logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आषाढ़ पूर्णिमा पर अमरकंटक में उमड़ा आस्था का सैलाब हजारों श्रद्धालुओं ने माँ नर्मदा में लगाई पुण्य डुबकी, गुरु पूजन एवं विशाल भंडारों का हुआ आयोजन अनूपपूर - मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पर्यटन तीर्थ पवित्र नगरी अमरकंटक में आषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और गुरु-परंपरा का अनुपम संगम देखने को मिला। ब्रह्ममुहूर्त से ही हजारों की संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने पतित पावनी, पुण्य सलिला माँ नर्मदा के पवित्र कोटितीर्थ कुंड, रामघाट एवं अन्य घाटों पर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य स्नान किया तथा माँ नर्मदा का विधिवत दर्शन-पूजन, आरती एवं अर्चना कर विश्व के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरु-शिष्य परंपरा की दिव्य छटा भी अमरकंटक के विभिन्न आश्रमों में देखने को मिली। गुरु भक्तों एवं शिष्यों ने अपने पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में पुष्प, चंदन, अक्षत एवं माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन, आरती एवं वंदना की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन एवं गुरु महिमा के स्वर गूंजते रहे, जिससे संपूर्ण तीर्थ नगरी भक्तिमय वातावरण में सराबोर रही। इस पावन अवसर पर कल्याण सेवा आश्रम, मारकंडेय आश्रम, शांति कुटी आश्रम, फलाहारी आश्रम, गीता स्वाध्याय मंदिर, बर्फानी आश्रम, मृत्युंजय आश्रम, धारकुंडी आश्रम तथा गायत्री मंदिर (सर्वोदय विश्राम गृह) सहित अनेक आश्रमों में गुरुपूजन के उपरांत विशाल भंडारों एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात एवं अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में गुरु भक्त अपने-अपने गुरुदेव के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने अमरकंटक पहुंचे। आश्रमों एवं मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही। पूरा अमरकंटक क्षेत्र श्रद्धा, भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक उल्लास से आलोकित दिखाई दिया। गौरतलब है कि सनातन संस्कृति में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है। यह पर्व ज्ञान, संस्कार एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रति समर्पण का प्रतीक है। अमरकंटक जैसे पावन तीर्थ में माँ नर्मदा के सान्निध्य में मनाई गई गुरु पूर्णिमा ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं आत्मिक शांति का अनुपम अनुभव कराया।

9 hrs ago
user_Anupam Singh patrkar
Anupam Singh patrkar
अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • उमरिया जिले के मानपुर विकासखंड के सरपंच सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप मध्य प्रदेश/ उमरिया- जिले के मानपुर विकासखंड के सरपंच /सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया आवेदन, ग्राम पंचायत भरेवा विकासखंड मानपुर में सरपंच सचिव द्वारा पंचायत में किए गए भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को थमाया आवेदन।
    1
    उमरिया जिले के मानपुर विकासखंड के सरपंच सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप
मध्य प्रदेश/
उमरिया- जिले के मानपुर विकासखंड के सरपंच /सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप,
ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया आवेदन,
ग्राम पंचायत भरेवा विकासखंड मानपुर में सरपंच सचिव द्वारा पंचायत में किए गए भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को थमाया आवेदन।
    user_जिला ब्यूरो /बाल्मीकि यादव
    जिला ब्यूरो /बाल्मीकि यादव
    Carpenter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ग्राम पंचायत भरेवा विकासखंड मानपुर मे सरपंच सचिव द्वारा पंचायत मे किए गए भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन दिया ग्राम पंचायत भरेवा विकासखंड मानपुर मे सरपंच सचिव द्वारा पंचायत मे किए गए भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन दिया
    1
    ग्राम पंचायत भरेवा विकासखंड मानपुर मे सरपंच सचिव द्वारा पंचायत मे किए गए भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन दिया
ग्राम पंचायत भरेवा विकासखंड मानपुर मे सरपंच सचिव द्वारा पंचायत मे किए गए भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन दिया
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • थोड़ा पढ़-लिख लेने के बाद, अच्छी नौकरी मिल जाने के बाद या थोड़ा पैसा आ जाने के बाद आज कई लड़के-लड़कियाँ अपनी शादी तक दांव पर लगा देते हैं। वजह सिर्फ इतनी कि उन्हें लगता है—"सामने वाला मेरे लायक नहीं है, मेरे स्टैंडर्ड का नहीं है।" वहीं एक सफल अभिनेत्री आम्रपाली दुबे कहती हैं—"अगर प्रेम में यह स्वीकार्यता ही नहीं कि यह इंसान तौलिया भी यहीं रखेगा, अपनी आदतों के साथ रहेगा... तो फिर वह प्रेम कैसा?" जब भी मैं आम्रपाली जी के बारे में लिखता हूँ, कुछ लोग पूछते हैं—"आम्रपाली जी ही इतनी पसंद क्यों हैं?" शायद इसलिए... क्योंकि उन्हें देखकर महसूस होता है कि सफलता अगर ज़मीन से जुड़ी रहे, तो वह आम्रपाली दुबे जैसी ही खूबसूरत लगती है। आज उनका एक पुराना पॉडकास्ट क्लिप मिला। उनकी बातें सुनीं, तो मन सचमुच खुश हो गया।
    1
    थोड़ा पढ़-लिख लेने के बाद, अच्छी नौकरी मिल जाने के बाद या थोड़ा पैसा आ जाने के बाद आज कई लड़के-लड़कियाँ अपनी शादी तक दांव पर लगा देते हैं। वजह सिर्फ इतनी कि उन्हें लगता है—"सामने वाला मेरे लायक नहीं है, मेरे स्टैंडर्ड का नहीं है।"
वहीं एक सफल अभिनेत्री आम्रपाली दुबे कहती हैं—"अगर प्रेम में यह स्वीकार्यता ही नहीं कि यह इंसान तौलिया भी यहीं रखेगा, अपनी आदतों के साथ रहेगा... तो फिर वह प्रेम कैसा?"
जब भी मैं आम्रपाली जी के बारे में लिखता हूँ, कुछ लोग पूछते हैं—"आम्रपाली जी ही इतनी पसंद क्यों हैं?"
शायद इसलिए...
क्योंकि उन्हें देखकर महसूस होता है कि सफलता अगर ज़मीन से जुड़ी रहे, तो वह आम्रपाली दुबे जैसी ही खूबसूरत लगती है।
आज उनका एक पुराना पॉडकास्ट क्लिप मिला। उनकी बातें सुनीं, तो मन सचमुच खुश हो गया।
    user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer बैकुंठपुर, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार सावन स्पेशल एक स्थान जिस जगह सनातनी भाइयों बहनों को मिलेगा पूजा पाठ के सभी समान कम कीमत अच्छा क्वालिटी पता मेन रोड नगर पंचायत पटना दिव्येश महराज विक्रेता
    1
    श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार सावन स्पेशल एक स्थान जिस जगह सनातनी भाइयों बहनों को मिलेगा पूजा पाठ के सभी समान कम कीमत अच्छा क्वालिटी पता मेन रोड नगर पंचायत पटना दिव्येश महराज विक्रेता
    user_Guru Reality Show
    Guru Reality Show
    पटना, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • जल जीवन मिशन के कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो कोई समझौता : कलेक्टर मार्च 2027 तक सभी स्वीकृत योजनाएं पूर्ण करने के निर्देश हर घर जल प्रमाणन, स्रोत सुदृढ़ीकरण और नियमित पेयजल आपूर्ति पर दिया जोर
    1
    जल जीवन मिशन के कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो कोई समझौता : कलेक्टर

