logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ढाई महीने में बुझ गई शालिनी की जिंदगी: 15 लाख और SUV की मांग पूरी न होने पर बहू की हत्या का आरोप बरेली। दहेज के लालच ने एक और घर उजाड़ दिया। शादी के महज ढाई महीने बाद 24 साल की शालिनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के नेकपुर में रहने वाली शालिनी की शादी 19 फरवरी को अक्षय से हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल वाले दहेज में 15 लाख रुपये या महंगी गाड़ी (थार/स्कॉर्पियो) की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर शालिनी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। मृतका के भाई के मुताबिक, ससुराल में घर के अंदर हर जगह कैमरे लगाए गए थे, यहां तक कि निजी कमरों में भी। आरोप है कि बीती रात पति अक्षय, देवर अमन, सास गीता, जेठ आकाश और जेठानी ने मिलकर शालिनी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा तो शालिनी का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि शालिनी के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और भाई ने ही उसकी शादी बड़ी मुश्किल से की थी। लेकिन दहेज की मांग ने उसकी जिंदगी छीन ली।

2 hrs ago
user_Muneeb husain repoter
Muneeb husain repoter
Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

ढाई महीने में बुझ गई शालिनी की जिंदगी: 15 लाख और SUV की मांग पूरी न होने पर बहू की हत्या का आरोप बरेली। दहेज के लालच ने एक और घर उजाड़ दिया। शादी के महज ढाई महीने बाद 24 साल की शालिनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के नेकपुर में रहने वाली शालिनी की शादी 19 फरवरी को अक्षय से हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल वाले दहेज में 15 लाख रुपये या महंगी गाड़ी (थार/स्कॉर्पियो) की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर शालिनी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। मृतका के भाई के मुताबिक, ससुराल में घर के अंदर हर जगह कैमरे लगाए गए थे, यहां तक कि निजी कमरों में भी। आरोप है कि बीती रात पति अक्षय, देवर अमन, सास गीता, जेठ आकाश और जेठानी ने मिलकर शालिनी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा तो शालिनी का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि शालिनी के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और भाई ने ही उसकी शादी बड़ी मुश्किल से की थी। लेकिन दहेज की मांग ने उसकी जिंदगी छीन ली।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली। दहेज के लालच ने एक और घर उजाड़ दिया। शादी के महज ढाई महीने बाद 24 साल की शालिनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के नेकपुर में रहने वाली शालिनी की शादी 19 फरवरी को अक्षय से हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल वाले दहेज में 15 लाख रुपये या महंगी गाड़ी (थार/स्कॉर्पियो) की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर शालिनी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। मृतका के भाई के मुताबिक, ससुराल में घर के अंदर हर जगह कैमरे लगाए गए थे, यहां तक कि निजी कमरों में भी। आरोप है कि बीती रात पति अक्षय, देवर अमन, सास गीता, जेठ आकाश और जेठानी ने मिलकर शालिनी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा तो शालिनी का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि शालिनी के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और भाई ने ही उसकी शादी बड़ी मुश्किल से की थी। लेकिन दहेज की मांग ने उसकी जिंदगी छीन ली।
    1
    बरेली। दहेज के लालच ने एक और घर उजाड़ दिया। शादी के महज ढाई महीने बाद 24 साल की शालिनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के नेकपुर में रहने वाली शालिनी की शादी 19 फरवरी को अक्षय से हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल वाले दहेज में 15 लाख रुपये या महंगी गाड़ी (थार/स्कॉर्पियो) की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर शालिनी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था।
मृतका के भाई के मुताबिक, ससुराल में घर के अंदर हर जगह कैमरे लगाए गए थे, यहां तक कि निजी कमरों में भी। आरोप है कि बीती रात पति अक्षय, देवर अमन, सास गीता, जेठ आकाश और जेठानी ने मिलकर शालिनी की गला दबाकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा तो शालिनी का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि शालिनी के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और भाई ने ही उसकी शादी बड़ी मुश्किल से की थी। लेकिन दहेज की मांग ने उसकी जिंदगी छीन ली।
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सार्वजनिक स्थानों पर नमाज से बचें, हाईकोर्ट का फैसला दुरुस्त: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
    1
    सार्वजनिक स्थानों पर नमाज से बचें, हाईकोर्ट का फैसला दुरुस्त: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • #बरेली में बड़ी कार्रवाई: 75 लाख की अफीम व हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार बरेली पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना किला पुलिस और एएनटीएफ यूनिट की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से करीब 4 किलोग्राम अफीम और 275 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई जा रही है। इस बरामदगी को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने का प्रयास जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।#
    1
    #बरेली में बड़ी कार्रवाई: 75 लाख की अफीम व हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बरेली पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना किला पुलिस और एएनटीएफ यूनिट की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से करीब 4 किलोग्राम अफीम और 275 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई जा रही है। इस बरामदगी को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने का प्रयास जारी है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • all India Muslim Majlis party AI mm Ne Desh mein Bharti mahangai aur Haj 2026 ke hawai kirae mein 10000 ki vriddhi ko lekar khada karo jataya hai party ke Pradesh sangathan mantri paramat ke netrutva mein jila prashasan ke madhyam se mananiy Pradhanmantri ko sambandhit ek sanyukt gyapan saunpa Gaya jismein aam Janata aur Haji yatriyon ko Rahat Dene ki mang ki gai
    1
