logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकेशन बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत हैंडर मंडी में किसान के ट्रैक्टर से ₹1.67 लाख चोरी, आंदोलन की चेतावनी एंकर बीना क्षेत्र की कृषि उपज मंडी में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां एक अज्ञात चोर किसान के ट्रैक्टर की डिग्गी से करीब एक लाख सड़सठ हजार रुपए उड़ाकर फरार हो गया। घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जुगपुरा निवासी किसान प्रेम सिंह लोधी पिता पंचम सिंह लोधी अपनी मसूर फसल बेचने के लिए कृषि उपज मंडी पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब 4:30 बजे अज्ञात चोर ने ट्रैक्टर की डिग्गी में रखे करीब ₹1.67 लाख रुपए चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे और मंडी प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं, जिससे चोर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को किसानों के साथ मिलकर महा आंदोलन किया जाएगा। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बीना थाने से सब इंस्पेक्टर आर.के. जोरम निशांत भगत तथा नई बस्ती चौकी प्रभारी अशोक यादव अपनी टीम के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है। लोकल न्यूज बीना कृषि मंडी में किसान के ट्रैक्टर से 1.68 लाख की चोरी, आंदोलन की चेतावनी

1 hr ago
user_Mp news 24live
Mp news 24live
पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

लोकेशन बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत हैंडर मंडी में किसान के ट्रैक्टर से ₹1.67 लाख चोरी, आंदोलन की चेतावनी एंकर बीना क्षेत्र की कृषि उपज मंडी में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां एक अज्ञात चोर किसान के ट्रैक्टर की डिग्गी से करीब एक लाख सड़सठ हजार रुपए उड़ाकर फरार हो गया। घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जुगपुरा निवासी किसान प्रेम सिंह लोधी पिता पंचम सिंह लोधी अपनी मसूर फसल बेचने के लिए कृषि उपज मंडी पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब 4:30 बजे अज्ञात चोर ने ट्रैक्टर की डिग्गी में रखे करीब ₹1.67 लाख रुपए चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे और मंडी प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं, जिससे चोर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को किसानों के साथ मिलकर महा आंदोलन किया जाएगा। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बीना थाने से सब इंस्पेक्टर आर.के. जोरम निशांत भगत तथा नई बस्ती चौकी प्रभारी अशोक यादव अपनी टीम के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है। लोकल न्यूज बीना कृषि मंडी में किसान के ट्रैक्टर से 1.68 लाख की चोरी, आंदोलन की चेतावनी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकल न्यूज बीना कृषि मंडी में किसान के ट्रैक्टर से 1.68 लाख की चोरी, आंदोलन की चेतावनी
    1
    लोकल न्यूज 
बीना कृषि मंडी में किसान के ट्रैक्टर से 1.68 लाख की चोरी, आंदोलन की चेतावनी
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर :- राकेश सेन खुले में गैस सिलेंडर बेचने वाली एजेंसी को दी चेतावनी बीना:- बीना मैं अनुविभागीय अधिकारी विजय डेहरिया के नेतृत्व में आज प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए घरेलू एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापामारी कार्यवाही की गई जिसमें 10 प्रतिष्ठानों पर घरेलू एवं व्यावसायिक सिलेंडर लगभग 20 जप्त किए गए। छोटी बजरिया में किराना दुकान से लगभग पांच घरेलू सिलेंडर जप्त किए गए। शुक्रवार को नायब तहसीलदार हेमराज मैहर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सौरभ यादव, पटवारी दीपक कलावत, नगर पालिका से सब इंजीनियर विवेक ठाकुर,बृजेश राय, नंदकिशोर अहिरवार, एवं उनकी टीम ने 10 प्रतिष्ठानों एवं राय गैस एजेंसी के द्वारा खुले मैदान में सिलेंडर सप्लाई करने पर कार्यवाही करते हुए प्रतिवेदन तैयार किया और अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सौरभ यादव ने बताया कि यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशन में की गई क्योंकि जिस तरह से अफवाहों का बाजार गर्म होने से गैस सिलेंडरों की कमी बताई जा रही थी ऐसा कुछ भी नहीं पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। ऊंचे दामों पर भी दिए जा रहे