Shuru
Apke Nagar Ki App…
कटनी नगर//- श्री गणेश जी की पाँच महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कटनी शहर के गणेश चौक में गणेश उत्सव की भव्य छटा देखने को मिल रही है। भगवान श्री गणेश जी की पाँच महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भक्तों ने सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।👌🙏🍂🧿💞🌺
राशि निषाद
कटनी नगर//- श्री गणेश जी की पाँच महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कटनी शहर के गणेश चौक में गणेश उत्सव की भव्य छटा देखने को मिल रही है। भगवान श्री गणेश जी की पाँच महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भक्तों ने सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।👌🙏🍂🧿💞🌺
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कटनी नगर//- श्री गणेश जी की पाँच महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कटनी शहर के गणेश चौक में गणेश उत्सव की भव्य छटा देखने को मिल रही है। भगवान श्री गणेश जी की पाँच महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भक्तों ने सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।👌🙏🍂🧿💞🌺1
- कटनी: इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर 30 बकरियों की मौत, 3 महिलाएं बच गई 💥*बड़ी खबर*💥 *इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर 30 बकरियों की मौत, 3 महिलाएं बाल-बाल बचीं, घटना का लाइव वीडियो आया सामने* इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 30 बकरियों की मौत हो गई। जबकि, बकरियों की झुंड इधर-उधर भागती रहीं। संयोग ही रहा कि बकरियां चरा रहीं महिलाएं बाल-बाल बच गईं।हथिगवां के कृष्णा राम का पुरवा बिसहिया के पास रेलवे फाटक के समीप बुधवार सुबह 11 बजे कुछ महिलाएं बकरियां चरा रहीं थीं, तभी ट्रेन की चपेट मे आने से हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने मामले की जांच की इस दौरान ट्रेन 10 मिनट तक रुकी रही!1
- जर्जर भवन से तिरपाल तक पहुंची शिक्षा व्यवस्था बम्हनगांव में मासूमों की पढ़ाई का दर्दनाक सच, निजी परिसर में अस्थायी इंतजाम; ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल कटनी। शिक्षा के अधिकार के साथ बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन बड़वारा विकासखंड के ग्राम बम्हनगांव की तस्वीर इन दावों के बीच गंभीर सवाल खड़े करती है। यहां संचालित शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चे जर्जर भवन के कारण अब तिरपाल की छांव में पढ़ने को मजबूर हैं। स्कूल की बदहाल व्यवस्था का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। जर्जर भवन के कारण निजी परिसर में शिफ्ट हुई कक्षाएं जानकारी के अनुसार स्कूल का मूल भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विद्यालय को अस्थायी रूप से एक निजी मकान के परिसर में संचालित किया जा रहा है। यहां दीवार के सहारे और तिरपाल लगाकर बरामदे में कक्षाएं संचालित हो रही हैं। बार-बार पत्राचार, फिर भी स्थायी समाधान नहीं विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राकेश तिवारी के अनुसार स्कूल भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही विद्यालय को अस्थायी स्थान पर शिफ्ट किया गया। भवन की मरम्मत और जीर्णोद्धार के संबंध में विभागीय अधिकारियों को कई बार लिखित सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बारिश में सांप-बिच्छू का खतरा, अभिभावकों में चिंता ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर बच्चों की कक्षाएं लग रही हैं, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। बाउंड्रीवॉल नहीं होने और खुले परिसर के कारण बारिश के मौसम में सांप, बिच्छू सहित जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है। ऐसे माहौल में छोटे बच्चों को पढ़ाना अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। स्थानीय नागरिक राजाराम पटेल सहित ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन और शिक्षा विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों की मांग—या तो नया भवन बने, या तत्काल मरम्मत हो अभिभावकों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय के लिए नए भवन की स्वीकृति और निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। यदि नए भवन के निर्माण में समय लगता है तो जर्जर भवन की आवश्यक मरम्मत कराकर बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि नौनिहालों को तिरपाल के नीचे पढ़ने की मजबूरी से निजात मिल सके। कटनी | संवाददाता बाल किशन नामदेव1
- फॉरेस्टर वार्ड में लगातार घर गिरने का सिलसिला जारी प्रशासन की कोई भी अभी तक मदद नहीं फॉरेस्टर वार्ड में लगातार घर गिरने का सिलसिला जारी है गरीबों के कच्चे मकान गिर रहे हैं प्रशासन कोई उनकी मदद नहीं कर रहा है कांग्रेस सेवादल के से जितनी मदद करते बनती है जाकर करते हैं कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष मंगल सिंह मुड़वारा ब्लॉक अध्यक्ष श्री दिलदार खान प्रशिक्षक श्री युसूफ खान जिला उपाध्यक्ष श्री राहुल सिंह आईटी सेल के अध्यक्ष हर्ष सेन जिला महासचिव अर्जुन सिंह विधानसभा प्रभारी उदय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह बघेल जिला का अध्यक्ष अमरकुल सचिन रूद्र निगम सचिव मनीष केवट सचिन विजय समुद्रआदि सेवादल के कार्यकर्ताओं ने मिलकर सहयोग कर कुछ राहत का कार्य किया1
