सुल्तानपुर CHC अधीक्षक से मारपीट का मामला; बाहर से दवा लिखने के विरोध पर हुआ विवाद, जेल गए युवक के परिजनों ने जारी किया वीडियो सुल्तानपुर के अखंडनगर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र सिंह पर बाहर से दवा लिखने का आरोप लगा है। शुक्रवार सुबह उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें कथित तौर पर बाहर से दवा लिखते हुए देखा जा रहा है। यह घटना दो दिन पूर्व सीएचसी अधीक्षक पर हुए हमले से जुड़ी है, जिसमें एक युवक को गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है। जेल भेजे गए युवक सचिन गौड़ के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बाहर से दवा लिखने का विरोध करने पर पहले उनके भाई की पिटाई की गई और फिर फर्जी केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। सचिन के भाई ने बताया कि वह अपने भाई के साथ कान के दर्द का इलाज कराने सीएचसी गए थे। आरोप है कि ओपीडी में तैनात चिकित्सक ने अस्पताल में उपलब्ध दवाएं देने के बजाय पर्चे पर सारी दवाएं बाहर के मेडिकल स्टोर से लाने के लिए लिख दीं। जब सचिन और उनके भाई ने मुफ्त सरकारी दवाओं की मांग की और बाहर की दवा लिखने का विरोध किया, तो डॉक्टर कथित तौर पर आक्रोशित हो गए। परिजनों द्वारा जारी किए गए वीडियो में डॉक्टर साफ तौर पर बाहर की दवाइयां लिखते और परिजनों से बहस करते नजर आ रहे हैं। विरोध करने पर डॉक्टर ने उनके हाथ से दवा की पर्ची छीनकर फाड़ दी और उन्हें धक्का देकर कमरे से बाहर निकालने लगे। इसी धक्का-मुक्की और नोकझोंक के बीच विवाद बढ़ गया। आरोपी के भाई का आरोप है कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके पक्ष की बात को पूरी तरह से अनसुना कर दिया। उधर, पुलिस ने अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया है। इसमें आरोपी सचिन गौड़ पर ओपीडी कक्ष में घुसकर सरकारी काम में बाधा डालने, गाली-गलौज करने और लोहे की रॉड/सरिया से जानलेवा हमला करने का आरोप है। कादीपुर सीओ विनय गौतम के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार उचित विधिक कार्रवाई की गई है। इस संबंध में सीएमओ भरत भूषण से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
सुल्तानपुर CHC अधीक्षक से मारपीट का मामला; बाहर से दवा लिखने के विरोध पर हुआ विवाद, जेल गए युवक के परिजनों ने जारी किया वीडियो सुल्तानपुर के अखंडनगर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र सिंह पर बाहर से दवा लिखने का आरोप लगा है। शुक्रवार सुबह उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें कथित तौर पर बाहर से दवा लिखते हुए देखा जा रहा है। यह घटना दो दिन पूर्व सीएचसी अधीक्षक पर हुए हमले से जुड़ी है, जिसमें एक युवक को गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है। जेल भेजे गए युवक सचिन गौड़ के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बाहर से दवा लिखने का विरोध करने पर पहले उनके भाई की पिटाई की गई और फिर फर्जी केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। सचिन के भाई ने बताया कि वह अपने भाई के साथ कान के दर्द का इलाज कराने सीएचसी गए थे। आरोप है कि ओपीडी में तैनात चिकित्सक ने अस्पताल में उपलब्ध दवाएं देने के बजाय पर्चे पर सारी दवाएं बाहर के मेडिकल स्टोर से लाने के लिए लिख दीं। जब सचिन और उनके भाई ने मुफ्त सरकारी दवाओं की मांग की और बाहर की दवा लिखने का विरोध किया, तो डॉक्टर कथित तौर पर आक्रोशित हो गए। परिजनों द्वारा जारी किए गए वीडियो में डॉक्टर साफ तौर पर बाहर की दवाइयां लिखते और परिजनों से बहस करते नजर आ रहे हैं। विरोध करने पर डॉक्टर ने उनके हाथ से दवा की पर्ची छीनकर फाड़ दी और उन्हें धक्का देकर कमरे से बाहर निकालने लगे। इसी धक्का-मुक्की और नोकझोंक के बीच विवाद बढ़ गया। आरोपी के भाई का आरोप है कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके पक्ष की बात को पूरी तरह से अनसुना कर दिया। उधर, पुलिस ने अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया है। इसमें आरोपी सचिन गौड़ पर ओपीडी कक्ष में घुसकर सरकारी काम में बाधा डालने, गाली-गलौज करने और लोहे की रॉड/सरिया से जानलेवा हमला करने का आरोप है। कादीपुर सीओ विनय गौतम के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार उचित विधिक कार्रवाई की गई है। इस संबंध में सीएमओ भरत भूषण से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
