logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सर्पदंश मामले में सोशल मीडिया व पोर्टल पर प्रसारित खबर पर पीड़ित के पुत्र ने दी स्थिति की स्पष्ट जानकारी। जिला अस्पताल से चिकित्सीय परामर्श के उपरांत पीड़ित को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से शीघ्र लोहाघाट अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया चम्पावत जिले के सीमांत मंच-तामली क्षेत्र के हरम गांव निवासी 66 वर्षीय श्री घनश्याम शर्मा खेत में मक्का काट रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनके बाएं हाथ में कलाई के पास डस लिया। परिजन तत्काल उन्हें मंच-तामली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्रारंभिक उपचार के उपरांत उन्हें जिला चिकित्सालय चम्पावत लाया गया। सोशल मीडिया एवं विभिन्न पोर्टलों पर जिला चिकित्सालय से रेफर किए जाने के संबंध में प्रसारित खबरों पर पीड़ित के पुत्र श्री सतीश चंद्र शर्मा ने स्वयं स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में उनके पिता को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया, हालांकि उन्होंने कहा कि उस दिन फिजिशियन डॉक्टर के अवकाश में होने के कारण किसी अन्य प्रकार की चिकित्सकीय आवश्यकता उत्पन्न होने पर उसका तत्काल उपचार एवं निगरानी सुनिश्चित हो सके, इस दृष्टि से उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी गई, साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था से उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। श्री सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि उनके पिता का वर्तमान में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है और उनकी हालत में सुधार है। उन्होंने जिला अस्पताल में मिले चिकित्सकीय परामर्श एवं सहयोग के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। वर्तमान में श्री घनश्याम शर्मा का उपचार लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी के दिशा-निर्देश पर फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी द्वारा किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल अच्छी है हालांकि उन्हें अभी भी चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार एवं आवश्यक निगरानी लगातार की जा रही है।

7 hrs ago
user_Champawat news
Champawat news
Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
7 hrs ago

