logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तूफ़ानी बारिश का कहर आया सामने .........................

3 hrs ago
user_Vikram Singh
Vikram Singh
Voice of people आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

तूफ़ानी बारिश का कहर आया सामने .........................

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली। थाना क्योलड़िया पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह क्योलड़िया डैम के पास से 19 वर्षीय बादल को पकड़ा गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर 28 अप्रैल को मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने किशोरी को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था। बयान और मेडिकल रिपोर्ट के बाद मामले में पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराएं जोड़ दी गईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता को पहले से जानता था और “गलती हो गई” कहकर अपनी बात कबूल की। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
    1
    बरेली। थाना क्योलड़िया पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह क्योलड़िया डैम के पास से 19 वर्षीय बादल को पकड़ा गया।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर 28 अप्रैल को मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने किशोरी को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था। बयान और मेडिकल रिपोर्ट के बाद मामले में पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराएं जोड़ दी गईं।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता को पहले से जानता था और “गलती हो गई” कहकर अपनी बात कबूल की।
पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कछला गंगा घाट
    1
    कछला गंगा घाट
    user_Sanjay yadav
    Sanjay yadav
    Photographer बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जहानाबाद स्थित शाहरुख इंडेन गैस एजेंसी पर अव्यवस्था, 50 दिन में मिल रही सप्लाई, जिम्मेदार नदारद। भूपेंद्र शर्मा, पीलीभीत। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर जहानाबाद स्थित शाहरुख इंडेन गैस एजेंसी पर हालात बेहद खराब हैं, जहां उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए कई-कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गैस बुकिंग के बाद करीब 45 दिन का इंतजार करना पड़ता है, जबकि सिलेंडर की सप्लाई लगभग 50 दिन बाद पहुंच रही है। ऐसे में लोग सुबह से ही एजेंसी पर सिलेंडर लेकर लंबी लाइनें लगा देते हैं। तेज गर्मी में घंटों भूखे-प्यासे खड़े रहने के बावजूद भी उन्हें गैस मिलने की कोई गारंटी नहीं रहती। बताया जा रहा है कि गैस की गाड़ी दोपहर करीब 2 बजे पहुंचती है, लेकिन उसमें महज 70-80 सिलेंडर ही होते हैं, जबकि मौके पर 100 से अधिक उपभोक्ता लाइन में खड़े रहते हैं। नतीजतन, कई लोगों को निराश होकर बिना गैस के ही घर लौटना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या एक-दो दिन की नहीं बल्कि लंबे समय से बनी हुई है। कई लोग लगातार 3-4 दिनों तक लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं पा सके हैं। इससे घरेलू कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि एजेंसी पर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने या व्यवस्था संभालने के लिए कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सप्लाई को नियमित किया जाए और एजेंसी पर उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
    3
    जहानाबाद स्थित शाहरुख इंडेन गैस एजेंसी पर अव्यवस्था, 50 दिन में मिल रही सप्लाई, जिम्मेदार नदारद।
भूपेंद्र शर्मा, 
पीलीभीत। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर जहानाबाद स्थित शाहरुख इंडेन गैस एजेंसी पर हालात बेहद खराब हैं, जहां उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए कई-कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक गैस बुकिंग के बाद करीब 45 दिन का इंतजार करना पड़ता है, जबकि सिलेंडर की सप्लाई लगभग 50 दिन बाद पहुंच रही है। ऐसे में लोग सुबह से ही एजेंसी पर सिलेंडर लेकर लंबी लाइनें लगा देते हैं। तेज गर्मी में घंटों भूखे-प्यासे खड़े रहने के बावजूद भी उन्हें गैस मिलने की कोई गारंटी नहीं रहती।
बताया जा रहा है कि गैस की गाड़ी दोपहर करीब 2 बजे पहुंचती है, लेकिन उसमें महज 70-80 सिलेंडर ही होते हैं, जबकि मौके पर 100 से अधिक उपभोक्ता लाइन में खड़े रहते हैं। नतीजतन, कई लोगों को निराश होकर बिना गैस के ही घर लौटना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या एक-दो दिन की नहीं बल्कि लंबे समय से बनी हुई है। कई लोग लगातार 3-4 दिनों तक लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं पा सके हैं। इससे घरेलू कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
सबसे बड़ी बात यह है कि एजेंसी पर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने या व्यवस्था संभालने के लिए कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सप्लाई को नियमित किया जाए और एजेंसी पर उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • थाना कोपांगज में बरामद/मुकदमाती अबैध शराब का विनिष्टीकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी घोसी श्री जितेन्द्र सिंह की बाईट ।
