logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बागेश्वर धाम में लिया गुरु आशीर्वाद, लौटते समय हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव रायपुर/ललितपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार, 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब वे गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर किरण सिंह देव ने परिवार सहित बागेश्वर धाम पहुंचकर श्री बालाजी हनुमान जी महाराज एवं संन्यासी बाबा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वे गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित पादुका पूजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। बागेश्वर धाम में दर्शन और पूजन के बाद किरण सिंह देव अपने परिवार एवं सुरक्षा दल के साथ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 4 बजे ललितपुर के पास उनकी इनोवा कार हादसे का शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सामने से आ रही एक कार ने अचानक कट मार दिया। वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी इनोवा अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद किरण सिंह देव को तत्काल उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनकी कमर और पैर में चोट आई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। राहत की बात यह है कि उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है। kadwaghut. com समाचार दुर्घटना में उनके पीएसओ, निजी सहायक और वाहन चालक को भी मामूली चोटें आने की जानकारी है। काफिले में शामिल अन्य गाड़ियां सुरक्षित रहीं। हादसे की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश प्रशासन और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आध्यात्मिक यात्रा के बाद हुए इस हादसे से छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है। समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

4 hrs ago
user_Jaideep Sharma
Jaideep Sharma
राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago
5a6f5620-be44-475a-a5db-ca0990cf7377

बागेश्वर धाम में लिया गुरु आशीर्वाद, लौटते समय हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव रायपुर/ललितपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार, 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब वे गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर किरण सिंह देव ने परिवार सहित बागेश्वर धाम पहुंचकर श्री बालाजी हनुमान जी महाराज एवं संन्यासी बाबा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वे गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित पादुका पूजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। बागेश्वर धाम में दर्शन और पूजन के बाद किरण सिंह देव अपने परिवार एवं सुरक्षा दल के साथ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 4 बजे ललितपुर के पास उनकी इनोवा कार हादसे का शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सामने से आ रही एक कार ने अचानक कट

मार दिया। वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी इनोवा अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद किरण सिंह देव को तत्काल उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनकी कमर और पैर में चोट आई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। राहत की बात यह है कि उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है। kadwaghut. com समाचार दुर्घटना में उनके पीएसओ, निजी सहायक और वाहन चालक को भी मामूली चोटें आने की जानकारी है। काफिले में शामिल अन्य गाड़ियां सुरक्षित रहीं। हादसे की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश प्रशासन और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आध्यात्मिक यात्रा के बाद हुए इस हादसे से छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है। समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • पाताल भैरवी मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव, भक्तों का लगा तांता
    1
    पाताल भैरवी मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव, भक्तों का लगा तांता
    user_Aishwary Shyam
    Aishwary Shyam
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • फार्म हाउस निर्माण सामग्री चोरी करने वाला सुपरवाइजर गिरफ्तार, ₹40,000 की चोरी गई सामग्री बरामद फार्म हाउस निर्माण सामग्री चोरी करने वाला सुपरवाइजर गिरफ्तार, ₹40,000 की चोरी गई सामग्री बरामद ▪️ *फार्म हाउस निर्माण कार्य के दौरान बची हुई निर्माण सामग्री चोरी कर अपने घर के पास छिपाने वाले आरोपी को थाना धमधा पुलिस ने गिरफ्तार किया।* ▪️ *आरोपी के कब्जे से 09 नग टीन शीट, 10 नग लोहे के एंगल, 25 नग प्लास्टिक पाइप एवं 10 नग जीआई पाइप सहित कुल ₹40,000 मूल्य की चोरी गई सामग्री बरामद की गई।* ▪️ *प्रार्थी की रिपोर्ट एवं विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी की संपत्ति बरामद कर जप्त की गई।* ▪️ *प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।