अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गोरक्ष प्रांत ने शनिवार को प्रांत कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी कार्यक्रमों और 27 जुलाई से शुरू होने जा रहे सदस्यता अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। गोरक्ष प्रांत के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में इस अभियान को एक उत्सव और संगठनात्मक पर्व के रूप में मनाया जाएगा। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अभाविप गोरक्ष प्रांत के प्रांत मंत्री शशिकांत मंगलम गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष 6 लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की 3 लाख 28 हजार सदस्यता के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रचेगा। अभियान के अंतर्गत इस वर्ष 3,000 से अधिक शिक्षण संस्थानों तक पहुँचने का लक्ष्य रखा गया है। केवल गोरखपुर महानगर में ही परिषद 300 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 51 हजार विद्यार्थियों और 5 सौ शिक्षकों तक सदस्यता अभियान पहुँचाएगी। इस अभियान के दायरे में महाविद्यालयों के साथ-साथ कोचिंग संस्थान, छात्रावास और पुस्तकालय भी शामिल रहेंगे। संगठनात्मक जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए बताया गया कि निखिल गुप्ता को गोरक्ष प्रांत का सदस्यता प्रमुख और संपदा द्विवेदी को सह सदस्यता प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा प्रांत के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में 80 विस्तारक इस अभियान को गति देंगे। प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य एवं प्रांत सदस्यता सह प्रमुख संपदा द्विवेदी तथा प्रांत मीडिया संयोजक शिवम पांडेय भी उपस्थित रहे।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के खिलाफ बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि इस पर लगाम लगाने के लिए संसद में कड़े कानूनी प्रावधान लाए जाएंगे। इसके साथ ही परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नंदन नीलेकणी की अगुवाई में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स बनाई जाएगी।1
- पेपर लीक के मुद्दे और छात्रों के भविष्य को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। इस संबंध में नए कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट को लेकर भी बात रखी गई है।1
- गोरखपुर के चौरी चौरा थाने के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने थाने के गेट पर फिनायल पी लिया। युवती ने एक दिन पहले ही अपने प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए रेप का मुकदमा दर्ज कराया था और उसे जेल भिजवा चुकी थी। शनिवार को वह अचानक थाने पहुंची और जेल में बंद उसी युवक से शादी कराने की जिद करने लगी। पुलिस ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर बाद युवती ने अपने बैग से फिनायल निकालकर पी लिया। इस वाकये के बाद थाने के बाहर हड़कंप मच गया।1
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गोरक्ष प्रांत ने शनिवार को प्रांत कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी कार्यक्रमों और 27 जुलाई से शुरू होने जा रहे सदस्यता अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। गोरक्ष प्रांत के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में इस अभियान को एक उत्सव और संगठनात्मक पर्व के रूप में मनाया जाएगा। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अभाविप गोरक्ष प्रांत के प्रांत मंत्री शशिकांत मंगलम गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष 6 लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की 3 लाख 28 हजार सदस्यता के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रचेगा। अभियान के अंतर्गत इस वर्ष 3,000 से अधिक शिक्षण संस्थानों तक पहुँचने का लक्ष्य रखा गया है। केवल गोरखपुर महानगर में ही परिषद 300 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 51 हजार विद्यार्थियों और 5 सौ शिक्षकों तक सदस्यता अभियान पहुँचाएगी। इस अभियान के दायरे में महाविद्यालयों के साथ-साथ कोचिंग संस्थान, छात्रावास और पुस्तकालय भी शामिल रहेंगे। संगठनात्मक जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए बताया गया कि निखिल गुप्ता को गोरक्ष प्रांत का सदस्यता प्रमुख और संपदा द्विवेदी को सह सदस्यता प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा प्रांत के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में 80 विस्तारक इस अभियान को गति देंगे। प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य एवं प्रांत सदस्यता सह प्रमुख संपदा द्विवेदी तथा प्रांत मीडिया संयोजक शिवम पांडेय भी उपस्थित रहे।1
- Post by जय हिन्द न्यूज़1
- गोरखपुर में पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।1
- गोरखपुर जिले के भटहट स्थित जंगल अयोध्या प्रसाद गांव के पंचायत भवन में शनिवार दोपहर 1 बजे पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान और 'बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ' विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, माताओं और स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया। पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, महिला हेल्पलाइन नंबर, घरेलू हिंसा और बाल विवाह रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान उमाशंकर ने कहा कि शिक्षित बेटी ही सुरक्षित बेटी है और नशा मुक्त परिवार से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी माताओं से अपील की कि वे अपने बच्चों को नशे से दूर रखें और बेटियों को पढ़ा-लिखाकर आत्मनिर्भर बनाएं। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और छात्राओं को जागरूकता पैंफलेट वितरित किए, वहीं पंचायत भवन के ब्लैकबोर्ड पर "सशक्त नारी - समृद्ध प्रदेश, बेटी बचाओ" लिखा गया। पुलिस ने बताया कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आगे भी इस प्रकार के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।2
- गोरखपुर के बड़हलगंज में वैध लाइसेंस का झांसा देकर स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे की लत लगाने वाले एक अवैध हुक्का बार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। शनिवार रात बड़हलगंज थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर बनपुरा निवासी आरोपी आर्यन साहनी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 3 हुक्का और चिलम, अलग-अलग फ्लेवर के तंबाकू के 23 पैकेट, कोयला, 55 हुक्का डिस्पोजल माउथ टिप्स, 1 कोल बर्नर, ₹1440 नकद और कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। छापेमारी के समय कम उम्र के लड़के-लड़कियां भी हुक्का बार में धुआं उड़ाते पाए गए, जिन्हें पुलिस ने सख्त चेतावनी देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी आर्यन साहनी काफी समय से चोरी-छिपे यह हुक्का बार चला रहा था। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं इस अवैध कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।1