शादी के ढाई महीने में ही कर दी दहेज लोभियों ने बहु की हत्या बरेली। दहेज लोभ की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी के महज ढाई महीने बाद ही एक 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के नेकपुर में रहने वाली शालिनी (24) की शादी करीब ढाई महीने पहले 19 फरवरी को अक्षय के साथ हुई थी। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में 15 लाख रुपये नकद या महंगी गाड़ी जैसे थार या स्कॉर्पियो की मांग की जाने लगी थी। मांग पूरी न होने पर शालिनी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। थाना कोतवाली क्षेत्र के सिटी सब्जी मंडी निवासी मृतका के भाई शालू के अनुसार, शालिनी को ससुराल में शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। यहां तक कि घर में हर जगह कैमरे लगाए गए थे, जिनमें बेडरूम और बाथरूम तक शामिल बताए जा रहे हैं। परिवार का आरोप है कि बीती रात पति अक्षय, देवर अमन, सास गीता, जेठ आकाश और जेठानी ने मिलकर शालिनी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा, जहां शालिनी का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष की ओर से मृतका के पति अक्षय ,देवर अमन, सास गीता, जेठ आकाश और जेठानी के खिलाफ थाना सुभाषनगर में तहरीर दी गई है।पुलिस के अनुसार, पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि शालिनी के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और उसके भाई ने ही उसकी शादी बड़ी मुश्किल से की थी। बावजूद इसके दहेज की मांग और प्रताड़ना का सिलसिला नहीं रुका और आखिरकार यह घटना सामने आई।

- बरेली। दहेज लोभ की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी के महज ढाई महीने बाद ही एक 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के नेकपुर में रहने वाली शालिनी (24) की शादी करीब ढाई महीने पहले 19 फरवरी को अक्षय के साथ हुई थी। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में 15 लाख रुपये नकद या महंगी गाड़ी जैसे थार या स्कॉर्पियो की मांग की जाने लगी थी। मांग पूरी न होने पर शालिनी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। थाना कोतवाली क्षेत्र के सिटी सब्जी मंडी निवासी मृतका के भाई शालू के अनुसार, शालिनी को ससुराल में शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। यहां तक कि घर में हर जगह कैमरे लगाए गए थे, जिनमें बेडरूम और बाथरूम तक शामिल बताए जा रहे हैं। परिवार का आरोप है कि बीती रात पति अक्षय, देवर अमन, सास गीता, जेठ आकाश और जेठानी ने मिलकर शालिनी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा, जहां शालिनी का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष की ओर से मृतका के पति अक्षय ,देवर अमन, सास गीता, जेठ आकाश और जेठानी के खिलाफ थाना सुभाषनगर में तहरीर दी गई है।पुलिस के अनुसार, पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि शालिनी के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और उसके भाई ने ही उसकी शादी बड़ी मुश्किल से की थी। बावजूद इसके दहेज की मांग और प्रताड़ना का सिलसिला नहीं रुका और आखिरकार यह घटना सामने आई।1
- बरेली। दहेज के लालच ने एक और घर उजाड़ दिया। शादी के महज ढाई महीने बाद 24 साल की शालिनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के नेकपुर में रहने वाली शालिनी की शादी 19 फरवरी को अक्षय से हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल वाले दहेज में 15 लाख रुपये या महंगी गाड़ी (थार/स्कॉर्पियो) की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर शालिनी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। मृतका के भाई के मुताबिक, ससुराल में घर के अंदर हर जगह कैमरे लगाए गए थे, यहां तक कि निजी कमरों में भी। आरोप है कि बीती रात पति अक्षय, देवर अमन, सास गीता, जेठ आकाश और जेठानी ने मिलकर शालिनी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा तो शालिनी का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि शालिनी के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और भाई ने ही उसकी शादी बड़ी मुश्किल से की थी। लेकिन दहेज की मांग ने उसकी जिंदगी छीन ली।1
- #JusticeForNeha #BareillyNews #DomesticViolence #StopDowry #HumanRights #WomenEmpowerment #PoliceComplaint #SocialAwareness #Justice #IndiaAgainstViolence #UPPolice1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- Post by Sumit Awasthi पत्रकार1
- Post by Vikram Singh1
- सार्वजनिक स्थानों पर नमाज से बचें, हाईकोर्ट का फैसला दुरुस्त: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी1
- बरेली। अब जनता की शिकायतें फाइलों में नहीं अटकेंगी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तहसीलों में होने वाले जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। रोज सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय से सीधे निगरानी होगी। यह कदम शासन की मंशा के तहत उठाया गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जिलाधिकारियों स्तर पर ऐसी व्यवस्था शुरू कराई थी। उसी को अब जिले में और मजबूत किया गया है। मॉनिटरिंग के दौरान डीएम ने सभी एसडीएम से वर्चुअल बात की और साफ कहा—हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जाए और तय समय में सही निस्तारण हो। लापरवाही मिली तो कार्रवाई तय है। डीएम ने यह भी कहा कि जनता दर्शन सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए काम में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। साथ ही निर्देश दिए कि ब्लॉक और नगर निकाय स्तर पर होने वाले जनता दर्शन की भी तहसील से लाइव मॉनिटरिंग हो, ताकि हर स्तर पर शिकायतों का जल्दी समाधान हो सके।1
- जनपद बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।1