    1
    थाना कोपांगज में बरामद/मुकदमाती अबैध शराब का विनिष्टीकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी घोसी श्री जितेन्द्र सिंह की बाईट ।
    user_Thakur Sobran singh Journalist
    Thakur Sobran singh Journalist
    Media house बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by V A khan
    1
    Post by V A khan
    user_V A khan
    V A khan
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली। दहेज लोभ की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी के महज ढाई महीने बाद ही एक 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के नेकपुर में रहने वाली शालिनी (24) की शादी करीब ढाई महीने पहले 19 फरवरी को अक्षय के साथ हुई थी। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में 15 लाख रुपये नकद या महंगी गाड़ी जैसे थार या स्कॉर्पियो की मांग की जाने लगी थी। मांग पूरी न होने पर शालिनी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। थाना कोतवाली क्षेत्र के सिटी सब्जी मंडी निवासी मृतका के भाई शालू के अनुसार, शालिनी को ससुराल में शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। यहां तक कि घर में हर जगह कैमरे लगाए गए थे, जिनमें बेडरूम और बाथरूम तक शामिल बताए जा रहे हैं। परिवार का आरोप है कि बीती रात पति अक्षय, देवर अमन, सास गीता, जेठ आकाश और जेठानी ने मिलकर शालिनी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा, जहां शालिनी का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष की ओर से मृतका के पति अक्षय ,देवर अमन, सास गीता, जेठ आकाश और जेठानी के खिलाफ थाना सुभाषनगर में तहरीर दी गई है।पुलिस के अनुसार, पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि शालिनी के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और उसके भाई ने ही उसकी शादी बड़ी मुश्किल से की थी। बावजूद इसके दहेज की मांग और प्रताड़ना का सिलसिला नहीं रुका और आखिरकार यह घटना सामने आई।
    1
    बरेली।  दहेज लोभ की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी के महज ढाई महीने बाद ही एक 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थाना सुभाषनगर क्षेत्र के नेकपुर में रहने वाली शालिनी (24) की शादी करीब ढाई महीने पहले 19 फरवरी को अक्षय के साथ हुई थी। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में 15 लाख रुपये नकद या महंगी गाड़ी जैसे थार या स्कॉर्पियो की मांग की जाने लगी थी। मांग पूरी न होने पर शालिनी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।
थाना कोतवाली क्षेत्र के सिटी सब्जी मंडी निवासी मृतका के भाई शालू के अनुसार, शालिनी को ससुराल में शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। यहां तक कि घर में हर जगह कैमरे लगाए गए थे, जिनमें बेडरूम और बाथरूम तक शामिल बताए जा रहे हैं। परिवार का आरोप है कि बीती रात पति अक्षय, देवर अमन, सास गीता, जेठ आकाश और जेठानी ने मिलकर शालिनी की गला दबाकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा, जहां शालिनी का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मायके पक्ष की ओर से मृतका के पति अक्षय ,देवर अमन, सास गीता, जेठ आकाश और जेठानी के खिलाफ थाना सुभाषनगर में तहरीर दी गई है।पुलिस के अनुसार, पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है।
बताया जा रहा है कि शालिनी के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और उसके भाई ने ही उसकी शादी बड़ी मुश्किल से की थी। बावजूद इसके दहेज की मांग और प्रताड़ना का सिलसिला नहीं रुका और आखिरकार यह घटना सामने आई।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, दंपति एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। जिले सहित अन्य जनपदों से आए दंपतियों, गायत्री परिजनों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रेष्ठ संस्कारों के साथ परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि गायत्री शक्तिपीठ बिसौली के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी सुखबीर सिंह, राधा रमन गुप्ता एवं जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने मां गायत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।परिव्राजक सुमित कुकरेती, शिवंवदा सिंह, पूनम अरोड़ा एवं कंचन गुप्ता ने वेदमंत्रोच्चारण के साथ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया। हजारों श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने लोककल्याण, विश्वशांति और परिवारों में सुख-समृद्धि की कामना से विशेष आहुतियां समर्पित कीं। नारी सशक्तिकरण विषय पर संबोधित करते हुए शिवंवदा सिंह ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि संस्कार, प्रेम और त्याग की जीवंत प्रतिमूर्ति है। यदि परिवार में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और निर्णयों में भागीदारी मिले तो घर स्वर्ग के समान बन जाता है। उन्होंने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ परिवार और समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया। बरेली से आईं दीपमाला शर्मा ने परिवार व्यवस्था विषय पर कहा कि बच्चों की प्रथम गुरु मां होती है और परिवार उसकी पहली पाठशाला। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता को बच्चों के साथ समय बिताकर उनमें नैतिकता, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के संस्कार विकसित करने होंगे। परिवारों में प्रेम, संवाद और सहयोग की भावना से ही समाज मजबूत बन सकता है। संस्कारवान पीढ़ी विषय पर विचार रखते हुए विमलेश गौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी संस्कारों से दूर होती जा रही है, जिसके कारण समाज और विश्व में अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा, तनाव, युद्ध और अपराध जैसी परिस्थितियों का मूल कारण मानवीय मूल्यों का अभाव है। बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिक चिंतन से जोड़कर ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार से प्रेषित ज्योति कलश यात्रा का 23 जून को उसावा कस्बे में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलेभर के गायत्री परिजन एवं श्रद्धालु इस दिव्य ज्योति कलश के स्वागत में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने शांतिकुंज हरिद्वार के लिए अन्नदान संग्रह का आह्वान करते हुए सभी से सहयोग का संकल्प भी दिलाया। गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि दो अगस्त को शक्तिपीठ पर ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में यज्ञ, दीपयज्ञ, संस्कार, भजन-कीर्तन एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। उन्होंने बताया कि ज्योति कलश यात्रा एक माह तक जिले के गांवों और नगरों में भ्रमण करेगी, जिसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु दर्शन एवं लाभ प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के उपरांत डा. सोनपाल के नेतृत्व में माता भगवती भोजनालय में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर नजीबाबाद जोन प्रभारी डीपी सिंह, रघुनाथ सिंह, सुखपाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, ममता पाल, राधा रानी, कामिनी, श्याम निवास, माया सक्सेना, कालीचरण पटेल, सुमन, सत्यवती शर्मा, सीमा गुप्ता, रजनी मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
    1
    बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, दंपति एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। जिले सहित अन्य जनपदों से आए दंपतियों, गायत्री परिजनों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रेष्ठ संस्कारों के साथ परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि गायत्री शक्तिपीठ बिसौली के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी सुखबीर सिंह, राधा रमन गुप्ता एवं जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने मां गायत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।परिव्राजक सुमित कुकरेती, शिवंवदा सिंह, पूनम अरोड़ा एवं कंचन गुप्ता ने वेदमंत्रोच्चारण के साथ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया। हजारों श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने लोककल्याण, विश्वशांति और परिवारों में सुख-समृद्धि की कामना से विशेष आहुतियां समर्पित कीं।
नारी सशक्तिकरण विषय पर संबोधित करते हुए शिवंवदा सिंह ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि संस्कार, प्रेम और त्याग की जीवंत प्रतिमूर्ति है। यदि परिवार में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और निर्णयों में भागीदारी मिले तो घर स्वर्ग के समान बन जाता है। उन्होंने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ परिवार और समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया।
बरेली से आईं दीपमाला शर्मा ने परिवार व्यवस्था विषय पर कहा कि बच्चों की प्रथम गुरु मां होती है और परिवार उसकी पहली पाठशाला। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता को बच्चों के साथ समय बिताकर उनमें नैतिकता, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के संस्कार विकसित करने होंगे। परिवारों में प्रेम, संवाद और सहयोग की भावना से ही समाज मजबूत बन सकता है।
संस्कारवान पीढ़ी विषय पर विचार रखते हुए विमलेश गौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी संस्कारों से दूर होती जा रही है, जिसके कारण समाज और विश्व में अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा, तनाव, युद्ध और अपराध जैसी परिस्थितियों का मूल कारण मानवीय मूल्यों का अभाव है। बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिक चिंतन से जोड़कर ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।
जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार से प्रेषित ज्योति कलश यात्रा का 23 जून को उसावा कस्बे में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलेभर के गायत्री परिजन एवं श्रद्धालु इस दिव्य ज्योति कलश के स्वागत में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने शांतिकुंज हरिद्वार के लिए अन्नदान संग्रह का आह्वान करते हुए सभी से सहयोग का संकल्प भी दिलाया।
गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि दो अगस्त को शक्तिपीठ पर ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में यज्ञ, दीपयज्ञ, संस्कार, भजन-कीर्तन एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। उन्होंने बताया कि ज्योति कलश यात्रा एक माह तक जिले के गांवों और नगरों में भ्रमण करेगी, जिसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु दर्शन एवं लाभ प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम के उपरांत डा. सोनपाल के नेतृत्व में माता भगवती भोजनालय में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस  मौके पर नजीबाबाद जोन प्रभारी डीपी सिंह, रघुनाथ सिंह, सुखपाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, ममता पाल, राधा रानी, कामिनी, श्याम निवास, माया सक्सेना, कालीचरण पटेल, सुमन, सत्यवती शर्मा, सीमा गुप्ता, रजनी मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🚨 पीलीभीत में सड़क विवाद बना हिंसा का कारण, युवक से मारपीट का वीडियो वायरल। पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। 📍 नवदिया रामपुर अमृत गांव में एक युवक के साथ कथित तौर पर कई लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर ट्रैक्टर और ई-रिक्शा खड़ा करने से रास्ता बाधित हो रहा था। जब युवक ने इसका विरोध किया, तो विवाद इतना बढ़ गया कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना में घायल युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 👮‍♂️ पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आपसी कहासुनी और शराब के नशे में हुए विवाद का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 👉 सवाल ये है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा कब रुकेगी? अपनी राय जरूर दें…
    1
    🚨 पीलीभीत में सड़क विवाद बना हिंसा का कारण, युवक से मारपीट का वीडियो वायरल।
पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।
📍 नवदिया रामपुर अमृत गांव में एक युवक के साथ कथित तौर पर कई लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर ट्रैक्टर और ई-रिक्शा खड़ा करने से रास्ता बाधित हो रहा था। जब युवक ने इसका विरोध किया, तो विवाद इतना बढ़ गया कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
घटना में घायल युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
👮‍♂️ पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आपसी कहासुनी और शराब के नशे में हुए विवाद का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
👉 सवाल ये है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा कब रुकेगी? अपनी राय जरूर दें…
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली। दहेज के लालच ने एक और घर उजाड़ दिया। शादी के महज ढाई महीने बाद 24 साल की शालिनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के नेकपुर में रहने वाली शालिनी की शादी 19 फरवरी को अक्षय से हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल वाले दहेज में 15 लाख रुपये या महंगी गाड़ी (थार/स्कॉर्पियो) की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर शालिनी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। मृतका के भाई के मुताबिक, ससुराल में घर के अंदर हर जगह कैमरे लगाए गए थे, यहां तक कि निजी कमरों में भी। आरोप है कि बीती रात पति अक्षय, देवर अमन, सास गीता, जेठ आकाश और जेठानी ने मिलकर शालिनी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा तो शालिनी का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि शालिनी के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और भाई ने ही उसकी शादी बड़ी मुश्किल से की थी। लेकिन दहेज की मांग ने उसकी जिंदगी छीन ली।
    1
    बरेली। दहेज के लालच ने एक और घर उजाड़ दिया। शादी के महज ढाई महीने बाद 24 साल की शालिनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के नेकपुर में रहने वाली शालिनी की शादी 19 फरवरी को अक्षय से हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल वाले दहेज में 15 लाख रुपये या महंगी गाड़ी (थार/स्कॉर्पियो) की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर शालिनी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था।
मृतका के भाई के मुताबिक, ससुराल में घर के अंदर हर जगह कैमरे लगाए गए थे, यहां तक कि निजी कमरों में भी। आरोप है कि बीती रात पति अक्षय, देवर अमन, सास गीता, जेठ आकाश और जेठानी ने मिलकर शालिनी की गला दबाकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा तो शालिनी का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि शालिनी के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और भाई ने ही उसकी शादी बड़ी मुश्किल से की थी। लेकिन दहेज की मांग ने उसकी जिंदगी छीन ली।
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.