सर्पदंश मामले में सोशल मीडिया व पोर्टल पर प्रसारित खबर पर पीड़ित के पुत्र ने दी स्थिति की स्पष्ट जानकारी। जिला अस्पताल से चिकित्सीय परामर्श के उपरांत पीड़ित को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से शीघ्र लोहाघाट अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया चम्पावत जिले के सीमांत मंच-तामली क्षेत्र के हरम गांव निवासी 66 वर्षीय श्री घनश्याम शर्मा खेत में मक्का काट रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनके बाएं हाथ में कलाई के पास डस लिया। परिजन तत्काल उन्हें मंच-तामली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्रारंभिक उपचार के उपरांत उन्हें जिला चिकित्सालय चम्पावत लाया गया। सोशल मीडिया एवं विभिन्न पोर्टलों पर जिला चिकित्सालय से रेफर किए जाने के संबंध में प्रसारित खबरों पर पीड़ित के पुत्र श्री सतीश चंद्र शर्मा ने स्वयं स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में उनके पिता को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया, हालांकि उन्होंने कहा कि उस दिन फिजिशियन डॉक्टर के अवकाश में होने के कारण किसी अन्य प्रकार की चिकित्सकीय आवश्यकता उत्पन्न होने पर उसका तत्काल उपचार एवं निगरानी सुनिश्चित हो सके, इस दृष्टि से उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी गई, साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था से उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। श्री सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि उनके पिता का वर्तमान में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है और उनकी हालत में सुधार है। उन्होंने जिला अस्पताल में मिले चिकित्सकीय परामर्श एवं सहयोग के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। वर्तमान में श्री घनश्याम शर्मा का उपचार लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी के दिशा-निर्देश पर फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी द्वारा किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल अच्छी है हालांकि उन्हें अभी भी चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार एवं आवश्यक निगरानी लगातार की जा रही है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • सर्पदंश मामले में सोशल मीडिया व पोर्टल पर प्रसारित खबर पर पीड़ित के पुत्र ने दी स्थिति की स्पष्ट जानकारी। जिला अस्पताल से चिकित्सीय परामर्श के उपरांत पीड़ित को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से शीघ्र लोहाघाट अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया चम्पावत जिले के सीमांत मंच-तामली क्षेत्र के हरम गांव निवासी 66 वर्षीय श्री घनश्याम शर्मा खेत में मक्का काट रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनके बाएं हाथ में कलाई के पास डस लिया। परिजन तत्काल उन्हें मंच-तामली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्रारंभिक उपचार के उपरांत उन्हें जिला चिकित्सालय चम्पावत लाया गया। सोशल मीडिया एवं विभिन्न पोर्टलों पर जिला चिकित्सालय से रेफर किए जाने के संबंध में प्रसारित खबरों पर पीड़ित के पुत्र श्री सतीश चंद्र शर्मा ने स्वयं स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में उनके पिता को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया, हालांकि उन्होंने कहा कि उस दिन फिजिशियन डॉक्टर के अवकाश में होने के कारण किसी अन्य प्रकार की चिकित्सकीय आवश्यकता उत्पन्न होने पर उसका तत्काल उपचार एवं निगरानी सुनिश्चित हो सके, इस दृष्टि से उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी गई, साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था से उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। श्री सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि उनके पिता का वर्तमान में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है और उनकी हालत में सुधार है। उन्होंने जिला अस्पताल में मिले चिकित्सकीय परामर्श एवं सहयोग के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। वर्तमान में श्री घनश्याम शर्मा का उपचार लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी के दिशा-निर्देश पर फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी द्वारा किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल अच्छी है हालांकि उन्हें अभी भी चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार एवं आवश्यक निगरानी लगातार की जा रही है।
    1
    सर्पदंश मामले में सोशल मीडिया व पोर्टल पर प्रसारित खबर पर पीड़ित के पुत्र ने दी स्थिति की स्पष्ट जानकारी।
जिला अस्पताल से चिकित्सीय परामर्श के उपरांत पीड़ित को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से शीघ्र लोहाघाट अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया
चम्पावत जिले के सीमांत मंच-तामली क्षेत्र के हरम गांव निवासी 66 वर्षीय श्री घनश्याम शर्मा खेत में मक्का काट रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनके बाएं हाथ में कलाई के पास डस लिया। परिजन तत्काल उन्हें मंच-तामली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्रारंभिक उपचार के उपरांत उन्हें जिला चिकित्सालय चम्पावत लाया गया।
सोशल मीडिया एवं विभिन्न पोर्टलों पर जिला चिकित्सालय से रेफर किए जाने के संबंध में प्रसारित खबरों पर पीड़ित के पुत्र श्री सतीश चंद्र शर्मा ने स्वयं स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में उनके पिता को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया, हालांकि  उन्होंने कहा कि उस दिन फिजिशियन डॉक्टर के अवकाश में होने के कारण किसी अन्य प्रकार की चिकित्सकीय आवश्यकता उत्पन्न होने पर उसका तत्काल उपचार एवं निगरानी सुनिश्चित हो सके, इस दृष्टि से उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी गई, साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 108 एम्बुलेंस की  व्यवस्था से उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया।
श्री सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि उनके पिता का वर्तमान में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है और उनकी हालत में सुधार है। उन्होंने जिला अस्पताल में मिले चिकित्सकीय परामर्श एवं सहयोग के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। 
वर्तमान में श्री घनश्याम शर्मा का उपचार लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी के दिशा-निर्देश पर फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी द्वारा किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल अच्छी है हालांकि उन्हें  अभी भी चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार एवं आवश्यक निगरानी लगातार की जा रही है।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • चम्पावत:*शहीदों के बलिदान को नमन कर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, वीर माताओं का हुआ सम्मान* चम्पावत:*शहीदों के बलिदान को नमन कर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, वीर माताओं का हुआ सम्मान*
    1
    चम्पावत:*शहीदों के बलिदान को नमन कर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, वीर माताओं का हुआ सम्मान*
चम्पावत:*शहीदों के बलिदान को नमन कर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, वीर माताओं का हुआ सम्मान*
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • स्लग - खटीमा में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,हजारों लोगों ने लिया हिस्सा, बाइक, ट्रैक्टर, कार और जेसीबी के साथ राष्ट्रभक्ति का दिखा जुनून स्थान - खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल -जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या के नेतृत्व में खटीमा में भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। रैली में हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बाइक, ट्रैक्टर, कार और जेसीबी के साथ निकली इस तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रैली के दौरान कुमाऊं मंडल सहसंयोजक किसान मोर्चा मनोज शाही ने कहा कि तिरंगा यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत है और वे देश की आन, बान और शान के लिए समर्पित हैं। उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की प्रगति और विकास के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों के लिए वे उनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने रैली में पहुंचे सभी लोगों का साधुवाद और आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर नजर आया। रैली में युवाओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी रही। बाइट- 1 मनोज शाही कुमाऊं मंडल सहसंयोजक किसान मोर्चा। बाइट -2 अजय मौर्या जिला पंचायत अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर
    1
    स्लग - खटीमा में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,हजारों लोगों ने लिया हिस्सा, बाइक, ट्रैक्टर, कार और जेसीबी के साथ राष्ट्रभक्ति का दिखा जुनून

