के अंदर घुसकर पीट रहे हैं, मौके पर पुलिस पहुंचकर भी दबंगों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है, वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि किस तरीके से दबंग भाग रहे हैं, मगर पुलिस एक को भी पकड़ नहीं पाई। *मामला संदेह जनक यह है कि की दबंग भाग गए या भगाने में मदद की गई।*1
- लखीमपुर खीरी-लखीमपुर खीरी। जनपद खीरी के पलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 लाख 30 हजार रुपये की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया है। यह कार्रवाई थाना पलिया में दर्ज मुकदमा संख्या 394/25 के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े गिरोह के सदस्य लंबे समय से पलिया और नेपाल सीमा क्षेत्र में सक्रिय थे। अवैध कारोबार के जरिए उन्होंने चल और अचल संपत्तियां तैयार की थीं। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता अपने साथियों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर तस्करी के इस नेटवर्क को चला रहा था। इस कार्रवाई को अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा1