Shuru
Apke Nagar Ki App…
ye is roud ka mal agaia hai
Abdul Jabbar
ye is roud ka mal agaia hai
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली। दहेज के लालच ने एक और घर उजाड़ दिया। शादी के महज ढाई महीने बाद 24 साल की शालिनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के नेकपुर में रहने वाली शालिनी की शादी 19 फरवरी को अक्षय से हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल वाले दहेज में 15 लाख रुपये या महंगी गाड़ी (थार/स्कॉर्पियो) की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर शालिनी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। मृतका के भाई के मुताबिक, ससुराल में घर के अंदर हर जगह कैमरे लगाए गए थे, यहां तक कि निजी कमरों में भी। आरोप है कि बीती रात पति अक्षय, देवर अमन, सास गीता, जेठ आकाश और जेठानी ने मिलकर शालिनी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा तो शालिनी का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि शालिनी के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और भाई ने ही उसकी शादी बड़ी मुश्किल से की थी। लेकिन दहेज की मांग ने उसकी जिंदगी छीन ली।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- ye is roud ka mal agaia hai1
- #JusticeForNeha #BareillyNews #DomesticViolence #StopDowry #HumanRights #WomenEmpowerment #PoliceComplaint #SocialAwareness #Justice #IndiaAgainstViolence #UPPolice1
- सार्वजनिक स्थानों पर नमाज से बचें, हाईकोर्ट का फैसला दुरुस्त: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- #बरेली में बड़ी कार्रवाई: 75 लाख की अफीम व हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार बरेली पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना किला पुलिस और एएनटीएफ यूनिट की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से करीब 4 किलोग्राम अफीम और 275 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई जा रही है। इस बरामदगी को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने का प्रयास जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।#1
- बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र के गांव तजुआ निवासी अधिवक्ता मुरारी लाल के नाबालिग बेटे की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को बड़ी संख्या में वकील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। मुरारी लाल ने शिकायत में बताया कि उनका नाबालिग पुत्र आलोक विराट 7 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे घर से लापता हो गया था। आरोप है कि रंजिशन उसकी हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को एसएसपी से शिकायत के बाद शाम करीब 6:50 बजे बेटे का शव फंदे से लटका मिला, जिसकी परिस्थितियां संदिग्ध थीं। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगालने और पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस और विवेचक ने अब तक पीड़ित परिवार से संपर्क नहीं किया और न ही मामले में कोई ठोस कार्रवाई हुई है। इससे न्याय मिलने में देरी हो रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की जांच उच्च स्तरीय टीम से कराई जाए, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर साजिश का पर्दाफाश किया जाए और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। शिकायत के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित , एडवोकेट अमर सिंह , कपिल , ऋषिपाल सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।1