- लंभुआ रजिस्ट्री कार्यालय नए भवन में स्थानांतरित; बैनामा लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं ने जिलाधिकारी से मांगी जगह सुल्तानपुर के लंभुआ उपनिबंधक कार्यालय के नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित होने के बाद, समस्त बैनामा लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं ने बैठने के लिए उचित स्थान की मांग की है। इस संबंध में दर्जनों स्टाम्प वेंडर जिलाधिकारी सुल्तानपुर को प्रार्थना पत्र सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रार्थियों का कहना है कि वे वर्षों से तहसील प्रांगण में बैठकर कार्य कर रहे थे। नया भवन तहसील के समीप ही है, लेकिन उनका वर्तमान कार्यस्थल दूर होने से आमजन को असुविधा हो रही है। लेखकों और विक्रेताओं के अनुसार, इस स्थिति से उनके परिवार की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने जनहित में नए उपनिबंधक कार्यालय के समीप स्थान दिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बताया गया कि इससे संबंधित प्रार्थना पत्र बीते 17 अगस्त को उपजिलाधिकारी लंभुआ को दिया गया था। हालांकि, उस पर अभी तक कोई उचित निर्णय नहीं लिया गया है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से मांग की है कि उन्हें नए कार्यालय के पास बैठकर कार्य करने के लिए स्थान चिन्हित कराया जाए, ताकि उनके परिवार के भरण-पोषण पर कोई नकारात्मक असर न पड़े। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, संतोष नाथ, रूप कुमार, जेंद्र प्रसाद गुप्ता, संदीप कुमार तिवारी, राम सजीवन यादव और शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य लेखक शामिल थे।1
- सुल्तानपुर आदि गंगा माँ गोमती उफान पर,सीताकुण्ड धाम जलमग्न,मंडराया बाढ़ का खतरा,कॉरिडोर का निर्माण कार्य ठप। सुल्तानपुर में आदि गंगा माँ गोमती का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के बाद सीताकुण्ड धाम स्थल पर पानी घुस गया है,जिससे निर्माण कार्य और श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने पानी और घाट देखते हुए, तस्वीरों में आप देख सकते हैं सीताकुण्ड धाम पर गोमती का पानी घाट तक आ गया है। जहां नया निर्माण हो रहा था वहां सरिये के पिलर पानी में डूब गए हैं। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने जलस्तर का जायजा लिया। घाट पर लगी बांस की बैरिकेटिंग पानी में डूब चुकी है। नावें पानी में बंधी हैं। पूरा घाट पानी में,मंदिर के पास पानी,बीते 24 घंटे में गोमती के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सीताकुण्ड धाम का पूरा परिसर जलमग्न हो गया है। स्थानीय पुजारियों का कहना है कि अगर जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो मंदिर तक पानी पहुंच सकता है।3
- थाना धनपतगंज पुलिस द्वारा अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार *दिनांक: 20.08.2026* *जनपद सुलतानपुर* *थाना धनपतगंज पुलिस द्वारा अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री बृजनारायण सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बल्दीराय महोदय के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष धनपतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना धनपतगंज पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। *संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 20.08.2026 को थाना धनपतगंज पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान उ0नि0 श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त नीरज पाल पुत्र परशुराम पाल, उम्र करीब 31 वर्ष, निवासी ग्राम मझवारा, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर को बाबा की कुटिया बेनीपुर के बगल मयंग जाने वाली कच्ची सड़क के पास से समय करीब 13:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना धनपतगंज पर मु0अ0सं0 171/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*- नीरज पाल पुत्र परशुराम पाल, उम्र करीब 31 वर्ष, निवासी ग्राम मझवारा, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर। *बरामदगी*- 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर *गिरफ्तारी का स्थान*- बाबा की कुटिया बेनीपुर के बगल मयंग जाने वाली कच्ची सड़क के पास से थानाक्षेत्र धनपतगंज *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* 1. उ0नि0 श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर 2. हे0का0 संजीव वर्मा, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर 3. का0 जयशंकर विश्वकर्मा, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर1