स्थान - खटीमा ऊधम सिंह नगर 

रिपोर्ट - अशोक सरकार 
मो -9758494633


एंकर/विजुअल -जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या के नेतृत्व में खटीमा में भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। रैली में हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बाइक, ट्रैक्टर, कार और जेसीबी के साथ निकली इस तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रैली के दौरान कुमाऊं मंडल सहसंयोजक किसान मोर्चा मनोज शाही ने कहा कि तिरंगा यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत है और वे देश की आन, बान और शान के लिए समर्पित हैं। उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की प्रगति और विकास के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों के लिए वे उनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने रैली में पहुंचे सभी लोगों का साधुवाद और आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर नजर आया। रैली में युवाओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी रही।


बाइट- 1 मनोज शाही कुमाऊं मंडल सहसंयोजक किसान मोर्चा।

बाइट -2  अजय मौर्या जिला पंचायत अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    13 hrs ago
  • हल्द्वानी ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को चोरगलियां में आयोजित भाजपा के मंडल स्तरीय कार्यक्रम और जिला मंडल अध्यक्षों की बैठक में शामिल हुए।
    1
    हल्द्वानी ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को चोरगलियां में आयोजित भाजपा के मंडल स्तरीय कार्यक्रम और जिला मंडल अध्यक्षों की बैठक में शामिल हुए।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Haldwani, Nainital•
    9 hrs ago
  • 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में देवदार के पौधों को रोपित कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान एवं संघर्ष को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों और मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए देश एवं समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उपजिलाधिकारियों एवं राज्य आंदोलनकारियों को जिलाधिकारी अंशुल सिंह, राज्य मंत्री गंगा बिष्ट एवं गोविंद पिल्खवाल ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। इसके पश्चात मल्ला महल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों एवं विद्यार्थियों ने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मल्ला महल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई तथा अन्य कर्मचारियों को भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रवि रौतेला, ललित लटवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान  राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में देवदार के पौधों को रोपित कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। 
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान एवं संघर्ष को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों और मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए देश एवं समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। 
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उपजिलाधिकारियों एवं राज्य आंदोलनकारियों को जिलाधिकारी अंशुल सिंह, राज्य मंत्री गंगा बिष्ट एवं गोविंद पिल्खवाल ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।
इसके पश्चात मल्ला महल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों एवं विद्यार्थियों ने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
मल्ला महल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई तथा अन्य कर्मचारियों को भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रवि रौतेला, ललित लटवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी  एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    23 hrs ago
  • उम्मीद से परे बाबा रामदेव क्या कुछ कह गए। बाबा से बड़ा दूसरा कोई नहीं। इसमें दोराय नहीं कि बाबा रामदेव की देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अलग अलग पहचान है। पिछले दो दशक से बाबा खुद को एक योग गुरु और व्यवसाई के आयने में फिट करते आ रहे है। 2014 से पहले बीजेपी के खेमे में पहुंच गए और बीजेपी चहेतों में सुमार हो गए। इधर स्वतंत्रता दिवस पर ऐसी पलटी मारी कि हर किसीको अचंभित कर दिया। इसके मायने क्या कुछ हो सकतेहैं, यह वक्त बताएगा। बहरहाल उनका बयान देखिए।
    1
    उम्मीद से परे बाबा रामदेव क्या कुछ कह गए। बाबा से बड़ा दूसरा कोई नहीं। 
इसमें दोराय नहीं कि बाबा रामदेव की देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अलग अलग पहचान है। पिछले दो दशक से बाबा खुद को एक योग गुरु और व्यवसाई के आयने में फिट करते आ रहे है। 2014 से पहले बीजेपी के खेमे में पहुंच गए और बीजेपी चहेतों में सुमार हो गए। इधर स्वतंत्रता दिवस पर ऐसी पलटी मारी कि हर किसीको अचंभित कर दिया। इसके मायने क्या कुछ हो सकतेहैं, यह वक्त बताएगा। बहरहाल उनका बयान देखिए।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    1 hr ago
