Shuru
Apke Nagar Ki App…
शीशगढ़ में एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर मारा छापा मीरगंज: एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार ने शीशगढ कस्बे में स्थित पांच अल्ट्रासाउंड सेंट्रो पर छापा, मारा जिसमें दो अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिले व कई अल्ट्रासाउंड सेंट्रो पर खामियां मिली जिसमें एसडीएम आलोक कुमार ने अल्ट्रासाउंड संचालकों को खामियां सुधारने के लिए चेतावनी दी हैं
राजेश शर्मा
शीशगढ़ में एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर मारा छापा मीरगंज: एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार ने शीशगढ कस्बे में स्थित पांच अल्ट्रासाउंड सेंट्रो पर छापा, मारा जिसमें दो अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिले व कई अल्ट्रासाउंड सेंट्रो पर खामियां मिली जिसमें एसडीएम आलोक कुमार ने अल्ट्रासाउंड संचालकों को खामियां सुधारने के लिए चेतावनी दी हैं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा आज शनिवार संपूर्ण समाधान दिवस तहसील मीरगंज में घुटनों के बल चल कर प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन में किसान नेताओं ने आरोप लगाए है कि उनकी शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है खाना पूर्ति की जा रही है पूर्व में दिए गए ज्ञापनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती रही है जबकि कई बार प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं उसके बाद भी प्रशासन आंखें बंद कर बैठा है किसान यूनियन के पदाधिकारी ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीम मीरगंज आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए मौके पर मौजूद भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारी तथा कार्य करता चौधरी सुधीर बालियां तहसील अध्यक्ष मीरगंज विशाल पाल युवा तहसील अध्यक्ष मीरगंज हरपाल सिंह दिनांक अध्यक्ष मीरगंज मानसिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष फतेहगंज महावीर सिंह हरवीर सिंह जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह सोमवंशी तहसील संरक्षक राकेश कुमार सत्य प्रकाश गुप्ता ग्राम बगरू से जगदीश राकेश मुदित प्रताप सिंह आदि किसान मौजूद रहे1
- खेत की झोपड़ी में सो रहे किसान की संदिग्ध हालात में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला थाना फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर हंस का है, जहां 40 वर्षीय किसान इंद्रपाल की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इंद्रपाल रात में अपने खेत की झोपड़ी में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही फरीदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी जारी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- #बरेली में बड़ी कार्रवाई: 75 लाख की अफीम व हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार बरेली पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना किला पुलिस और एएनटीएफ यूनिट की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से करीब 4 किलोग्राम अफीम और 275 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई जा रही है। इस बरामदगी को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने का प्रयास जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।#1
- बरेली। ट्रेन में कथित मारपीट के बाद मौलाना तौसीफ रज़ा मजाहरी की हत्या के विरोध में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर रेल मंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी ने किया। ज्ञापन में बताया गया कि बिहार के किशनगंज निवासी मौलाना तौसीफ रज़ा मजाहरी 26 अप्रैल को ट्रेन संख्या 04314 से बरेली जंक्शन से सीवान की ओर यात्रा कर रहे थे। आरोप है कि यात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके साथ मारपीट की, जो बाद में हिंसक घटना में बदल गई। घटना के बाद उनका शव रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। एआईएमआईएम नेताओं ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और बढ़ती भीड़ हिंसा की प्रवृत्ति पर तत्काल नियंत्रण आवश्यक है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय व समयबद्ध जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर व उदाहरणात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही ट्रेनों में आरपीएफ की संख्या बढ़ाने, सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जवाबदेही तंत्र विकसित करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा इस प्रकार की घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं। दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। बाइट नदीम कुरैशी बाइट असलम1
- all India Muslim Majlis party AI mm Ne Desh mein Bharti mahangai aur Haj 2026 ke hawai kirae mein 10000 ki vriddhi ko lekar khada karo jataya hai party ke Pradesh sangathan mantri paramat ke netrutva mein jila prashasan ke madhyam se mananiy Pradhanmantri ko sambandhit ek sanyukt gyapan saunpa Gaya jismein aam Janata aur Haji yatriyon ko Rahat Dene ki mang ki gai1
- बरेली में मौलाना तौसीफ मज़हरी की संदिग्ध मौत को लेकर मामला गरमा गया है। परिजनों और मुस्लिम समुदाय ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सच्चाई क्या है, यह निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आएगी। सभी की नजर अब जांच के नतीजों पर टिकी है।1
- बरेली के थाना शीशगढ़ का मामला धोखाधड़ी करके ठगे लाखों रुपए युवक ने लगाई इंसाफ की गुहार1
- मीरगंज: एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार ने शीशगढ कस्बे में स्थित पांच अल्ट्रासाउंड सेंट्रो पर छापा, मारा जिसमें दो अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिले व कई अल्ट्रासाउंड सेंट्रो पर खामियां मिली जिसमें एसडीएम आलोक कुमार ने अल्ट्रासाउंड संचालकों को खामियां सुधारने के लिए चेतावनी दी हैं1