- भूमाफियाओं ने पूरे रकबे पर किया कब्जा, नया रास्ता निर्माण रुका, ग्रामीणों की सीएम से शिकायत के बाद जांच के निर्देश* सुलतानपुर:कादीपुर तहसील के ग्राम नारा मधईपुर, पोस्ट बेथरा में भूमाफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला तूल पकड़ रहा है। आरोप है कि इंद्रभान शर्मा के घर के पीछे स्थित पूरे रकबे पर *भू-माफिया रामाशंकर यादव पुत्र कोटेदार सुरेश यादव ने कब्जा कर लिया है।* ग्रामीणों का कहना है कि भू-माफियाओं ने रकबे के एक हिस्से को न्यायालय में "लंबित" दिखाकर पूरे क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर लिया है। इस वजह से वहां सार्वजनिक नया रास्ते का निर्माण नहीं हो पा रहा है। कई गरीब परिवारों के घर बनाने के लिए सीमेंट, मौरंग और लिंटर डालने वाली मशीन तक नहीं पहुंच पा रही है। सफाई भी नहीं हो पा रही है। गंदगी के कारण पिछले दिनों एक महिला को सांप ने काट लिया था। ग्रामीणों ने कई बार *लेखपाल रामयज्ञ यादव और तहसीलदार कादीपुर उमेश चंद्र यादव* को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया, लेकिन सक्षम अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। परेशान होकर ग्रामीणों ने सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत की। मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सख्त निर्देश देकर जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बावजूद इसके अब तक जमीन खाली नहीं कराई गई है और न ही रास्ते का निर्माण शुरू हुआ है। आपको बताते चले अभी ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया था कि लेखपाल कानूनगो तहसीलदार रास्ता ना दे पाए तो सस्पेंड करो सबको किसी भी हाल में रास्ता बंद नहीं होना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जा तत्काल हटवाकर सार्वजनिक रास्ता बनवाया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को आने-जाने और मकान निर्माण में हो रही असुविधा दूर हो सके।1
- तिकुनिया पार्क में किसानों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू तिकुनिया पार्क में किसानों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू सुलतानपुर। किसानों और पीड़ित जनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने गुरुवार को तिकुनिया पार्क में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया। सुबह 10 बजे शुरू हुए आंदोलन में संगठन के पदाधिकारियों, महिलाओं समेत 200 से अधिक किसान एवं समर्थक शामिल हुए। संगठन के युवा जिला अध्यक्ष राजपति तिवारी ने आरोप लगाया कि लंभुआ कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम लोगों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक उच्चाधिकारी मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई नहीं करते, आंदोलन जारी रहेगा। सत्याग्रह में नंदलाल चौरसिया, श्रीनाथ गुप्ता, राधिका, लाल मोहम्मद और देवता दिन यादव ने स्वेच्छा से अन्न-जल त्याग दिया। संगठन ने प्रशासन से इन सत्याग्रहियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की मांग की है। एसडीएम सदर को भेजे पत्र में प्रत्येक चार घंटे में स्वास्थ्य परीक्षण कराने, ब्लड प्रेशर, शुगर, नाड़ी और ऑक्सीजन स्तर की जांच कराने की मांग की गई है। संगठन ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर पहले भी अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए, लेकिन प्रभावी समाधान नहीं हुआ। मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, जिला सचिव अतुल सिंह, जिला महासचिव उमेश गुप्ता समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक बताते हुए समस्याओं के समयबद्ध समाधान की मांग की।2