* संक्षिप्त विवरण : दिनांक 27.07.2026 को प्रार्थी किशन सिंह यादव, निवासी पचरीपारा, दुर्ग द्वारा थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम रौंदा स्थित उनकी निजी भूमि पर निर्मित हो रहे फार्म हाउस के निर्माण कार्य हेतु टीन शीट, लोहे के एंगल, प्लास्टिक पाइप एवं जीआई पाइप सहित अन्य सामग्री रखी गई थी। निर्माण कार्य की देखरेख के लिए ग्राम रौंदा निवासी मनोज उर्फ मोनू यादव को सुपरवाइजर नियुक्त किया गया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत बची हुई सामग्री का मिलान करने पर सामग्री कम पाई गई। संदेह होने पर सुपरवाइजर से पूछताछ की गई, जिसने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया तथा कार्य पर आना बंद कर दिया। बाद में आरोपी के घर के पास चोरी गई सामग्री रखी होना पाए जाने पर थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 208/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी मनोज उर्फ मोनू यादव ने चोरी करना स्वीकार किया तथा उसके बताए स्थान से चोरी गई संपूर्ण सामग्री बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपी, जो फार्म हाउस निर्माण कार्य का सुपरवाइजर था, ने अपने भरोसे का दुरुपयोग करते हुए निर्माण कार्य के दौरान बची हुई सामग्री को बिना अनुमति अपने कब्जे में लेकर अपने घर के पास छिपाकर रख दिया। घटना स्थल : ग्राम रौंदा स्थित प्रार्थी का निर्माणाधीन फार्म हाउस, थाना धमधा, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम : 1. मनोज उर्फ मोनू यादव, निवासी ग्राम रौंदा, थाना धमधा, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री : 1. 09 नग टीन शीट 2. 10 नग लोहे के एंगल 3. 25 नग प्लास्टिक (काला) पाइप 4. 10 नग जीआई पाइप (बोर हेतु) कुल अनुमानित मूल्य : ₹40,000/- सराहनीय भूमिका : उक्त कार्रवाई में थाना धमधा पुलिस के विवेचना अधिकारी एवं थाना स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित की गई। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने प्रतिष्ठानों, निर्माण स्थलों एवं संपत्तियों की नियमित निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध विधि अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। —0000—
    1
    फार्म हाउस निर्माण सामग्री चोरी करने वाला सुपरवाइजर गिरफ्तार, ₹40,000 की चोरी गई सामग्री बरामद
फार्म हाउस निर्माण सामग्री चोरी करने वाला सुपरवाइजर गिरफ्तार, ₹40,000 की चोरी गई सामग्री बरामद
▪️ *फार्म हाउस निर्माण कार्य के दौरान बची हुई निर्माण सामग्री चोरी कर अपने घर के पास छिपाने वाले आरोपी को थाना धमधा पुलिस ने गिरफ्तार किया।*
▪️ *आरोपी के कब्जे से 09 नग टीन शीट, 10 नग लोहे के एंगल, 25 नग प्लास्टिक पाइप एवं 10 नग जीआई पाइप सहित कुल ₹40,000 मूल्य की चोरी गई सामग्री बरामद की गई।*
▪️ *प्रार्थी की रिपोर्ट एवं विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी की संपत्ति बरामद कर जप्त की गई।*
▪️ *प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।*
संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 27.07.2026 को प्रार्थी किशन सिंह यादव, निवासी पचरीपारा, दुर्ग द्वारा थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम रौंदा स्थित उनकी निजी भूमि पर निर्मित हो रहे फार्म हाउस के निर्माण कार्य हेतु टीन शीट, लोहे के एंगल, प्लास्टिक पाइप एवं जीआई पाइप सहित अन्य सामग्री रखी गई थी। निर्माण कार्य की देखरेख के लिए ग्राम रौंदा निवासी मनोज उर्फ मोनू यादव को सुपरवाइजर नियुक्त किया गया था।
निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत बची हुई सामग्री का मिलान करने पर सामग्री कम पाई गई। संदेह होने पर सुपरवाइजर से पूछताछ की गई, जिसने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया तथा कार्य पर आना बंद कर दिया। बाद में आरोपी के घर के पास चोरी गई सामग्री रखी होना पाए जाने पर थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 208/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी मनोज उर्फ मोनू यादव ने चोरी करना स्वीकार किया तथा उसके बताए स्थान से चोरी गई संपूर्ण सामग्री बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपी, जो फार्म हाउस निर्माण कार्य का सुपरवाइजर था, ने अपने भरोसे का दुरुपयोग करते हुए निर्माण कार्य के दौरान बची हुई सामग्री को बिना अनुमति अपने कब्जे में लेकर अपने घर के पास छिपाकर रख दिया।
घटना स्थल :
ग्राम रौंदा स्थित प्रार्थी का निर्माणाधीन फार्म हाउस, थाना धमधा, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. मनोज उर्फ मोनू यादव, निवासी ग्राम रौंदा, थाना धमधा, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री :
1. 09 नग टीन शीट
2. 10 नग लोहे के एंगल
3. 25 नग प्लास्टिक (काला) पाइप
4. 10 नग जीआई पाइप (बोर हेतु)
कुल अनुमानित मूल्य : ₹40,000/-
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना धमधा पुलिस के विवेचना अधिकारी एवं थाना स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने प्रतिष्ठानों, निर्माण स्थलों एवं संपत्तियों की नियमित निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध विधि अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • साखा में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, साखा स्कूल परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान, साखा में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, साखा स्कूल परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान, 29 जुलाई को ग्राम पंचायत साखा में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरपंच कपीनाथ महोबिया की पहल पर शासकीय स्कूल परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर नीम, पीपल, बरगद, गुलमोहर सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के दौरान सरपंच कपीनाथ महोबिया ने कहा कि वृक्ष केवल छाया और फल ही नहीं देते, बल्कि मानव जीवन के आधार हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक दायित्व है। यदि आज अधिक से अधिक पौधे नहीं लगाए गए तो भविष्य में स्वच्छ हवा और पानी के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। उन्होंने स्कूल परिसर में पौधरोपण का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रेम विकसित करना बताया। सरपंच ने कोरोना काल का उल्लेख करते हुए कहा कि ऑक्सीजन की कमी ने पूरे देश को यह एहसास कराया कि पेड़-पौधों का महत्व कितना बड़ा है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण से आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ और सुरक्षित जीवन जी सकेंगी। कार्यक्रम में जनपद सदस्य, पंचायत के पंच, शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया। पंचायत की ओर से पौधों की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का भी भरोसा दिलाया गया। अंत में सरपंच कपीनाथ महोबिया ने कहा कि ग्राम पंचायत साखा को हरित एवं स्वच्छ पंचायत बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के पर्यावरण संरक्षण अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
