देवरिया यूपी रिपोर्टर शत्रुधन पाण्डेय *देवरिया में खुखुन्दू पुलिस मुठभेड़, 02 लुटेरे को गिरफ्तार, 01 घायल* देवरिया जनपद के थाना खुखुन्दू पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस से हुई मुठभेड़ में 02 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया गया। रुकने के बजाय दोनों लुटेरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में कलीम शेख पुत्र नैमूल निवासी मोहन मुण्डेरा थाना रामपुर कारखाना के पैर में गोली लग गई। घायल को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। मुठभेड़ के दौरान दूसरे अभियुक्त मुसाफिर शाह पुत्र निवासी मोहन मुण्डेरा थाना रामपुर कारखाना को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से 02 अवैध तमंचा, 02 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस के साथ ही लूटे गए 02 मोबाइल, 01 मोटरसाइकिल व 01 सोने की माला बरामद की है। फिलहाल खुखूनदू पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। *बाइक अपर पुलिस अधीक्षक*

- सीडीओ के औचक निरीक्षण में संस्कृत महाविद्यालय की खुली पोल, कुर्सी पर सोता मिला कर्मचारी, जांच के आदेश सीडीओ के औचक निरीक्षण में संस्कृत महाविद्यालय की खुली पोल, कुर्सी पर सोता मिला कर्मचारी, जांच के आदेश1
- बरवा–पिड़रा लिंक रोड की बदहाली से राहगीर परेशान, पुल की टूटी रेलिंग बनी हादसे का कारण सुकरौली, कुशीनगर। विकासखंड सुकरौली क्षेत्र के बरवा चौराहा से करौली लिंक रोड को जोड़ने वाली पिड़रा मार्ग की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। पिड़रा गांव से होकर बरवा नहर रोड को जोड़ने वाला यह मार्ग आगे राष्ट्रीय राजमार्ग से भी जुड़ता है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन और ग्रामीणों का आवागमन होता है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण मार्ग जगह-जगह उखड़ गया है। गहरे गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, किसानों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय ग्रामीण अर्जुन, शैलेश सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई सुधार कार्य शुरू नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, इसके बावजूद विभाग द्वारा इसकी अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने मार्ग पर बने पुल की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। पुल की दोनों ओर लगी सुरक्षा रेलिंग टूट चुकी है, जिससे पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। पुल की ऊंचाई अधिक होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा पुल की टूटी हुई रेलिंग को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।1
- बिजली नहीं तो वोट नहीं -ग्रामीण जनता दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत जनता की बिजली न होने की दुर्दशा सुन रोंगटे खड़े हो जा रहे-विजय रावत भाजपा ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया-विजय रावत चौबीस घंटे के अंदर निदान नहीं तो ग्रामीण जनता के साथ देंगे धरना धरना -विजय रावत पिछले तीन सालों से ग्रामीण जनता बिजली से परेशान-विजय रावत आज बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर बिजली समस्या को लेकर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा की सरकार ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है जिसकी देन से आज भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव के चौहान टोले की जनता भुगत रही हैं अगर चौबीस घंटे के अन्दर यहाँ की बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ यही पर धरना देने का काम करूंगा जो हाल यहाँ की जनता बता रही हैं उसको सुन कर रोंगटे खड़े हो जा रहें हैं ऐसे में यहाँ के बिजली विभाग के अधिकारियों व भाजपा के जनप्रतिनिधियों से कहना चाहता हूँ की आप लोग जनता के सेवक हैं और जनता की सेवा व मदद के लिये जनता ने आपको जनप्रतिनिधि चुना हैं अगर जनता की सेवा नहीं कर पाएंगे तो प्रतिनिधि रहने से कोई फ़ायदा नहीं। इस दौरान मुख्य रूप से अमर नाथ यादव विजय प्रताप चौहान सुदर्शन चौहान लक्ष्मण चौहान पारसनाथ चौहान सीताराम चौहान बेचू चौहान राजेन्द्र चौहान गुड्डू चौहान श्रीकांत चौहान नरेन्द्र चौहान इत्यादि लोग उपस्थित थे।4
- कुशीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन: 99 गुम और चोरी के मोबाइल लौटाए, 20 लाख की संपत्ति बरामद1
- भाटपार रानी के ग्राम पंचायत भेड़ापाकड़ मे भारी बरसात से जन जीवन अस्त व्यस्त1
- मां बाप के सपनों पर युवक ने फेरा पानी क्या-क्या सोचते हैं लोग की जब मेरा बेटा बड़ा होगा तो मैं कैसे शादी उसकी धूमधाम से करूंगा लेकिन एक युवक बिना अपने माता-पिता को बताएं की ज्योति से विवाह कर लिया विवाह करने के बाद जैसे ही घर लाया परिवार के पिता हुए नाराज मां बाप के भी कुछ सपने है, उनका भी समाज है, उनके भी अरमान है सम्मान है लेकिन आजकल कुछ युवा अपने मन की ही करते है जिसके कारण मां बाप आहत होते है इस वीडियो में पिता ने सही किया या गलत ये आप लोग बताएं।1
- प्रधान मंत्री सड़क की हुई मरम्त ग्राम पंचायत दनउर भाटपार रानी थाना क्षेत्र का मामला1
- पप्पू यादव अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे तभी उन पर हमला हो गया।पप्पू यादव ख़ुद ही हमलावर से भिड़ गए।1