- *कटनी में आज गूंजेगा भगवान विश्वकर्मा का जयघोष, निकलेगी भव्य शोभायात्रा* *दोपहर 2 बजे सिविल लाइन स्थित विश्वकर्मा मंदिर से होगा शुभारंभ, शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी शोभायात्रा; महाआरती के बाद होगा महाप्रसाद* कटनी। देवशिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन अवसर पर आज 16 सितंबर को कटनी शहर में आस्था और भक्ति का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। सर्व विश्वकर्मा समाज, कटनी के तत्वावधान में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह है और शोभायात्रा को ऐतिहासिक एवं गरिमामय बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोपहर 2 बजे मंदिर से होगा शुभारंभ भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 2 बजे श्री विश्वकर्मा मंदिर, सिविल लाइन से होगा। भगवान श्री विश्वकर्मा जी की आकर्षक झांकी के साथ निकलने वाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु शामिल होंगे। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा के जयघोष से शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। इन प्रमुख मार्गों से गुजरेगी शोभायात्रा शोभायात्रा श्री विश्वकर्मा मंदिर सिविल लाइन से प्रारंभ होकर विश्वकर्मा पार्क, सुभाष चौक, गांधी द्वार, झंडा बाजार, सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन एवं शंकर टॉकीज होते हुए पुनः श्री विश्वकर्मा मंदिर पहुंचेगी। मंदिर पहुंचने के बाद शोभायात्रा का समापन किया जाएगा। महाआरती के बाद महाप्रसाद शोभायात्रा के समापन के पश्चात भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य महाआरती आयोजित की जाएगी। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भोजन) की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों को उम्मीद है कि इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन और शहरवासी शामिल होंगे। सपरिवार शामिल होने की अपील कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता अशोक विश्वकर्मा ने समाजजनों और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती श्रद्धा, आस्था और गौरव का पर्व है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। सर्व विश्वकर्मा समाज, कटनी ने सभी श्रद्धालु बंधुओं, माताओं-बहनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्री विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने और आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।1
- जन आक्रोश पदयात्रा - कटनी *जन आक्रोश पदयात्रा के मंच से गरजे वक्ता, बोले - "जागो नौजवानो, घूस देना बंद करो, भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्य की लड़ाई लड़ो"* जन आक्रोश पदयात्रा - कटनी *जन आक्रोश पदयात्रा के मंच से गरजे वक्ता, बोले - "जागो नौजवानो, घूस देना बंद करो, भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्य की लड़ाई लड़ो"* *कटनी (MP) | घंटाघर चौक:* आम आदमी पार्टी द्वारा बीना की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर *जन आक्रोश पदयात्रा* निकाली गई। बैनर पर लिखा है - *"बीना की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जन आक्रोश पदयात्रा - शनिवार 12 सितंबर 2026, दोपहर 12 बजे से - घंटाघर से सुभाष चौक, मिशाल चौक, आजाद चौक से अग्रसेन पार्क तक"* मंच पर *जितेन्द्र सिंह तोमर* का बैनर लगा था, साथ में AAP का चुनाव चिन्ह झाड़ू। *मंच से वक्ता के मुख्य बिंदु (वीडियो के अनुसार):* 1. वक्ता ने कहा - "जागो नौजवानों ये दौर है आपका, नहीं तो एक दिन आपको पछताना पड़ेगा।" 2. "जब-जब अनाचार की आंधी आती है, तब-तब कोई गौतम या गांधी पैदा होता है। अंग्रेजों से जैसे आजादी मिली, वैसे ही भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए घूस देना बंद करो।" 3. पूरे क्षेत्र में अराजकता फैली है, लोग डर के कारण आवाज नहीं खोल पाते। 4. महंगाई चरम पर है, युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, जबकि नेताओं के लड़के बड़े पदों पर भर्ती होकर लूट कर रहे हैं। 5. अब नौजवान जाग गया है, जनता भ्रष्टाचारियों को जड़ से उखाड़ फेंकेगी। मंच पर AAP के टोपी लगाए कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर GOLU SOUND की व्यवस्था थी। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। *ग्राउंड रिपोर्ट: पूरन लाल दुबे | MSSO स्वयंसेवक, देवराकला, कटनी* *ID: MSSO20262739273*4
- पीने वाला पानी और घर में रोजमर्रा की जिंदगी में उसे होने वाले पानी की बात समस्या नल जल योजना वाले नल चालू नहीं हुए चालू हुए कुछ दिन चले महीना 15 दिन पर बंद हो गए आदमी निर्भर हो गए पानी के लिए नल जल योजना पर और गांव के जो हेड पंप है वह भी सब बिगड़ी पड़े हैं और कोई सुनने को तैयार नहीं है पानी की एक-एक बूंद के लिए किल्लतमची है1
- असम में बच्चों के सामने फुटबॉल से खेलता दिखा जंगली हाथी *असम में बच्चों के सामने फुटबॉल से खेलता दिखा जंगली हाथी* असम के नुमालीगढ़ स्थित बागीधाला टी एस्टेट में एक जंगली हाथी फुटबॉल को लात मारता हुआ कैमरे में कैद हुआ. बच्चे मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे, तभी हाथी वहां पहुंच गया और बच्चे गेंद छोड़कर दूर चले गए. इसके बाद हाथी खाली मैदान में गेंद को लात मारता नजर आया. फॉरेस्ट स्टाफ ने लोगों को ऐसे हाथियों के पास जाने या भीड़ लगाने से बचने की सलाह दी है।1