    1
    साखा में 
हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, साखा स्कूल परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान,

साखा में 
हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, साखा स्कूल परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान,
29 जुलाई को ग्राम पंचायत साखा में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरपंच कपीनाथ महोबिया की पहल पर शासकीय स्कूल परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर नीम, पीपल, बरगद, गुलमोहर सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच कपीनाथ महोबिया ने कहा कि वृक्ष केवल छाया और फल ही नहीं देते, बल्कि मानव जीवन के आधार हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक दायित्व है। यदि आज अधिक से अधिक पौधे नहीं लगाए गए तो भविष्य में स्वच्छ हवा और पानी के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। उन्होंने स्कूल परिसर में पौधरोपण का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रेम विकसित करना बताया।
सरपंच ने कोरोना काल का उल्लेख करते हुए कहा कि ऑक्सीजन की कमी ने पूरे देश को यह एहसास कराया कि पेड़-पौधों का महत्व कितना बड़ा है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण से आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ और सुरक्षित जीवन जी सकेंगी।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य, पंचायत के पंच, शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया। पंचायत की ओर से पौधों की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का भी भरोसा दिलाया गया।
अंत में सरपंच कपीनाथ महोबिया ने कहा कि ग्राम पंचायत साखा को हरित एवं स्वच्छ पंचायत बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के पर्यावरण संरक्षण अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • सिकासेर से 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से राजिम त्रिवेणी संगम में बढ़ा जलस्तर, कुलेश्वर नाथ मंदिर परिसर हुआ जलमग्न गोबरा नवापारा। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और सिकासेर जलाशय से पानी छोड़े जाने के कारण राजिम त्रिवेणी संगम में महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जल संसाधन विभाग ने आज फिर जलाशय से 15 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक सिकासेर से कुल 44 हजार से अधिक क्यूसेक पानी धीरे-धीरे छोड़ा जा चुका है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राजिम एसडीएम विशाल महाराणा, राजिम थाना प्रभारी अमृत साहू सहित प्रशासनिक दल ने त्रिवेणी संगम पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। वहीं धमतरी पुलिस प्रशासन की टीम भी बेलाही स्थित लोमश ऋषि आश्रम क्षेत्र में तैनात रही। अधिकारियों ने नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। कल से पवित्र श्रावण मास शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने राजिम में चल रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और बैरिकेडिंग के इंतजाम जांचे गए। लेकिन सुप्रसिद्ध श्री कुलेश्वर नाथ मंदिर के चारों ओर पानी भर जाने से श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो रही है। मंदिर परिसर पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। नगर के तटीय इलाकों में अलर्ट नगर के तटीय क्षेत्रों में जलभराव को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि और जलभराव हुआ तो बड़ी दिक्कत हो सकती है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गोबरा नवापारा नगर के वार्ड 15, 16, 17, 18 और 19 में अलर्ट जारी कर दिया है। इन वार्डों में निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका है।जल संसाधन विभाग के ईई एस के बर्मन ने बताया कि बारिश की स्थिति को देखते हुए बांध से नियंत्रित ढंग से पानी छोड़ा जा रहा है ताकि बांध की सुरक्षा बनी रहे। इधर लगातार बारिश और जलभराव से क्षेत्र के खेत-खलिहान पूरी तरह डूब गए हैं। धान की फसल पानी में डूबने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई गांवों में निचले इलाकों में भी पानी भर गया है। प्रशासन ने नदी-नालों के तटीय इलाकों में न जाने, बच्चों और मवेशियों को नदी किनारे न ले जाने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके कारण प्रशासन ने स्थिति पर लगातार निगरानी रखने की बात कही है।
    1
    सिकासेर से 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से राजिम त्रिवेणी संगम में बढ़ा जलस्तर, 

कुलेश्वर नाथ मंदिर परिसर हुआ जलमग्न
गोबरा नवापारा। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और सिकासेर जलाशय से पानी छोड़े जाने के कारण राजिम त्रिवेणी संगम में महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जल संसाधन विभाग ने आज फिर जलाशय से 15 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक सिकासेर से कुल 44 हजार से अधिक क्यूसेक पानी धीरे-धीरे छोड़ा जा चुका है।
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राजिम एसडीएम विशाल महाराणा, राजिम थाना प्रभारी अमृत साहू सहित प्रशासनिक दल ने त्रिवेणी संगम पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। वहीं धमतरी पुलिस प्रशासन की टीम भी बेलाही स्थित लोमश ऋषि आश्रम क्षेत्र में तैनात रही। अधिकारियों ने नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। कल से पवित्र श्रावण मास शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने राजिम में चल रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और बैरिकेडिंग के इंतजाम जांचे गए। लेकिन सुप्रसिद्ध श्री कुलेश्वर नाथ मंदिर के चारों ओर पानी भर जाने से श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो रही है। मंदिर परिसर पूरी तरह जलमग्न हो चुका है।