    all India Muslim Majlis party AI mm Ne Desh mein Bharti mahangai aur Haj 2026 ke hawai kirae mein 10000 ki vriddhi ko lekar khada karo jataya hai party ke Pradesh sangathan mantri paramat ke netrutva mein jila prashasan ke madhyam se mananiy Pradhanmantri ko sambandhit ek sanyukt gyapan saunpa Gaya jismein aam Janata aur Haji yatriyon ko Rahat Dene ki mang ki gai
    user_Mukhtar ahmad Ahmad
    Mukhtar ahmad Ahmad
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • Post by Sumit Awasthi पत्रकार
    1
    Post by Sumit Awasthi पत्रकार
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Vikram Singh
    1
    Post by Vikram Singh
    user_Vikram Singh
    Vikram Singh
    Voice of people आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र के गांव तजुआ निवासी अधिवक्ता मुरारी लाल के नाबालिग बेटे की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को बड़ी संख्या में वकील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। मुरारी लाल ने शिकायत में बताया कि उनका नाबालिग पुत्र आलोक विराट 7 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे घर से लापता हो गया था। आरोप है कि रंजिशन उसकी हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को एसएसपी से शिकायत के बाद शाम करीब 6:50 बजे बेटे का शव फंदे से लटका मिला, जिसकी परिस्थितियां संदिग्ध थीं। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगालने और पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस और विवेचक ने अब तक पीड़ित परिवार से संपर्क नहीं किया और न ही मामले में कोई ठोस कार्रवाई हुई है। इससे न्याय मिलने में देरी हो रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की जांच उच्च स्तरीय टीम से कराई जाए, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर साजिश का पर्दाफाश किया जाए और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। शिकायत के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित , एडवोकेट अमर सिंह , कपिल , ऋषिपाल सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।
    1
    बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र के गांव तजुआ निवासी अधिवक्ता मुरारी लाल के नाबालिग बेटे की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को बड़ी संख्या में वकील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा।
मुरारी लाल ने शिकायत में बताया कि उनका नाबालिग पुत्र आलोक विराट 7 अप्रैल  की सुबह करीब 7 बजे घर से लापता हो गया था। आरोप है कि रंजिशन उसकी हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को एसएसपी से शिकायत के बाद शाम करीब 6:50 बजे बेटे का शव फंदे से लटका मिला, जिसकी परिस्थितियां संदिग्ध थीं।
परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगालने और पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है।
अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस और विवेचक ने अब तक पीड़ित परिवार से संपर्क नहीं किया और न ही मामले में कोई ठोस कार्रवाई हुई है। इससे न्याय मिलने में देरी हो रही है।
ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की जांच उच्च स्तरीय टीम से कराई जाए, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर साजिश का पर्दाफाश किया जाए और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। शिकायत के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित , एडवोकेट अमर सिंह , कपिल , ऋषिपाल सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बरेली। अब जनता की शिकायतें फाइलों में नहीं अटकेंगी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तहसीलों में होने वाले जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। रोज सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय से सीधे निगरानी होगी। यह कदम शासन की मंशा के तहत उठाया गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जिलाधिकारियों स्तर पर ऐसी व्यवस्था शुरू कराई थी। उसी को अब जिले में और मजबूत किया गया है। मॉनिटरिंग के दौरान डीएम ने सभी एसडीएम से वर्चुअल बात की और साफ कहा—हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जाए और तय समय में सही निस्तारण हो। लापरवाही मिली तो कार्रवाई तय है। डीएम ने यह भी कहा कि जनता दर्शन सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए काम में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। साथ ही निर्देश दिए कि ब्लॉक और नगर निकाय स्तर पर होने वाले जनता दर्शन की भी तहसील से लाइव मॉनिटरिंग हो, ताकि हर स्तर पर शिकायतों का जल्दी समाधान हो सके।
    1
    बरेली। अब जनता की शिकायतें फाइलों में नहीं अटकेंगी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तहसीलों में होने वाले जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। रोज सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय से सीधे निगरानी होगी।
यह कदम शासन की मंशा के तहत उठाया गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जिलाधिकारियों स्तर पर ऐसी व्यवस्था शुरू कराई थी। उसी को अब जिले में और मजबूत किया गया है।
मॉनिटरिंग के दौरान डीएम ने सभी एसडीएम से वर्चुअल बात की और साफ कहा—हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जाए और तय समय में सही निस्तारण हो। लापरवाही मिली तो कार्रवाई तय है।
डीएम ने यह भी कहा कि जनता दर्शन सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए काम में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। साथ ही निर्देश दिए कि ब्लॉक और नगर निकाय स्तर पर होने वाले जनता दर्शन की भी तहसील से लाइव मॉनिटरिंग हो, ताकि हर स्तर पर शिकायतों का जल्दी समाधान हो सके।
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बरेली में मौलाना तौसीफ मज़हरी की संदिग्ध मौत को लेकर मामला गरमा गया है। परिजनों और मुस्लिम समुदाय ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सच्चाई क्या है, यह निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आएगी। सभी की नजर अब जांच के नतीजों पर टिकी है।
    1
    बरेली में मौलाना तौसीफ मज़हरी की संदिग्ध मौत को लेकर मामला गरमा गया है। परिजनों और मुस्लिम समुदाय ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही है।
वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
सच्चाई क्या है, यह निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आएगी। सभी की नजर अब जांच के नतीजों पर टिकी है।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.