  • पय्या से दाबू हड़ाप तक पहुंचेगी सड़क, भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी पय्या से दाबू हड़ाप तक पहुंचेगी सड़क, भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी गरुड़ विकासखंड के अंतिम गांवों तक सड़क पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पय्या से दाबू हड़ाप मोटर मार्ग स्टेज प्रथम एवं द्वितीय के निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। सड़क की स्वीकृति और निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस मोटर मार्ग की स्वीकृत लंबाई 9.50 किलोमीटर है। सड़क निर्माण के लिए 15 करोड़ 29 लाख 78 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। सड़क बनने के बाद दूरस्थ गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, गरुड़ ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा और विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों का क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने लंबे समय से चली आ रही सड़क की मांग पूरी होने पर खुशी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी। सड़क बनने के बाद किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी। वहीं, विद्यार्थियों और मरीजों को भी आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क दूरस्थ गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने और क्षेत्र के विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। क्षेत्रवासियों ने सड़क को स्वीकृति देने और निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, सांसद अजय टम्टा और बागेश्वर विधायक पार्वती दास के प्रति आभार व्यक्त किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंडल सिंह राणा, डॉ. गोपाल किरमोलिया, जेसी आर्य, मोहन सिंह, मनोज कुमार, अनिता आर्य, धनुली देवी सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि पय्या से दाबू हड़ाप तक बनने वाला यह मोटर मार्ग क्षेत्र के लिए लंबे समय से चली आ रही एक महत्वपूर्ण जरूरत को पूरा करेगा। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद गांवों में आवागमन आसान होने के साथ ही विकास की अन्य गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। #Bageshwar #Garur #DabuHadap #Uttarakhand #PMGSY #RoadConstruction #GarurNews #BageshwarNews #UttarakhandNews #MeraHakNews
    1
    पय्या से दाबू हड़ाप तक पहुंचेगी सड़क, भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी
पय्या से दाबू हड़ाप तक पहुंचेगी सड़क, भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी
गरुड़ विकासखंड के अंतिम गांवों तक सड़क पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पय्या से दाबू हड़ाप मोटर मार्ग स्टेज प्रथम एवं द्वितीय के निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। सड़क की स्वीकृति और निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
इस मोटर मार्ग की स्वीकृत लंबाई 9.50 किलोमीटर है। सड़क निर्माण के लिए 15 करोड़ 29 लाख 78 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। सड़क बनने के बाद दूरस्थ गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, गरुड़ ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा और विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों का क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने लंबे समय से चली आ रही सड़क की मांग पूरी होने पर खुशी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी।
सड़क बनने के बाद किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी। वहीं, विद्यार्थियों और मरीजों को भी आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क दूरस्थ गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने और क्षेत्र के विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
क्षेत्रवासियों ने सड़क को स्वीकृति देने और निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, सांसद अजय टम्टा और बागेश्वर विधायक पार्वती दास के प्रति आभार व्यक्त किया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंडल सिंह राणा, डॉ. गोपाल किरमोलिया, जेसी आर्य, मोहन सिंह, मनोज कुमार, अनिता आर्य, धनुली देवी सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि पय्या से दाबू हड़ाप तक बनने वाला यह मोटर मार्ग क्षेत्र के लिए लंबे समय से चली आ रही एक महत्वपूर्ण जरूरत को पूरा करेगा। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद गांवों में आवागमन आसान होने के साथ ही विकास की अन्य गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
#Bageshwar #Garur #DabuHadap #Uttarakhand #PMGSY #RoadConstruction #GarurNews #BageshwarNews #UttarakhandNews #MeraHakNews
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • बागेश्वर: नाबालिक किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा बागेश्वर: नाबालिक किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा
    1
    बागेश्वर: नाबालिक किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा
बागेश्वर: नाबालिक किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.