डिडौली के मोहल्ला जमा मस्जिद के सामने वाली गली में जल भराव से जनजीवन अस्त व्यस्त स्कूली बच्चों को हो रही है परेशानी *डिडौली के मोहल्ला जामा मस्जिद के सामने वाली गली में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी* *जोया /अमरोहा संवाददाता।* जोया ब्लॉक के गांव डिडौली के मोहल्ला जामा मस्जिद के सामने वाली गली में जलभराव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। गली में घुटनों तक पानी भरा होने के कारण मोहल्ले वासियों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही पूरी गली तालाब बन जाती है। नालियों का पानी सड़क पर आ जाता है और घरों में घुसने लगता है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि गली में दो से ढाई फीट तक पानी भरा हुआ है, जिसमें लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। स्कूटी, बाइक खराब हो रही हैं और बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है। जलभराव के कारण गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों और गांव के ग्राम प्रधान से शिकायत की गई है, परंतु आज तक कोई निस्तारण नहीं हुआ। सिर्फ आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। जलभराव के निस्तारण की मांग करने वालों में मुख्य रूप से इमरान, गफ्फार अल्वी, इस्तेकार, जुम्मा, लियाकत, इरफान आदि ग्रामीण शामिल हैं। मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी अमरोहा और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस गली में जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
डिडौली के मोहल्ला जमा मस्जिद के सामने वाली गली में जल भराव से जनजीवन अस्त व्यस्त स्कूली बच्चों को हो रही है परेशानी *डिडौली के मोहल्ला जामा मस्जिद के सामने वाली गली में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी* *जोया /अमरोहा संवाददाता।* जोया ब्लॉक के गांव डिडौली के मोहल्ला जामा मस्जिद के सामने वाली गली में जलभराव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है।
गली में घुटनों तक पानी भरा होने के कारण मोहल्ले वासियों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही पूरी गली तालाब बन जाती है। नालियों का पानी सड़क पर आ जाता है और घरों में घुसने लगता है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि गली में दो से
ढाई फीट तक पानी भरा हुआ है, जिसमें लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। स्कूटी, बाइक खराब हो रही हैं और बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है। जलभराव के कारण गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों और गांव के ग्राम प्रधान से शिकायत की गई है, परंतु
आज तक कोई निस्तारण नहीं हुआ। सिर्फ आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। जलभराव के निस्तारण की मांग करने वालों में मुख्य रूप से इमरान, गफ्फार अल्वी, इस्तेकार, जुम्मा, लियाकत, इरफान आदि ग्रामीण शामिल हैं। मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी अमरोहा और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस गली में जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
- सब्जी लेकर लौट रहे कैंटीन संचालक को रोककर मारपीट पत्नी से अभद्रता, कैंटीन संचालक ने दी तहरीर * सब्जी लेकर लौट रहे कैंटीन संचालकको रोककर मारपीट, पत्नी से अभद्रता, तहरीर पर जांच शुरू* जोया / अमरोहा।थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम बुढनपुर में सब्जी लेकर घर लौट रहे कैंटीन संचालक के साथ गांव के ही दो लोगों द्वारा मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अर्जुन सिंह पुत्र नंदराम सिंह निवासी ग्राम बुढनपुर ने तहरीर में बताया कि दिनांक शनिवार को शाम लगभग 7:30 बजे वह गांव फ्लावर ओवर के नीचे से सब्जी लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही राजू पुत्र करतार अबतार पुत्र करतार और दिलीप पुत्र करतार सिंह निवासी बुढनपुर ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कुर्ता फाड़ दिया। शोर-शराबा सुनकर उसकी पत्नी चंचल और भाई अनिकेत मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए, उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि मारपीट में उसे चोटें आई हैं और गुम चोट भी लगी है। उसने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना डिडौली पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।2
- मुरादाबाद में 5 सेकंड में जमींदोज हुआ चार मंजिला जर्जर मकान, बड़ा हादसा टला मुरादाबाद। शहर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चार मंजिला जर्जर मकान देखते ही देखते महज 5 सेकंड में भरभराकर जमींदोज हो गया। इमारत के गिरते ही आसपास मलबा फैल गया और बिजली के तार भी टूटकर नीचे जा गिरे। गनीमत रही कि नगर निगम ने करीब 24 घंटे पहले ही मकान को खाली कराकर सील कर दिया था। इसके चलते मकान ढहने के समय अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था और एक बड़ा हादसा टल गया। मकान के अचानक धराशायी होने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर मलबा फैल गया और बिजली के तार टूटने से स्थिति और भी संवेदनशील हो गई। नगर निगम की ओर से जर्जर भवन को पहले ही खाली कराए जाने की कार्रवाई के चलते संभावित जनहानि को टाला जा सका। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चार मंजिला इमारत कुछ ही सेकंड में ढहती दिखाई दे रही है।1
- दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें 2 स्टूडेंट्स की मौत हो गई। वहीं, 3 गंभीर रूप से घायल हैं। बिल्डिंग में हॉस्टल चलता था। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें 2 स्टूडेंट्स की मौत हो गई। वहीं, 3 गंभीर रूप से घायल हैं। बिल्डिंग में हॉस्टल चलता था। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के वक्त छात्र कमरों में थे और बेसमेंट में खुदाई चल रही थी। 9 का रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि मलबे में कितने बच्चे फंसे हैं। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में 20-25 कमरे थे और हर कमरे में 2 स्टूडेंट्स रहते थे। हादसे के वक्त अंदर 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। मलबे में दबे एक युवक ने अपना वीडियो बनाकर शेयर किया। उसने लोगों से रेस्क्यू की अपील की। घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने भास्कर रिपोर्टर को बताया कि यह युवक उसका दोस्त है। वह बार-बार फोन करके कह रहा है कि मुझे बचा लो।1
- हापुड़ से बड़ी खबर बदनौली गोलीकांड में बड़ी खबर, दीपक उर्फ गोलू घायल व्यक्ति की मौत परिवार में मचा कोहराम हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में दो पूर्व हुए बवाल, पत्थरबाजी और गोलीकांड के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। घटना में घायल होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए दीपक उर्फ गोलू नाम के एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत होने की खबर है।सामने आई मौत की खबर के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले पर पुलिस-प्रशासन की नजर बनी हुई है। बदनौली गोलीकांड में अब तक तीन लोगों के घायल होने की जानकारी थी, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसी बीच एक घायल की मौत की खबर सामने आई है।1
- संभल व्यूरो रिपोर्ट संभल मे जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान1
- चलते मैजिक वाहन में लगी भीषण आग, कुरकुरे से भरा वाहन जलकर क्षतिग्रस्त अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चौधरपुर फ्लाईओवर पर चलते मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन कुरकुरे से भरा हुआ था और जोया से बरेली की ओर जा रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैअमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर फ्लाईओवर की हैं, जहां रविवार तड़के करीब चार बजे चलते मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई।बताया जा रहा है कि मोहम्मद हसीब पुत्र कल्लू निवासी भीकनपुर मूढ़ा मैजिक वाहन संख्या UP37AT4986 में कुरकुरे भरकर जोया से बरेली जा रहे थे। जैसे ही वाहन चौधरपुर फ्लाईओवर पर पहुंचा, उसमें अचानक आग लग गई।प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।वहीं आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और वाहन के साथ उसमें रखा कुरकुरे का सामान भी आग की चपेट में आ गया। राहगीरों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में मैजिक वाहन और उसमें रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।2
- जालौन-: 12 अगस्त से लापता युवती ने कोतवाली पहुंचकर प्रेम विवाह का किया खुलासा युवती ने युवक के साथ अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही जालौन-: 12 अगस्त से लापता युवती ने कोतवाली पहुंचकर प्रेम विवाह का किया खुलासा युवती ने युवक के साथ अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही दोनों के एक ही समाज से होने की जानकारी सामने आई युवती ने वीडियो में शादी के लिए किसी तरह का दबाव होने से किया इनकार प्रेम विवाह से जुड़ा युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वायरल वीडियो में युवती ने अपनी इच्छा से शादी करने की बात कही मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवती से की पूछताछ और जानकारी ली जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र का मामला1
- संभल में रविवार सुबह आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बम्नेटा गांव के पास बालू लदे डंपर ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल संभल में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर संभल में रविवार सुबह आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बम्नेटा गांव के पास बालू लदे डंपर ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बहजोई थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बम्नेटा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि टेंपो में कई लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आए बालू लदे डंपर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।1
- नशे में धुत पति ने पत्नी बच्चों से की मारपीट गला दबाकर जान से करने का किया प्रयास *नशे में धुत पति ने पत्नी-बच्चों से की मारपीट, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास* *जोया/ अमरोहा।* थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम डिडौली में एक महिला ने अपने ही पति पर शराब के नशे में मारपीट और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पूनम पत्नी राकेश निवासी ग्राम डिडौली, थाना डिडौली, जिला अमरोहा ने दी तहरीर में बताया कि दिनांक शनिवार की रात्रि लगभग 9 बजे उसका पति राकेश पुत्र गजराम शराब के नशे में घर पर आया और आते ही उसे तथा उसके बच्चों को गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि गाली देने से मना करने पर पति ने उसके तथा बच्चों के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी और उसका गला दबाने लगा। बच्चों ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस मारपीट में महिला को शरीर पर खुली व गुम चोटें आई हैं तथा बच्चों को भी गुम चोटें आई हैं। पीड़िता पूनम ने थाना डिडौली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।2