मडावरा ब्लॉक मुख्यालय में घूम रहे अन्ना गोवंशों को पिपरिया गोशाला भेजा मड़ावरा। विकासखंड मड़ावरा के ब्लॉक मुख्यालय परिसर में घूम रहे अन्ना गोवंशों को सुरक्षित आश्रय दिलाने के लिए विकासखंड प्रशासन ने अभियान चलाया। खंड विकास अधिकारी आजम अली के निर्देशन में एडीओ पंचायत सचिन जैन के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम ने अन्ना गोवंशों को पकड़कर पिपरिया स्थित गोशाला पहुंचाया। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में लगातार अन्ना गोवंशों के विचरण से आवागमन प्रभावित होने के साथ कर्मचारियों और फरियादियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भेजने की कार्रवाई कराई। एडीओ पंचायत सचिन जैन ने बताया कि गोवंशों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से उन्हें पिपरिया गोशाला भेजा गया है। विकासखंड प्रशासन की इस कार्रवाई से ब्लॉक मुख्यालय परिसर में अन्ना गोवंशों की समस्या से लोगों को राहत मिली है।
मडावरा ब्लॉक मुख्यालय में घूम रहे अन्ना गोवंशों को पिपरिया गोशाला भेजा मड़ावरा। विकासखंड मड़ावरा के ब्लॉक मुख्यालय परिसर में घूम रहे अन्ना गोवंशों को सुरक्षित आश्रय दिलाने के लिए विकासखंड प्रशासन ने अभियान चलाया। खंड विकास अधिकारी आजम अली के निर्देशन में एडीओ पंचायत सचिन जैन के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम ने अन्ना गोवंशों को पकड़कर पिपरिया स्थित गोशाला पहुंचाया। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में लगातार अन्ना गोवंशों के विचरण से आवागमन प्रभावित होने के साथ कर्मचारियों और फरियादियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भेजने की कार्रवाई कराई। एडीओ पंचायत सचिन जैन ने बताया कि गोवंशों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से उन्हें पिपरिया गोशाला भेजा गया है। विकासखंड प्रशासन की इस कार्रवाई से ब्लॉक मुख्यालय परिसर में अन्ना गोवंशों की समस्या से लोगों को राहत मिली है।
- तालबेहट ललितपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान तालबेहट। ललितपुर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को तालबेहट कस्बे में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में चलाए गए अभियान में क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा के नेतृत्व में सीसी टीम (क्रिटिकल कॉरिडोर टीम), थाना तालबेहट एवं महिला थाना पुलिस ने मर्दन सिंह इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिस टीम ने वाहन चालकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने और सड़क पर सुरक्षित ढंग से वाहन संचालन के बारे में जानकारी दी गई। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले वाहन चालकों की चेकिंग की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि सड़क सुरक्षा के लिए स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी नियमों के प्रति जागरूक करें।1
- *ललितपुर में दर्दनाक हादसा:* *सड़क पर बंधी रस्सी में फंसकर बाइक सवार की मौत, 5 सेकेंड में थम गई जिंदगी* *ललितपुर में दर्दनाक हादसा:* *सड़क पर बंधी रस्सी में फंसकर बाइक सवार की मौत, 5 सेकेंड में थम गई जिंदगी* ललितपुर। कोतवाली ललितपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। महज 5 सेकेंड के भीतर एक बाइक सवार की जिंदगी खत्म हो गई। हादसा नवोदय विद्यालय के पास उस समय हुआ, जब सड़क पर ट्रैक्टर से लकड़ी लोड की जा रही थी और सड़क के दोनों ओर आर-पार रस्सी बांधी गई थी। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को श्रीमती राजो ने कोतवाली ललितपुर में सूचना दी कि उनके पति रमेश ललितपुर से ग्राम दैलवारा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नवोदय विद्यालय के पास बादाम सिंह द्वारा ट्रैक्टर से लकड़ी लोड की जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान सड़क के दोनों तरफ आर-पार रस्सी बांध रखी थी। रमेश जब बाइक से वहां से गुजर रहे थे, तभी वह रस्सी की चपेट में आ गए। रस्सी उनकी गर्दन में फंस गई और वह बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सामने आए वीडियो में कुछ ही सेकेंड के भीतर बाइक सवार के साथ हादसा होता दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली ललितपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार ने भी जानकारी दी है। सुरक्षा में लापरवाही ने उजाड़ दिया परिवार सड़क पर इस तरह दोनों तरफ रस्सी बांधकर लकड़ी खींचने या लोड करने के दौरान सुरक्षा इंतजाम न होना गंभीर सवाल खड़े करता है। महज कुछ सेकेंड की इस घटना ने एक परिवार से उसका सदस्य छीन लिया। सवाल यह है कि सड़क पर इस तरह रस्सी बांधकर काम करने से पहले सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए? अगर समय रहते सावधानी बरती जाती तो शायद यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।1
- सावन में कावड़ियों का भव्य स्वागत, "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र मड़ावरा। सम्राट सेना जिला अध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा आरके ने कावड़ियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान शिवभक्तों को जलपान की व्यवस्था की गई एवं फल भी वितरित किए गए। "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने कावड़ियों की सुखद यात्रा की कामना की। जिला अध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा आरके ने कहा कि "कावड़ यात्रा आस्था और सेवा का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा कर हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।" पूर्व पार्षद मनोहर पंथ ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे। इस मौके पर सम्राट सेना जिलाध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा आरके, नवल कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, मनोहर पंथ (जन सेवक), भागीरथ कुशवाहा समाजसेवी, कुंवर अनिरुद्ध प्रताप कुशवाहा, अभिजीत कुशवाहा, दया कुशवाह साथ मे पुलिस प्रशासन मौजूद रहे।2
- खेत में भैंस चराने पर बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे छतरपुर/ जिले के भगंवा थाना क्षेत्र के नकरयाखेरा गांव में खेत में भैंस चराने को लेकर दो पक्षों जमकर चले लाठी-डंडे बीच विवाद हो गया. पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. इसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए नकरयाखेरा में खेत में भैंस चराने से रोकने पर दो पक्षों में खूनी विवाद, लोग घायल; पुलिस ने दर्ज की FIR घुवारा चौकी अंतर्गत नकरयाखेरा में खेत में भैंस चराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से मारपीट हुई, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पीड़ित हरपा कुशवाहा उम्र 74 साल की शिकायत पर 8 लोगों पर अपराध दर्ज किया है। घटना 16 अगस्त की सुबह की है जब नंदकिशोर रैकवार और सुखदीन रैकवार खेत में भैंस चरा रहे थे। खेत से भैंस हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ और गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई शिकायतकर्ता खेत में भैंस चराने पर बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे छतरपुर/ जिले के भगंवा थाना क्षेत्र के नकरयाखेरा गांव में खेत में भैंस चराने को लेकर दो पक्षों जमकर चले लाठी-डंडे बीच विवाद हो गया. पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. इसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए नकरयाखेरा में खेत में भैंस चराने से रोकने पर दो पक्षों में खूनी विवाद, लोग घायल; पुलिस ने दर्ज की FIR घुवारा चौकी अंतर्गत नकरयाखेरा में खेत में भैंस चराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से मारपीट हुई, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पीड़ित हरपा कुशवाहा उम्र 74 साल की शिकायत पर 8 लोगों पर अपराध दर्ज किया है। घटना 16 अगस्त की सुबह की है जब नंदकिशोर रैकवार और सुखदीन रैकवार खेत में भैंस चरा रहे थे। खेत से भैंस हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ और गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई शिकायतकर्ता1
