Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bareilly Ke mohalla bakarganj se ek Badi khabar samne a rahi hai/ Bareilly Ke mohalla bakarganj crime khabar/ Dahej ki baby per ek aur beti/ Bareilly ki Neha ka insaf ke liye Sangharsh/ Kya khatm hogi yah Dard jindagi/ dekhiae ek bebas patni ki Insaaf ke liye Gauhar/ #JusticeForNeha #BareillyNews #DomesticViolence #StopDowry #HumanRights #WomenEmpowerment #PoliceComplaint #SocialAwareness #Justice #IndiaAgainstViolence #UPPolice
Jalal News 901
Bareilly Ke mohalla bakarganj se ek Badi khabar samne a rahi hai/ Bareilly Ke mohalla bakarganj crime khabar/ Dahej ki baby per ek aur beti/ Bareilly ki Neha ka insaf ke liye Sangharsh/ Kya khatm hogi yah Dard jindagi/ dekhiae ek bebas patni ki Insaaf ke liye Gauhar/ #JusticeForNeha #BareillyNews #DomesticViolence #StopDowry #HumanRights #WomenEmpowerment #PoliceComplaint #SocialAwareness #Justice #IndiaAgainstViolence #UPPolice
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली। थाना क्योलड़िया पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह क्योलड़िया डैम के पास से 19 वर्षीय बादल को पकड़ा गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर 28 अप्रैल को मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने किशोरी को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था। बयान और मेडिकल रिपोर्ट के बाद मामले में पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराएं जोड़ दी गईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता को पहले से जानता था और “गलती हो गई” कहकर अपनी बात कबूल की। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- जहानाबाद स्थित शाहरुख इंडेन गैस एजेंसी पर अव्यवस्था, 50 दिन में मिल रही सप्लाई, जिम्मेदार नदारद। भूपेंद्र शर्मा, पीलीभीत। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर जहानाबाद स्थित शाहरुख इंडेन गैस एजेंसी पर हालात बेहद खराब हैं, जहां उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए कई-कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गैस बुकिंग के बाद करीब 45 दिन का इंतजार करना पड़ता है, जबकि सिलेंडर की सप्लाई लगभग 50 दिन बाद पहुंच रही है। ऐसे में लोग सुबह से ही एजेंसी पर सिलेंडर लेकर लंबी लाइनें लगा देते हैं। तेज गर्मी में घंटों भूखे-प्यासे खड़े रहने के बावजूद भी उन्हें गैस मिलने की कोई गारंटी नहीं रहती। बताया जा रहा है कि गैस की गाड़ी दोपहर करीब 2 बजे पहुंचती है, लेकिन उसमें महज 70-80 सिलेंडर ही होते हैं, जबकि मौके पर 100 से अधिक उपभोक्ता लाइन में खड़े रहते हैं। नतीजतन, कई लोगों को निराश होकर बिना गैस के ही घर लौटना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या एक-दो दिन की नहीं बल्कि लंबे समय से बनी हुई है। कई लोग लगातार 3-4 दिनों तक लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं पा सके हैं। इससे घरेलू कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि एजेंसी पर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने या व्यवस्था संभालने के लिए कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सप्लाई को नियमित किया जाए और एजेंसी पर उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।3
- बरेली। दहेज लोभ की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी के महज ढाई महीने बाद ही एक 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के नेकपुर में रहने वाली शालिनी (24) की शादी करीब ढाई महीने पहले 19 फरवरी को अक्षय के साथ हुई थी। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में 15 लाख रुपये नकद या महंगी गाड़ी जैसे थार या स्कॉर्पियो की मांग की जाने लगी थी। मांग पूरी न होने पर शालिनी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। थाना कोतवाली क्षेत्र के सिटी सब्जी मंडी निवासी मृतका के भाई शालू के अनुसार, शालिनी को ससुराल में शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। यहां तक कि घर में हर जगह कैमरे लगाए गए थे, जिनमें बेडरूम और बाथरूम तक शामिल बताए जा रहे हैं। परिवार का आरोप है कि बीती रात पति अक्षय, देवर अमन, सास गीता, जेठ आकाश और जेठानी ने मिलकर शालिनी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा, जहां शालिनी का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष की ओर से मृतका के पति अक्षय ,देवर अमन, सास गीता, जेठ आकाश और जेठानी के खिलाफ थाना सुभाषनगर में तहरीर दी गई है।पुलिस के अनुसार, पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि शालिनी के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और उसके भाई ने ही उसकी शादी बड़ी मुश्किल से की थी। बावजूद इसके दहेज की मांग और प्रताड़ना का सिलसिला नहीं रुका और आखिरकार यह घटना सामने आई।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- ye is roud ka mal agaia hai1
- #JusticeForNeha #BareillyNews #DomesticViolence #StopDowry #HumanRights #WomenEmpowerment #PoliceComplaint #SocialAwareness #Justice #IndiaAgainstViolence #UPPolice1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- 🚨 पीलीभीत में सड़क विवाद बना हिंसा का कारण, युवक से मारपीट का वीडियो वायरल। पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। 📍 नवदिया रामपुर अमृत गांव में एक युवक के साथ कथित तौर पर कई लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर ट्रैक्टर और ई-रिक्शा खड़ा करने से रास्ता बाधित हो रहा था। जब युवक ने इसका विरोध किया, तो विवाद इतना बढ़ गया कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना में घायल युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 👮♂️ पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आपसी कहासुनी और शराब के नशे में हुए विवाद का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 👉 सवाल ये है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा कब रुकेगी? अपनी राय जरूर दें…1