Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन: 99 गुम और चोरी के मोबाइल लौटाए, 20 लाख की संपत्ति बरामद
MANOJ KUMAR YADAV
कुशीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन: 99 गुम और चोरी के मोबाइल लौटाए, 20 लाख की संपत्ति बरामद
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुस्तकें ही सच्ची मित्र, पढ़ने की आदत से ही होगा व्यक्तित्व का समग्र विकास - अमित कुमार राय (प्राचार्य) राजा देवी महिला पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत 'पुस्तक पढ़ें कार्यक्रम' आयोजित, विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और रील्स की लत से दूर रहने का दिया संदेश देवरिया। भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर स्थित राजा देवी महिला पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में 'पुस्तक पढ़ें कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में अध्ययन की नियमित आदत विकसित करना, बौद्धिक क्षमता का विकास करना तथा उन्हें सोशल मीडिया और रील्स की बढ़ती लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में पुस्तकों के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को बताया गया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए पढ़ने की आदत सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यमों और सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग युवाओं के समय और एकाग्रता को प्रभावित कर रहा है। मोबाइल फोन पर घंटों रील्स देखने की प्रवृत्ति विद्यार्थियों के अध्ययन, सोचने-समझने की क्षमता और रचनात्मकता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। ऐसे में पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि अच्छी पुस्तकें हमारे सच्चे मित्र की तरह होती हैं। वे न केवल सही मार्गदर्शन देती हैं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में सकारात्मक सोच विकसित करने की प्रेरणा भी प्रदान करती हैं। पुस्तकें मनुष्य के व्यक्तित्व को निखारने, ज्ञान का विस्तार करने और जीवन के विभिन्न आयामों को समझने का अवसर देती हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि नियमित अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की एकाग्रता अधिक मजबूत होती है। पढ़ने की आदत से मस्तिष्क लगातार सक्रिय रहता है, जिससे स्मरण शक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। साथ ही भाषा पर पकड़ मजबूत होती है और लेखन व अभिव्यक्ति कौशल में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलता है। वक्ताओं ने कहा कि पुस्तकें केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे व्यक्ति के चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साहित्य, इतिहास, विज्ञान, जीवनी और प्रेरणादायक पुस्तकों का अध्ययन विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है। यही गुण उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को प्रतिदिन कुछ समय पुस्तक पढ़ने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें सलाह दी गई कि वे मोबाइल और सोशल मीडिया पर बिताए जाने वाले समय को कम करें तथा उस समय का उपयोग अच्छी पुस्तकों के अध्ययन में करें। इससे न केवल उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों में वृद्धि होगी, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होगा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इस अवसर पर यह भी बताया गया कि नियमित अध्ययन मानसिक शांति प्रदान करता है। पुस्तकें पढ़ने से मन सकारात्मक विचारों से भरता है और व्यक्ति नई जानकारियों से निरंतर जुड़ा रहता है। इससे रचनात्मक सोच विकसित होती है तथा जीवन में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की उपयोगी पुस्तकों का अध्ययन करने और पुस्तकालय से नियमित रूप से पुस्तकें लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि बदलते दौर में तकनीक का संतुलित उपयोग आवश्यक है, लेकिन पुस्तकों का स्थान कोई भी डिजिटल माध्यम नहीं ले सकता। ज्ञान, संस्कार, विवेक और व्यक्तित्व विकास का सबसे प्रभावी साधन आज भी पुस्तकें ही हैं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने नियमित अध्ययन करने, अच्छी पुस्तकों को अपना साथी बनाने तथा सोशल मीडिया के अनावश्यक उपयोग से बचने का संकल्प लिया।2
- सीडीओ के औचक निरीक्षण में संस्कृत महाविद्यालय की खुली पोल, कुर्सी पर सोता मिला कर्मचारी, जांच के आदेश सीडीओ के औचक निरीक्षण में संस्कृत महाविद्यालय की खुली पोल, कुर्सी पर सोता मिला कर्मचारी, जांच के आदेश1
- नेत्र चिकित्सालय में नए प्रभारी डॉ. विनय पाण्डेय ने शुरू किया सफाई वृक्षारोपण अभियान नेत्र चिकित्सालय में नए प्रभारी डॉ. विनय पाण्डेय ने शुरू किया सफाई वृक्षारोपण अभियान *कुशीनगर, पडरौना* पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिसर के उद्देश्य से पडरौना स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के नेत्र चिकित्सालय के नवागत प्रभारी डॉ. विनय पाण्डेय ने शनिवार को अस्पताल परिसर में छायादार वृक्षों का पौधरोपण किया और सफाई अभियान की शुरुआत की। इस दौरान डॉ. पाण्डेय ने कहा कि "वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को संतुलित रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना सभी की जिम्मेदारी है।" उन्होंने अस्पताल परिसर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दोहराया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक व कर्मचारी दिलीप कुमार, जुगनू रावत, संजय रावत, समयुल्लाह अंसारी, दिनेश ठाकुर, अमित यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।4