हैं सिलेंडर कार्यवाही के दौरान वहां उपस्थित एक व्यक्ति द्वारा यह भी कहा गया कि गैस सिलेंडर ऊंचे दामों पर दिए जा रहे हैं। सर्वोदय चौराहा स्थित एक होटल व्यवसाय ने नाम न छापने पर बताया कि कमर्शियल सिलेंडर लगभग 500 से 600 तक महंगे दामों पर दिया जा रहा है। वही एक होटल व्यवसायी ने कहा कि यही स्थिति चली तो हम लोगों को व्यवसाय ठप करना होगा इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अगर यही स्थिति लंबे समय तक जारी रही तो कई प्रतिष्ठान बंद भी हो सकते हैं। दरअसल अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर अब घरेलू एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी एलपीजी का असर देखने को मिलने लगा। लोग लाइन लगाकर गैस एजेंसी के समक्ष देखे जा सकते हैं।
    4
    लोकेशन बीना
रिपोर्टर :- राकेश सेन
खुले में गैस सिलेंडर बेचने वाली एजेंसी को दी चेतावनी
बीना:- बीना मैं अनुविभागीय अधिकारी विजय डेहरिया के नेतृत्व में आज प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए घरेलू एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापामारी कार्यवाही की गई जिसमें 10 प्रतिष्ठानों पर घरेलू एवं व्यावसायिक  सिलेंडर लगभग 20 जप्त किए गए।
छोटी बजरिया में किराना दुकान   से लगभग पांच घरेलू सिलेंडर जप्त किए गए।
शुक्रवार को नायब तहसीलदार हेमराज मैहर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सौरभ यादव, पटवारी दीपक कलावत, नगर पालिका से सब इंजीनियर विवेक ठाकुर,बृजेश राय, नंदकिशोर अहिरवार, एवं उनकी टीम ने 10 प्रतिष्ठानों एवं राय गैस एजेंसी के द्वारा खुले मैदान में सिलेंडर सप्लाई करने पर कार्यवाही करते हुए प्रतिवेदन तैयार किया और अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सौरभ यादव ने बताया कि यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशन में की गई क्योंकि जिस तरह से अफवाहों का बाजार गर्म होने से गैस सिलेंडरों की कमी बताई जा रही थी ऐसा कुछ भी नहीं पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।
ऊंचे दामों पर भी दिए जा रहे हैं सिलेंडर
कार्यवाही के दौरान वहां उपस्थित एक व्यक्ति द्वारा यह भी कहा गया कि गैस सिलेंडर ऊंचे दामों पर दिए जा रहे हैं।
सर्वोदय चौराहा स्थित एक होटल व्यवसाय ने नाम न छापने पर बताया कि कमर्शियल सिलेंडर लगभग 500 से 600 तक महंगे दामों पर दिया जा रहा है। 
वही एक होटल व्यवसायी ने कहा कि यही स्थिति चली तो हम लोगों को व्यवसाय ठप करना होगा इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अगर यही स्थिति लंबे समय तक जारी रही तो कई प्रतिष्ठान बंद भी हो सकते हैं।
दरअसल अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर अब घरेलू एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी एलपीजी का असर देखने को मिलने लगा।
लोग लाइन लगाकर गैस एजेंसी के समक्ष देखे जा सकते हैं।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खबर जिला सागर से। डायल 112 जिला सागर दिनांक 13/03/26 *डी-मार्ट के पास ऑटो पलटने से केंद्रीय विद्यालय के दो छात्रों सहित चार घायल, डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से सभी को समय पर मिला उपचार* सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डी-मार्ट के पास एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें डायल-112 पुलिस की त्वरित कार्रवाई से समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया गया। पुलिस की तत्परता से घायलों को शीघ्र राहत मिली और बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 के दो बच्चों को विश्वविद्यालय क्षेत्र से पीतल फैक्ट्री स्थित उनके घर (मोतीनगर क्षेत्र) छोड़ने के लिए ऑटो क्रमांक MP-15-ZL-5553 से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान डी-मार्ट के पास अचानक एक मोटरसाइकिल ऑटो के सामने आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया। दुर्घटना में ऑटो में बैठे दोनों बच्चे घायल हो गए। वहीं सामने से आ रही एक महिला, जो अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए हुए थी, भी दुर्घटना की चपेट में आकर घायल हो गई। इस प्रकार हादसे में कुल चार लोग घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल द्वारा तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम सागर को अवगत कराया गया। सागर कंट्रोल रूम द्वारा बिना विलंब किए मोतीनगर थाना