- बड़ी खबर उत्तर प्रदेश रास्ता ना दिल पायें तो लेखपाल कानून गो तहसीलदार सबको सस्पेंड करो सीएम योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश *बड़ी खबर* *'रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो'... CM योगी आदित्यनाथ जी का सख्त निर्देश* गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं. भूमि विवाद की शिकायत लेकर पहुंची महिला की पीड़ा पर सीएम योगी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि रास्ता दिलाने में लापरवाही बरतने वाले लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार को निलंबित किया जाए. उन्होंने भूमि संबंधी मामलों में हीलाहवाली पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.1
- ब्रेकिंग न्यूज-सुल्तानपुर अभियाकला झलियावा ब्लाक भदैया में कटहल का हरा पेड़ काटते हुए पेड़ बिजुली के केबल पर गिरने से बड़ा हादसा होने से टला बाल बाल बचे ग्रामीण ब्रेकिंग न्यूज- सुल्तानपुर अभियाकला झलियावा ब्लाक भदैया में कटहल का हरा पेड़ काटते समय ,पेड़ विजुली के केबल पर गिरने से बड़ा हादसा होने से टला बाल बाल बचे ग्रामीण एंकर - सुल्तानपुर ब्लाक भदैया के अभियाकला झलियावा में सुबह 8 बजे ठेकेदार अमीर खान द्वारा हरे कटहल का पेड़ काटा जा रहा था जो कि गाँव के पप्पू का बताया जा रहा है ,पेड़ कटते ही गाँव में जा रही 440 बोल्ट की केबल पर जा गिरी जिससे 25 से 30 घरो में तार जलने व शार्ट करनेको देखकर आनन फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग में लाइन मैन को दी ,लाइन मैन ने देखा जगह जगह पोल भी उखड़ने की स्थिति में है तो तुरंत लाइन मैन ने पुलिस को सूचना देते हुए पेड़ मालिक व ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी ग्रामीणों की माने तो लाईट न होने से बारिश में मुश्किलें बढ़ जाती हैं कभी जानवरों का डर तो कभी जंगली जानवरों का डर देखना है क्या बिजली विभाग इन ग्रामीणों की पीड़ा समझ पायेगी य यू ही हिला हवाली होता रहेगा ब्यूरो रिपोर्ट - pramod विश्वकर्मा(भगत)2
- सुल्तानपुर CHC अधीक्षक से मारपीट का मामला; बाहर से दवा लिखने के विरोध पर हुआ विवाद, जेल गए युवक के परिजनों ने जारी किया वीडियो सुल्तानपुर के अखंडनगर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र सिंह पर बाहर से दवा लिखने का आरोप लगा है। शुक्रवार सुबह उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें कथित तौर पर बाहर से दवा लिखते हुए देखा जा रहा है। यह घटना दो दिन पूर्व सीएचसी अधीक्षक पर हुए हमले से जुड़ी है, जिसमें एक युवक को गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है। जेल भेजे गए युवक सचिन गौड़ के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बाहर से दवा लिखने का विरोध करने पर पहले उनके भाई की पिटाई की गई और फिर फर्जी केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। सचिन के भाई ने बताया कि वह अपने भाई के साथ कान के दर्द का इलाज कराने सीएचसी गए थे। आरोप है कि ओपीडी में तैनात चिकित्सक ने अस्पताल में उपलब्ध दवाएं देने के बजाय पर्चे पर सारी दवाएं बाहर के मेडिकल स्टोर से लाने के लिए लिख दीं। जब सचिन और उनके भाई ने मुफ्त सरकारी दवाओं की मांग की और बाहर की दवा लिखने का विरोध किया, तो डॉक्टर कथित तौर पर आक्रोशित हो गए। परिजनों द्वारा जारी किए गए वीडियो में डॉक्टर साफ तौर पर बाहर की दवाइयां लिखते और परिजनों से बहस करते नजर आ रहे हैं। विरोध करने पर डॉक्टर ने उनके हाथ से दवा की पर्ची छीनकर फाड़ दी और उन्हें धक्का देकर कमरे से बाहर निकालने लगे। इसी धक्का-मुक्की और नोकझोंक के बीच विवाद बढ़ गया। आरोपी के भाई का आरोप है कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके पक्ष की बात को पूरी तरह से अनसुना कर दिया। उधर, पुलिस ने अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया है। इसमें आरोपी सचिन गौड़ पर ओपीडी कक्ष में घुसकर सरकारी काम में बाधा डालने, गाली-गलौज करने और लोहे की रॉड/सरिया से जानलेवा हमला करने का आरोप है। कादीपुर सीओ विनय गौतम के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार उचित विधिक कार्रवाई की गई है। इस संबंध में सीएमओ भरत भूषण से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।1