मार्च 2027 तक सभी स्वीकृत योजनाएं पूर्ण करने के निर्देश

हर घर जल प्रमाणन, स्रोत सुदृढ़ीकरण और नियमित पेयजल आपूर्ति पर दिया जोर
    user_News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    Press advisory बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष, प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण का संकल्प ले : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    1
    धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष, प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण का संकल्प ले : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    user_News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    Press advisory बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो गैरेज संचालक पर किया जानलेवा हमला, 6 माह बाद फरार आरोपी गिरफ्तार रायगढ़। शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर गैरेज संचालक और उसके साथियों पर जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब छह महीने से फरार चल रहे आरोपी को खरसिया पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का कड़ा भी बरामद किया गया है, जबकि उसके दो साथी अब भी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, 24 जनवरी 2026 की रात ग्राम छोटे मुड़पार निवासी विनोद रायल अपने मित्र रोहन जांगड़े को कार से मौहापाली छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर पहुंचे फैज खान, अमनप्रीत, करतार और फरीद ने उनकी कार रोक ली। आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी। हमले के दौरान फैज खान ने लोहे के कड़े से विनोद रायल के सिर और आंख के पास वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और काफी रक्तस्राव हुआ। घटना में रोहन जांगड़े और कुंज किशोर पटेल भी घायल हुए, जिनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मामले में खरसिया पुलिस चौकी ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। लगातार फरार चल रहे आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद के घर आने की सूचना मिलने पर एएसआई मनोज पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे का कड़ा भी बरामद कर जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी फैजान अहमद उर्फ फैज खान (25 वर्ष) निवासी पुरानी बस्ती, खरसिया को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, घटना में शामिल फरार आरोपी करतार और फरीद की तलाश में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
    1
    शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो गैरेज संचालक पर किया जानलेवा हमला, 6 माह बाद फरार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर गैरेज संचालक और उसके साथियों पर जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब छह महीने से फरार चल रहे आरोपी को खरसिया पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का कड़ा भी बरामद किया गया है, जबकि उसके दो साथी अब भी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार, 24 जनवरी 2026 की रात ग्राम छोटे मुड़पार निवासी विनोद रायल अपने मित्र रोहन जांगड़े को कार से मौहापाली छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर पहुंचे फैज खान, अमनप्रीत, करतार और फरीद ने उनकी कार रोक ली। आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी।
हमले के दौरान फैज खान ने लोहे के कड़े से विनोद रायल के सिर और आंख के पास वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और काफी रक्तस्राव हुआ। घटना में रोहन जांगड़े और कुंज किशोर पटेल भी घायल हुए, जिनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
मामले में खरसिया पुलिस चौकी ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। लगातार फरार चल रहे आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद के घर आने की सूचना मिलने पर एएसआई मनोज पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे का कड़ा भी बरामद कर जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी फैजान अहमद उर्फ फैज खान (25 वर्ष) निवासी पुरानी बस्ती, खरसिया को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, घटना में शामिल फरार आरोपी करतार और फरीद की तलाश में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.