क्षेत्र की एफआरवी (FRV) को मौके पर रवाना किया गया। एफआरवी में तैनात सहायक उप निरीक्षक नर्वद सिंह ठाकुर एवं एफआरवी पायलट साजिद खान ने मौके पर पहुंचकर मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए सभी घायलों को सुरक्षित पुलिस वाहन में बैठाकर तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका समय पर उपचार प्रारंभ किया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में डायल-112 की मदद आमजन के लिए बेहद भरोसेमंद साबित हो रही है। डायल-112 पुलिस की यह सराहनीय कार्रवाई एक बार फिर यह दर्शाती है कि आपात स्थिति में पुलिस सदैव नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर रहती है तथा मानवीय दृष्टिकोण से कार्य करते हुए तुरंत राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    1
    खबर जिला सागर से।
डायल 112 जिला सागर 
दिनांक 13/03/26
*डी-मार्ट के पास ऑटो पलटने से केंद्रीय विद्यालय के दो छात्रों सहित  चार घायल, डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से सभी को समय पर मिला उपचार*
सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डी-मार्ट के पास एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें डायल-112 पुलिस की त्वरित कार्रवाई से समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया गया। पुलिस की तत्परता से घायलों को शीघ्र राहत मिली और बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 के दो बच्चों को विश्वविद्यालय क्षेत्र से पीतल फैक्ट्री स्थित उनके घर (मोतीनगर क्षेत्र) छोड़ने के लिए ऑटो क्रमांक MP-15-ZL-5553 से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान डी-मार्ट के पास अचानक एक मोटरसाइकिल ऑटो के सामने आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया।
दुर्घटना में ऑटो में बैठे दोनों बच्चे घायल हो गए। वहीं सामने से आ रही एक महिला, जो अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए हुए थी, भी दुर्घटना की चपेट में आकर घायल हो गई। इस प्रकार हादसे में कुल चार लोग घायल हुए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल द्वारा तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम सागर को अवगत कराया गया। सागर कंट्रोल रूम द्वारा बिना विलंब किए मोतीनगर थाना क्षेत्र की एफआरवी (FRV) को मौके पर रवाना किया गया।
एफआरवी में तैनात सहायक उप निरीक्षक नर्वद सिंह ठाकुर एवं एफआरवी पायलट साजिद खान ने मौके पर पहुंचकर मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए सभी घायलों को सुरक्षित पुलिस वाहन में बैठाकर तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका समय पर उपचार प्रारंभ किया गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में डायल-112 की मदद आमजन के लिए बेहद भरोसेमंद साबित हो रही है।
डायल-112 पुलिस की यह सराहनीय कार्रवाई एक बार फिर यह दर्शाती है कि आपात स्थिति में पुलिस सदैव नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर रहती है तथा मानवीय दृष्टिकोण से कार्य करते हुए तुरंत राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बीना शहर की बदहाल सड़कों को लेकर अब विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। शहर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड स्थित बिलगैया मंदिर के सामने बनी पुलिया पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लगातार लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो रहे हैं। इसी समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका के खिलाफ धरना दिया और मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
    1
    बीना शहर की बदहाल सड़कों को लेकर अब विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। शहर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड स्थित बिलगैया मंदिर के सामने बनी पुलिया पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लगातार लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो रहे हैं। इसी समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका के खिलाफ धरना दिया और मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कल अशोकनगर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय जी द्वारा लोगों को सूचना दी गई है कि अशोकनगर जिले में पर्याप्त मात्रा में एलजी एवं पेट्रोल का भंडार है एवं उनका कहना है कि आम जनता किसी भी अपवाह में ना आए एवं समय से ऑनलाइन गैस की बुकिंग कर 1 से 2 दिन में गैस सिलेंडर ले जाएं अगर आपसे गैस एजेंसी वाला ज्यादा पैसा या सिलेंडर देने से इंकार करें तो आप सरकार द्वारा जारी किए गए शिकायत नंबरों पर अपनी शिकायत कर सकते हैं