- टीकमगढ़: 5 लाख दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बच्चे सहित घर से निकाला, मारपीट धमकी के लगे आरोप, SP से की शिकायत टीकमगढ़: 5 लाख दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बच्चे सहित घर से निकाला, मारपीट धमकी के लगे आरोप, SP से की शिकायत2
- बाजार जैन मंदिर में चल रहा है पिछले 16 वर्ष से विश्व शांति महायज्ञ जिसकी विशेष आराधना में लाभ ले रहा है शक्ल दिगंबर जैन समाज जिसमें आज सुरेश चंद जी नितिन जी लालू भैया परिवार एमपी कपड़े वालों ने सौभाग्य प्राप्त किया बाजार जैन मंदिर में चल रहा है पिछले 16 वर्ष से विश्व शांति महायज्ञ जिसकी विशेष आराधना में लाभ ले रहा है शक्ल दिगंबर जैन समाज जिसमें आज सुरेश चंद जी नितिन जी लालू भैया परिवार एमपी कपड़े वालों ने सौभाग्य प्राप्त किया1
- ग्वालियर से जबलपुर जा रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा टीकमगढ़ जिले की पुलिस ने कार्रवाई कर 13.75 लाख की शराब के साथ 15 लाख का ट्रक किया जप्त टीकमगढ़ 18 अगस्त टीकमगढ़ जिले की बड़ागांव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आयशर ट्रक से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। बड़ागांव थाना प्रभारी जयेन्द्र गोयल ने बताया है कि बड़ागांव पुलिस को आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग के आयशर ट्रक में अवैध शराब जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रक की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ट्रक से 13 लाख 75 हजार रुपए की 281 पेटी देशी शराब बरामद की गई। इसके साथ ही पुलिस ने करीब 15 लाख रुपए के आयशर ट्रक को भी जप्त कर लिया। बड़ागांव पुलिस टीम ने इस मामले में दो आरोपी ट्रक चालक चक्रेश पिता सुंदर यादव उम्र 22 वर्ष, निवासी भोयरा, थाना भगवा जिला छतरपुर तथा उसके सहयोगी क्लीनर नितेश पिता देवीसिंह घोष उम्र 19 वर्ष, निवासी सावल खिरिया, थाना रहली जिला सागर को पुलिस ने पकड़ा है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने शराब को भितरवार, जिला ग्वालियर से जबलपुर की ओर ले जाना बताया गया है। पुलिस ने इस मामले में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के स्रोत, परिवहन से जुड़े अन्य व्यक्तियों तथा पूरे नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बड़ागांव उप निरीक्षक जयेन्द्र गोयल, उप निरीक्षक के.सी. परस्ते, प्रधान आरक्षक सादिक खान, शैलेन्द्र, आरक्षक सुनील मिश्रा, आशीष चौबे, राघवेन्द्र शर्मा, शुभम कौशिक, अभिषेक यादव, अभय प्यासी, रामजी पटेल तथा आरक्षक चालक राजवीर सहित बड़ागांव पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।1
- मडावरा ब्लॉक मुख्यालय में घूम रहे अन्ना गोवंशों को पिपरिया गोशाला भेजा मड़ावरा। विकासखंड मड़ावरा के ब्लॉक मुख्यालय परिसर में घूम रहे अन्ना गोवंशों को सुरक्षित आश्रय दिलाने के लिए विकासखंड प्रशासन ने अभियान चलाया। खंड विकास अधिकारी आजम अली के निर्देशन में एडीओ पंचायत सचिन जैन के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम ने अन्ना गोवंशों को पकड़कर पिपरिया स्थित गोशाला पहुंचाया। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में लगातार अन्ना गोवंशों के विचरण से आवागमन प्रभावित होने के साथ कर्मचारियों और फरियादियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भेजने की कार्रवाई कराई। एडीओ पंचायत सचिन जैन ने बताया कि गोवंशों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से उन्हें पिपरिया गोशाला भेजा गया है। विकासखंड प्रशासन की इस कार्रवाई से ब्लॉक मुख्यालय परिसर में अन्ना गोवंशों की समस्या से लोगों को राहत मिली है।1