नगर के तटीय इलाकों में अलर्ट
नगर के तटीय क्षेत्रों में जलभराव को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि और जलभराव हुआ तो बड़ी दिक्कत हो सकती है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गोबरा नवापारा नगर के वार्ड 15, 16, 17, 18 और 19 में अलर्ट जारी कर दिया है। इन वार्डों में निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका है।जल संसाधन विभाग के ईई एस के बर्मन ने बताया कि बारिश की स्थिति को देखते हुए बांध से नियंत्रित ढंग से पानी छोड़ा जा रहा है ताकि बांध की सुरक्षा बनी रहे। इधर लगातार बारिश और जलभराव से क्षेत्र के खेत-खलिहान पूरी तरह डूब गए हैं। धान की फसल पानी में डूबने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई गांवों में निचले इलाकों में भी पानी भर गया है। प्रशासन ने नदी-नालों के तटीय इलाकों में न जाने, बच्चों और मवेशियों को नदी किनारे न ले जाने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके कारण प्रशासन ने स्थिति पर लगातार निगरानी रखने की बात कही है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    1
    *RAJ TALKIES RAIPUR*
☎️- 0771-2229223
*_Book Online Ticket from Book My Show_*
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
*_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_*
https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    1
    *RAJ TALKIES RAIPUR*
☎️- 0771-2229223
*_Book Online Ticket from Book My Show_*
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
*_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_*
https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • बागेश्वर धाम में लिया गुरु आशीर्वाद, लौटते समय हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव रायपुर/ललितपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार, 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब वे गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर किरण सिंह देव ने परिवार सहित बागेश्वर धाम पहुंचकर श्री बालाजी हनुमान जी महाराज एवं संन्यासी बाबा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वे गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित पादुका पूजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। बागेश्वर धाम में दर्शन और पूजन के बाद किरण सिंह देव अपने परिवार एवं सुरक्षा दल के साथ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 4 बजे ललितपुर के पास उनकी इनोवा कार हादसे का शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सामने से आ रही एक कार ने अचानक कट मार दिया। वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी इनोवा अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद किरण सिंह देव को तत्काल उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनकी कमर और पैर में चोट आई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। राहत की बात यह है कि उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है। kadwaghut. com समाचार दुर्घटना में उनके पीएसओ, निजी सहायक और वाहन चालक को भी मामूली चोटें आने की जानकारी है। काफिले में शामिल अन्य गाड़ियां सुरक्षित रहीं। हादसे की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश प्रशासन और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आध्यात्मिक यात्रा के बाद हुए इस हादसे से छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है। समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
    2
    बागेश्वर धाम में लिया गुरु आशीर्वाद, लौटते समय हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
रायपुर/ललितपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार, 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब वे गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौट रहे थे।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर किरण सिंह देव ने परिवार सहित बागेश्वर धाम पहुंचकर श्री बालाजी हनुमान जी महाराज एवं संन्यासी बाबा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वे गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित पादुका पूजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए।
बागेश्वर धाम में दर्शन और पूजन के बाद किरण सिंह देव अपने परिवार एवं सुरक्षा दल के साथ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 4 बजे ललितपुर के पास उनकी इनोवा कार हादसे का शिकार हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सामने से आ रही एक कार ने अचानक कट मार दिया। वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी इनोवा अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद किरण सिंह देव को तत्काल उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनकी कमर और पैर में चोट आई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। राहत की बात यह है कि उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है।
kadwaghut. com समाचार 
दुर्घटना में उनके पीएसओ, निजी सहायक और वाहन चालक को भी मामूली चोटें आने की जानकारी है। काफिले में शामिल अन्य गाड़ियां सुरक्षित रहीं। हादसे की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश प्रशासन और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आध्यात्मिक यात्रा के बाद हुए इस हादसे से छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है। समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.