    1
    कल अशोकनगर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय जी द्वारा लोगों को सूचना दी गई है कि अशोकनगर जिले में पर्याप्त मात्रा में एलजी एवं पेट्रोल का भंडार है एवं उनका कहना है कि आम जनता किसी भी अपवाह में ना आए एवं समय से ऑनलाइन गैस की बुकिंग कर 1 से 2 दिन में गैस सिलेंडर ले जाएं अगर आपसे गैस एजेंसी वाला ज्यादा पैसा या सिलेंडर देने से इंकार करें तो आप सरकार द्वारा जारी किए गए शिकायत नंबरों पर अपनी शिकायत कर सकते हैं
    user_अखंड भारत न्यूज जिला संवाददाता
    अखंड भारत न्यूज जिला संवाददाता
    Mobile Store Mungaoli, Ashoknagar•
    6 hrs ago
  • पीड़िता ने मां के साथ थाने पहुंचकर की शिकायत दर्ज, आरोपी पिता फरार ​अशोकनगर। जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहाँ एक हैवान पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दो बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ​पहली बार डर के कारण चुप रही मासूम ​मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पिता ने पहली बार जब इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया तो पीड़िता डर और लोक-लाज के कारण खामोश रही। आरोपी ने उसे डराया-धमकाया था कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो अंजाम बुरा होगा। पिता के खौफ की वजह से मासूम ने वह दर्द अकेले ही सहा। ​दूसरी बार के बाद पीड़िता ने जुटाई हिम्मत, मां को बताई सारी बात ​आरोपी के हौसले इतने बढ़ गए कि उसने दोबारा बेटी के साथ गलत काम किया। इस बार पीड़िता का सब्र टूट गया और उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पिता की काली करतूतों के बारे में विस्तार से बताया। बेटी की बात सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह तुरंत उसे लेकर पुलिस थाने पहुँची। ​पुलिस ने की कार्रवाही मुंगावली थाना प्रभारी अरविंद सिंह कछुवाह ने बताया कि ​मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है व आरोपी की तलाश की जा रही है।
    2
    पीड़िता ने मां के साथ थाने पहुंचकर की शिकायत दर्ज, आरोपी पिता फरार
​अशोकनगर। जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहाँ एक हैवान पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दो बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
​पहली बार डर के कारण चुप रही मासूम
​मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पिता ने पहली बार जब इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया तो पीड़िता डर और लोक-लाज के कारण खामोश रही। आरोपी ने उसे डराया-धमकाया था कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो अंजाम बुरा होगा। पिता के खौफ की वजह से मासूम ने वह दर्द अकेले ही सहा।
​दूसरी बार के बाद पीड़िता ने जुटाई हिम्मत, मां को बताई सारी बात
​आरोपी के हौसले इतने बढ़ गए कि उसने दोबारा बेटी के साथ गलत काम किया। इस बार पीड़िता का सब्र टूट गया और उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पिता की काली करतूतों के बारे में विस्तार से बताया। बेटी की बात सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह तुरंत उसे लेकर पुलिस थाने पहुँची।
​पुलिस ने की कार्रवाही
मुंगावली थाना प्रभारी अरविंद सिंह कछुवाह ने बताया कि ​मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है व आरोपी की तलाश की जा रही है।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    7 hrs ago
  • Post by बुंदेलखंड LIVE TV
    1
    Post by बुंदेलखंड LIVE TV
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer Pali, Lalitpur•
    1 hr ago
  • लोकल न्यूज़ बीना बीना खुरई रोड ओवर ब्रिज पर भूसे से लदा हुआ ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर हुआ पंचर निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा
    1
    लोकल न्यूज़ बीना
बीना खुरई रोड ओवर ब्रिज पर भूसे से लदा हुआ ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर हुआ पंचर निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.