- 14 वर्षीय नाबालिक युवक की चाकू मार कर हत्या,महाकाल गैंग का नाम एक बार फिर आया सामने कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा है। मृतक के परिजनों ने महाकाल गैंग पर रंगदारी न देने के कारण हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव निवासी 14 वर्षीय आदर्श चौहान पर शनिवार शाम करीब 7:30 बजे तरया रोड स्थित चखनी खास पेट्रोल पंप के पास चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल आदर्श को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि महाकाल गैंग के लोगों ने रंगदारी की मांग की थी और रंगदारी नहीं देने पर उनके बेटे की हत्या कर दी गई। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही तमकुहीराज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए रंगदारी और गैंग से जुड़े आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुरूप आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।14 वर्षीय किशोर की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर इस वारदात के पीछे की सच्चाई क्या है और दोषियों तक पुलिस कब पहुंचती है। बाइट: बैजू चौहान मृतक का भाई दिनेश चौहान समाज के नेता1
- रुद्रपुर तहसील में डीएम का निरीक्षण, पुराने राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश तहसीलदार न्यायालय की पत्रावलियों का किया अवलोकन, साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और पारदर्शी न्याय व्यवस्था पर दिया जोर देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को रुद्रपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने से पहले तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबे समय से लंबित राजस्व वादों की पत्रावलियों का अवलोकन किया और तहसीलदार को सभी पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने न्यायालय की पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रखरखाव, न्यायालयीय कार्यवाही के नियमित एवं अद्यतन अंकन तथा तहसील परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय की कार्यप्रणाली व्यवस्थित और पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि फरियादियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष न्याय दिलाना राजस्व अधिकारियों की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि न्यायालय में प्रस्तुत प्रत्येक प्रकरण का शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी रुद्रपुर, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- कुशीनगर जनता के खोए हुए 99 अदद मोबाईल फोन (कीमत करीब 20 लाख रूपये) को बरामद कर उनके स्वामिओ को कुशीनगर जनता के खोए हुए 99 अदद मोबाईल फोन (कीमत करीब 20 लाख रूपये) को बरामद कर उनके स्वामिओ को की गयी सुपुर्दगी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा की बाईट गयी सुपुर्दगी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा की बाईट कुशीनगर जनता के खोए हुए 99 अदद मोबाईल फोन (कीमत करीब 20 लाख रूपये) को बरामद कर उनके स्वामिओ को की गयी सुपुर्दगी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा की बाईट2
- मामूली विवाद में नाबालिग युवक पर चाकू से हमला ,युवक की मौत कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में 14 वर्षीय किशोर आदर्श चौहान की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने छह नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने हत्या के पीछे रंगदारी नहीं देने की बात कही है, मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि मामला महाकाल ग्रुप से जुड़ा हुआ है,जबकि पुलिस ने महाकाल ग्रुप से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास (नौकाटोला) गांव में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब 14 वर्षीय आदर्श चौहान पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदर्श को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक के पिता चंद्रेश चौहान की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक आरोप है कि आरोपी पहले मारपीट करते हुए आदर्श को खेत की ओर ले गए और वहां उसके पेट में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के बड़े भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आदर्श से पहले से ही रंगदारी मांगी जा रही थी। करीब एक सप्ताह पहले उन्हें इसकी जानकारी हुई थी। उनका कहना है कि आदर्श ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया था, जिसके बाद शनिवार रात पैसे की मांग को लेकर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने प्रशासन से सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इनकाउंटर की मांग की है। घटना की सूचना पर जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना को 12 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में यह चर्चा भी शुरू हो गई कि मुख्य अभियुक्त सहित सभी अपराधी महाकाल ग्रुप के सक्रिय सदस्य है। हालांकि पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया है। बता दें कुछ वर्षों पहले इस क्षेत्र में महाकाल ग्रुप का बहुत बड़ा आतंक था जिससे अब लोगों में फिर चर्चा का विषय बन गया है। वहीं सीओ तमकुहीराज जयंत यादव ने साफ कहा कि जांच में अभी तक महाकाल ग्रुप से किसी भी प्रकार का संबंध सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पैसे की वसूली यानी रंगदारी का एंगल सामने आया है। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले तमकुहीराज क्षेत्र में महाकाल ग्रुप का नाम कई आपराधिक घटनाओं में सामने आया था, लेकिन पुलिस का कहना है कि मौजूदा मामले में अभी तक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। इसलिए जांच पूरी होने से पहले किसी गिरोह से इस घटना को जोड़ना उचित नहीं होगा। बाइट: मृतक के बड़े भाई2